• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
Dainik Jagrati

Dainik Jagrati

Hindi Me Jankari Khoje

  • Blog
  • Agriculture
    • Vegetable Farming
    • Organic Farming
    • Horticulture
    • Animal Husbandry
  • Career
  • Health
  • Biography
    • Quotes
    • Essay
  • Govt Schemes
  • Earn Money
  • Guest Post
Home » Blog » मशरूम की खेती: प्रजातियां, तापमान, देखभाल और उत्पादन तकनीक

मशरूम की खेती: प्रजातियां, तापमान, देखभाल और उत्पादन तकनीक

October 16, 2018 by Bhupender Choudhary Leave a Comment

मशरूम की खेती

मशरूम की खेती, आपने देखा होगा की वर्षा ऋतु में छतरी नुमा आकार के विभिन्न प्रकार और रंगों की पौधों जैसी आकृतियां अक्सर खेतों में एवं घरों के आसपास दिखाई देती है, जिन्हें हम मशरूम या खुम्ब कहते हैं| ये मशरूम एक प्रकार के फफूद हैं, प्रकृति में लगभग हजारों तरह के मशरूम पाए जाते हैं, परन्तु सभी प्रकार के मशरूम खाने योग्य नहीं होते हैं, क्योंकि कुछ मशरूम जहरीले भी होते हैं|

इसलिए बिना जानकारी के जंगली मशरूम को नहीं खाना चाहिए| हमारे भारत देश में मुख्यतः चार प्रकार के मशरूम की खेती की जाती है, जैसे- बटन मशरूम, ढिंगरी मशरूम, दूधिया (मिल्की) मशरूम और पुआल मशरूम की खेती, हमारे देश में जलवायु भिन्न-भिन्न प्रकार की है और ऋतुओं के अनुसार वातावरण में तापमान व नमी रहती है, जिनको ध्यान में रखकर हम अलग-अलग समय पर विभिन्न प्रकार के मशरूम की खेती कर सकते हैं| मशरूम में प्रोटीन की प्रचुर मात्रा होती है और कई तरह के औषधीय तत्व भी पाए जाते हैं|

भारत एक कृषि प्रधान देश है, जिसमें अधिकतर लोग शाकाहारी है| इसलिए यहां कृषि फसलों का उत्पादन बहुत होता है, इन कृषि फसलों के फसल अवशेष जैसे- पुआल, भूसा, पत्ते जो कि गेहूं, चावल, ज्वार, बाजरा, मक्का, गन्ना, सरसों और सूरजमुखी की फसलों से प्राप्त किए जाते हैं| इनमें से कुछ का उपयोग पशुधन को खिलाने के लिए किया जाता है| लेकिन कुछ फसलों के अवशिष्ट का कोई उपयोग नहीं होता है और किसान इन्हें खेत में ही जला देते हैं, जिससे वातावरण प्रदूषित हो रहा है, जिसका कुप्रभाव हमारे जीवन और जलवायु पर पड़ता है|

यह भी पढ़ें- हॉप्स की खेती कैसे करें

फसलों को क्रमवार में उगाने की परम्परा को इसकी खेती में भी लागू किया जा सकता है, लेकिन मशरूम एक गैर परम्परागत फसल होने की वजह से इसे क्रम में उगाना अभी तक प्रचलन में नहीं हो पाया है| किसान केवल एक ही ऋतु मशरूम की खेती आ रहे हैं और अन्य ऋतुओं में मशरूम की खेती या उत्पादन व्यवसाय बंद कर देते हैं| जबकि हमारे देश की जलवायु भिन्न-भिन्न प्रकार की मशरूम की खेती के लिये उपयुक्त है|

यदि हम देश की जलवायु पर नजर डालें तो पायेंगे कि यहां गर्म, आर्द और शीतोष्ण आदि प्रकार की जलवायु विभिन्न क्षेत्रों में पायी जाती है| इस प्रकार जलवायु के आधार पर ऋतुओं की भी जैसे शीत ऋतु, वर्षा ऋतु और बसंत ऋतु आदि में वर्गीकरण किया गया है| इसलिए हमारे देश मे अलग-अलग प्रकार की क्रमवार मशरूम की खेती सम्भव है, क्योंकि विभिन्न मशरूम की वृद्धि हेतु तापमान की आवश्यकता अलग-अलग होती है| विभिन्न प्रकार की मशरूम की खेती की प्रजातियां और को उगाने हेतु आवश्यक तापमान इस प्रकार है, जैसे-

