• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
Dainik Jagrati

दैनिक जाग्रति

ऑनलाइन हिंदी में जानकारी

  • ब्लॉग
  • करियर
  • स्वास्थ्य
  • खेती-बाड़ी
    • जैविक खेती
    • सब्जियों की खेती
    • बागवानी
    • पशुपालन
  • पैसा कैसे कमाए
  • सरकारी योजनाएं
  • अनमोल विचार
    • जीवनी
Home » ब्लॉग » धान की उन्नत किस्में: जाने विशेषताएं और पैदावार

धान की उन्नत किस्में: जाने विशेषताएं और पैदावार

by Bhupender Choudhary Leave a Comment

धान की उन्नत

धान की खेती (Paddy farming) के लिए अपने क्षेत्र विशेष की परिचलित और वहां की परिस्थितियों एवं भूमि के अनुसार उन्नत किस्मों का ही प्रयोग करना चाहिए| जिससे कि अधिक से अधिक पैदावार ली जा सके| इसके लिए इस लेख में धान की उन्नत किस्मों का समय तथा क्षेत्रवार के अनुसार कुछ प्रमुख का उल्लेख इस प्रकार है| धान की खेती की जानकारी के लिए यहाँ पढ़ें- धान (चावल) की खेती कैसे करें

यह भी पढ़ें- स्वस्थ नर्सरी द्वारा बासमती धान की पैदावार बढ़ाये

धान की किस्में

अगेती किस्में (110 से 115 दिन)- इनमें मुख्य रूप से पी एन आर- 381, पी एन आर- 162, नरेन्द्र धान- 86, गोविन्द, साकेत- 4 एवं नरेन्द्र धान-97 आदि किस्में प्रमुख हैं| इनकी नर्सरी का समय 15 मई से 15 जून तक है एवं इन धान की उन्नत किस्मों की औसत पैदावार लगभग 45 से 60 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक है|

मध्यम अवधि की किस्में (120 से 125 दिन)- इनमें मुख्य किस्में सरजू- 52, पंत धान- 10, पंत धान- 12, आई आर- 64 आदि प्रमुख हैं| इन धान की उन्नत किस्मों की औसत उपज लगभग 55 से 65 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है|

लम्बी अवधि वाली किस्में ( 130 से 140 दिन)- इस वर्ग में पूसा- 44, पी आर- 106, मालवीय- 36, नरेन्द्र- 359, महसुरी आदि प्रमुख किस्में हैं| इनकी औसत उपज लगभग 60 से 70 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है| इन धान की उन्नत किस्मों के अतिरिक्त देश के विभिन्न भागों में लगाई जाने वाली कुछ प्रमुख किस्में जैसे- आई आर- 36, एम टी यू- 7029 (स्वर्णा), एम टी यू- 1001 (विजेता), एम टी यू- 1010 (काटन डोरा संहालू), बी पी टी- 5204 (साम्भा महसुरी), उन्नत सांभा महसुरी (पत्ती के झुलसा रोग के प्रतिरोधी), ललाट, ए डी टी- 43 आदि हैं|

संकर किस्में- इनमें प्रमुख रूप से पंत संकर धान- 1, के आर एच- 2, पी एस डी- 3, जी के- 5003, पी ए- 6444, पी ए- 6201, पी ए- 6219, डी आर आर एच- 3, इंदिरा सोना, सुरूचि, नरेन्द्र संकर धान- 2, प्रो एग्रो- 6201, पी एच बी – 71, एच आर आई – 120, आर एच- 204 एवं विश्व का प्रथम बासमती संकर धान पूसा राइस हाइब्रिड- 10 (पी आर एच – 10) आदि धान की उन्नत संकर किस्में प्रमुख है|

यह भी पढ़ें- धान व गेहूं फसल चक्र में जड़-गांठ सूत्रकृमि रोग प्रबंधन

धान की बासमती किस्में

बासमती एवं नवीनतम संकर किस्में- पूसा बासमती, कस्तूरी, हरियाणा बासमती, आई ई टी- 15391, आई ई टी- 15392, आई ई टी- 13846, आई ई टी- 13548, आई ई टी- 13549, आई ई टी- 14131, आई ई टी- 14132, आई ई टी- 15833, बासमती- 370 (पंजाब बासमती) , तराओरी बासमती (एच बी सी- 19), टाईप 3 (देहरादून बासमती) और करनाल आदि धान की उन्नत बासमती किस्में प्रमुख है|

बासमती किस्में- स्थानीय, बासमती- 385 एवं बासमती- 386 आदि धान की उन्नत बासमती किस्में प्रमुख है|

