• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
Dainik Jagrati

दैनिक जाग्रति

ऑनलाइन हिंदी में जानकारी

  • ब्लॉग
  • करियर
  • स्वास्थ्य
  • खेती-बाड़ी
    • जैविक खेती
    • सब्जियों की खेती
    • बागवानी
    • पशुपालन
  • पैसा कैसे कमाए
  • सरकारी योजनाएं
  • अनमोल विचार
    • जीवनी
Home » ब्लॉग » MP Vyapam Group- 2 भर्ती: पात्रता, चयन प्रक्रिया

MP Vyapam Group- 2 भर्ती: पात्रता, चयन प्रक्रिया

by Bhupender Choudhary Leave a Comment

MP Vyapam Group- 2 भर्ती

MP Vyapam Group- 2 उप समूह- 1, 2, 3 और 4 के विभिन्न पदों को भरने के लिए जब भी भर्ती की अधिसूचना जारी करता है| भर्ती की अधिसूचना के बाद बोर्ड (MPPEB) द्वारा तय समय सीमा में आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा| लेकिन क्या आवेदक आवेदन करने से पहले यह जानते है की वो भर्ती के लिए बोर्ड द्वारा तय किए गए मानकों को पूरा करते है, और यदि नही तो उनका आवेदन रद कर दिया जाएगा| आवेदकों की इसी समस्या को ध्यान में रखते हुये इस लेख में MP Vyapam Group- 2 उप समूह- 1, 2, 3 और 4 भर्ती के लिए पात्रता मानदंड, आवेदन, पैटर्न और सिलेबस से संबंधित जनकारियों का विस्तृत वर्णन किया गया है|

एमपी व्यापम ग्रुप 2 भर्ती तिथियां

उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश एमपी व्यापम ग्रुप 2 भर्ती की महत्वपूर्ण तारीखों के बारे में जानना आवश्यक है, ताकि कोई महत्वपूर्ण आवेदन या परिणाम तिथि न छूटे| इसके लिए उम्मीदवारों को हमारा सुझाव है की उनको मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एजुकेशन बोर्ड (MPPEB) की अधिकारिक वेबसाइट (peb.mp.gov.in और peb.mponline.gov.in) और दैनिक समाचार पत्रों का अवलोकन करते रहना चाहिए| ताकि स्वयं नयी सूचनाओं से अवगत होते रहें|

यह भी पढ़ें- MP Vyapam Group 1 भर्ती: पात्रता, आवेदन, सिलेबस, चयन प्रक्रिया

एमपी व्यापम ग्रुप 2 भर्ती चयन प्रक्रिया

MP Vyapam Group- 2 उप समूह- 1, 2, 3 और 4 के विभिन्न पदों को भरने के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चयन राउंड में उनके प्रदर्शन के आधार पर होगी| इन राउंड में अच्छा प्रदर्शन करने वाले आवेदकों को रिक्त पदों के लिए चुना जाएगा| चयन प्रक्रिया इस प्रकार होगी, जैसे-

1. आवेदनों की शॉर्टलिस्टिंग

2. लिखित परीक्षा

3. साक्षात्कार (यदि लागू हो) आदि|

एमपी व्यापम ग्रुप 2 भर्ती के पद

MP Vyapam Group- 2 उप समूह- 1, 2, 3 और 4 की भर्ती के पद इस प्रकार है, जैसे-

सेवा समूह  उप समूह  पद का संवर्ग / पद का नाम 
 

 

 

समूह- 2 स्नातक स्तर (तृतीय श्रेणी)

उपसमूह- 1 (कृषि) सहायक कृषि विकास अधिकारी / कृषि विकास अधिकारी / ग्रामीण विस्तार अधिकारी / सहायक उद्यान विकास विस्तार अधिकारी / सहायक भू- संरक्षण अधिकारी (कृषि) / भूमि संरक्षण सर्वे अधिकारी / प्रक्षेत्र विस्तार अधिकारी / वरिष्ठ उत्पादन सहायक / उत्पादन सहायक मण्डी निरीक्षक / मण्डी सचिव एवं अन्य समकक्ष संवर्ग और समकक्ष पद|
उपसमूह- 2 (वाणिज्य) कनिष्ठ अंकेक्षक / उप अंकेक्षक / सहायक / संपरीक्षक / लेखपाल / ऑडीटर / म.प्र. अधीनस्थलेख सेवा संवर्ग एंव अन्य समकक्ष संवर्ग और अन्य समकक्ष पद|
उपसमूह- 3 (विज्ञान) प्रयोगशाला तकनीशियन / सेम्प्लर/रसायनज्ञ / बायोकेमिस्ट / कनिष्ठ रेशम निरीक्षक / डायटीशियन / स्टीवर्ड और अन्य समकक्ष पद|
 

