• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
Dainik Jagrati

Dainik Jagrati

Hindi Me Jankari Khoje

  • Agriculture
    • Vegetable Farming
    • Organic Farming
    • Horticulture
    • Animal Husbandry
  • Career
  • Health
  • Biography
    • Quotes
    • Essay
  • Govt Schemes
  • Earn Money
  • Guest Post
Home » कपास की जैविक खेती: भूमि, किस्में, बुवाई, खाद, देखभाल, पैदावार

कपास की जैविक खेती: भूमि, किस्में, बुवाई, खाद, देखभाल, पैदावार

December 6, 2017 by Bhupender Choudhary Leave a Comment

कपास की जैविक खेती

देशी, नरमा और बीटी कपास की जैविक खेती का अपना महत्व है| क्योकि कपास का रेशे वाली फसलों में प्रमुख स्थान है| कपास के रेशे से वस्त्र बनाये जाते हैं और इसका रेशा निकालने के बाद इसके बिनौले को पशुओं को खिलाने के काम में लाया जाता है| बिनौले से तेल भी निकला जाता है|

बात जब कपास की जैविक खेती से उसके रेशे, बिनोले और तेल की हो उन उत्पादों की महत्वता अपने आप बढ़ जाती है| क्योकि लोग रसायनिक खेती के दुष परिणामों को जान चुके है और रसायनिक तरीके से उत्पादित उत्पादों से दूर जाने लेगे है| इस लेख में कपास की जैविक खेती कैसे करें की उत्तम जानकारी का उल्लेख है|

यह भी पढ़ें- बाजरा की जैविक खेती: किस्में, देखभाल और पैदावार

कपास की जैविक खेती के लिए उपयुक्त जलवायु

कपास के पौधे के लिए उच्च तापमान, साधारणत 20 डिग्री सेंटीग्रेट से 30 डिग्री सेंटीग्रेट तक, की आवश्यकता पड़ती है, किन्तु यह 40 डिग्री सेंटीग्रेट तक की गर्मी में भी पैदा कि जा सकती है| पाला या ओला इसकी फ़सल के लिए घातक है| इसलिए इसके पौधे के विकास के लिए कम से कम 200 दिन पाला रहित ऋतु चाहिए|

टिंडे खिलने के समय स्वच्छ आकाश, तेज और चमकदार धूप का होना आवश्यक है| जिससे रेशे में पर्याप्त चमक आ सके तथा टिंडे पूरी तरह खिल सकें और कपास की जैविक खेती के लिए कम से कम 60 सेंटीमीटर वर्षा का होना आवश्यक है| 150 सेंटीमीटर से अधिक वर्षा का होना हानिकारक होता है|

कपास की जैविक खेती के लिए उपयुक्त भूमि

कपास की जैविक खेती विभिन्न प्रकार की मिट्टियों में कि जा सकती है, किन्तु इसके लिए उपयुक्त भूमि में अच्छी जलधारण और जल निकास क्षमता होनी चाहिए| जिन क्षेत्रों में वर्षा कम होती है, वहां इसकी खेती अधिक जल-धारण क्षमता वाली मटियार भूमि में की जाती है|

जहां सिंचाई की सुविधाएं उपलब्ध हों वहां बलुई तथा बलुई दोमट मिटटी में इसकी खेती की जा सकती है| यह हल्की अम्लीय और क्षारीय भूमि में उगाई जा सकती है| इसके लिए उपयुक्त पी एच मान 5.5 से 6.0 है| हालाँकि इसकी खेती 8.5 पी एच मान तक वाली भूमि में भी की जा सकती है|

यह भी पढ़ें- सरसों की जैविक खेती: किस्में, देखभाल और पैदावार

कपास की जैविक खेती के लिए उन्नत किस्में

किसान भाइयों वर्तमान में बी टी कपास का बोलबाला है| जिसकी किस्मों का चुनाव आप अपने क्षेत्र, परिस्थितियों और क्षेत्र की प्रचलित किस्म के अनुसार ही करें| लेकिन कुछ प्रमुख नरमा, देशी और संकर कपास की प्रमुख अनुमोदित किस्में इस प्रकार है, जैसे-

