• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar

Dainik Jagrati

Agriculture, Health, Career and Knowledge Tips

  • Agriculture
  • Career & Education
  • Health
  • Govt Schemes
  • Business & Earning
  • Guest Post

भिंडी के कीट और रोग का समन्वित प्रबंधन कैसे करें; जाने उपाय

जनवरी 2, 2025 by Bhupender Choudhary Leave a Comment

भिंडी हमारे बाजारों में वर्ष भर मिलने वाली सब्जी है| जो उपोष्ण तथा आर्द्र उपोष्ण क्षेत्रों में उगाई जाती है| अपने उच्च पोषण मान के कारण भिंडी का सेवन सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए लाभकारी है| भिंडी के हरे कोमल फलों से सब्जी और सूप बनाया जाता है| भिंडी का जड़ तथा तना गुड़ बनाते समय उसकी गन्दगी साफ करने में काम आता है|

फलों में पाया जाने वाला आयोडिन गल का रोग के नियंत्रण में काम आता है| भिंडी के बीजों में 13 से 22 प्रतिशत स्वास्थ्य वर्धक खाद्य तेल और 20 से 24 प्रतिशत प्रोटीन होती है| तेल का उपयोग साबुन बनाने एवं सौन्दर्य उद्योग में किया जाता है|

भिंडी के पिसे हुए बीजों को जानवरों को खिलाने से दुग्ध उत्पादन में वृद्धि होती है| इसके रेशे का उपयोग जूट, कपड़े और कागज उद्योग में किया जाता है| भिंडी में कीट एवं रोग से काफी नुकसान होता है, जिसे समन्वित प्रबन्धन से रोका जा सकता है|

यह भी पढ़ें- परजीवी एवं परभक्षी (जैविक एजेंट) द्वारा खेती में कीट प्रबंधन

भिंडी के कीटों और नियंत्रण

प्ररोह एवं फल छेदक- इस कीट की सुण्डी मुलायम टहनियों के शीर्ष भाग, कलियों, फूलों एवं अविकसित फलों में छेद कर अन्दर घुस जाती है, जिससे प्रभावित फल खाने योग्य नहीं रह जाते| शीर्श भाग सूख कर नीचे झुक जाता है और फल टेढ़े हो जाते हैं| ग्रसित पौधों में कलियां एवं फूल भी नीचे गिर जाते हैं और बढ़वार बुरी तरह प्रभावित हो जाती है|

प्रबंधन-

1. भिंडी के ग्रसित पौधे और फलों को इकट्ठा करके नष्ट कर दें|

2. खेत के आस-पास के अन्य पोषक पौधों को नष्ट कर मकड़ी एवं अन्य कीटभक्षी कीटों को आकर्षित करने के लिए आकर्षी फसलें लगाएं|

3. भिंडी की खेती में फेरोमोन ट्रेप 12 प्रति हेक्टेयर की दर से लगाएं|

4. भिंडी के फल लगने के प्रारम्भ से ही ट्राइकोग्रामा किलोनिस 1 लाख प्रति हेक्टेयर की दर से सप्ताहिक अन्तराल पर 2 से 3 बार छोड़ें|

5. क्राइसोपर्ला कार्निया द्वितीय अवस्था के लार्वा 10000 प्रति हेक्टेयर की दर से छोड़ें|

6. भिंडी में बैसीलस यूरिन्जेन्सिस 2 ग्राम प्रति लीटर की मात्रा से छिड़काव करें|

7. भिंडी की खेती में कार्बरिल 10 प्रतिशत डब्लू पी 25 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर का बुरकाव करें|

8. क्युनालफास 25 प्रतिशत ई सी या प्रोफोनोफास 50 प्रतिशत ई सी की 5 मिलीलीटर मात्रा प्रति लीटर पानी की दर से छिडकाव करें|

यह भी पढ़ें- जैविक कीटनाशक कैसे बनाएं

जैसिड या हरा फुदका- यह हरे रंग का छोटा कीट होता है| इस कीट के शिशु और वयस्क दोनों ही भिंडी की पत्तियों की निचली सतह पर रहकर रस चूसते हैं| पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं एवं मुड़कर कप के आकार की हो जाती हैं तथा पौधा छोटा रह जाता है| इसके मल मूत्र से तने पर काली फफूद लग जाती है|

प्रबंधन-

1. गाउचो 3 ग्राम प्रति किलोग्राम बीज की दर से उपचारित करने से कीट का प्रकोप प्रारम्भिक अवस्था में नहीं होता है|

2. नीम की खली 250 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर की दर से बुआई के समय और बुआई के 30 दिन बाद प्रयोग करें|