प्रजातियां और तापमान

निचे दी गई तालिका में कुछ प्रमुख खाद्य और औषधि मशरूम की खेती के लिए किस्में और उनके लिए बीज के फैलाव और फलन के लिए अनुकूल तापमान दिखाया गया है, साथ साथ “अधिक जाने” पर आप क्लिक कर के उस किस्म की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते है|

वैज्ञानिक नामप्रचलित नामबीज फैलाव हेतु तापमानफलन हेतु तापमानखेती कैसे करें
एगेरिकस बोसपोरसश्वेत बटन मशरूम22 से 2514 से 18आधिक जाने
एगेरिकस बाइटॉरकिसग्रीष्मकालीन श्वेत बटन28 से 3025 से 26आधिक जाने
प्लूरोटस फ्लोरिडाढिंगरी मशरूम25 से 3018 से 22अधिक जाने
प्लूरोटस सजोर-काजूढिंगरी मशरूम25 से 3222 से 26अधिक जाने
कैलोसाइब इंडिकाश्वेत दूधिया मशरूम25 से 3030 से 35अधिक जाने
वोल्वेरियेला बॉवेलसियापुआल मशरूम32 से 3428 से 32अधिक जाने
लेन्टीनुला इडोड्सशिताके मशरूम22 से 2715 से 20अधिक जाने
गैनोडर्मा ल्यूसिडमरिशी मशरूम25 से 3025 से 30आधिक जाने

ध्यान दें- उपरोक्त तापमान का मानक डिग्री सेल्सियस है|

उपरोक्त तालिका में दिये गये अलग-अलग प्रकार की मशरूम की खेती की प्रजातियों की वानस्पतिक वृद्धि बीज फैलाव और फलनकाय या फलन अवस्था के लिये अनुकूल तापमानों को देखने से यह स्पष्ट हो जाता है, कि मशरूम की खेती अन्य कृषि फसलों की भाँति फेरबदल कर चक्रों में की जा सकती है, जैसे मैदानी भागों और कम उंचाई पर स्थित पहाड़ी भागो में शरद ऋतु मे श्वेत बटन मशरूम, ग्रीष्म ऋतु में ग्रीष्म कालीन श्वेत बटन मशरूम या ढिंगरी एवं वर्षा ऋतु में पुआल मशरूम या दूधिया मशरूम की खेती या उत्पादन की इन मौसमी वार्षिक योजनाओं पर अमल कर किसान उत्पादक वर्ष भर रोजगार कर सकते है। साथ ही देश के कुल मशरूम उत्पादन में बढ़ोत्तरी करने में सहयोग दे सकते हैं|

यह भी पढ़ें- आड़ू की खेती कैसे करें

आज के समय में बढ़ती हुई जनसंख्या के कारण लगातार खेती योग्य भूमि घटती जा रही है| जिसके कारण पोष्टिक खाद्य पदार्थ का उत्पादन कर पाना एक समस्या बनता जा रहा है, इस परिस्थिति में मशरूम की खेती करना आवश्यक समझा जाने लगा है, क्योंकि मशरूम में प्रोटीन, विटामिन और खनिज लवण पर्याप्त मात्रा में पाये जाते है और इसकी खेती के लिए खेत की जरूरत भी नहीं पड़ती है, बस एक छायादार कमरे के अन्दर चाहे वो घास का हो या कच्चे या पक्के मकान का एक कमरा हो, जिसमें हवा का संचार और पानी की सुविधा हो, तो आप सुगमता पूर्वक इसकी खेती कर सकते हैं|

इसकी खेती की एक और विशेषता होती है, कि यह अन्य सब्जी व अनाज की भांति अधिक समय नहीं लेती है यदि बीज उपलब्ध हो तो 30 से 60 दिनों के अन्दर इसकी फसल तैयार हो जाती है और यदि हम इसका तापमान नियंत्रित कर सके, तो हम इसकी खेती सालभर कर सकते हैं और मशरूम की खेती करना भी बहुत आसान होती है|