बी टी किस्में- आर सी एच- 308, आर सी एच- 314, आर सी एच- 134, आर सी एच- 317, एम आर सी- 6301, एम आर सी- 6304 आदि है|

संकर किस्में- फतेह, एल डी एच- 11, एल एच एच- 144, धनलक्ष्मी, एच एच एच- 223, सी एस ए ए- 2, उमा शंकर, राज एच एच- 116 (मरू विकास), जे के एच वाई 1 व 2, एन एच एच- 44, एच एच वी- 12, एच- 8, डी एच- 5 व 7 और एच- 10 आदि प्रमुख है|

नरमा कपास- एच- 1117, एच एस- 45, एच एस- 6, एच- 1098, एफ- 286, एल एस- 886, एफ- 414, एफ- 846, गंगानगर अगेती, बीकानेरी नरमा, आर एस- 875, कंडवा- 3, के सी- 94-2, पी के वी- 081, एल आर के- 516, गुजरात कॉटन- 12, 14 व 16, एल आर के- 516 और  सी एन एच- 36 आदि प्रमुख है|

देशी कपास- एल डी- 230, एल डी- 327, एल डी- 491, डी एस- 1, डी एस- 5, एच- 107, एच डी- 123 और आर जी- 8 आदि प्रमुख है| किस्मों की अधिक जानकारी के लिए यहाँ पढ़ें- अमेरिकन कपास (नरमा) की उन्नत एवं संकर किस्में

कपास की जैविक खेती के लिए खेत की तैयारी

फफूंद व इल्ली का प्रकोप कम करने के लिए गरमी मे गहरी जुताई करे और खेत को तपने के लिए छोड़ दें, इससे फफूंद के बीज तथा इल्ली मर जाती है| जुताई ढलान के विरुद्ध दिशा में करें, ताकि सभी कतार के बीच के कुड खेत मे पानी के बहाव में अवरोधक बनते हैं, जिससे पानी को मिटटी द्वारा सोखने मे अधिक समय मिलता हैं|

फसल बुवाई के लिए खेत के खरपतवारों और पूर्व की फसल अवशेषों की सफाई कर गहरी जुताई करें एवं मिट्टी परीक्षण रिपोर्ट के अनुसार खाद व उर्वरक की व्यवस्था करे| बुवाई से पहले मेडों को साफ करें और किट को सरंक्षण देने वाले गाडर, कासकी, अंगेड़ो, जंगली भिंडी आदि खरपतवारको नष्ट करे|

यह भी पढ़ें- गेहूं की जैविक खेती: किस्में, देखभाल और पैदावार

कपास की जैविक खेती के लिए बीज की मात्रा

संकर तथा बी टी के लिए 4 से 5 किलोग्राम प्रमाणित बीज प्रति हैक्टेयर डालना चाहिए| देशी तथा नरमा किस्मों की बुवाई के लिए 12 से 16 किलोग्राम प्रमाणित बीज प्रति हैक्टेयर की दर से प्रयोग करें| बीज लगभग 4 से 5 सेंटीमीटर की गहराई पर डालें|

कपास की जैविक खेती के लिए भूमि और बीजोपचार

जैसा की कपास की जैविक खेती में किसी भी प्रकार के रसायन का उपयोग नही करना होता है, इस लिए बीजोपचार और भूमि उपचार इस प्रकार करें, जैसे-

भूमि उपचार- कपास की जैविक खेती हेतु भूमि शोधन के लिए 2.5 से 3 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर ट्राइकोडर्मा विरिडी को 70 से 100 किलोग्राम गोबर की खाद में मिलाकर हल्के पानी का छींटा देकर 8 से 10 दिन तक छाया में रखने के उपरान्त बुआई से पूर्व आखिरी जुताई के समय भूमि में मिला देना चाहिए|

बीजोपचार- बीज शोधन हेतु 4 से 5 ग्राम ट्राइकोडर्मा विरिडी प्रति किलो ग्राम बीज की दर से प्रयोग कर बुआई करना चाहिए| इससे जड़ सड़न, तना सड़न, डैम्पिंग आफ, उकठा, झुलसा आदि फफूंद जनित रोगों से छुटकारा मिलेगा|