संकर किस्में- डी आर आर एच- 1, एच आर- 1-120, सी ओ आर एच- 1, पी एच बी- 1, पी एच बी – 71, पी ए – 6201, के आर एच – 1, सी ओ आर आर एच- 2, के आर एच – 2, एच- 2, पंत संकर धान- 1, सहयाद्रि, ए डी टी आर एच- 1, ए पी एच आर- 1, एम जी आर- 1, पी एच आर – 10 और सी आर एच- 1 आदि धान की उन्नत संकर किस्में प्रमुख है|

यह भी पढ़ें- धान के भण्डारण के लिए कुछ बातें, जानिए उपयोगी जानकारी

धान की गैर-बासमती सुगन्धित किस्में

क्षेत्र के लिए उपयुक्त- उत्तर पश्चिमी क्षेत्र (पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हि.प्रदेश, जम्मुं काश्मीर एवं अन्य)

लोकप्रिय व्यावसायिक किस्में- जया, पी आर- 103, पी आर- 106, पी आर- 113,पी आर- 114, पी आर- 115, पी आर- 116,आई आर- 8,आई आर- 64 एच के आर- 126 विकास, पंत धान- 16, पूसा- 44, पूजा- 677, रत्ना, बीके- 190, जया, चम्बल, कावेरी, विवेक धान- 82, पालम धान- 957, चाइना- 1039 एवं रत्ना आई ई टी- 1410 आदि धान की उन्नत किस्में प्रमुख है|

गैर-बासमती सुगन्धित किस्में- केसर, कमोद, काला बादल, नवाबी, कोलम, मधुमती मुस्ख, बुदगी एवं खुशबु इत्यादि धान की उन्नत किस्में प्रमुख है|

क्षेत्र के लिए उपयुक्त- उत्तर पूर्व क्षेत्र (उत्तर प्रदेश, बिहार, उड़ीसा, असम, पं. बंगाल एवं अन्य)

लोकप्रिय व्यावसायिक किस्में- पंत धान- 4, पंत धान- 12, पंत धान- 16 विकास सरजू – 52, पूसा- 834, द्रपूसा- 221, नरेंद्र ऊसर- 3, नरेन्द्र- 97, नरेन्द्र- 359, मालवीय- 36, महसूरी, कुशल, बहादूर, रणजित, किरण, सुधा, गौतम,राजेन्द्र धान- 201,टुराटा, प्रभात, कणक, जानकी, राजश्री, वन्दना, आनन्द, सुभद्रा, अन्नपूर्णा, सत्कि पंकज, टी- 90, बी ए म- 6, पारिजात, सी आर- 1009, सी आर- 1014, महालक्ष्मी, माणिका, आई आर- 36, आई आर- 42, आई आर- 64, मानसरोवर, प्रणव, भुपेन एवं हीरा आदि धान की उन्नत किस्में प्रमुख है|

गैर-बासमती सुगन्धित किस्में- दुनियापेट, काला सुखदास, कालानमक, हंसराज, तिलक चन्दन, बिन्दली, विष्णुपराग, सक्करचीनी, लालमती, बादशाह पसंद, बादशाह भोग, प्रसाद भोग, मलभोग, रामतुलसी, मोहन भोग, तुलसी मन्जरी, एन पी- 49 टी- 812, रनधूनीपागल, कटरी भोग, बासमती, सीताभोग, गोपाल भोग, गोविन्दा भोग एवं कामिनी भोग आदि धान की उन्नत किस्में प्रमुख है|

यह भी पढ़ें- धान की खेती में जैव नियंत्रण एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन

क्षेत्र के लिए उपयुक्त- मध्य क्षेत्र (मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र एवं अन्य)

लोकप्रिय व्यावसायिक किस्में- कलिंग- 3, महामाया, आई आर- 36, आई आर- 64, क्रांती आर एस- 74-11, आनन्द, आदित्य, जया, कर्जत- 3, कर्जत- 184, रत्नागिरी- 1, रत्नागिरी- 24, रत्नागिरी- 71, रत्नागिरी- 185-2, साकोली- 1 एवं पालघर- 1 धान की उन्नत किस्में प्रमुख है|

गैर-बासमती सुगन्धित किस्में- छत्तरी, दुबई, चिनूर, काली कमोद, बासपतरी, काली मूछ, कमोद- 118, पंखली- 203, कोल्हापूर सेन्टिड, अम्बिमोहर- 102, अम्बिमोहर- 157, अम्बिमोहर- 159, कृष्णासल, पंखली- 203, कमोद एवं जीरासेल इत्यादि धान की उन्नत किस्में प्रमुख है|