उपसमूह- 4

औषधि निरीक्षक / खाद्य सुरक्षा अधिकारी / संरक्षक / सहायक / प्रोग्रामर / कम्प्यूटर प्रोग्रामर / श्रम निरीक्षक / श्रम उपनिरीक्षक / सहायक / कनिष्ठ सहायक / प्रचार सहायक / अनुसंधान सहायक / सहायक जनसंपर्क / सहायक ग्रेड- 3 / जिला प्रबंधक / सहायक प्रबंधक (उद्योग) / अन्वेषक / पर्यवेक्षक /अनुवादक / स्वागती /संभाग समन्वयक / जिला समन्वयक / ब्लॉक समन्वयक / ग्रंथपाल / सहायक ग्रंथपाल / उप ग्रंथपाल एवं अन्य समकक्ष संवर्ग और समकक्ष पद|

यह भी पढ़ें- MP व्यापम ग्रुप 1 सब ग्रुप 3 भर्ती परीक्षा पैटर्न और सिलेबस

एमपी व्यापम ग्रुप 2 भर्ती पात्रता मानदंड

MP Vyapam Group- 2 उप समूह- 1, 2, 3 और 4 की भर्ती के पात्रता मानदंड इस प्रकार है, जैसे-

एमपी व्यापम ग्रुप 2 भर्ती शैक्षणिक योग्यता

अभ्यर्थियों ने विभागों के संबंधित भर्ती नियमों के अधीन यथा वांछित किसी भी विषय में स्नातक उपाधि उत्तीर्ण की हो|

एमपी व्यापम ग्रुप 2 भर्ती आयु सीमा

MP Vyapam Group- 2 की सभी उप समूह की भर्तीयों के लिए आयु की गणना अधिसूचना के बाद की चालू वर्ष की एक जनवरी से की जाएगी, भर्ती के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा इस प्रकार है, जैसे-

1. सामान्य पुरुष (अन्य राज्य)- 18 से 25 वर्ष

2. सामान्य पुरुष (मध्य प्रदेश)- 18 से 40 वर्ष

3. सामान्य महिला / ओबीसी / एससी / एसटी- 18 से 45 वर्ष|

यह भी पढ़ें- MP Vyapam Group- 3 भर्ती: पात्रता, आवेदन, सिलेबस और चयन प्रक्रिया

एमपी व्यापम ग्रुप 2 भर्ती आवेदन पत्र

यदि इच्छुक आवेदक के पास MP Vyapam Group- 2 उप समूह- 1, 2, 3 और 4 के संबंधित भर्ती पद के अनुसार संतुष्ट शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा या पात्रता मानदंड है, तो इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहिए| यदि वे पात्रता प्रमाणिकता नहीं रखते हैं, तो आवेदक को कोई संकेत नहीं दिया जाता है| तो सबसे पहले आपको भर्ती अधिसूचना के मानकों के बारे में सुनिश्चित होना होगा और फिर आवेदन पत्र को भरना होगा| आवेदन की प्रक्रिया इस प्रकार है, जैसे-

1. एमपी व्यापम की आधिकारिक साइट (peb.mponline.gov.in) पर जाएँ|

2. आफ्ना पद संबन्धित अवसर विकल्प देखें|

3. MP Vyapam Group- 2 (उप-समूह) वर्तमान भर्ती अधिसूचना देखें|

4. उस अधिसूचना को डाउनलोड करें|

5. स्पष्ट रूप से, इसमें सभी विवरण पढ़ें|

6. यदि आपके पास वह पात्रता मानदंड है, तो आप इन संबन्धित रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं|

7. ऑनलाइन आवेदन पत्र में अपना सम्पूर्ण वेद विवरण भरें|

8. फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें|

9. दुबारा फॉर्म जांच के बाद सबमिट पर क्लिक करें|

10. सबमिट किए गए आवेदन का प्रिंट भविष्य के संदर्भ ले लें|

भर्ती आवेदन शुल्क

आवेदन पत्र जमा होने पर आवेदन-पत्र क्रमांक दर्शाया जायेगा तथा पोर्टल शुल्क के भुगतान हेतु भुगतान करने के लिए आगे बढ़ें बटन का उपयोग किया जाना होगा, जिसके अंतर्गत दो विकल्प उपलब्ध होंगे, जैसे-

अ) क्रेडिट / डेबिट कार्ड

ब) इंटरनेट बैंकिंग

अ) क्रेडिट/डेबिट कार्ड के माध्यम से परीक्षा शुल्क का भुगतान, जैसे-

1. आवेदन-पत्र भरने के उपरांत पोर्टल शुल्क का भुगतान किसी भी बैंक के क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किया जा सकता है|

