• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
Dainik Jagrati

Dainik Jagrati

Hindi Me Jankari Khoje

  • Blog
  • Agriculture
    • Vegetable Farming
    • Organic Farming
    • Horticulture
    • Animal Husbandry
  • Career
  • Health
  • Biography
    • Quotes
    • Essay
  • Govt Schemes
  • Earn Money
  • Guest Post
Home » Blog » एमपी जेल प्रहरी भर्ती: योग्यता, आवेदन, सिलेबस, परिणाम और नियुक्ति

एमपी जेल प्रहरी भर्ती: योग्यता, आवेदन, सिलेबस, परिणाम और नियुक्ति

February 29, 2020 by Bhupender Choudhary Leave a Comment

एमपी जेल प्रहरी भर्ती: योग्यता, आवेदन, सिलेबस, परिणाम और नियुक्ति

एमपी प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MP PEB) जेल विभाग में प्रहरी पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी करता है| भर्ती का उदेश्य एमपी जेल विभाग में प्रहरी के पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति करना होता है| बोर्ड की आधिकारिक अधिसूचना के बाद इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा| लेकीन आवेदन से पहले इच्छुक आवेदकों के लिए यह जान लेना आवश्यक है की क्या वे इस भर्ती के लिए पात्र है या नही और भर्ती की चयन प्रक्रिया क्या है| जिसकी जानकारी इस लेख में निचे विस्तार से दी गई है|

यह भी पढ़ें- एमपी व्यापम ग्रुप- 5 व 6 भर्ती: पात्रता, आवेदन, सिलेबस, चयन प्रक्रिया

एमपी जेल प्रहरी भर्ती चयन प्रक्रिया

एमपी व्यापम जेल प्रहरी भर्ती के पदों को भरने के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चयन राउंड में उनके प्रदर्शन के आधार पर होगी| इन राउंड में अच्छा प्रदर्शन करने वाले आवेदकों को रिक्त पदों के लिए चुना जाएगा| चयन प्रक्रिया इस प्रकार होगी, जैसे-

1. आवेदनों की शॉर्टलिस्टिंग

2. लिखित परीक्षा

3. शारीरिक दक्षता

4. मेडिकल टेस्ट

5. नियुक्ति आदि|

एमपी जेल प्रहरी भर्ती तिथियां

उम्मीदवारों को एमपी जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा की महत्वपूर्ण तारीखों के बारे में जानना आवश्यक है, ताकि कोई महत्वपूर्ण आवेदन या परिणाम तिथि न छूटे| इसके लिए उम्मीदवारों को हमारा सुझाव है की उनको मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एजुकेशन बोर्ड (MPPEB) की अधिकारिक वेबसाइट (peb.mp.gov.in और peb.mponline.gov.in) और दैनिक समाचार पत्रों का अवलोकन करते रहना चाहिए| ताकि स्वयं नयी सूचनाओं से अवगत होते रहें|

यह भी पढ़ें- MP व्यापम ग्रुप 4 भर्ती: पात्रता, आवेदन, सिलेबस और चयन प्रक्रिया

एमपी जेल प्रहरी भर्ती पात्रता मानदंड

एमपी जेल प्रहरी भर्ती के लिए पात्रता मानदंड इस प्रकार है, जैसे-

एमपी जेल प्रहरी भर्ती नागरिकता

एमपी जेल प्रहरी पद पर नियुक्ति के लिए उम्मीदवार को या तो:-

1. भारत का नागरिक होना चाहिए, या

2. सिक्किम की प्रजा होना चाहिए, या

3. भारतीय मूल का कोई ऐसा व्यक्ति होना चाहिए, जो भारत में स्थायी रूप से बसने के अभिप्राय से पाकिस्तान से आया हो, या

4. नेपाल की या भारत स्थित किसी पर्तगाली या फ्रांसीसी प्रदेश की प्रजा होना चाहिए|

5. उपरोक्त से सम्बन्धित दस्तावेज प्रस्तुत करने आवश्यक है|

एमपी जेल प्रहरी भर्ती आयु सीमा

अभ्यर्थी की आयु सीमा की गणना भर्ती के चालू वर्ष की 01 जनवरी (वर्तमान वर्ष) को 18 वर्ष से कम एवं 33 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए|

