• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
Dainik Jagrati

दैनिक जाग्रति

ऑनलाइन हिंदी में जानकारी

  • ब्लॉग
  • करियर
  • स्वास्थ्य
  • खेती-बाड़ी
    • जैविक खेती
    • सब्जियों की खेती
    • बागवानी
    • पशुपालन
  • पैसा कैसे कमाए
  • सरकारी योजनाएं
  • अनमोल विचार
    • जीवनी
Home » ब्लॉग » सीजी पीएससी मुख्य परीक्षा: पैटर्न और साक्षात्कार

सीजी पीएससी मुख्य परीक्षा: पैटर्न और साक्षात्कार

by Bhupender Choudhary Leave a Comment

सीजी पीएससी मुख्य परीक्षा

सीजी पीएससी (CG PSC) यानि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, छत्तीसगढ़ में राज्य सेवा मुख्य परीक्षा (CG SES Main Exam) आयोजित करता है| जिसको राज्य सिविल सेवा परीक्षा भी कहा जाता है| सीजी पीएससी प्रणाली के अनुसार, वर्तमान में मुख्य परीक्षा में सात प्रश्नपत्र और साक्षात्कार शामिल हैं| प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए चिन्हांकित अभ्यर्थियों को सीजी पीएससी मुख्य परीक्षा के सभी सात प्रश्न पत्रों में सम्मिलित होना होगा|

मुख्य परीक्षा के आधार पर साक्षात्कार हेतु चिन्हांकित अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में अनिवार्यतः सम्मिलित होना होगा| सीजी पीएससी मुख्य परीक्षा के किसी भी प्रश्न-पत्र में एवं साक्षात्कार में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थी अनर्ह होंगे| परीक्षा प्रक्रिया की अन्य जानकारी के लिए यहाँ पढ़ें- छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा (CG SSE) प्रक्रिया और पात्रता मानदंड

यह भी पढ़ें- सीजी पीएससी प्रारंभिक परीक्षा: अंकन योजना, पैटर्न और सिलेबस

सीजी पीएससी मुख्य परीक्षा अंकन योजना और पैटर्न

सीजी पीएससी मुख्य परीक्षा की अंकन योजना और पैटर्न निम्नलिखित होगा, जैसे-

प्रथम प्रश्न पत्र भाषा को छोड़कर अन्य सभी प्रश्न पत्रों का उत्तर अभ्यर्थी द्वारा इच्छानुसार केवल हिन्दी अथवा अंग्रेजी में दिया जाएगा, परंतु किसी प्रश्न पत्र में उत्तर हिन्दी एवं अंग्रेजी में अंशतः नहीं दिया जाएगा|

प्रश्न पत्र- 02 (निबंध) में दो भाग होंगे एक अंर्तराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर की मुद्दे और दो छत्तीसगढ़ राज्य के मुद्दे| अभ्यर्थी को प्रत्येक भाग से चार विकल्प दिये जाएंगे, जिनमें से दो-दो विकल्प पर समस्या- समाधान (कारण, वर्तमान स्थिति आंकड़ों सहित एवं समाधान) पर लगभग 750-750 शब्दों में निबंध लिखना होगा|

सीजी पीएससी मुख्य परीक्षा मुख्य परीक्षा हेतु प्रश्न पत्र क्रमांक 03 से 07 में निम्नानुसार प्रश्न होंगे-

खण्ड 01- इस खण्ड के अंतर्गत संबंधित प्रश्नपत्र के पाठ्यक्रम के विभिन्न भागों से कुल 22 प्रश्न दिए जायेंगे, सभी प्रश्नों का उत्तर देना होगा| प्रत्येक प्रश्न हेतु 02 अंक होगा| इस तरह इस खण्ड के लिए अधिकतम 44 अंक होंगे| (प्रत्येक प्रश्न के उत्तर की शब्द सीमा लगभग- 30)|

खण्ड 02- इस खण्ड के अंतर्गत संबंधित प्रश्नपत्र के पाठ्यक्रम के विभिन्न भागों से कुल 13 प्रश्न दिए जायेंगे, सभी प्रश्नों का उत्तर देना होगा| प्रत्येक प्रश्न हेतु 4 अंक होगा| इस प्रकार इस खण्ड के लिए अधिकतम 52 अंक होंगे| (प्रत्येक प्रश्न के उत्तर की शब्द सीमा लगभग- 60)|

