• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
Dainik Jagrati

Dainik Jagrati

Hindi Me Jankari Khoje

  • Agriculture
    • Vegetable Farming
    • Organic Farming
    • Horticulture
    • Animal Husbandry
  • Career
  • Health
  • Biography
    • Quotes
    • Essay
  • Govt Schemes
  • Earn Money
  • Guest Post
Home » धान में समेकित खरपतवार प्रबंधन | धान में खरपतवार नियंत्रण कैसे करें

धान में समेकित खरपतवार प्रबंधन | धान में खरपतवार नियंत्रण कैसे करें

December 31, 2018 by Bhupender Choudhary Leave a Comment

धान में समेकित

धान में समेकित खरपतवार नियंत्रण, हमारे देश की जनसंख्या वृद्धि के साथ खाद्यानों की मांग को पूरा करना एक बड़ी चुनौती बनी हुई है| धान हमारे देश की प्रमुख खाद्यान फसल है| इसकी खेती विभिन्न भौगोलिक परिस्थितियों में लगभग 4 करोड़ 22 लाख क्षेत्र में की जाती है| आजकल धान का उत्पादन लगभग 9 करोड़ टन तक पहुंच गया है| राष्ट्रीय स्तर पर धान की औसत पैदावार 20 क्विंटल प्रति हैक्टेयर है| जो कि इसकी क्षमता से काफी कम है|

इसके प्रमुख कारण है, जैसे- कीट व ब्याधियां, बीज की गुणवत्ता, गलत शस्य क्रियाएं और खरपतवार आदि धान की उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के लिये सुधरी खेती की सभी प्रायोगिक विधियों को अपनाना आवश्यक है| हमारे देश में धान की खेती मुख्यतया दो परिस्थितियों में, की जाती है, 1 वर्षा आधारित, 2 सिंचित, ऊची भूमि में वर्षा आधारित खेती में खरपतवार नियन्त्रण एक बड़ी समस्या है|

यदि इसका समय से प्रबंधन न किया जाये तो फसल पूरी तरह नष्ट हो जाती है| जहां पर सिंचाई की सुविधा उपलब्ध है, वहां पर रोपाई या बुवाई से पहले मचाई (पडलिंग) या धान में समेकित प्रबंधन करने से खरपतवार पर काफी नियन्त्रण पाया जा सकता है| धान की फसल में तीन प्रकार के प्रमुख खरपतवार पाये जाते हैं, चौड़ी पत्ती वाले, संकरी पत्ती वाले और मोथा कुल के खरपतवार|

खरपतवारों का दुष्प्रभाव खरपतवार प्रायः फसल से पोषक तत्व, नमी, सूर्य का प्रकाश और स्थान के लिये प्रतिस्पर्धा करते हैं| जिससे मुख्य फसल के उत्पादन में कमी आ जाती है| धान की फसल में खरपत्वारों से होने वाले नुकसान को 15 से 85 प्रतिशत तक आंका गया है| कभी-कभी यह नुकसान 100 प्रतिशत तक पहुंच जाता है|

यह भी पढ़ें- सीधी बुवाई द्वारा धान की खेती कैसे करें

सीधे बोये गये धान में 35 से 45 प्रतिशत में रोपाई किये गये धान में 10 से 15 प्रतिशत की तुलना में अधिक नुकसान होता है| पैदावार में कमी के साथ-साथ खरपतवार धान में लगने वाले रोगों के जीवाणुओं और कीट व्याधियों को भी आश्रय देते हैं| कुछ खरपतवार के बीज धान के बीज के साथ मिलकर उसकी गुणवत्ता को खराब कर देते हैं|

इसके अतिरिक्त खरपतवार सीधे बोये गये धान में 20 से 40 किलोग्राम नाइट्रोजन, 5 से 15 किलोग्राम फास्फोरस, 15 से 50 किलोग्राम पोटाश और रोपाई वाले धान में 4 से 12 किलोग्राम नाइट्रोजन, 1.13 किलोग्राम फास्फोरस, 7 से 14 किलोग्राम पोटाश प्रति हेक्टेयर की दर से शोषित कर लेते हैं एवं धान की फसल को पोषक तत्वों से वंचित कर देते हैं| धान की उन्नत खेती के लिए यहाँ पढ़ें- धान (चावल) की खेती कैसे करें