भर्ती का तरीकालोक सेवा आयोग की परिधि से बाहर के तृतीय / चतुर्थ श्रेणी के वर्दीधारी पदों के लिए
खुली प्रतियोगिता से सीधी भर्ती के भरे जाने वाले पदों के लिए18 से 25 वर्ष

एमपी जेल प्रहरी भर्ती के लिए मूल निवासियों के लिए आय-सीमा में अधिकतम छूट| इस प्रकार है, जैसे-

पुरुष आवेदक (अनारक्षित वर्ग)25+08= 33 वर्ष
महिला आवेदक (अनारक्षित वर्ग) पुरूष / महिला आवेदक (आरक्षित वर्ग- अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग) / शासकीय / निगम / मण्डल / स्वशासी संस्था के कर्मचारी तथा नगर सैनिक| 

25+13= 38

एमपी जेल प्रहरी भर्ती शैक्षणिक योग्यता

आवेदक को 10+2 प्रणाली के अधीन कम से कम हाईस्कूल परीक्षा उत्तीर्ण अथवा पुरानी प्रणाली से हायर सेकेंडरी परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए|

एमपी जेल प्रहरी भर्ती शारीरिक मानक 

एमपी जेल प्रहरी भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए शारीरिक मापदण्ड| इस प्रकार है, जैसे-

मानदंड ऊँचाईसीना बिना फुलाये
पुरुष अभ्यर्थी के लिए165 से.मी.83 से.मी.
महिला अभ्यर्थी के लिए158 से.मी.—
आवेदक की दोनों आँखों की दृष्टि सामान्य होना चाहिए और उसे जेल की सेवाओं के लिए शारीरिक दृष्टि से उपयुक्त होना चाहिए|
अभ्यर्थी को शारीरिक रुप से अपंग नहीं होना चाहिये|
अभ्यर्थी में ‘नॉकनी / फ्लेट फुट’ एवं कोई दृष्टि दोष नहीं होना चाहिए तथा चिकित्सकीय दृष्टि से योग्य (मेडिकली फिट) होना आवश्यक हैं|

ध्यान दें:-

1. न्यूनतम शारीरिक अर्हताएं पूर्ण करने वाले उम्मीदवार ही आवेदन करें, क्योंकि न्यूनतम शारीरिक अर्हताओं में छुट का कोई प्रावधान नहीं है|

2. अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि निर्धारित नापजोख पूर्ण नहीं करने पर उनकी अभ्यर्थिता निरस्त कर दी जायेगी|

3. प्रहरी पद हेतु भर्ती नियम में अभ्यर्थी को शारीरिक रूप से अपंग नहीं होना चाहिए, के कारण नि:शक्तजन हेतु आरक्षण निर्धारित नहीं रहेगा|

यह भी पढ़ें- MP Vyapam Group- 3 भर्ती: पात्रता, आवेदन, सिलेबस, चयन प्रक्रिया

एमपी जेल प्रहरी भर्ती आवेदन पत्र

एमपी जेल प्रहरी भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया इस प्रकार है, जैसे-

1. सबसे पहले, व्यापम आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ|

2. मुख्य पृष्ठ पर अपनी भाषा अंग्रेजी या हिंदी चुनें|

3. अब ऑनलाइन फॉर्म अपनी पात्रता और विज्ञप्ति के अनुसार जेल प्रहरी पर क्लिक करें|

4. विज्ञप्ति को डाउनलोड करें और निर्देशों को ध्यान से पढ़ें|

5. सुनिश्चित करें कि आप विज्ञप्ति में दी गई सभी पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं|

6. अब दिए गए एमपी जेल प्रहरी ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करें|

7. अपने स्टिक नाम, आयु, शैक्षिक विवरण और अन्य जैसे विवरण दर्ज करें|

8. अपनी हालिया तस्वीर और हस्ताक्षर की प्रतियां या अन्य विज्ञप्ति अनुसार अवश्यक दस्तावेज अपलोड करें|

9. आवेदन भरने के बाद पुनः जाँचे और त्रुटियों को ठीक करें|

10. अब आवेदन को सबमिट करें|

11. अब अपनी श्रेणी के आधार पर आवेदन शुल्क का भुगतान करें, कार्ड या ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से|

12. अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन और शुल्क का प्रिंट आउट अवश्य ले लें|

एमपी जेल प्रहरी परीक्षा पैटर्न और सिलेबस

एमपी व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा ली जाने वाली जेल प्रहरी लिखित परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के 100 प्रशन 100 अंकों (प्रत्येक प्रश्न 01 अंक) व दो घंटे की अवधि का केवल 01 प्रश्न-पत्र होगा, जिसमें सामान्य ज्ञान, सामान्य हिन्दी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य गणित एवं सामान्य विज्ञान के हाईस्कूल स्तर के प्रश्न सम्मिलित होंगे|

पाठ्यक्रम कुल प्रशन कुल अंक 
सामान्य ज्ञान 

100

 

100

सामान्य हिन्दी
सामान्य अंग्रेजी
सामान्य गणित
सामान्य विज्ञान

नोट:- माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश की 10+2 प्रणाली के अंतर्गत हाईस्कूल परीक्षा (कक्षा दसवीं) स्तर का पाठ्यक्रम होगा| परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम की पूरी जानकारी के लिए यहाँ पढ़ें- मध्य प्रदेश जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम

एमपी जेल प्रहरी भर्ती मूल्यांकन पद्धति

1. वस्तुनिष्ठ प्रश्न का सही उत्तर अंकित करने पर 1 अंक दिया जायेगा|

2. ऋणात्मक मूल्यांकन नहीं किया जावेगा|

यह भी पढ़ें- MP Vyapam Group- 2 भर्ती: पात्रता, आवेदन, सिलेबस, चयन प्रक्रिया

एमपी जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा प्रवेश-पत्र

एमपी जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा हेतु प्रवेश-पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया| इस प्रकार है, जैसे-

ऑनलाईन आवेदन-पत्र क्रमांक का प्रयोग कर आवेदक अपना प्रवेश-पत्र पीईबी की वेबसाईट से मुद्रित कर परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं|

नोट- प्रवेश पत्र जारी होने के उपरांत किसी तरह का त्रुटि सुधार नहीं किया जायेगा एवं किसी भी प्रकार की त्रुटि दृष्टिगोचर होने पर पी.ई.बी. ऑनलाईन आवेदन पत्र को रद्द / निरस्त / परिवर्तित करने का अधिकार सुरक्षित रखता है|

पीईबी की वेबसाईट पर दो भागों में उपलब्ध कराए जायेंगे| जिसमें प्रथम भाग में आवेदक, परीक्षा का नाम, रोल नंबर एवं परीक्षा केन्द्र का विवरण इत्यादि समाहित होगा|

अतिरिक्त रूप से इस भाग में आवेदक के आवेदन पत्र में भरे गये शरीर के स्थायी पहचान चिन्ह तथा फोटोयुक्त पहचान पत्र का विवरण तथा क्रमांक भी अंकित होगा|

परीक्षा के दौरान ही वीक्षक के समक्ष अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र के निर्धारित स्थान पर हस्ताक्षर, बाये हाथ के अंगूठे का निशान तथा हस्तलिपि (काले बाल पांईट पेन से) अंकित करना होगी|

प्रवेश-पत्र पृथक से डाक द्वारा प्रेषित नहीं किए जायेंगे|

एमपी जेल प्रहरी भर्ती शारीरिक दक्षता

एमपी जेल प्रहरी पद हेतु समिति द्वारा शारीरिक नापजोख में उपयुक्त पाए गए उम्मीदवारों का शारीरिक प्रवीणता टेस्ट निम्नानुसार लिया जाएगा, जैसे-

परीक्षा प्रहरी (पुरुष)प्रहरी (महिला)भूतपूर्व सैनिक और होमगार्ड
800 मीटर दौड़2 मिनट 50 सेकंड4 मिनट3 मिनट 15 सेकंड
गोला फेक20 फिट (गोले का वजन गोले का वजन 7.260 किलोग्राम)16 फिट (गोले का वजन गोले का वजन 4.00 किलोग्राम)15 फिट (गोले का वजन गोले का वजन 7.260 किलोग्राम)

1. यदि दौड़ में क्वालीफाई नहीं करता है, तो उसे गोलाफेक में भाग लेने नहीं दिया जाएगा|