3. प्रकोप होने पर इमिडाक्लोप्रिड 200 एस एल, 100 मिलीलीटर प्रति हेक्टेयर या मिथाइल ओ डिमेटान 25 ई सी, 500 मिलीलीटर प्रति हेक्टेयर या डाइमेथोएट 30 ई सी, 500 मिलीलीटर प्रति हेक्टेयर या फास्फेमिडान 40 एस एल, 600 मिलीलीटर प्रति हेक्टेयर की दर से छिड़काव करें एवं आवश्यकतानुसार एक निश्चित अन्तराल पर दुबारा छिड़काव करें|

4. नीम के बीज निस्सार 5 प्रतिशत का छिड़काव भी लाभकारी होता है|

यह भी पढ़ें- न्यूक्लियर पॉली हाइड्रोसिस वायरस एवं बैसिलस थूरिनजियेन्सिस का खेती में उपयोग

सफेद मक्खी- यह अत्यन्त छोटे आकार का कीट होता है| शिशु एवं प्रौढ़ दोनों ही भिंडी की मुलायम पत्तियों और शाखाओं से रस चूसते हैं| सफेद दाग जैसे धब्बे बनते हैं, धीरे-धीरे पीले रंग उतक बन जाते हैं और ज्यादा प्रकोप होने पर पत्तियां छोटी-छोटी अवस्था में गिर जाती हैं| इस कीट के प्रकोप से तने पर फफूद पैदा हो जाती है| यह पीला शिरा मोजेक पैदा करती है|

प्रबंधन-

1. इमिडाक्लोप्रिड या थायोमेथाक्साम 4 ग्राम प्रति किलोग्राम बीज की दर से उपचार करने पर कीट का प्रकोप प्रारम्भिक अवस्था में नहीं होता है|

2. भिंडी की खेती हेतु नीम की खली 250 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर की दर से बुआई के समय और बुआई के 30 दिन बाद प्रयोग करें|

3. प्रकोप होने पर इमिडाक्लोप्रिड 17.8 एस एल या एसिटामीप्रिड 20 प्रतिशत एस पी, की 5 मिलीग्राम मात्रा प्रति 15 लीटर पानी में या मिथाइल ओ डिमेटान 25 ई सी या डाइमेथोएट 30 ई सी की 5 मिलीलीटर मात्रा प्रति लीटर पानी की दर से छिड़काव करें एवं आवश्यकतानुसार एक निश्चित अन्तराल पर दुबारा छिड़काव करें|

यह भी पढ़ें- स्यूडोमोनास फ्लोरेसेंस का उपयोग खेती में कैसे करें

रेड स्पाइडर माइट- माइट भिंडी के पौधों की पत्तियों की निचली सतह पर समूह में रहते हैं| अपने मुखांग से पत्तियों की कोशिकाओं में छेद कर देते हैं और निकलने वाले द्रव को चूसते रहते हैं| परिणाम स्वरूप पत्तियां टेढ़ी-मेढ़ी हो जाती हैं एवं अधिक प्रकोप की स्थिति में पौधे सूख जाते हैं|

प्रबंधन-

इस कीट के प्रबन्धन के लिए डाइकोफाल 5 ई सी की 2 मिलीलीटरमात्रा प्रति लीटर पानी में या घुलनशील गंधक 2.5 ग्राम मात्रा प्रति लीटर पानी के साथ मिलाकर छिड़काव करें एवं आवश्यकतानुसार एक निश्चित अन्तराल पर दुबारा छिड़काव करें|

भिंडी के रोग और नियंत्रण

पौध आर्द्रगलन- ठण्डे व वर्षा वाले मौसम, बादल, अधिक नमी एवं नम व कठोर मिट्टी में यह समस्या अधिक आती है| इस रोग से ग्रसित पौधे में जमीन के सतह से आक्रमण होता है| जिसे भिंडी के ग्रसित पौध उगने से पहले या बाद में मर जाते हैं|

प्रबंधन-

1. प्रभावित भूमि को प्रत्येक वर्ष बदल देना चाहिए एवं भूमि का सौरीकरण करना चाहिये|

2. भिंडी में आवश्यकता से अधिक सिंचाई नहीं करनी चाहिए|

3. ट्राइकोडर्मा विरिडी 3 ग्राम प्रति किलोग्राम बीज की दर से उपचार करना चाहिए|

4. बीजों को एग्रासेन जी एन या सेरेसान की 2 ग्राम प्रति किलोग्राम मात्रा या थायरम या केप्टान 3 ग्राम प्रति किलोग्राम की दर से उपचारित करके बीमारी को रोका जा सकता है|

5. डायथेन एम 45, 0.2 प्रतिशत या बाविस्टीन 1 प्रतिशत की दर से मिट्टी में मिलाने से रोग में कमी आती है|

यह भी पढ़ें- एजाडिरेक्टिन (नीम आयल) का उपयोग खेती में कैसे करें

उकठा रोग- इस रोग के लक्षण भिंडी के पौधे की किसी भी अवस्था में दिखाई पड़ सकते हैं| मई से जून में बोई गई फसल पर रोग का प्रकोप अधिक होता है| पुराने पौधों की अपेक्षा नये पौधे अधिक प्रभावित होते हैं|