यह भी पढ़ें- अलसी की जैविक खेती: किस्में, देखभाल और पैदावार

कपास की जैविक फसल बुवाई का समय और विधि

कपास की जैविक खेती के लिए बुआई का समय और बुआई का तरीका इस प्रकार है, जैसे-

1. कपास की बुवाई का उपयुक्त समय अप्रेल के द्वितीय पखवाड़े से मई के प्रथम सप्ताह तक है|

2. अमेरिकन किस्मों की कतार से कतार की दूरी 60 सेन्टीमीटर और पौधे से पौधे की दूरी 45 सेन्टीमीटर रखनी चाहिये|

3. देशी किस्मों में कतार से कतार की दूरी 45 सेन्टीमीटर और पौधे से पौधे की दूरी 30 सेन्टीमीटर रखनी चाहिये|

4. बी टी कपास की बुवाई बीज रोपकर (डिबलिंग) 108 X 60 सेंटीमीटर अर्थात 108 सेंटीमीटर कतार से कतार और पौधे से पौधे 60 सेंटीमीटर या 67.5 X 90 सेंटीमीटर की दूरी पर करें|

5. पौलीथीन की थैलियों में पौध तैयार कर रिक्त स्थानों पर रोप कर वांछित पौधों की संख्या बनाये रख सकते हैं|

6. लवणीय भूमि में यदि कपास बोई जाये तो मेड़े बनाकर मेड़ों की ढाल पर बीज उगाना चाहिए|

कपास की जैविक खेती के लिए जैविक खाद

कपास की जैविक खेती के लिए बुवाई से 15 दिन पूर्व खेत में 30 से 40 टन प्रति हैक्टेयर अच्छी सड़ी गोबर की खाद या वर्मीकम्पोस्ट 25 से 30 टन प्रति हैक्टेयर बिखेरने के बाद खेत की अच्छी जुताई करें एवं पाटा चलाकर खेत समतल कर लें| बारानी खेती में कड़ी धूप में गहरी जुताई युक्त खेत को न छोड़ें, इससे मृदा नमी में कमी आ जाती है| जिससे अपेक्षित मात्रा में बीज जमाव नहीं होता है|

अच्छी सड़ी गोबर की खाद या कम्पोस्ट 2.0 क्विंटल प्रति हैक्टेयर में 2.5 किलोग्राम प्रति हैक्टेयर ट्राइकोडर्मा पाउडर बुवाई से 10 से 15 दिन पूर्व मिला लें एवं ढेर को अच्छी तरह जूट के बोरे या पुवाल से वायुरूद्ध करें| कपास की जैविक खेती के लिए बुवाई से पूर्व उपचारित खाद को खेत में फैला लें, ट्राइकोडर्मा के प्रयोग से फफूंद और कवक जनित रोगों की रोकथाम प्रभावी ढंग से हो जाती है|

यह भी पढ़ें- चने की जैविक खेती: किस्में, देखभाल और पैदावार

कपास की जैविक फसल में खरपतवार नियंत्रण

फसल बढ़वार के 25 से 30 दिन बाद 3 से 4 बार ट्रैक्टर चालित कल्टीवेटर या बैल चालित कल्टीवेटर द्वारा गुड़ाई करना चाहिए पहली गुड़ाई सिंचाई के पूर्व अवश्य करनी चाहिए, शेष निराई-गुड़ाई 2 से 3 बार फुल व टिंडे बनने के पहले ही समाप्त कर लेना आवश्यक है| इस बात का बिशेष ध्यान दे कि कपास कि फसल बढ़वार वाली अवस्थाओं में पूरी तरह खरपतवार रहित हो|

कपास की जैविक फसल में सिंचाई प्रबंधन

पहली सिंचाई बुवाई के 30 से 35 दिन बाद करे, यदि वर्षा न हो तो 2 से 3 सप्ताह के अन्दर सिंचाई कि आवश्यकता होती है| इस बात का बिशेष ध्यान दे कि फुल और फल या टिंडे बनते समय पानी कि कमी न हो मध्य सितम्बर में यदि खेत में नमी न हो तो हलकी सिंचाई करनी चाहिए, ऐसा करने से टिंडे शीघ्र फटते है|