2. शारीरिक प्रवीणता परीक्षा केवल क्वालीफाइंग स्वरूप की होगी| इसमें कोई पूर्णांक-प्राप्तांक नहीं होंगे| परीक्षा परिणाम से उम्मीदवार को तुरंत मौके पर ही अवगत करा दिया जाएगा|

3. शारीरिक नापजोख एवं प्रवीणता परीक्षा का विडियो रिकार्ड किया जाएगा| अपने नापजोख / प्रदर्शन / मूल्यांकन से असंतुष्ट रहने पर चयन समिति के समक्ष तत्काल अपील की जाएगी, जो उसका विडियो कवरेज देखकर निराकरण करेगी| किसी भी स्थिति में उम्मीदवार को दूसरी बार अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा|

4. शारीरिक प्रवीणता टेस्ट हेतु उम्मीदवार को स्वास्थ्य अथवा किसी भी अन्य आधार पर परीक्षा से छूट नहीं दी जा सकेगी एवं न ही उक्त के लिये किसी प्रकार का चिकित्सीय प्रमाण पत्र स्वीकार किया जाएगा|

यह भी पढ़ें- MP Vyapam Group 1 भर्ती: पात्रता, आवेदन, सिलेबस, चयन प्रक्रिया

एमपी जेल प्रहरी भर्ती चयन सूची

एमपी प्रहरी भर्ती हेतु जेल मुख्यालय स्तर पर गठित समिति द्वारा द्वितीय चरण में शारीरिक नापजोख व शारीरिक प्रवीणता टेस्ट की कार्यवाही सम्पन्न करने के उपरांत इसमें सफल उम्मीदवारों की सूची व्यापम को उपलब्ध कराई जाएगी| शारीरिक नापजोख व शारीरिक प्रवीणता टेस्ट में सफल अभ्यर्थियों की जेल मख्यालय द्वारा उपलब्ध करवाई गई सूची के आधार पर लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर प्रवीण्य / प्रतीक्षा सूची म.प्र. व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा जारी की जाएगी|

पारस्परिक वरीयता: अंतिम प्रवीण्य सूची तैयार करते समय समान अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों की आयु के आधार पर आपसी सहवरिष्ठता निर्धारित की जाएगी अर्थात् आयु में वरिष्ठ अभ्यर्थी को वरियता दी जाएगी|

एमपी जेल प्रहरी परीक्षा परिणाम

एमपी जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा हेतु परिणाम की प्रक्रिया| इस प्रकार है, जैसे-

1. परीक्षा परिणाम घोषित होने के पूर्व पी.ई.बी. की वेबसाईट पर परीक्षा परिणाम के साथ-साथ विषयवार आदर्श उत्तर (subject wise model answers) अभ्यर्थियों की सुविधा के लिये उपलब्ध होंगे|

2. नियमपुस्तिका के अध्यायों में उल्लेखित नियमों के आधार पर पी.ई.बी. द्वारा अभ्यर्थियों की प्रावीण्य सूची तैयार की जाएगी|

3. संबंधित विभाग की अनुशंसा / निर्देश उपरांत परीक्षा परिणाम प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड, भोपाल की वेबसाईट पर उपलब्ध कराया जावेगा|

4. विभाग / विभागों को भेजी जाने वाली मेरिट लिस्ट पी.ई.बी. की वेबसाईट पर भी अपलोड की जाएंगी|

5. अन्तिम कुंजी समिति की अनुशंसाएँ भी पीईबी की वेबसाईट पर अपलोड की जाएंगी|

परीक्षा परिणाम

1. परीक्षा के सभी चरणों के सम्पन्न होने के बाद अभ्यर्थियों का परिणाम पी.ई.बी. की वेबसाईट www.peb.mp.gov.in पर अपलोड किया जायेगा|

2. तदानुसार अभ्यर्थी वेबसाईट से डाउनलोड कर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं|

3. डाक से परीक्षा परिणाम का प्रेषण नहीं किया जायेगा|

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश पटवारी भर्ती: पात्रता मानदंड और चयन प्रक्रिया