अन्य महत्वपूर्ण

इसकी खेती के लिए अन्य जानकारी होना भी अति आवश्यक है, अधिक जानकारी के लिए इनको पढ़ें| जो इस प्रकार है, जैसे-

1. यदि आप इसकी खेती परिक्षण का प्राप्त करना चाहते है, तो यहां पढ़े- मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण प्राप्ति के संस्थान और उनका विवरण

2. मशरूम के बीज कैसे तैयार करें, जानिए- मशरूम बीज (स्पॉन) कैसे तैयार करें

3. मशरूम की खेती के लिए पोषाधार कैसे करें, जानिए- स्पेंट मशरूम के पोषाधार की व्यवस्था या प्रबंधन की जानकारी

4. मशरूम की खेती की रोग रोकथाम कैसे करें, जानिए- मशरूम की रोग रोकथाम कैसे करें

5. मशरूम की कीट रोकथान के लिए यहां पढ़ें- मशरूम की कीट रोकथाम कैसे करें

6. मशरूम के व्यावसायिक उत्पादन के लिए फार्म की बनावट जानिए- बटन मशरूम की व्यावसायिक उत्पादन फार्म संरचना कैसे होती है

उपरोक्त जानकारी हमनें अपने प्रिय पाठकों, मशरूम उत्पादकों और किसान भाइयों को आधुनिक तकनीकी से मशरूम की खेती कैसे करें, इसकी बेहतरीन जानकारी देने का प्रयास किया गया है, जिसको पढ़कर, जानकर आप मशरूम से उत्तम उत्पादन प्राप्त कर सकते है, और इसको अपना व्यवसाय भी बना सकते है|

यह भी पढ़ें- आम की खेती कैसे करें

यदि उपरोक्त जानकारी से हमारे प्रिय पाठक संतुष्ट है, तो लेख को अपने Social Media पर Like व Share जरुर करें और अन्य अच्छी जानकारियों के लिए आप हमारे साथ Social Media द्वारा Facebook Page को Like, Twitter व Google+ को Follow और YouTube Channel को Subscribe कर के जुड़ सकते है|

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

“दैनिक जाग्रति” से जुड़े

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Twitter
  • YouTube

करियर से संबंधित पोस्ट

आईआईआईटी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, रैंकिंग, कट ऑफ, प्लेसमेंट

एनआईटी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, रैंकिंग, कटऑफ, प्लेसमेंट

एनआईडी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, फीस, कट ऑफ, प्लेसमेंट

निफ्ट: योग्यता, प्रवेश प्रक्रिया, कोर्स, अवधि, फीस और करियर

निफ्ट प्रवेश: पात्रता, आवेदन, सिलेबस, कट-ऑफ और परिणाम

खेती-बाड़ी से संबंधित पोस्ट

June Mahine के कृषि कार्य: जानिए देखभाल और बेहतर पैदावार

मई माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

अप्रैल माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

मार्च माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

फरवरी माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

स्वास्थ्य से संबंधित पोस्ट

हकलाना: लक्षण, कारण, प्रकार, जोखिम, जटिलताएं, निदान और इलाज

एलर्जी अस्थमा: लक्षण, कारण, जोखिम, जटिलताएं, निदान और इलाज

स्टैसिस डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, जटिलताएं, निदान, इलाज

न्यूमुलर डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, डाइट, निदान और इलाज

पेरिओरल डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, निदान और इलाज

सरकारी योजनाओं से संबंधित पोस्ट

स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार: प्रशिक्षण, लक्षित समूह, कार्यक्रम, विशेषताएं

राष्ट्रीय युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम: लाभार्थी, योजना घटक, युवा वाहिनी

स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार: उद्देश्य, प्रशिक्षण, विशेषताएं, परियोजनाएं

प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना | प्रधानमंत्री सौभाग्य स्कीम

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना: पात्रता, आवेदन, लाभ, पेंशन, देय और ऋण

Copyright@Dainik Jagrati

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Sitemap