खण्ड 03- इस खण्ड के अंतर्गत संबंधित प्रश्नपत्र के पाठ्यक्रम के विभिन्न भागों से कुल 08 प्रश्न दिए जायेंगे, सभी प्रश्नों का उत्तर देना होगा| प्रत्येक प्रश्न हेतु 8 अंक होगा| इस प्रकार इस खण्ड के लिए अधिकतम 64 अंक होंगे| (प्रत्येक प्रश्न के उत्तर की शब्द सीमा लगभग- 100)|

यह भी पढ़ें- सीजी टीईटी परीक्षा (CG TET Exam): योग्यता, आवेदन और परिणाम

खण्ड 04- इस खण्ड के अंतर्गत संबंधित प्रश्नपत्र के पाठ्यक्रम के भाग- 02 से कुल 02 प्रश्न दिए जायेंगे, जिसमें से अभ्यर्थी को केवल 01 प्रश्न का ही उत्तर देना होगा| इस खण्ड के लिए अधिकतम 10 अंक होंगे| (प्रश्न के उत्तर की शब्द सीमा लगभग- 125)|

खण्ड 05- इस खण्ड के अंतर्गत संबंधित प्रश्नपत्र के पाठ्यक्रम के भाग- 01 एवं भाग- 03 से क्रमशः 02-02 प्रश्न दिए जायेंगे, जिसमें से अभ्यर्थी को भागवार केवल 01-01 प्रश्न का ही उत्तर देना होगा| प्रत्येक प्रश्न हेतु 15 अंक होगा| इस प्रकार इस खण्ड के लिए अधिकतम 30 अंक होंगे (प्रश्न के उत्तर की शब्द सीमा लगभग- 175)| सीजी पीएससी (CG PSC) मुख्य परीक्षा के सात पेपर और साक्षात्कार हेतु निर्धारित विषय एवं अंक इस प्रकार हैं, जैसे-

संख्या क्रम प्रश्न पत्र  समय अवधि  अधिकतम अंक
1 प्रश्न पत्र 01 (भाषा) 3 घंटा 200
2 प्रश्न पत्र 02 (निबंध) 3 घंटा 200
3 प्रश्न पत्र 03 (सामान्य अध्ययन- I) 3 घंटा 200
4 प्रश्न पत्र 04 (सामान्य अध्ययन- II) 3 घंटा 200
5 प्रश्न पत्र 05 (सामान्य अध्ययन- III) 3 घंटा 200
6 प्रश्न पत्र 06 (सामान्य अध्ययन- IV) 3 घंटा 200
7 प्रश्न पत्र 07 (सामान्य अध्ययन- V) 3 घंटा 200
कुल अंक 1400
8 साक्षात्कार / व्यक्तित्व परिक्षण 150
कुल अंक 1550

1. प्रश्न पत्र 02 में अभ्यर्थी को प्रत्येक खंड से दो कुल चार विभिन्न विषयों पर निबन्ध लिखने है|

2. सीजी पीएससी (CG PSC) मुख्य परीक्षा के प्रश्न-पत्र परम्परागत प्रकार के (Conventional Type) लघु / मध्यम / दीर्घ उत्तरीय होंगे| पाठ्यक्रम की सम्पूर्ण जानकारी के लिए यहाँ पढ़ें- छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग मुख्य परीक्षा सिलेबस

यह भी पढ़ें- CG Pre MCA परीक्षा: पात्रता, आवेदन, परिणाम और काउंसलिंग

अगर आपको यह लेख पसंद आया है, तो कृपया वीडियो ट्यूटोरियल के लिए हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें| आप हमारे साथ Twitter और Facebook के द्वारा भी जुड़ सकते हैं|

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

अपने विचार खोजें

दैनिक जाग्रति से जुड़ें

  • Facebook
  • Instagram
  • Twitter
  • YouTube

हाल के पोस्ट:-

इला भट्ट कौन थी? इला भट्ट की जीवनी | Biography of Ela Bhatt

बाबा आमटे पर निबंध | Essay on Baba Amte in Hindi

बाबा आमटे के अनमोल विचार | Quotes of Baba Amte

बाबा आमटे कौन थे? बाबा आमटे का जीवन परिचय

सैम मानेकशॉ पर निबंध | Essay on Sam Manekshaw

सैम मानेकशॉ के अनमोल विचार | Quotes of Sam Manekshaw

सैम मानेकशॉ कौन थे? सैम मानेकशॉ का जीवन परिचय

ब्लॉग टॉपिक

  • अनमोल विचार
  • करियर
  • खेती-बाड़ी
  • जीवनी
  • जैविक खेती
  • धर्म-पर्व
  • निबंध
  • पशुपालन
  • पैसा कैसे कमाए
  • बागवानी
  • सब्जियों की खेती
  • सरकारी योजनाएं
  • स्वास्थ्य

Copyright@Dainik Jagrati

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us