• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
Dainik Jagrati

दैनिक जाग्रति

ऑनलाइन हिंदी में जानकारी

  • ब्लॉग
  • करियर
  • स्वास्थ्य
  • खेती-बाड़ी
    • जैविक खेती
    • सब्जियों की खेती
    • बागवानी
    • पशुपालन
  • पैसा कैसे कमाए
  • सरकारी योजनाएं
  • अनमोल विचार
    • जीवनी
Home » ब्लॉग » सीजी पीएससी प्रारंभिक परीक्षा: पैटर्न और सिलेबस

सीजी पीएससी प्रारंभिक परीक्षा: पैटर्न और सिलेबस

by Bhupender Choudhary Leave a Comment

सीजी पीएससी प्रारंभिक परीक्षा

सीजी पीएससी (CG PSC): छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, छत्तीसगढ़ में राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा (Chhattisgarh state service preliminary exam) आयोजित करता है| सीजी पीएससी (CG PSC) प्रणाली के अनुसार, वर्तमान में प्रारंभिक परीक्षा में दो प्रश्नपत्र शामिल हैं| पहला प्रश्नपत्र ‘सामान्य अध्ययन’ का है जबकि दूसरे को ‘कौशल परीक्षा’ के रूप में जाना जाता है और यह क्वालीफाइंग पेपर के रूप में हैं अर्थात प्रारम्भिक परीक्षा के आयोजन के माध्यम से मुख्य परीक्षा मे शामिल होने वाले उम्मीदवारों का चयन किया जाता है|

जिसकी संख्या रिक्त पदों की संख्या के 15 गुना होती है| सीजी पीएससी (CG PSC) प्रारम्भिक परीक्षा के अंक अंतिम चयन सूची के लिए नहीं जोड़े जाते| इस लेख में सीजी पीएससी (CG PSC) प्रारंभिक परीक्षा अंकन योजना, पैटर्न और सिलेबस का विस्तृत उल्लेख किया गया है| जिसका अध्ययन परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बहुत ही आवश्यक है| परीक्षा प्रक्रिया और पात्रता की जानकारी के लिए यहाँ पढ़ें- छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा (CG SSE) प्रक्रिया और पात्रता मानदंड

यह भी पढ़ें- सीजी पीएससी मुख्य परीक्षा: अंकन योजना, पैटर्न और साक्षात्कार

सीजी पीएससी प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न और अंकन योजना

सीजी पीएससी (CG PSC) प्रारंभिक परीक्षा अंकन योजना और पैटर्न निम्नलिखित है, जैसे-

प्रारंभिक परीक्षा- (वस्तुनिष्ठ प्रकार)

प्रारंभिक परीक्षा में 2:00 घंटे की अवधि के 2 अनिवार्य प्रश्न पत्र होंगे| दोनों प्रश्न पत्र वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective Type) के बहुविकल्पीय (Multiple Choice) के होंगे| प्रत्येक प्रश्न के उत्तर में 4 विकल्प (Four Choice) होंगे, जिनमें से सही उत्तर की पहचान करनी होगी| गलत उत्तर देने पर नकारात्मक अंक भी दिये जायेंगे|

प्रथम प्रश्न- पत्र-सामान्य अध्ययन (प्रश्न 100, अंक 200, समय 2:00 घंटे)| प्रत्येक गलत उत्तर के लिए सही उत्तर हेतु निर्धारित अंक का 1/3 अंक काटे जायेंगे|

द्वितीय प्रश्न- पत्र-योग्यता परीक्षा (प्रश्न 100, अंक 200, समय 2:00 घंटे)| प्रत्येक गलत उत्तर के लिए सही उत्तर हेतु निर्धारित अंक का 1/3 अंक काटे जायेंगे| सीजी पीएससी (CG PSC) प्रारंभिक परीक्षा दोनों पेपर के लिए निर्धारित विषय एवं अंक इस प्रकार हैं, जैसे-

प्रश्न-पत्र विषय  अधिकतम प्रश्न  अधिकतम अंक
1 सामान्य अध्ययन 100 200
2 कौशल परीक्षा 100 200

न्यूनतम अर्हता अंक- प्रत्येक प्रश्न-पत्र में अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थी को न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक तथा आरक्षित वर्ग के एवं विकलांग अभ्यर्थियों को न्यूनतम 23 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा| द्वितीय प्रश्न पत्र-योग्यता परीक्षा, अर्हकारी प्रकृति की होगी| इस प्रश्न पत्र में अभिप्राप्त अंकों को, मुख्य परीक्षा हेतु अभ्यर्थियों के चयन के लिए प्रावीण्य सूची तैयार करते समय नहीं जोड़ा जायेगा| प्रथम पत्र-सामान्य अध्ययन की प्रावीण्य सूची के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा|

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग मुख्य परीक्षा सिलेबस

सीजी पीएससी प्रारंभिक परीक्षा पाठ्यक्रम 

सीजी पीएससी (CG PSC) प्रारंभिक परीक्षा का पाठ्यक्रम प्रश्नपत्रवार निम्नानुसार होगा, जैसे-

(प्रश्न पत्र हिन्दी एवं अंग्रेजी में होंगे, किसी भी शब्द/वाक्य में भाषा विवाद की स्थिति में हिन्दी भाषा में लिखे शब्द/वाक्य को आधार माना जायेगा)