2. क्रेडिट / डेबिट कार्ड विकल्प का चयन करने पर निर्धारित बैंकों का भुगतान हेतु पेमेन्ट गेटवे उपलब्ध होगा, जिसमें क्रेडिट / डेबिट कार्ड का विवरण भर कर पोर्टल शुल्क का भुगतान किया जा सकता है|

3. पोर्टल शुल्क के सफलतापूर्वक भुगतान होने पर ट्रांजेक्शन संबंधी जानकारियों की कम्प्यूटराईज्ड रसीद उपलब्ध होगी, जिसे मुद्रित कर संभालकर रखा जाना चाहिए|

ब) इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से परीक्षा शुल्क का भुगतान, जैसे-

1. आवेदक के पास इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा उपलब्ध होने पर ऑनलाईन आवेदन-पत्र भरने के उपरांत पोर्टल शुल्क का भुगतान निर्धारित बैंकों की इंटरनेट बैंकिंग से बैंक द्वारा प्रदाय यूजर आई.डी. का उपयोग कर किया जा सकता है|

2. पोर्टल शुल्क के सफलतापूर्वक भुगतान होने पर ट्रांजेक्शन संबंधी जानकारियों की कम्प्यूटराईज्ड रसीद उपलब्ध होगी, जिसे मुद्रित कर संभालकर रखा जाना चाहिए|

यह भी पढ़ें- MP व्यापम ग्रुप 4 भर्ती: पात्रता, आवेदन, सिलेबस और चयन प्रक्रिया

एमपी व्यापम ग्रुप 2 भर्ती पैटर्न और सिलेबस

MP Vyapam Group- 2 उप समूह- 1, 2, 3 और 4 परीक्षा पैटर्न और सिलेबस इस प्रकार है, जैसे-

सेवा समूह  उप समूह  प्रश्न पत्र  विषय  प्रश्न संख्या / अंक 
 

 

 

 

 

 

 

समूह- 2 स्नातक स्तर (तृतीय श्रेणी)

 

 

उपसमूह- 1 (कृषि)

 

 

 

भाग- अ

सामान्य ज्ञान

सामान्य हिन्दी

सामान्य अंग्रेजी

सामान्य गणित

सामान्य तार्किक योग्यता

सामान्य विज्ञान

सामान्य कम्प्यूटर ज्ञान

 

 

100 / 100

उपसमूह- 2 (वाणिज्य)
उपसमूह- 3 (विज्ञान) भाग- ब संबंधित विषय 100 / 100
 

 

 

 

उपसमूह- 4

 

भाग- अ

सामान्य विज्ञान

सामान्य हिन्दी

सामान्य अंग्रेजी

सामान्य गणित

 

100 / 100

 

भाग- ब

सामान्य ज्ञान एवं अभिरूचि

सामान्य कम्प्यूटर ज्ञान

सामान्य तार्किक योग्यता

सामान्य प्रबंधन

 

100 / 100

नोट- MP Vyapam Group- 2 परीक्षा अंकन, पैटर्न और पाठ्यक्रम की अधिक जानकारी के लिए यहाँ पढ़ें-

अ) एमपी व्यापम ग्रुप 2 उपसमूह- 1, 2 व 3 परीक्षा पैटर्न और सिलेबस

ब) MP व्यापम ग्रुप 2 सब ग्रुप 4 भर्ती परीक्षा पैटर्न और सिलेबस

यह भी पढ़ें- MP Vyapam Group- 5 एवं 6 भर्ती परीक्षा पैटर्न और सिलेबस

एमपी व्यापम ग्रुप 2 भर्ती प्रवेश पत्र

MP Vyapam Group- 2 उप समूह- 1, 2, 3 और 4 के भर्ती प्रवेश पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया इस प्रकार है, जैसे-

1. ऑनलाईन आवेदन-पत्र क्रमांक का प्रयोग कर आवेदक अपना प्रवेश-पत्र पी.ई.बी. की वेबसाईट (www.vyapam.nic.in) से मुद्रित कर परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं|

2. नियमानुसार मान्य ऑनलाईन आवेदन-पत्रों के प्रवेश-पत्र (Test Admit Card-TAC) पी.ई.बी. की वेबसाईट www.vyapam.nic.in पर दो भागों में उपलब्ध कराए जायेंगे जिसके प्रथम भाग में आवेदक, परीक्षा का नाम, रोल नंबर एवं परीक्षा केन्द्र का विवरण इत्यादि समाहित होगा|

