• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
Dainik Jagrati

Dainik Jagrati

Hindi Me Jankari Khoje

  • Agriculture
    • Vegetable Farming
    • Organic Farming
    • Horticulture
    • Animal Husbandry
  • Career
  • Health
  • Biography
    • Quotes
    • Essay
  • Govt Schemes
  • Earn Money
  • Guest Post
Home » बिहार पुलिस में कांस्टेबल कैसे बने: योग्यता, आवेदन, सिलेबस, भर्ती प्रक्रिया

बिहार पुलिस में कांस्टेबल कैसे बने: योग्यता, आवेदन, सिलेबस, भर्ती प्रक्रिया

January 15, 2021 by Bhupender Choudhary Leave a Comment

बिहार पुलिस में कांस्टेबल कैसे बने: योग्यता, आवेदन, सिलेबस, भर्ती प्रक्रिया

बिहार पुलिस में कांस्टेबल भर्ती (Bihar Police Constable Recruitment) केंद्रीय चयन बोर्ड कांस्टेबल (CSBC) द्वारा बिहार राज्य में रिक्तियों के आधार पर की जाती है| जिसमें बिहार पुलिस, बिहार मिलिट्री पुलिस (BMP), स्पेशल इंडिया रिज़र्व बटालियन (SIRB) और बिहार स्टेट इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी बटालियन (BSISB) जैसे पद शामिल है|

बिहार पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद के लिए योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की जाती है| जिसके बाद ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शरू की जाती है| मूल मानदंडों और पात्रता को पूरा करने वाले इच्छुक उम्मीदवार केंद्रीय चयन बोर्ड कांस्टेबल की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना आवेदन भर सकते है|

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षा और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा| लिखित परीक्षा के लिए, उम्मीदवारों को एक-एक अंक के 100 बहुविकल्पीय प्रश्नों का उत्तर देना होगा| बिहार पुलिस कांस्टेबल उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए न्यूनतम 30% अंक प्राप्त करने होंगे|

उन्हें बाद में शारीरिक और चिकित्सा परीक्षणों के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा| इस लेख में बिहार पुलिस में कांस्टेबल भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों की जानकारी के लिए भर्ती प्रक्रिया, पात्रता मानदंड, आवेदन कैसे करे, सिलेबस और परिणाम तक का उल्लेख किया गया है| इसलिए भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों को सम्पूर्ण लेख पढ़ने की सलाह दी जाती है|

यह भी पढ़ें- बिहार में पुलिस सब इंस्पेक्टर कैसे बने: पात्रता व भर्ती प्रक्रिया

बिहार पुलिस कांस्टेबल महत्वपूर्ण बिदु

भर्ती पदविभिन्न कॉन्स्टेबल
संचालन निकायकेंद्रीय चयन बोर्ड कांस्टेबल (CSBC)
परीक्षा की आवृतिरिक्ति आधारित
चयन प्रक्रियालिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षा और मेडिकल परीक्षा
परीक्षा का स्तरराज्य स्तरीय
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
परीक्षा का तरीकालिखित (पेन पेपर आधारित)
नौकरी की श्रेणीसरकारी
भर्ती का उदेश्यबिहार राज्य में कांस्टेबल के रिक्त पदों को भरना
आधिकारिक वेबसाइटcsbc.bih.nic.in

बिहार पुलिस कांस्टेबल महत्वपूर्ण तिथियां

उम्मीदवारों को बिहार पुलिस में कांस्टेबल भर्ती (Bihar Police Constable Recruitment) की महत्वपूर्ण तारीखों के बारे में जानना आवश्यक है, ताकि कोई महत्वपूर्ण आवेदन या परिणाम तिथि न छूटे| इसके लिए उम्मीदवारों को हमारा सुझाव है की उनको केंद्रीय चयन बोर्ड कांस्टेबल (CSBC) की अधिकारिक वेबसाइट (csbc.bih.nic.in) और रोजगार समाचार पत्रों का अवलोकन करते रहना चाहिए| ताकि स्वयं नयी सूचना से अवगत होते रहें|

