
MP Vyapam Group 1 के इच्छुक अभ्यर्थी जो भर्ती रिक्तियों की अधिसूचना का इंतजार करते है| उनकी जानकारी के लिए MP Vyapam Group 1 में तीन उप समूह है| जो राज्य सेवा के लिए अलग-अलग पदों के लिए विभाजित है| MP Vyapam Group 1 के लिए आवेदन फॉर्म केवल ऑनलाइन मोड में उपलब्ध होता है| आवेदकों के चयन के लिए एमपी व्यापम संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित करता है| सफल उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए लम्बी प्रक्रिया से गुजरना होता है|
इसी प्रक्रिया की जानकारी का उल्लेख इस लेख में किया गया है| ताकि MP Vyapam Group 1 भर्ती के इच्छुक अभ्यर्थी इस प्रक्रिया की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकें| आप सब की जानकारी के लिए इस ग्रुप की सभी भर्तियों का आयोजन मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल अर्थात एमपी व्यापम (MP Vyapam) करता है| जिसको निष्पक्ष माना जाता है|
यह भी पढ़ें- MP Vyapam Group- 2 भर्ती: पात्रता, आवेदन, सिलेबस और चयन प्रक्रिया
एमपी व्यापम ग्रुप 1 भर्ती तिथियां
उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश एमपी व्यापम ग्रुप 1 भर्ती की महत्वपूर्ण तारीखों के बारे में जानना आवश्यक है, ताकि कोई महत्वपूर्ण आवेदन या परिणाम तिथि न छूटे| इसके लिए उम्मीदवारों को हमारा सुझाव है की उनको मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एजुकेशन बोर्ड (MPPEB) की अधिकारिक वेबसाइट (peb.mp.gov.in और peb.mponline.gov.in) और दैनिक समाचार पत्रों का अवलोकन करते रहना चाहिए| ताकि स्वयं नयी सूचनाओं से अवगत होते रहें|
एमपी व्यापम ग्रुप 1 भर्ती प्रक्रिया
MP Vyapam Group 1 की सभी उप समूह की भर्ती की चयन प्रक्रिया इस प्रकार रहती है, जैसे-
1. आवेदनों की शॉर्टलिस्टिंग
2. लिखित परीक्षा
3. व्यक्तित्व परिक्षण (यदि लागू हो)|
एमपी व्यापम ग्रुप 1 भर्ती पद
MP Vyapam Group 1 की सभी उप समूह की भर्ती के पद इस प्रकार है, जैसे-
सेवा समूह-एक स्नातकोत्तर स्तर (तृतीय श्रेणी)-
उप समूह | पद का संवर्ग / पदनाम |
उपसमूह- 01 (कृषि) | सहायक संचालक / मण्डी सचिव-अ / सहायक बीज प्रमाणीकरण अधिकारी / बीज रोग विशेषज्ञ / वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं अन्य समकक्ष संवर्ग एवं समकक्ष पद |
उपसमूह- 02 | सहायक सांख्यिकी अधिकारी / वरिष्ठ अनुसंधान सहायक / मेडीकल सोशल वर्कर एंव अन्य समकक्ष संवर्ग एवं अन्य समकक्ष पद |
उपसमूह- 03 | प्रबंधक / उप प्रबंधक / सहायक प्रबंधक / अधीनस्थ सह-लेखापाल एवं अन्य समकक्ष पद |
एमपी व्यापम ग्रुप 1 भर्ती पात्रता मापदंड
उम्मीदवार यह सुनिश्चित करें कि वे आधिकारिक परीक्षा निकाय द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करते है, या नही| इसलिए आधिकारिक अधिसूचना का इंतजार करना चाहिए| हालाँकि आपकी सुविधा के लिए नीचे केवल संदर्भ उद्देश्य के लिए कुछ पात्रता मानदंड सूचीबद्ध किए हैं, जैसे-
एमपी व्यापम ग्रुप 1 भर्ती शैक्षणिक योग्यता
अभ्यर्थियों ने विभागों के संबंधित भर्ती नियमों के अधीन यथा वांछित किसी भी विषय में स्नातकोत्तर उपाधि उत्तीर्ण की हो|
एमपी व्यापम ग्रुप 1 भर्ती आयु सीमा
MP Vyapam Group 1 की सभी उप समूह की भर्तीयों के लिए आयु की गणना अधिसूचना के बाद की जनवरी से की जाएगी, भर्ती के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा इस प्रकार है, जैसे-
1. सामान्य पुरुष (अन्य राज्य)- 18 से 25 वर्ष
2. सामान्य पुरुष- 18 से 40 वर्ष
3. सामान्य महिला / ओबीसी / एससी / एसटी- 18 से 45 वर्ष है|