धान में समेकित खरपतवार नियंत्रण कब करें

धान की फसल में खरपतवारों से होने वाला नुकसान खरपतवारों की संख्या, किस्म और फसल से प्रतिस्पर्धा के समय पर निर्भर करता है| घास कुल के खरपतवार जैसे सावां, कोदों फसल की प्रारम्भिक तथा चौड़ी पत्ती वाले खरपतवार बाद की अवस्था में अधिक नुकसान पहुंचाते हैं|

सीधे बोये गये धान में बुवाई के 15 से 45 दिन और रोपाई वाले धान में रोपाई के 35 से 45 दिन बाद का समय खरपतवार प्रतिस्पर्धा की दृष्टि से क्रान्तिक (नाजुक) होता है| इस अवधि में धान में समेकित विधियों द्वारा खरपतवारों से मुक्त रखना आर्थिक दृष्टि से लाभदायक होता है एवं फसल का उत्पादन अधिक प्रभावित नहीं होता है|

यह भी पढ़ें- धान में सूत्रकृमि एवं प्रबंधन कैसे करें

धान में समेकित खरपतवार नियंत्रण कैसे करें

खरपतवारों के प्रबंधन में ध्यान देने वाली बात यह है, कि खरपतवारों का सही समय पर प्रबंधन किया जाना चाहिए| वह किसी भी तरीके से हो धान की फसल में खरपतवारों का प्रबंधन निम्न विधियों से किया जा सकता है, जैसे-

निरोधक विधि द्वारा-

धान में समेकित प्रबंधन हेतु इस विधि में वे क्रियायें शामिल है, जिनके द्वारा धान के खेत में खरपतवारो के प्रवेश को रोका जा सकता है, जैसे प्रमाणिक बीजों का प्रयोग, अच्छी सड़ी गोबर की खाद, कम्पोस्ट खाद का प्रयोग, सिचाई कि नालियों की सफाई, खेत की तैयारी और बुवाई में प्रयोग किये जाने वाले यन्त्रों की बुवाई से पूर्व सफाई तथा अच्छी तरह से तैयार की गई नर्सरी से पौध को रोपाई के लिये लगाना आदि|

यान्त्रिक विधि द्वारा-

धान में समेकित प्रबंधन हेतु खरपतवारों पर काबू पाने की यह एक सरल और प्रभावी विधि है| किसान धान के खेतों से खरपतवारों को हाथ या खुरपी की सहायता से निकालते हैं| कतारों में सीधी बोयी की गई फसल में ‘हो’ चलाकर भी खरपतवारों को नियन्त्रित किया जा सकता है| इसी प्रकार ‘पैडीवीडर’ चलाकर भी खरपतवारों की रोकथाम की जा सकती है|

सामान्यतः धान की फसल में दो निराई-गुड़ाई, पहली बुवाई या रोपाई के 20 से 25 दिन बाद और दूसरी 40 से 45 दिन बाद करने से खरपतवारों का प्रभावी नियन्त्रण किया जा सकता है, एवं फसल की पैदावार में काफी वृद्धी की जा सकती है|

यह भी पढ़ें- धान की खेती में जैव नियंत्रण एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन

शस्य क्रियाओं में परिवर्तन द्वारा

1. धान में समेकित प्रबंधन हेतु बुवाई से पूर्व खरपतवारों को नष्ट करके (स्टेल सीड बैड) खरीफ की पहली बारिश के बाद जब खरपतवार 2 से 3 पत्ती के हो जाये तो इनको शाकनाशी (ग्लाइफोसेट या पैराक्वेट) द्वारा या यान्त्रिक विधि (जुताई करके) से नष्ट किया जा सकता है, जिससे मुख्य फसल में खरपतवारों के प्रकोप में काफी कमी आ जाती है|

