• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
Dainik Jagrati

Dainik Jagrati

Hindi Me Jankari Khoje

  • Blog
  • Agriculture
    • Vegetable Farming
    • Organic Farming
    • Horticulture
    • Animal Husbandry
  • Career
  • Health
  • Biography
    • Quotes
    • Essay
  • Govt Schemes
  • Earn Money
  • Guest Post
Home » Blog » वर्टिसिलियम लेकानी क्या है? | वर्टिसिलियम का उपयोग कैसे करें?

वर्टिसिलियम लेकानी क्या है? | वर्टिसिलियम का उपयोग कैसे करें?

December 22, 2018 by Bhupender Choudhary Leave a Comment

वर्टिसिलियम लेकानी क्या है?

वर्टिसिलियम लेकानी (जिसे पहले सेफैलोस्पोरम लेकेनाई के नाम से जाना जाता था) फफूंद पर आधारित जैविक कीटनाशक है| वर्टिसिलियम लेकानी 1 प्रतिशत डब्लू पी, एवं 1.15 प्रतिशत डब्लू पी के फार्मुलेशन में उपलब्ध है| इसका पहली बार 1861 में वर्णन किया गया था| अब इसका फिर से नाम बदल गया है, इसका नया नाम लेक्नीसीलियम लेकेनाई हो गया है|

इस फफूंद का उपयोग विभिन्न प्रकार के फसलों में रस चूसने वाले कीटों, यानि सल्क कीट, माहू, थ्रिप्स, जैसिड, मीलीबग इत्यादि के रोकथाम के लिए लाभकारी है| यह उष्णकटिबंधीय एवं उपोष्णकटिबंधीय जलवायु में पाये जाने वाले चूषक कीटों का एक सामान्य रोगजनक है|

वर्टिसिलियम लेकानी सफेद रुई के समान दिखने वाली फफूद है| इससे संक्रमित कीटों के किनारों पर सफेद फफूंद की वृद्धि दिखाई देती है| वर्टिसिलियम लेकानी फफूंद के बीजाणु (स्पोर्स) कुछ चिपचिपे प्रवृत्ति के होते हैं| जिससे ये कीटों के ऊपरी आवरण पर चिपक जाते हैं|

वर्टीसीलियम लैकानी के प्रयोग से 15 दिन पहले एवं बाद में रासायनिक फफंदनाशक का प्रयोग नहीं करना चाहिए| वर्टिसिलियम लेकानी की सेल्फ लाइफ एक वर्ष है| वर्टिसिलियम लेकानी को आसानी से कीट प्रबंधन कार्यक्रमों में शामिल किया जा सकता है, यह एक जैविक नियंत्रण का प्रमुख अवयव है|

यह भी पढ़ें- ब्युवेरिया बेसियाना का उपयोग खेती में कैसे करें

वर्टिसिलियम लेकानी की क्रिया विधि

वर्टिसिलियम लेकानी फफूद के बीजाणु (स्पोर्स) कुछ चिपचिपे प्रवृत्ति के होते हैं। जिससे ये कीटों के ऊपरी आवरण पर चिपक जाते हैं तथा उचित तापमान 15 से 25 डिग्री सेल्सियस और नमी 85 से 90 प्रतिशत की उपस्थित में अंकुरित हो जाते हैं| इनकी अंकुरण नलिका कीटों के श्वसन छिद्रों (स्पायरेकिल्स) या अन्य कोमल भागों से कीटों के शरीर में प्रवेश कर जाती हैं|

यह कवक कीटों के सम्पूर्ण शरीर में कवक जाल बनाकर कीट के शारीरिक भोज्य पदार्थों को अवशोषित करके स्वतः वृद्धि कर लेता है| कवक जाल विशेष प्रकार के एन्जाइम श्रावित करते है, जैसे- ओक्टासायक्लोडेप्सीपेप्टाइड इसको बेसियानोलाइड कहते हैं|

इसमें चार प्रकार के अणु डीहाइड्राक्सीसोवेलेरिक एसिड, एनमिथाइल्यूसाइन एवं अन्य पाये जाते हैं| ये यौगिक कीटों के लिए जहरीले होने के साथ-साथ उनकी प्रतिरक्षी क्षमता को भी कमजोर कर देते हैं तथा कवक पूरी तरह से प्रभावी होकर कीटों का 48 से 72 घण्टों अन्त कर देता है|

यह भी पढ़ें- जैविक कीटनाशक कैसे बनाएं, जानिए आधुनिक तकनीक

वर्टिसिलियम लेकानी के उपयोग की विधी

वर्टिसिलियम लेकानी का प्रयोग विभिन्न प्रकार के चूषक कीटों जैसे थ्रिप्स, माहूँ, चेपा–तेला, मिलीबग, जैसिड, सफेद मक्खी, सूक्ष्म माइटस, स्केल कीट और विभिन्न प्रकार के फुदके कीटों की रोकथाम के लिए किया जाता है| वर्टिसिलियम लेकानी पाउडर को 5 ग्राम प्रति लीटर पानी या 2 से 5 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर या द्रवीय समिश्रण का पानी में उचित सान्द्रण बनाकर सांय काल में छिड़काव करना चाहिए|