यह भी पढ़ें- बिहार में प्रवर्तन सब इंस्पेक्टर कैसे बने

बिहार पुलिस कांस्टेबल पात्रता मानदंड

बिहार पुलिस में कांस्टेबल भर्ती हेतु पात्रता मानदंड इस प्रकार है, जैसे-

नागरिकता- भारतीय नागरिक (Indian) होना अनिवार्य है|

शैक्षणिक योग्यता- सिपाही के पद के लिए शैक्षणिक अर्हता इण्टरमीडिएट (10+2) उत्तीर्ण अथवा बिहार राज्य सरकार के मदरसा बोर्ड द्वारा निर्गत मौलवी प्रमाण-पत्र अथवा बिहार राज्य के संस्कृत बोर्ड द्वारा निर्गत शास्त्री (अंग्रेजी सहित) अथवा आचार्य (अंग्रेजी रहित) प्रमाण-पत्र अथवा राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त अन्य समकक्ष शैक्षणिक अर्हता होनी चाहिए|

आयु सीमा

उम्मीदवार की आयु “मैट्रिक अथवा समकक्ष” प्रमाण-पत्र केअनुसार निम्नवत् होनी चाहिए, जैसे-

1. सामान्य (अनारक्षित) वर्ग के पुरुषों एवं महिलाओं के लिए न्यूनतम उम्र 18 (अट्ठारह) वर्ष और अधिकतम उम्र 25 (पच्चीस) वर्ष होगी|

2. पिछड़ा वर्ग कोटि एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग कोटि के पुरुषों के लिए न्यूनतम उम्र 18 (अट्ठारह) वर्ष और अधिकतम उम्र 27 (सत्ताईस) वर्ष होगी|

3. पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग कोटि की महिलाओं के लिए न्यूनतम उम्र 18 (अट्ठारह) वर्ष और अधिकतम उम्र 28 (अट्ठाईस) वर्ष होगी|

4. अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन-जाति कोटि के पुरुषों एवं महिलाओं के लिए न्यूनतम उम्र 18 (अट्ठारह) वर्ष और अधिकतम उम्र 30 (तीस) वर्ष होगी|

5. सभी कोटि/आरक्षण कोटि के (बिहार के प्रशिक्षित एवं बिहार में नामांकित) गृह रक्षकों को निर्धारित/विहित अधिकतम उम्र सीमा में पाँच (05) वर्षों की छूट दी जाएगी|

6. अभ्यर्थी की उम्र की गणना मैट्रिक अथवा समकक्ष परीक्षा के प्रमाण-पत्र में अंकित जन्म तिथि के आधार पर की जायेगी|

नोट- आरक्षण में छूट बिहार सरकार के नियम के अनुसार दी जाएगी|

यह भी पढ़ें- बिहार में आबकारी सब इंस्पेक्टर कैसे बने

शारीरिक मापदण्ड

ऊँचाई, सीना और वजन के लिए कोई अंक देय नहीं होगा| परंतु विहित अर्हताएँ पूरी नहीं करने वाले अभ्यर्थी असफल घोषित किए जाएंगे| ऊँचाई, सीना और वजन मानदंड इस प्रकार है, जैसे-

ऊँचाई-

1. अनारक्षित (सामान्य) एवं पिछड़ा वर्ग के पुरुषों के लिए न्यूनतम ऊँचाई 165 सेन्टीमीटर है|

2. अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष के लिए न्यूनतम ऊँचाई 160 सेन्टीमीटर है|

3. अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन-जाति के पुरुषों के लिए न्यूनतम ऊँचाई 160 सेन्टीमीटर है|

4. भारतीय मूल के गोरखा पुरुषों के लिए (सिर्फ बिहार सैन्य पुलिस- 01 गोरखा बटालियन में) न्यूनतम ऊँचाई 160 सेन्टीमीटर है|

5. सभी वर्गों की महिलाओं के लिए न्यूनतम ऊँचाई 155 सेन्टीमीटर है|

सीना मापन (सिर्फ पुरुषों के लिए)-

1. अनारक्षित (सामान्य) पिछड़ा वर्ग के पुरुषों के लिए-

अ) बिना फुलाए- 81 सेन्टीमीटर (न्यूनतम)

ब) फुलाकर- 86 सेन्टीमीटर (न्यूनतम)

2. अत्यन्त पिछड़ा वर्ग के पुरुषों के लिए-

अ) बिना फुलाए- 81 सेन्टीमीटर (न्यूनतम)

ब) फुलाकर- 86 सेन्टीमीटर (न्यूनतम)

3. अनुसूचित जाति / अनुसूचित जन-जाति के पुरुषों के लिए-

अ) बिना फुलाए- 79 सेन्टीमीटर (न्यूनतम)

ब) फुलाकर- 84 सेन्टीमीटर (न्यूनतम)

4) भारतीय मूल के गोरखा के लिए (सिर्फ बिहार सैन्य पुलिस- 01 गोरखा बटालियन में)-

अ) बिना फुलाए – 79 सेन्टीमीटर (न्यूनतम)