2. धान में समेकित प्रबंधन हेतु गर्मियों में गहरी जुताई द्वारा रबी की फसल की कटाई के तुरन्त बाद या गर्मी के मौसम में एक बार गहरी जुताई कर देने से खरपतवारों के बीज एवं कन्द ऊपर आ जाते हैं और तेज धूप में जलकर अपनी अन्कुरण क्षमता खो देते हैं| इस विधि से कीटों एवं बीमारियों का प्रकोप भी कम हो जाता है|

रोपाई वाले खेतों में मचाई (पडलिंग) करके खरपतवारों की समस्या को कापी हद तक कम किया जा सकता है| पडलिंग और हैरो करने के बाद खेत में पाटा लगाकर खेत को समतल करके तथा खेत में पानी भरकर लम्बे समय तक रोककर खरपतवारों की रोकथाम आसानी से की जा सकती है|

3. धान में समेकित प्रबंधन के लिए किस्मों का चुनाव और धान बुवाई की तिथि में बदलाव जहां पर खरपतवारों की रोकथाम के साधनों की उपलब्धता में कमी हो वहां पर ऐसी धान की किस्मों का चुनाव करना चाहिये| जिनकी प्रारंभिक बढ़वार खरपतवारों की तुलना में अधिक हो ताकि ऐसी किस्में खरपतवारों से आसानी से प्रतिस्पर्धा करके उन्हे नीचे दबा सकें|

आमतौर यह देखा गया है कि किसान भाई असिचिंत उपजाऊ भूमि में धान को छिटकवां विधि से बोते हैं| छिटकवां विधि से कतारों में बोई गयी धान की तुलना में अधिक खरपतवार उगते है और उनके नियंत्रण में भी कठिनाई आती है| इसलिए धान को हमेशा कतारों में ही बोना लाभदायक रहता है|

4. धान में समेकित प्रबंधन हेतु पंक्तियों के बीच की दूरी एवं बीज की मात्रा में परिवर्तन धान की पंक्तियों के बीच की दूरी कम रखने से खरपतवारों को उगने के लिये पर्याप्त स्थान नही मिल पाता हैं| इसी तरह बीज की मात्रा में वृद्धि करने से भी खरपतवारों की संख्या और वृद्धि में कमी की जा सकती है| धान की पंक्तियों को संकरा करने (15 सेंटीमीटर) और अधिक बीज की मात्रा 60 से 80 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर का प्रयोग करने से खरपतवारों की वृद्धि को दबाया जा सकता है|

यह भी पढ़ें- ऑर्गेनिक या जैविक खेती क्या है, जानिए उद्देश्य, फायदे एवं उपयोगी पद्धति

5. धान में समेकित प्रबंधन हेतु फसल चक्र परिवर्तन अपनाकर एक ही फसल को बार-बार एक ही खेत में उगाने से खरपतवारों की समस्या और जटिल हो जाती है| इसलिए यह आवश्यक है, कि पूरे वर्ष भर एक ही खेत में धान-धान एवं धान की फसल लेने के बजाय धान की एक फसल के बाद उसमें दूसरी फसलें जैसे- चना, मटर, गेहूं आदि लेने से खरपतवारों को कम किया जा सकता हैं|

6. धान में समेकित प्रबंधन हेतु सिंचाई और जल प्रबंधन रोपाई किये गये धान में पानी का उचित प्रबंधन करके खरपतवारों की रोकथाम की जा सकती है| अनुसंधान के परिणामों में यह पाया गया कि धान की रोपाई के 2 से 3 दिन बाद से एक सप्ताह तक पानी 1 से 2 सेंटीमीटर खेत में समान रूप से रहना चाहिये| उसके बाद पानी के स्तर को 5 से 10 सेंटीमीटर तक समान रूप से रखने से खरपतवारों की वृद्धि को आसानी से रोका जा सकता है|