छिड़काव की मात्रा फसल घनत्व और झाड़ पर निर्भर करती है| मिट्टी में पाये जाने वाले हॉनिकारक कीटों जैसे- मिलीबग और थ्रिप्स के प्यूपा को समाप्त करने के लिए मिट्टी की ऊपरी सतह पर छिड़काव करके सिंचाई कर देना चाहिए या उचित नमी होने पर मिट्टी में वर्टिसिलियम लेकानी का पाउडर मिला चाहिए|

यदि संरक्षित खेती या खुले खेत में ड्रिप सिंचाई तन्त्र की व्यवस्था हो तो ड्रिप तन्त्र द्वारा इसका उचित मात्रा में प्रयोग किया जा सकता है| वर्टीसीलियम लेकेना के द्रवीय विलयन को वेंचुरी यानि की पम्प से संलग्न टंकी में पानी मिलाकर प्रवाहित किया जाना चाहिए|

यदि किसी भी फसल में चूषक कीटों का प्रकोप बार-बार हो रहा हो तो वर्टिसिलियम लेकानी का प्रयोग 15 से 20 दिनों के अन्तराल से करते रहना चाहिए और ग्रीनहाउस फसलों में इसका प्रयोग 10 से 15 दिनों के अन्तराल से करने की सिफारिश की गयी है|

वर्टिसिलियम लेकानी को नीम और अन्य जैविक कीट और फफूंदनाशकों के साथ मिलाकर प्रयोग किया जा सकता है| इसके साथ-साथ यह अवश्य ध्यान रखें कि इसको किसी रासायनिक फफूंद नाशक के साथ मिलाकर प्रयोग न करें|

यह भी पढ़ें- ट्राइकोडर्मा विरिडी एवं ट्राइकोडर्मा हारजिएनम से रोग व कीट नियंत्रण

वर्टिसिलियम लेकानी के अन्य विशेष उपयोग

1. खड़ी फसल में कीट नियंत्रण हेतु 2.5 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर की दर से 400 से 500 लीटर पानी में घोलकर सायंकाल छिड़काव करें, जिसे आवश्यकतानुसार 15 दिन के अंतराल पर दोहराया जा सकता है|

2. कपास में सफेद मक्खी के लिए वर्टिसिलियम लेकानी 1.15 प्रतिशत डब्लू पी 2.50 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर की दर से 500 लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें|

3. नीबू में मीलीबग के लिए वर्टिसिलियम लेकानी 1.15 प्रतिशत डब्लू पी, 2.50 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर की दर से 550 लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें|

यह भी पढ़ें- ट्राइकोडर्मा क्या जैविक खेती के लिए वरदान है

प्रिय पाठ्कों से अनुरोध है, की यदि वे उपरोक्त जानकारी से संतुष्ट है, तो अपनी प्रतिक्रिया के लिए “दैनिक जाग्रति” को Comment कर सकते है, आपकी प्रतिक्रिया का हमें इंतजार रहेगा, ये आपका अपना मंच है, लेख पसंद आने पर Share और Like जरुर करें|

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

“दैनिक जाग्रति” से जुड़े

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Twitter
  • YouTube

करियर से संबंधित पोस्ट

आईआईआईटी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, रैंकिंग, कट ऑफ, प्लेसमेंट

एनआईटी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, रैंकिंग, कटऑफ, प्लेसमेंट

एनआईडी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, फीस, कट ऑफ, प्लेसमेंट

निफ्ट: योग्यता, प्रवेश प्रक्रिया, कोर्स, अवधि, फीस और करियर

निफ्ट प्रवेश: पात्रता, आवेदन, सिलेबस, कट-ऑफ और परिणाम

खेती-बाड़ी से संबंधित पोस्ट

June Mahine के कृषि कार्य: जानिए देखभाल और बेहतर पैदावार

मई माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

अप्रैल माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

मार्च माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

फरवरी माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

स्वास्थ्य से संबंधित पोस्ट

हकलाना: लक्षण, कारण, प्रकार, जोखिम, जटिलताएं, निदान और इलाज

एलर्जी अस्थमा: लक्षण, कारण, जोखिम, जटिलताएं, निदान और इलाज

स्टैसिस डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, जटिलताएं, निदान, इलाज

न्यूमुलर डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, डाइट, निदान और इलाज

पेरिओरल डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, निदान और इलाज

सरकारी योजनाओं से संबंधित पोस्ट

स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार: प्रशिक्षण, लक्षित समूह, कार्यक्रम, विशेषताएं

राष्ट्रीय युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम: लाभार्थी, योजना घटक, युवा वाहिनी

स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार: उद्देश्य, प्रशिक्षण, विशेषताएं, परियोजनाएं

प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना | प्रधानमंत्री सौभाग्य स्कीम

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना: पात्रता, आवेदन, लाभ, पेंशन, देय और ऋण

Copyright@Dainik Jagrati

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Sitemap