यह भी पढ़ें- MP व्यापम ग्रुप 2 सब ग्रुप 4 भर्ती परीक्षा पैटर्न और सिलेबस
एमपी व्यापम ग्रुप 1 भर्ती आवेदन पत्र
MP Vyapam Group 1 उप समूह की भर्ती के आवेदन पत्र मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (MPPEB) की आधिकारिक घोषणा के बाद आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन भरे जा सकते हैं| आवेदन करने की प्रक्रिया इस प्रकार है, जैसे-
1. MPPEB या MP Vyapam की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं|
2. समूह 1 अपने इच्छित उप-समूह पोस्ट के लिंक पर क्लिक करें|
3. इच्छित पोस्ट का चयन करें और उस पर क्लिक करें|
4. निर्देशों को ध्यान से पढ़ें, जो आपकी जानकारी के लिए आवश्यक है|
5. अपना विवरण भरें और साथ में आवश्यक दस्तावेज डाउनलोड करें|
6. अब एक बार फिर आवेदन को ध्यान से देखें यदि कोई त्रुटि हो तो ठीक करें|
7. अब आवेदन को सबमिट करने और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें|
आवेदन शुल्क: आवेदन सबमिट के बाद उम्मीदवारों को उपलब्ध मोड के माध्यम से आवश्यक भुगतान ऑनलाइन करना होगा, शुल्क की जानकारी आवश्यक निर्देशों मे उपलब्ध होगी| उम्मीदवारों को भर्ती के अंत तक लेनदेन का रिकॉर्ड रखने की सलाह दी जाती है| शुल्क के बिना जमा किए गए फॉर्म को बोर्ड द्वारा अस्वीकार कर दिया जाएगा|
एमपी व्यापम ग्रुप 1 परीक्षा पैटर्न और सिलेबस
MP Vyapam Group 1 उप समूह की भर्तियों के लिए परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम इस प्रकार है, जैसे-
सेवा समूह | उपसमूह | प्रश्न पत्र | प्रश्न पत्र के विषय | अंक |
समूह-एक स्नातकोत्तर स्तर (तृतीय श्रेणी) |
उपसमूह- 1 और 2 |
2 |
(क)
सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य गणित, सामान्य तार्किक योग्यता, सामान्य विज्ञान, सामान्य कंप्यूटर ज्ञान |
100 |
(ख)
संबंधित विषय |
100 |
|||
उपसमूह- 3 |
2 |
(क)
सामान्य विज्ञान, सामान्य हिन्दी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य गणित |
100 |
|
(ख)
सामान्य ज्ञान एवं अभिरूचि, सामान्य कम्प्यूटर ज्ञान, सामान्य तार्किक योग्यता, सामान्य प्रबंधन |
100 |
नोट: यहाँ अभ्यर्थियों को संक्षिप्त पाठ्यक्रम से अवगत करवाया गया है| पाठ्यक्रम की अधिक जानकारी के लिए यहाँ पढ़ें- एमपी व्यापम ग्रुप 1 सब ग्रुप 1 व 2 परीक्षा पैटर्न और सिलेबस
यह भी पढ़ें- एमपी व्यापम ग्रुप 2 उपसमूह- 1, 2 व 3 परीक्षा पैटर्न और सिलेबस
एमपी व्यापम ग्रुप 1 भर्ती प्रवेश पत्र
जैसा कि उपरोक्त जानकारी से अभ्यर्थी जान गए होंगे कि भर्ती के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए संयुक्त परीक्षा आयोजित की जाता है| जिन उम्मीदवारों ने अंतिम तिथि से पहले या उससे पहले आवेदन पत्र जमा किया है| उनके लिए परीक्षा से 7 से 10 दिन पहले एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी किया जाएगा| MP Vyapam Group 1 उप समूह की भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के चरण इस प्रकार है, जैसे-
1. एडमिट कार्ड ऑफलाइन मोड में उपलब्ध नहीं होगा| इसलिए उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा|
2. एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी|
3. सबसे पहले, एमपी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं|
4. होम पेज पर रिक्रूटमेंट सेक्शन को ओपन करें और उस रिक्रूटमेंट को खोलें जिसके लिए आपने आवेदन किया है|
5. अब एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें|
6. अपना एप्लिकेशन नंबर और डी.ओ.बी प्रदान करें और सबमिट पर क्लिक करें|
7. एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, इसे डाउनलोड करें और भर्ती प्रक्रिया के अंत तक इसे सुरक्षित रखें|
एमपी व्यापम ग्रुप 1 परीक्षा उत्तर कुंजी
MP Vyapam Group 1 उप समूह भर्ती उत्तर कुंजी परीक्षा आयोजित होने के बाद ऑनलाइन जारी की जाती है| एमपी व्यापम, जिसे एमपी प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) के नाम से भी जाना जाता है, निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इसके द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं की उत्तर कुंजी जारी करता है| विभिन्न परीक्षाओं के लिए व्यापम उत्तर कुंजी में पेपर में पूछे गए सभी प्रश्न उनके सही उत्तरों के साथ होते हैं|
प्रारंभ में, एमपी व्यापम अनंतिम उत्तर कुंजी उम्मीदवारों से आपत्तियों को आमंत्रित करने के लिए जारी किया जाता है यदि उन्हें कोई उत्तर दोषपूर्ण या गलत लगता है| तो बोर्ड द्वारा उम्मीदवारों से प्राप्त आपत्तियों का विश्लेषण करने के बाद एमपी व्यापम अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाती है| सभी उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपनी संबंधित परीक्षा के लिए एमपी व्यापम उत्तर कुंजी की जांच कर सकते हैं, जैसे-
1. व्यापमं की आधिकारिक वेबसाइट (peb.mp.gov.in) पर जाएं|
2. पृष्ठ के शीर्ष पर मौजूद परिणाम टैब पर क्लिक करें|
3. संबंधित परीक्षा की उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें|
4. मॉडल या अंतिम उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें|
5. व्यापम उत्तर कुंजी की जांच करें और डाउनलोड करें|
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा में सुरक्षित स्कोर के बारे में एक विचार प्राप्त करने के लिए कुंजी में दिए गए सभी प्रश्नों के सही उत्तरों की सावधानीपूर्वक जांच करें|
यह भी पढ़ें- MP Vyapam Group- 3 भर्ती: पात्रता, आवेदन, सिलेबस और चयन प्रक्रिया
एमपी व्यापम ग्रुप 1 परीक्षा परिणाम
MP Vyapam Group 1 उप समूह की भर्ती के परिणाम ऑनलाइन घोषित किया जाएंगे| उम्मीदवार जो परीक्षा में उपस्थित होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट से परिणाम की जांच कर सकते हैं| परिणाम एक सूची के रूप में होगा जिसमें उन उम्मीदवारों का नाम और विवरण होगा, जिन्होंने भर्ती परीक्षा उत्तीर्ण की है|
योग्य उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले दौर के लिए उपस्थित होना होगा जो कौशल / प्रवीणता परीक्षा (यदि लागू हो) है| उसके बाद MP VYapam भर्ती के लिए चुने गए उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी करेगा| उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपनी संबंधित परीक्षा के लिए व्यापमं परिणाम देख सकते हैं, जैसे-
1. व्यापमं की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं|
2. पृष्ठ के शीर्ष पर मौजूद परिणाम टैब पर क्लिक करें|
3. उस परीक्षा के नाम पर क्लिक करें जिसका परिणाम देखना है|
4. दिए गए स्थान में आवेदन/रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें|
5. दिए गए समीकरण को हल कीजिए|
6. सर्च बटन पर क्लिक करें|
7. व्यापमं परिणाम देखें और डाउनलोड करें|
यह भी पढ़ें- MP व्यापम ग्रुप 4 भर्ती: पात्रता, आवेदन, सिलेबस और चयन प्रक्रिया
अगर आपको यह लेख पसंद आया है, तो कृपया वीडियो ट्यूटोरियल के लिए हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें| आप हमारे साथ Twitter और Facebook के द्वारा भी जुड़ सकते हैं|
Leave a Reply