एमपी जेल प्रहरी भर्ती नियुक्ति

एमपी जेल प्रहरी भर्ती हेतु नियुक्ति की प्रक्रिया| इस प्रकार है, जैसे-

1. अन्य आवश्यक दस्तावेज के साथ चयनित उम्मीदवारों के संबंध में चरित्र सत्यापन कराया जाएगा तथा केवल ‘अनुकूल’ चरित्र पाये जाने वाले, चयन सूची में स्थान पाने वाले उम्मीदवारों के विषय में ही नियुक्ति पर विचार किया जाएगा|

2. उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण भी कराया जाएगा, नियुक्ति के लिये पात्रता हेतु उम्मीदवार का ‘मेडिकली फिट’ होना भी अनिवार्य है|

3. नियुक्ति के उपरान्त प्रत्येक चयनित उम्मीदवार को दो वर्ष की परिवीक्षा पर नियुक्त किया जाएगा एवं निर्धारित प्रशिक्षण पर भेजा जाएगा|

4. प्रशिक्षण संस्था में उपस्थित होने पर प्रशिक्षण में प्रवेश के पूर्व उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा जिसमें उसे पूर्ण रूप से स्वस्थ होना आवश्यक होगा| केवल योग्य पाये उम्मीदवारों को ही नियुक्ति दी जाएगी, अयोग्य उम्मीदवारों को वापस भेज दिया जाएगा|

एमपी जेल प्रहरी भर्ती प्रशिक्षण

प्रहरी के पद पर नियुक्ति उपरान्त निर्धारित अवधि में निर्धारित मानक स्तर से प्रशिक्षण उत्तीर्ण करना आवश्यक होगा| प्रशिक्षण सत्र प्रारम्भ होने की सूचना चयनित उम्मीदवारों को पृथक से भेजी जाएगी| चयनित अभ्यर्थियों को विहित की गई अंतिम तारीख को या उसके पूर्व उपस्थित होना होगा| यदि अभ्यर्थी, नियुक्ति प्राधिकारी से अनुमति प्राप्त किए बिना निश्चित समयावधि में उपस्थित होने में असमर्थ रहता है, तो उसका नाम चयन सूची से हटा दिया जाएगा|

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल कैसे बने, जाने भर्ती प्रक्रिया

अगर आपको यह लेख पसंद आया है, तो कृपया वीडियो ट्यूटोरियल के लिए हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें| आप हमारे साथ Twitter और Facebook के द्वारा भी जुड़ सकते हैं|

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

“दैनिक जाग्रति” से जुड़े

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Twitter
  • YouTube

करियर से संबंधित पोस्ट

आईआईआईटी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, रैंकिंग, कट ऑफ, प्लेसमेंट

एनआईटी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, रैंकिंग, कटऑफ, प्लेसमेंट

एनआईडी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, फीस, कट ऑफ, प्लेसमेंट

निफ्ट: योग्यता, प्रवेश प्रक्रिया, कोर्स, अवधि, फीस और करियर

निफ्ट प्रवेश: पात्रता, आवेदन, सिलेबस, कट-ऑफ और परिणाम

खेती-बाड़ी से संबंधित पोस्ट

June Mahine के कृषि कार्य: जानिए देखभाल और बेहतर पैदावार

मई माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

अप्रैल माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

मार्च माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

फरवरी माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

स्वास्थ्य से संबंधित पोस्ट

हकलाना: लक्षण, कारण, प्रकार, जोखिम, जटिलताएं, निदान और इलाज

एलर्जी अस्थमा: लक्षण, कारण, जोखिम, जटिलताएं, निदान और इलाज

स्टैसिस डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, जटिलताएं, निदान, इलाज

न्यूमुलर डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, डाइट, निदान और इलाज

पेरिओरल डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, निदान और इलाज

सरकारी योजनाओं से संबंधित पोस्ट

स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार: प्रशिक्षण, लक्षित समूह, कार्यक्रम, विशेषताएं

राष्ट्रीय युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम: लाभार्थी, योजना घटक, युवा वाहिनी

स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार: उद्देश्य, प्रशिक्षण, विशेषताएं, परियोजनाएं

प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना | प्रधानमंत्री सौभाग्य स्कीम

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना: पात्रता, आवेदन, लाभ, पेंशन, देय और ऋण

Copyright@Dainik Jagrati

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Sitemap