ध्यान रखें फसल बढ़वार के समय वर्षा का पानी खेत में न रुकने दे| सिंचाई करते समय पानी हल्का लगाये यदि पौधों के पास पानी रुक जाए, तो यथा शीघ्र निकाल दे खेत में जल निकास हेतु एक नाली रखें| कपास की जैविक फसल में टपका सिंचाई प्रभावी पाई गई है| इससे पैदावार अधिक और पानी की भी बचत होती है|

यह भी पढ़ें- मसूर की जैविक खेती: किस्में, देखभाल और पैदावार

कपास की जैविक फसल में कीट नियंत्रण

शस्य क्रियाएं-

1. ऐसे खेत का चुनाव करें जिसमें लगातार कपास की फसल न ली गई हो|

2. गर्मी के मौसम में खेत की गहरी जुताई करके कुछ समय खुला छोड़ देना|

3. कपास के खेत में फसल के ठूंठ और डंठल आदि न छोड़ें बल्कि उनको इकट्ठा करके जला देना चाहिए|

4. प्रतिरोधक या सहनशील किस्मों का चयन करना चाहिए|

5. कपास की जैविक खेती हेतु उपचार कर के बोना चाहिए|

6. समय से बुवाई करना और लोबिया या प्याज के साथ मिली-जुली खेती करना|

7. कपास के साथ या उसके आस-पास भिन्डी और मूंग की फसलें न उगाना|

8. कपास की जैविक फसल हेतु आखिरी जुताई के बाद अवशेषों को जलाकर नष्ट कर देना चाहिए|

9. खेत और उसके चारों ओर खरपतवारों का प्रभावी नियंत्रण करना|

10. शुरू के 2 से 3 साल लम्बी अवधि में पकने वाली किस्मों की बुवाई कदापि न करें|

यह भी पढ़ें- जैविक कीटनाशक कैसे बनाएं: जाने आधुनिक तकनीक

यान्त्रिक उपाय-

1. कपास की जैविक फसल की बढ़वार अवस्था में ग्रसित शाखाओं या प्रारंभिक कलियों को तोड़कर नष्ट कर देना|

2. कपास की जैविक फसल में 110 दिन की फसल पर ऊपरी शाखाओं को काटकर नष्ट कर देना|

3. गंधपास (फेरोमोनट्रेप) लगाकर अमेरिकन बालवर्म या स्पाडेप्टेरा के प्रकोप का आंकलन करना और गन्ध पास में एकत्र कर नरों को नष्ट करना|

4. प्रकाश प्रपंच (लाइटट्रेप) फसल के शत्रु और मित्र कीटों का आंकलन करने हेतु प्रयोग करें|

मित्र कीटों को संरक्षण-

1. प्रारम्भ से ही प्रति सप्ताह फसल का सावधानी से अवलोकन करके कीड़ों के प्रकोप तथा मित्र परभक्षी परजीवी कीटों के स्तर का आंकलन करना|

2. कपास के प्रत्येक 10 पंक्ति के बाद मक्का या लोबिया की दो पंक्ति होने से मित्र प्राणी समूह के संरक्षण में मदद मिलती है|

3. कौआ मैना नीलकंठ आदि पक्षियों के लिए पक्षी-ठिकाना बर्ड पर्चर की व्यवस्था की जाए|

उपयोगी प्रक्रिया-

1. माहूं आदि कीड़ों के प्रकोप के समय 15 दिन के अन्तराल पर दो बार 50000 प्रति हेक्टेयर की दर से क्राइसोपर्ला के अण्डे और प्रथम अवस्था के शिशु छोड़े|

2. कपास के टिंडे भेदक कीड़ों के दिखाई देने पर या बुवाई के 40 दिन बाद 1,50,000 ट्राइकोगामा किलोनिस प्रति हेक्टेयर सप्ताह में 6 बार छोड़े|

3. अमेरिकन कपास भेदक और तम्बाकू सूंड़ी (हेलिमेथिस स्पाडेप्टेरा) के नियंत्रण हेतु एन पी वी 250 लार्बलइक्यूवलेन्ट (250 प्रभावित सूंड़ियों से तैयार रस) प्रति हेक्टेयर छिड़काव करें|