पत्तियां पीली पड़ कर मुड़ने लगती हैं, वृद्धि रुक जाती है तथा पौधा मरने लगता है| रोगग्रस्त पौधे दोपहर में मुरझाए एवं अगले दिन स्वस्थ दिखाई देते हैं| तने तथा भूमि की सतह से 2 से 3 सेंटीमीटर ऊपर तक तने का भीतरी भाग भूरा हो जाता है|

प्रबंधन-

1. ट्राइकोडर्मा विरिडी 2 ग्राम प्रति100 ग्राम बीज की दर से उपचारित करें|

2. रोग प्रतिरोधक प्रजाति जैसे- पूसा मखमली, आई एस- 9273, 9858, सी एस- 3232, 8899, आई एस- 6653, 7194 एवं पूसा सावनी बोयें|

3. ग्रीष्म काल में खेत की गहरी जुताई करके अच्छी सड़ी गोबर की खाद और नीम की खली 200 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर की दर से प्रयोग करें|

4. रोगी पौधों को उखाड़ कर जला दें|

यह भी पढ़ें- मेटाराइजियम एनिसोप्ली का उपयोग खेती में कैसे करें

पीला सिरा मोजेक- इस रोग के मुख्य लक्षण भिंडी की पत्तियों पर दिखाई देते हैं| वायरस के कारण भिंडी की पत्तियों में शिराएं मोटी होने के साथ ही साथ हरिमाहीन हो जाती हैं| पत्ती पर चमकीली और पीली शिराओं का जाल अधिक स्पष्ट हो जाता है|

जब संक्रमण व्यापक होता है, तो नई पत्तियाँ पीली पड़कर छोटी हो जाती हैं और सम्पूर्ण पौधा बौना रह जाता है| रोग के प्रभाव से पौधों में पुष्पन सीमित हो जाता है एवं इन पर बने फल संख्या में कम, छोटे, पीले, हरे रंग के और विकृत हो जाते हैं|

प्रबंधन-

1. सभी प्रकार के खरपतवार परपोषियों को जहां तक सम्भव हो उखाड़ कर नष्ट कर दें|

2. रोग रोधी किस्में जैसे- परभनी क्रान्ति, पूसा सावनी, वी आर ओ- 5,6 तथा अर्का अनामिका का चुनाव करें|

3. इमिडाक्लोप्रिड के 0.25 मिलीलीटर प्रति लीटर पानी के घोल से बीजोपचार करें|

4. सफेद मक्खी के सर्वेक्षण के लिए येलोपैन प्रति स्टीकी ट्रैप का प्रयोग करें|

5. भिंडी की खेती में रोग के लक्षण दिखाई देते ही पौधों को उखाड़ कर जला दें|

6. खेत में दो ग्रब प्रति पौधे की दर से सप्ताह में दो बार क्राईसोपर्ला कार्निया का प्रयोग करें|

7. भिंडी की खेती में ब्यूवेरिया बैसियाना का छिड़काव 4 ग्राम प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर करें|

8. मेटासिस्टाक्स 1 मिलीलीटर प्रति लीटर पानी की दर से घोल बनाकर छिड़काव करें|

यह भी पढ़ें- ट्राइकोडर्मा क्या जैविक खेती के लिए वरदान है?

मूल गाँठ सूत्रकृमि- इस रोग के मुख्य लक्षण भिंडी के पौधे के जड़ों पर बनी गाठें हैं, जो धीरे-धीरे बड़ी हो जाती हैं| सूत्रकृमि पौधों की जड़ों में घाव कर देते हैं| पौधे मिट्टी से जल और पोषक तत्वों का अवशोषण नहीं कर पाते जिससे पौधा पीला पड़ कर छोटा रह जाता है और फल छोटे रह जाते हैं|

प्रबंधन-

1. भिंडी की खेती में फसल चक्र में अनाज की फसलों को भी शामिल करें|

2. गर्मी की गहरी जुताई करें|

3. जैव कीटनाशक स्युडोमोनास फलोरीसेन्स 10 ग्राम प्रति किलोग्राम बीज की दर से उपचार करें|

4. भिंडी की खेती में सिंचाई से पहले नेमागोन 30 लीटर प्रति हेक्टेयर की दर से छिड़काव करें|

यह भी पढ़ें- जैव नियंत्रण एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन

प्रिय पाठ्कों से अनुरोध है, की यदि वे उपरोक्त जानकारी से संतुष्ट है, तो अपनी प्रतिक्रिया के लिए “दैनिक जाग्रति” को Comment कर सकते है, आपकी प्रतिक्रिया का हमें इंतजार रहेगा, ये आपका अपना मंच है, लेख पसंद आने पर Share और Like जरुर करें|

Reader Interactions

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Primary Sidebar

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Twitter
  • YouTube

श्रेणियां

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Sitemap

Copyright@Dainik Jagrati