मचाई (पडलिंग) किये गये सीधे बोये धान के खेत में जब फसल 30 से 40 दिन की हो जाये, तो उसमें पानी भरकर खेत की विपरीत दिशा में देशी हल जुताई (क्रास जुताई) करके पाटा लगा देने से खरपतवारों की रोकथाम की जा सकती है, हालाँकि इस विधि में कुछ धान के पौधे भी मर जाते हैं, जनके लिए गैप फिलिंग करनी पड़ती है| इस विधि को उड़ीसा में ‘बुशेनिंग और मध्य प्रदेश में ‘बियासी’ कहा जाता है|

7. धान में समेकित प्रबंधन हेतु उर्वरकों की प्रयोग विधि व मात्रा भूमि में पोषक तत्वों की मात्रा, उर्वरक देने की विधि और समय का भी फसल एवं खरपतवारों की वृद्धि पर प्रभाव पड़ता है, फसल और खरपतवार देानो ही भूमि में निहित पोषक तत्वों के लिये प्रतिस्पर्धा करते है| खरपतवार नियंत्रण करने से पोषक तत्वों की उपलब्धता फसल के लिए सुनिश्चित की जा सकती है| पोषक तत्वों की अनुमोदित मात्रा को ठीक समय और उचित तरीके से देने पर धान की फसल इनका समुचित उपयोग कर पाती हैं|

असिंचित उपजाऊ भूमि में जहां खरपतवारों की समस्या अधिक होती है, वहां नाइट्रोजन की आरंभिक मात्रा को बुबाई के समय न देकर पहली निराई-गुड़ाई के बाद देना लाभदायक रहता है एवं नाइट्रोजन को धान की लाइनों के पास देने से इसका ज्यादा से ज्यादा भाग फसल को मिलने में सहायता मिलती है|

यह भी पढ़ें- परजीवी एवं परभक्षी (जैविक एजेंट) द्वारा खेती में कीट प्रबंधन

रासायनिक विधि

धान में समेकित प्रबंधन हेतु खरपतवारों की रोकथाम की यांत्रिक विधियां और हाथ से निराई-गुडाई यद्यपि काफी प्रभावी पायी गयी है, लेकिन विभिन्न कारणों से इनका व्यापक प्रचलन नही हो पाया है| धान के पौधों और मुख्य खरपतवार जैसे जंगली धान तथा संवा के पौधों में पुष्पावस्था के पहले काफी समानता पायी जाती है, इसलिये पहले साधारण किसान निराई-गुडाई के समय आसानी से इनको पहचान नही पाता है| बढती हुई मजदूरी के कारण ये विधियां आर्थिक दृष्टि से लाभदायक नही है|

फसल खरपतवार प्रतिस्पर्धा के क्रांतिक समय में मजदूरों की उपलब्धता में कमी, खरीफ का असामान्य मौसम जिसके कारण कभी-कभी खेत में अधिक नमी के कारण यांत्रिक विधि से निराई-गुडाई संभव नही हो पाती है| इसलिए इन उपरोक्त परिस्थितियों में खरपतवारों का शाकनाशियों द्वारा नियंत्रण करने से प्रति हैक्टेयर लागत में कम आती है एवं समय की भारी बचत होती है|

लेकिन शाकनाशी रसायनों का प्रयोग करते समय उचित मात्रा, उचित ढंग और उपयुक्त समय पर प्रयोग का सदैव ध्यान रखना चाहिए अन्यथा लाभ के बजाय हानि की संभावना भी रहती है| धान में समेकित प्रबंधन हेतु फसल में प्रयोग किये जाने वाले खरपतवार नाशी रासायनों का विवरण इस प्रकार है, जैसे-