प्रश्न-पत्र 1- सामान्य अध्ययन (प्रश्न 100, अंक 200) अवधिः 2:00 घंटा

भाग 1 तथा भाग 2 से 50-50 प्रश्न दिये जाएंगे| प्रत्येक प्रश्न 02 अंकों का होगा, प्रत्येक सही उत्तर हेतु 02 अंक दिये जायेंगे एवं प्रत्येक गलत उत्तर हेतु सही उत्तर के लिए निर्धारित अंक का 1/3 अंक काटे जायेंगे|

भाग 1- सामान्य अध्ययन-

1. भारत का इतिहास एवं भारत का स्वतंत्रता आंदोलन|

2. भारत का भौतिक, सामाजिक एवं आर्थिक भूगोल|

3. भारत का संविधान एवं राज्य व्यवस्था|

4. भारत की अर्थव्यवस्था|

5. सामान्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी|

6. भारतीय दर्शन, कला साहित्य एवं संस्कृति|

7. समसामयिक घटनाएं एवं खेल|

8. पर्यावरण आदि|

यह भी पढ़ें- सीजी टीईटी परीक्षा (CG TET Exam): योग्यता, आवेदन और परिणाम

भाग 2- छत्तीसगढ़ का सामान्य ज्ञान-

1. छत्तीसगढ़ का इतिहास एवं स्वतंत्रता आंदोलन में छत्तीसगढ़ का योगदान|

2. छत्तीसगढ़ का भूगोल, जलवायु, भौतिक दशाएं, जनगणना, पुरातात्विक एवं पर्यटन केन्द्र|

3. छत्तीसगढ़ का साहित्य, संगीत, नृत्य , कला एवं संस्कृति, जनऊला, मुहावरे, हाना एवं लोकोत्तियां|

4. छत्तीसगढ़ की जनजातियां, विशेष परंपराएं, तीज एवं त्यौहार|

5. छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था, वन एवं कृषि|

6. छत्तीसगढ़ का प्रशासनिक ढांचा, स्थानीय शासन एवं पंचायती राज|

7. छत्तीसगढ़ में उद्योग, ऊर्जा, जल एवं खनिज संसाधन|

8. छत्तीसगढ़ की समसामयिक घटनाएं आदि|

यह भी पढ़ें- CG SET परीक्षा: पात्रता, आवेदन, प्रवेश पत्र, सिलेबस और परिणाम

प्रश्नपत्र 2- योग्यता या कौशल परीक्षा (प्रश्न 100, अंक 200) अवधिः 2:00 घंटा

प्रत्येक प्रश्न 02 अंकों का होगा, प्रत्येक सही उत्तर हेतु 02 अंक दिये जायेंगे एवं प्रत्येक गलत उत्तर हेतु सही उत्तर के लिए निर्धारित अंक का 1/3 अंक काटे जायेंगे|

1. संचार कौशल सहित पारस्परिक कौशल|

2. तार्किक तर्क और विश्लेषणात्मक क्षमता|

3. निर्णय – निर्माण और समस्या निवारण|

4. सामान्य मानसिक योग्यता|

5. मूल संख्यात्मक कार्य (सामान्य गणितीय कौशल) (स्तर-कक्षा दसवीं), आंकड़ों की व्याख्या (चार्ट, रेखांकन, तालिकाएं, आंकड़ों की पर्याप्तता इत्यादि) (स्तर-कक्षा दसवीं)|

6. हिन्दी भाषा ज्ञान (स्तर-कक्षा दसवीं)|

7. छत्तीसगढ़ी भाषा का ज्ञान- हिन्दी भाषा ज्ञान और छत्तीसगढ़ी भाषा से संबंधित प्रश्न उसी भाषा में होंगे, इनका अनुवाद उपलब्ध नहीं होगा|

यह भी पढ़ें- CG Pre BAMS प्रवेश परीक्षा: पात्रता, आवेदन, सिलेबस, काउंसलिंग

अगर आपको यह लेख पसंद आया है, तो कृपया वीडियो ट्यूटोरियल के लिए हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें| आप हमारे साथ Twitter और Facebook के द्वारा भी जुड़ सकते हैं|

Reader Interactions

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Primary Sidebar

अपने विचार खोजें

दैनिक जाग्रति से जुड़ें

  • Facebook
  • Instagram
  • Twitter
  • YouTube

हाल के पोस्ट:-

अक्टूबर माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

पंडित रविशंकर कौन थे? रविशंकर का जीवन परिचय

कमलादेवी चट्टोपाध्याय कौन थी? कमलादेवी चट्टोपाध्याय की जीवनी

आचार्य विनोबा भावे पर निबंध | Essay on Vinoba Bhave

विनोबा भावे के अनमोल विचार | Quotes of Vinoba Bhave

विनोबा भावे कौन थे? विनोबा भावे का जीवन परिचय

इला भट्ट पर निबंध | इला भट्ट पर 10 लाइन | Essay on Ela Bhatt

ब्लॉग टॉपिक

  • अनमोल विचार
  • करियर
  • खेती-बाड़ी
  • गेस्ट पोस्ट
  • जीवनी
  • जैविक खेती
  • धर्म-पर्व
  • निबंध
  • पशुपालन
  • पैसा कैसे कमाए
  • बागवानी
  • सब्जियों की खेती
  • सरकारी योजनाएं
  • स्वास्थ्य

Copyright@Dainik Jagrati

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us