• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
Dainik Jagrati

दैनिक जाग्रति

ऑनलाइन हिंदी में जानकारी

  • ब्लॉग
  • करियर
  • स्वास्थ्य
  • खेती-बाड़ी
    • जैविक खेती
    • सब्जियों की खेती
    • बागवानी
    • पशुपालन
  • पैसा कैसे कमाए
  • सरकारी योजनाएं
  • अनमोल विचार
    • जीवनी
Home » ब्लॉग » बीटी कॉटन की किस्में: विशेषताएं और पैदावार

बीटी कॉटन की किस्में: विशेषताएं और पैदावार

by Bhupender Choudhary Leave a Comment

बीटी कॉटन

बीटी कपास एक आनुवांशिक संशोधित कपास है| भारत में कपास की खेती लगभग 90 लाख हेक्टेयर में मुख्यतः रेशे के लिए की जाती है| बीटी कॉटन (कपास) की अधिक पैदावार लेने के लिए किसानों को उसको सही समय पर बोने, अपने क्षेत्र की प्रचलित किस्म चुनने, उपयुक्त खाद देने और समय पर पौध संरक्षण उपाय अपनाने की ओर विशेष ध्यान देना चाहिये|

जिससे किसानों को उत्तम पैदावार मिल सके, इस लेख में बीटी कॉटन (कपास) की उन्नत किस्में और उनकी विशेषताएं एवं पैदावार का उल्लेख किया गया है| लेकिन किसानों को ध्यान ये रहे की ये किस्में प्रमुख कम्पनियों द्वारा अनुमोदित किस्में है| बीटी कॉटन (कपास) की खेती की जानकारी के लिए यहाँ पढ़ें-

यह भी पढ़ें- देसी कपास की उन्नत एवं संकर किस्में

बीटी कपास की किस्में

बायोसीड 6588 बीजी- II

यह एक अधिक उपज देने वाली अमेरिकन कपास की बीटी संकर किस्म है| यह चितकबरी सुंडी, अमेरिकन सुंडी, गुलाबी सुंडी एवं तम्बाकू वाली सुंडी के प्रति अवरोधी है| इसके पौधे की ऊँचाई 150 से 175 सेंटीमीटर है| इसके टिण्डों का वजन 4.4 से 4.8 ग्राम तक है| इसकी औसत पैदावार 24 से 28 क्विंटल प्रति हैक्टयर है| यह पत्तामरोड़ बीमारी के प्रति मध्यम रूप से प्रतिरोधी है|

बायोसीड बंटी बीजी- II

यह एक अधिक उपज देने वाली अमेरिकन कपास की बीटी संकर किस्म है| यह चितकबरी सुंडी, अमेरिकन सुंडी, गुलाबी सुंडी एवं तम्बाकू वाली सुंडी के प्रति अवरोधी है| इसके पौधे की ऊँचाई 150 से 170 सेंटीमीटर है| इसके टिण्डों का वजन 4.5 से 4.9 ग्राम तक है| इसकी औसत पैदावार 22 से 26 क्विंटल प्रति हैक्टयर है| यह पत्तामरोड़ बीमारी के प्रति मध्यम रूप से प्रतिरोधी है|

आर सी एच 650 बीजी- II

यह एक अधिक उपज देने वाली अमेरिकन कपास की बीटी संकर किस्म है| यह चितकबरी सुंडी, अमेरिकन सुंडी, गुलाबी सुंडी के अतिरिक्त तम्बाकू वाली सुंडी के प्रति भी अवरोधी है| इसके पौधे की ऊँचाई 150 से 160 सेंटीमीटर है| इसके टिण्डों का वजन 4.5 से 4.75 ग्राम तक है| इसकी औसत पैदावार 22 से 26 क्विंटल प्रति हैक्टयर है| यह पत्तामरोड़ बीमारी के प्रति मध्यम रूप से संवेदनशील है|