खरपतवारनाशी रसायनमात्रा (ग्राम) सक्रिय तत्व प्रति हेक्टेयरप्रयोग का समयनियन्त्रित खरपतवार
ब्यूटाक्लोर1500 से 2000बुवाई या रोपाई के 3 से 4 दिन बादघास कुल के खरपतवार
एनीलोफास400 से 500तदैवघास व मोथा कुल के खरपतवार
बैन्थियोकार्ब1000 से 1500तदैवघास कुल के खरपतवार
पेण्डीमेथालीन1000 से 1500तदैवघास, मोथा व चौड़ी पत्ती वाले खरपतवार
आक्साडायजान750 से 1500तदैवतदैव
आक्सीफ्लोरफेन150 से 250तदैवतदैव
प्रेटिलाक्लोर750 से 1000तदैवतदैव
2-4 डी500 से 1000बुवाई या रोपाई के 20 से 25 दिन बादचौड़ी पत्ती वाले खरपतवार के नियन्त्रण हेतु
क्लोरिन्यूरान मेटसल्फ्यूरान4बुवाई या रोपाई के 20 से 25 दिन बादचौड़ी पत्ती वाले एवं मोथा कुल के खरपतवार के नियन्त्रण हेतु
फेनाक्जाप्राप इथाइल60 से 70बुवाई या रोपाई के 20 से 25 दिन बादसंकरी पत्ती वाले खरपतवार विशेषकर सावां के नियन्त्रण हेतु
बिसपायरिबेक सोडियम20 से 30बुवाई या रोपाई के 20 से 25 दिन बादचौड़ी एवं संकरी पत्ती वाले खरपतवार

प्रयोग करने की विधि

खरपतवार नाशी रसायनों की आवश्यक मात्रा को 600 से 700 लीटर पानी में घोलकर प्रति हेक्टेयर की दर से छिड़काव करना चाहिये या 60 से 65 किलोग्राम सूखी रेत में मिलाकर रोपाई के 2 से 3 दिन के भीतर 4 से 5 सेंटीमीटर खड़े पानी में समान रूप से बिखेर देना चाहिए|

यह भी पढ़ें- बासमती धान में समेकित नाशीजीव प्रबंधन कैसे करें

प्रिय पाठ्कों से अनुरोध है, की यदि वे उपरोक्त जानकारी से संतुष्ट है, तो अपनी प्रतिक्रिया के लिए “दैनिक जाग्रति” को Comment कर सकते है, आपकी प्रतिक्रिया का हमें इंतजार रहेगा, ये आपका अपना मंच है, लेख पसंद आने पर Share और Like जरुर करें|

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

“दैनिक जाग्रति” से जुड़े

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Twitter
  • YouTube

करियर से संबंधित पोस्ट

आईआईआईटी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, रैंकिंग, कट ऑफ, प्लेसमेंट

एनआईटी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, रैंकिंग, कटऑफ, प्लेसमेंट

एनआईडी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, फीस, कट ऑफ, प्लेसमेंट

निफ्ट: योग्यता, प्रवेश प्रक्रिया, कोर्स, अवधि, फीस और करियर

निफ्ट प्रवेश: पात्रता, आवेदन, सिलेबस, कट-ऑफ और परिणाम

खेती-बाड़ी से संबंधित पोस्ट

June Mahine के कृषि कार्य: जानिए देखभाल और बेहतर पैदावार

मई माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

अप्रैल माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

मार्च माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

फरवरी माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

स्वास्थ्य से संबंधित पोस्ट

हकलाना: लक्षण, कारण, प्रकार, जोखिम, जटिलताएं, निदान और इलाज

एलर्जी अस्थमा: लक्षण, कारण, जोखिम, जटिलताएं, निदान और इलाज

स्टैसिस डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, जटिलताएं, निदान, इलाज

न्यूमुलर डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, डाइट, निदान और इलाज

पेरिओरल डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, निदान और इलाज

सरकारी योजनाओं से संबंधित पोस्ट

स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार: प्रशिक्षण, लक्षित समूह, कार्यक्रम, विशेषताएं

राष्ट्रीय युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम: लाभार्थी, योजना घटक, युवा वाहिनी

स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार: उद्देश्य, प्रशिक्षण, विशेषताएं, परियोजनाएं

प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना | प्रधानमंत्री सौभाग्य स्कीम

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना: पात्रता, आवेदन, लाभ, पेंशन, देय और ऋण

Copyright@Dainik Jagrati

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Sitemap