3. अतिरिक्त रूप से इस भाग में आवेदक के आवेदन पत्र में भरे गये शरीर के स्थायी पहचान चिन्ह तथा फोटोयुक्त पहचान पत्र का विवरण तथा क्रमांक भी अंकित होगा|

4. परीक्षा के दौरान ही वीक्षक के समक्ष अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र के निर्धारित स्थान पर हस्ताक्षर, बाये हाथ के अंगूठे का निशान तथा हस्तलिपि (काले बाल पाइंट पेन से) अंकित करना होगी|

5. प्रवेश-पत्र पृथक से डाक द्वारा प्रेषित नहीं किए जायेंगे|

विशेष- प्रवेश पत्र जारी होने के उपरांत किसी तरह का त्रुटि सुधार नहीं किया जायेगा एवं किसी भी प्रकार की त्रुटि दृष्टिगोचर होने पर पी.ई.बी. ऑनलाईन आवेदन-पत्र को रद्द/निरस्त/ परिपर्तित करने का अधिकार सुरक्षित रखता है|

मूल्यांकन पद्धति: वस्तुनिष्ठ प्रश्न का सही उत्तर अंकित करने पर 1 अंक दिया जायेगा| ऋणात्मक मूल्यांकन नहीं किया जावेगा|

यह भी पढ़ें- एमपी व्यापम ग्रुप- 5 व 6 भर्ती: पात्रता, आवेदन, सिलेबस, चयन प्रक्रिया

एमपी व्यापम ग्रुप 2 परीक्षा परिणाम

MP Vyapam Group- 2 उप समूह- 1, 2, 3 और 4 के भर्ती परिणाम की प्रक्रिया इस प्रकार है, जैसे-

1. परीक्षा परिणाम घोषित होने के पूर्व पीईबी की वेबसाईट पर परीक्षा परिणाम के साथ-साथ विषयवार आदर्श उत्तर अभ्यर्थियों की सुविधा के लिये उपलब्ध होंगे|

2. नियमपुस्तिका के अध्यायों में उल्लेखित नियमों के आधार पर पी.ई.बी. द्वारा अभ्यर्थियों की प्रावीण्य सूची तैयार की जाएगी|

3. संबंधित विभाग की अनुशंसा / निर्देश उपरांत परीक्षा परिणाम प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड, भोपाल की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जायेगा|

4. विभाग / विभागों को भेजी जाने वाली मेरिट लिस्ट पीईबी की वेबसाईट पर भी अपलोड की जाएंगी|

5. अन्तिम कुंजी समिति की अनुशंसाएं भी पी.ई.बी. की वेबसाईट पर अपलोड की जाएंगी|

6. परीक्षा के सभी चरणों के सम्पन्न होने के बाद अभ्यर्थियों का परिणाम पीईबी की वेबसाईट पर अपलोड किया जायेगा|

7. तद्नुसार अभ्यर्थी वेबसाईट से डाउनलोड कर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं|

8. डाक से परीक्षा परिणाम का प्रेषण नहीं किया जायेगा|

यह भी पढ़ें- MP GNTST & PNST प्रवेश परीक्षा: पात्रता, आवेदन और काउंसलिंग

अगर आपको यह लेख पसंद आया है, तो कृपया वीडियो ट्यूटोरियल के लिए हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें| आप हमारे साथ Twitter और Facebook के द्वारा भी जुड़ सकते हैं|

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

अपने विचार खोजें

दैनिक जाग्रति से जुड़ें

  • Facebook
  • Instagram
  • Twitter
  • YouTube

हाल के पोस्ट:-

सैम मानेकशॉ पर निबंध | Essay on Sam Manekshaw

सैम मानेकशॉ के अनमोल विचार | Quotes of Sam Manekshaw

सैम मानेकशॉ कौन थे? सैम मानेकशॉ का जीवन परिचय

सी राजगोपालाचारी पर निबंध | Essay on Rajagopalachari

सी राजगोपालाचारी के विचार | Quotes of C Rajagopalachari

चक्रवर्ती राजगोपालाचारी कौन थे? राजगोपालाचारी की जीवनी

राममनोहर लोहिया पर निबंध | Essay on Ram Manohar Lohia

ब्लॉग टॉपिक

  • अनमोल विचार
  • करियर
  • खेती-बाड़ी
  • जीवनी
  • जैविक खेती
  • धर्म-पर्व
  • निबंध
  • पशुपालन
  • पैसा कैसे कमाए
  • बागवानी
  • सब्जियों की खेती
  • सरकारी योजनाएं
  • स्वास्थ्य

Copyright@Dainik Jagrati

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us