यह भी पढ़ें- अमेरिकन कपास (नरमा) की उन्नत एवं संकर किस्में

एम आर सी एच- 6304 बीजी- I

यह एक अधिक उपज देने वाली अमेरिकन कपास की बीटी संकर किस्म है| यह चित्तीदार सूंडी, अमेरिकन सुंडी एवं गुलाबी, सुंडी के प्रति अवरोधी है| इसकी पत्तियाँ हरी चौड़ी होती है| इसमें 4 से 5 मोनोपोड और 15 से 20 सिम्पोडियल शाखायें होती है| यह 165 से 170 दिन में पककर तैयार हो जाती है| इसकी औसत पैदावार लगभग 25 क्विंटल प्रति हैक्टर होती है|

एम आर सी एच- 6025

यह अमेरिकन कपास की बीटी संकर किस्म है, जो चित्तीदार सुंडी, अमेरिकन सूंडी और गुलाबी सुंडी के प्रति अवरोधी है| यह अपेक्षाकृत जल्दी 160 से 165 दिन में पककर तैयार हो जाती है| इसमें औसतन 4 सिम्पोडियल और लगभग 20 मोनोपोडियल शाखायें होती है, इस किस्म की औसत पैदावार लगभग 25 से 27 किंवटल प्रति हैक्टर होती है| इसमें रेशे की लम्बाई 28.4 मिलीमीटर और औटाई 34.7 प्रतिशत होती है|

आर सी एच- 314 बीजी- I

यह एक अधिक उपज देने वाली अमेरिकन कपास की बीटी संकर किस्म है| यह किस्म चित्तीदार, अमेरिकन और गुलाबी सुंडी के प्रति अवरोधी है| इसमें टिण्डो का औसत वजन 3.5 से 4 ग्राम होता है| इसके रेशे की लम्बाई लगभग 29 मिलीमीटर होता है तथा औसत पैदावार 25 से 27 क्विंटल प्रति हैक्टर होती है|

आर सी एच – 134 बीजी- I

यह एक अधिक फैलाव वाली बीटी संकर किस्म है जो चित्तीदार, गुलाबी और अमेरिकन सुंडी के प्रति अवरोधी है| यह किस्म अन्य बीटी किस्मों की अपेक्षा पत्ता मरोड़ विषाणु बीमारी के प्रति अधिक संवदेनशील है| इसमें औसतन 4 से 5 मोनोपोड एवं 15 से 17 सिम्पोडियल शाखायें होती है| इसकी औसत पैदावार 25 किंवटल प्रति हैक्टर होती है और पकने में अपेक्षाकृत अधिक समय लेती है|

यह भी पढ़ें- कपास फसल की विभिन्न अवस्थाओं के अनुसार प्रमुख कीट व रोग प्रकोप

जे के सी एच- 1947

यह अमेरिकन कपास की बीटी संकर किस्म है, जो चित्तीदार सूंडी, हरी सुंडी तथा गुलाबी सुंडी के प्रति अवरोधी होती है| इस किस्में में सिमपोडियल शाखाओं की संख्या अपेक्षाकृत अधिक होती है| इसलिए इसके पौधों की उंचाई अधिक होती है, इसमें टिण्डों का औसत वजन 4 से 4.5 ग्राम होता है| इसकी औसत पैदावार लगभग 25 से 30 क्विंटल प्रति हैक्टर होती है| इसका औटाई लगभग 35 प्रतिशत होती है|

एन इसी एच- 6

यह चित्तीदार सुंडी, अमेरिकन सुंडी और गुलाबी सुंडी के प्रति अवरोधी बीटी संकर किस्म है| इसमें मोनों पोडियल शाखायें औसतन 4 से 5 एवं सिम्पोडियल 20 से 25 होती है| इसमें टिण्डे अन्य बीटी किस्मों से छोटे होते है| औसत वजन 3 से 3.15 ग्राम है| इसकी औसत उपज 25 से 27 किलोग्राम प्रति हैक्टर होती है| इसके रेशों की औसत लम्बाई लगभग 27 मिलीमीटर होती है|