4. बैसिलस थ्यूरिन जियनेसिस आधारी कीटनाशक पदार्थों का 500 ग्राम से एक किलोग्राम पदार्थ प्रति हेक्टेयर की दर से दो बार प्रयोग करें|

5. कपास की जैविक खेती हेतु जड़गलन क्षेत्रों में ट्राइकोडरमा हार्जिवेनम की 4 ग्राम प्रति किलोग्राम बीज की दर से उपचार करें|

यह भी पढ़ें- मक्का की जैविक खेती: किस्में, देखभाल और पैदावार

कपास की जैविक खेती के लिए ध्यान रखने योग्य बातें

1. प्रमाणित कम्पनी से ही प्रोडक्ट खरीदे और उनकी रशीद लेना ना भूले|

2. कपास की जैविक फसल को रसायनिक उर्वरकों और कीटनाशक दवाओं से दूर रखें|

3. कपास की जैविक फसल करने से पहले बाजार की सम्भावनाओं का विश्लेष्ण करे ताकि आप का उत्पाद बाज़ार में अच्छी कीमत पर सरलता से बिक सके|

4. जैविक खेती के लिए सरकार द्वारा किए जा रही प्रयासों की जानकारी रखें और सरकार द्वारा चलाए जा रहें कार्यक्रमों में सिरकत करे|

5. सरकारी योजनाओं के लिए अपने कृषि अधिकारी के सम्पर्क में रहें ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकें|

किसान इन सब बातों से परिचित होकर ही जैविक खेती की तरफ रुख करे आज की बेहतर तकनीकी के साथ जैविक खेती घाटे का सोदा नही है और परंपरागत खेती की तुलना में इसमें लागत भी बहुत कम है और जैविक खेती से भूमि की उपजाऊ शक्ति भी बनी रहती है फैसला आप को करना है|

यह भी पढ़ें- गन्ने की जैविक खेती: किस्में, देखभाल और पैदावार

अगर आपको यह लेख पसंद आया है, तो कृपया वीडियो ट्यूटोरियल के लिए हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें| आप हमारे साथ Twitter और Facebook के द्वारा भी जुड़ सकते हैं|

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

“दैनिक जाग्रति” से जुड़े

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Twitter
  • YouTube

करियर से संबंधित पोस्ट

आईआईआईटी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, रैंकिंग, कट ऑफ, प्लेसमेंट

एनआईटी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, रैंकिंग, कटऑफ, प्लेसमेंट

एनआईडी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, फीस, कट ऑफ, प्लेसमेंट

निफ्ट: योग्यता, प्रवेश प्रक्रिया, कोर्स, अवधि, फीस और करियर

निफ्ट प्रवेश: पात्रता, आवेदन, सिलेबस, कट-ऑफ और परिणाम

खेती-बाड़ी से संबंधित पोस्ट

June Mahine के कृषि कार्य: जानिए देखभाल और बेहतर पैदावार

मई माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

अप्रैल माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

मार्च माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

फरवरी माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

स्वास्थ्य से संबंधित पोस्ट

हकलाना: लक्षण, कारण, प्रकार, जोखिम, जटिलताएं, निदान और इलाज

एलर्जी अस्थमा: लक्षण, कारण, जोखिम, जटिलताएं, निदान और इलाज

स्टैसिस डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, जटिलताएं, निदान, इलाज

न्यूमुलर डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, डाइट, निदान और इलाज

पेरिओरल डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, निदान और इलाज

सरकारी योजनाओं से संबंधित पोस्ट

स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार: प्रशिक्षण, लक्षित समूह, कार्यक्रम, विशेषताएं

राष्ट्रीय युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम: लाभार्थी, योजना घटक, युवा वाहिनी

स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार: उद्देश्य, प्रशिक्षण, विशेषताएं, परियोजनाएं

प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना | प्रधानमंत्री सौभाग्य स्कीम

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना: पात्रता, आवेदन, लाभ, पेंशन, देय और ऋण

Copyright@Dainik Jagrati

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Sitemap