क्षेत्र के लिए उपयुक्त- प्रायद्विपीय क्षेत्र (आन्ध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक एवं अन्य)

लोकप्रिय व्यावसायिक किस्में- पूसा- 834, मोरूते- सन्नालु, (आई ई टी- 14348) जया, एन एल आर- 30491, सुरक्षा, आर जी एल- 2538, भद्रकाली, भद्र, के ए यु- 1531, स्वर्ण प्रभा, ज्योति मसूरी, मंगला, प्रकाश, आई आई टी- 7575, आई आई टी- 8116, आई आर- 30864, पुष्पा, हेमावती, के एच पी- 5, आकाश, कर्जाना, महात्रिवेणी, कैराली, ए डी टी- 38, ए डी टी- 40, ए डी टी- 43, पी एम के- 1, पी एम के- 2, टी के एम- 11, सीओ- 47, आई आर- 20 और आई आर- 50 आदिधान की उन्नत किस्में प्रमुख है|

गैर-बासमती सुगन्धित किस्में- आमृतसरी (एच आर- 22), सुखदा (एच आर- 47), काकी रेखालु (एच आर- 59), कागसली, सिन्दिगी, लोकल एवं जीरागा साम्बा आदि धान की उन्नत किस्में प्रमुख है|

यह भी पढ़ें- बासमती धान में बकानी रोग, जानिए लक्षण और नियंत्रण

धान की अंतराष्ट्रीय मांगवाली किस्में

विशेष अंतराष्ट्रीय मांगवाली किस्में- भारत, बासमती और गैर बासमती दोनों किस्में के चावल का निर्यात करता है| परन्तु भारत का बासमती चावल दुनिया भर में प्रसिद्ध है| जिन किस्मों की अच्छी मांग है, उनका ब्यौरा इस प्रकार है, जैसे-

अंर्तराष्ट्रीय मांगवाली परम्परागत किस्में- बासमती – 370, बासमती- 386, किस्म- 3, बासमती (एच बी सी- 19) , बासमती- 217 एवं रणबीर बासमती (आई ई टी- 11348) इत्यादि धान की उन्नत किस्में प्रमुख है|

अंर्तराष्ट्रीय मांगवाली नई किस्में- पूसा बासमती (अई ई टी- 13064) , पंजाब बासमती- 1, (बोनी बासमती) हरियाणा बासमती 1, (एच के आर228/आई ई टी- 10367) माही-सुगंध तथा कस्तुरी (आई ई टी-8580) धान की उन्नत किस्में प्रमुख है|

विशेष- उपरोक्त किस्मों का विस्तृत विवरण किसान भाइयों की जानकारी के लिए अगले आने वाले अन्य लेखों में किया जायेगा, तो अन्य जानकारी किसान बन्धु वहां से प्राप्त कर सकते है|

यह भी पढ़ें- धान की पराली जलाने से होने वाले नुकसान एवं वैकल्पिक उपयोग

प्रिय पाठ्कों से अनुरोध है, की यदि वे उपरोक्त जानकारी से संतुष्ट है, तो अपनी प्रतिक्रिया के लिए “दैनिक जाग्रति” को Comment कर सकते है, आपकी प्रतिक्रिया का हमें इंतजार रहेगा, ये आपका अपना मंच है, लेख पसंद आने पर Share और Like जरुर करें|

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

अपने विचार खोजें

दैनिक जाग्रति से जुड़ें

  • Facebook
  • Instagram
  • Twitter
  • YouTube

हाल के पोस्ट:-

सैम मानेकशॉ पर निबंध | Essay on Sam Manekshaw

सैम मानेकशॉ के अनमोल विचार | Quotes of Sam Manekshaw

सैम मानेकशॉ कौन थे? सैम मानेकशॉ का जीवन परिचय

सी राजगोपालाचारी पर निबंध | Essay on Rajagopalachari

सी राजगोपालाचारी के विचार | Quotes of C Rajagopalachari

चक्रवर्ती राजगोपालाचारी कौन थे? राजगोपालाचारी की जीवनी

राममनोहर लोहिया पर निबंध | Essay on Ram Manohar Lohia

ब्लॉग टॉपिक

  • अनमोल विचार
  • करियर
  • खेती-बाड़ी
  • जीवनी
  • जैविक खेती
  • धर्म-पर्व
  • निबंध
  • पशुपालन
  • पैसा कैसे कमाए
  • बागवानी
  • सब्जियों की खेती
  • सरकारी योजनाएं
  • स्वास्थ्य

Copyright@Dainik Jagrati

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us