एम आर सी- 7017 बीजी- II

यह एक अधिक उपज देने वाली अमेरिकन कपास की संकर किस्म है| यह किस्म चित्तीदार सूंडी, अमेरिकन सूंडी, एवं गुलाबी सुंडी के अतिरिक्त तम्बाकू वाली सुंडी के प्रति भी अवरोधी है| इस किस्म की उत्पादन क्षमता 25 से 30 क्विंटल प्रति हैक्टर होती है| इसमें सिम्पोडियल शाखायें अपेक्षाकृत अधिक होती है| यह किस्म पत्ता मरोड़ बीमारी के प्रति अपेक्षाकृत अधिक अवरोधी है| इसके रेशे की लम्बाई 32 मिलीमीटर के लगभग होती है|

यह भी पढ़ें- कपास में एकीकृत कीट प्रबंधन कैसे करें

तुलसी- 4 बी जी

बीटी संकर कपास की यह किसम मध्यम अवधि 150 से 170दिन वाली है| पत्तियां चौडी गहरी हरी, रोएँदार होती है| डेडू का आकार बड़ा 5 से 5.5 ग्राम होती है, एवं रेशे की औसत लम्बाई 32 से 33 मिलीमीटर होती और ओटाई 35 से 36 प्रतिशत होता है| औसत उपज 19 क्विंटल प्रति हैक्टेयर होती है|

रासी- 314

बीटी संकर कपास की यह किस्म मध्यम अवधि वाली है| पत्तियां सामान्य, चौडी ,हरी हल्की रोएँदार होती है| इसमें 2 से 3 एकांक्षी शाखाएँ पायी जाती है| टिंडे का आकार बड़ा 4.5 से 5.0 ग्राम होता है, एवं रेशे की औसत लम्बाई 28 से 29 मिलीमीटर होती है, औसत उपज 19 क्विंटल प्रति हैक्टेयर होती है|

मरू बीटी संकर एम आर सी- 7017

बीटी संकर कपास की यह किस्म मध्यम अवधि 160 से 170 दिन वाली है| पत्ते सामान्य और पत्तों की सतह हल्की रोएँदार होती है| इसमें 3 से 4 एकांक्षी शाखाएँ पायी जाती है| डेंडू का आकार बडा 4.5 से 5.0ग्राम होता| एवं रेशे की औसत लम्बाई 30 मिलीमीटर होती है| ओटाई 33 प्रतिशत होती है, औसत उपज 23 से 24 क्विंटल प्रति हैक्टेयर होती है|

यह भी पढ़ें- दीमक से विभिन्न फसलों को कैसे बचाएं

प्रिय पाठ्कों से अनुरोध है, की यदि वे उपरोक्त जानकारी से संतुष्ट है, तो अपनी प्रतिक्रिया के लिए “दैनिक जाग्रति” को Comment कर सकते है, आपकी प्रतिक्रिया का हमें इंतजार रहेगा, ये आपका अपना मंच है, लेख पसंद आने पर Share और Like जरुर करें| 

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

अपने विचार खोजें

दैनिक जाग्रति से जुड़ें

  • Facebook
  • Instagram
  • Twitter
  • YouTube

हाल के पोस्ट:-

सैम मानेकशॉ पर निबंध | Essay on Sam Manekshaw

सैम मानेकशॉ के अनमोल विचार | Quotes of Sam Manekshaw

सैम मानेकशॉ कौन थे? सैम मानेकशॉ का जीवन परिचय

सी राजगोपालाचारी पर निबंध | Essay on Rajagopalachari

सी राजगोपालाचारी के विचार | Quotes of C Rajagopalachari

चक्रवर्ती राजगोपालाचारी कौन थे? राजगोपालाचारी की जीवनी

राममनोहर लोहिया पर निबंध | Essay on Ram Manohar Lohia

ब्लॉग टॉपिक

  • अनमोल विचार
  • करियर
  • खेती-बाड़ी
  • जीवनी
  • जैविक खेती
  • धर्म-पर्व
  • निबंध
  • पशुपालन
  • पैसा कैसे कमाए
  • बागवानी
  • सब्जियों की खेती
  • सरकारी योजनाएं
  • स्वास्थ्य

Copyright@Dainik Jagrati

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us