ब) फुलाकर – 84 सेन्टीमीटर (न्यूनतम)

नोट-

1. उपरोक्त सभी के लिए फुलाने के बाद सीना की माप में कम से कम 5 सेन्टीमीटर का अन्तर होना अनिवार्य होगा|

2. महिलाओं के लिए सीना की मापी नहीं होगी|

3. वजन- सभी वर्गों की महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम वजन 48 किलो ग्राम होना आवश्यक है|

यह भी पढ़ें- बिहार में अमीन कैसे बने: पात्रता, आवेदन और भर्ती प्रक्रिया

बिहार पुलिस कांस्टेबल आवेदन

बिहार पुलिस में कांस्टेबल भर्ती हेतु आवेदन करे के लिए उम्मीदवारों को संचालन निकाय की आधिकारिक अधिसूचना के बाद आवेदन करना होता है| बिहार पुलिस में कांस्टेबल के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु उम्मीदवार निचे दिए गए निर्देशों का पालन कर सकते है| जो इस प्रकार है, जैसे-

1. भर्ती संचालन निकाय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ|

2. बिहार पुलिस में कांस्टेबल भर्ती के लिए विज्ञापन / अधिसूचना विकल्प पर क्लिक करें|

3. सभी निर्देशों को पढ़ें और अप्लाई बटन पर क्लिक करें|

4. एक उपयोगकर्ता नाम और ईमेल आईडी बनाकर रजिस्टर करें|

5. लॉगइन पेज पर जाएं|

6. सभी विवरणों को भरकर आवेदन पत्र को पूरा करें, जैसे- क्रेडेंशियल, ईमेल पता, फोन नंबर, शिक्षा योग्यता और अन्य संपर्क विवरण|

7. हस्ताक्षर, फोटोग्राफ और आवश्यक प्रमाणपत्र अपलोड करें|

8.आवेदन का भुगतान करें और सबमिट करें|

9. भविष्य के संदर्भ के लिए एप्लिकेशन फॉर्म को सहेजें|

यह भी पढ़ें- बिहार एएनएम प्रवेश: पात्रता, आवेदन और काउंसलिंग

बिहार पुलिस कांस्टेबल प्रवेश पत्र

बिहार पुलिस में कांस्टेबल भर्ती प्रवेश पत्र केंद्रीय चयन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) द्वारा पहले आवेदन-पत्रों के संग्रहण के उपरान्त, आवेदन-पत्रों की संवीक्षा की जायेगी एवं जिन अभ्यर्थियों के आवेदन-पत्र सही पाये जायेंगे, उनके प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि के 7 से 15 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किये जायेगे| एडमिट कार्ड डाक द्वारा नहीं भेजे जाएंगे| बिहार पुलिस में कांस्टेबल भर्ती प्रवेश पत्र प्राप्त करने के चरण इस प्रकार है, जैसे-

1. भर्ती संचालन निकाय की अधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ और डाउनलोड प्रवेश पत्र लिंक खोजें|

2. जैसे ही आप डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करेंगे हैं, एक नया टैब प्रकट होगा|

3. “पंजीकरण संख्या / रोल नंबर”, “D.O.B / पासवर्ड” और “कैप्चा” दर्ज करें|

4. विवरण दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें|

5. अब एडमिट कार्ड का दस्तावेज खुलेगा|

6. भविष्य के सन्दर्भ के लिए एडमिट कार्ड को डाउनलोड विकल्प करें और प्रिंट लें|

यह भी पढ़ें- बिहार जीएनएम नर्सिंग प्रवेश: पात्रता, आवेदन, काउंसलिंग

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया

बिहार पुलिस में विभिन्न विभागों में कांस्टेबल भर्ती की प्रक्रिया इस प्रकार है, जैसे-

प्रथम चरण (‘लिखित परीक्षा)-

आवेदन-पत्रों के संग्रहण के उपरान्त, आवेदन-पत्रों की संवीक्षा की जायेगी एवं जिन अभ्यर्थियों के आवेदन-पत्र सही पाये जायेंगे, उनके लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा|

पैटर्न- लिखित परीक्षा का स्तर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के इण्टरमीडिएट (10+2) अथवा समकक्ष स्तर का होगा एवं प्रश्न वस्तुनिष्ठ (ऑब्जेक्टिव) प्रकार के होंगे| लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी| दो घंटों के एक प्रश्न-पत्र में कुल 100 प्रश्न होंगे जिसमें प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक (01) अंक दिए जाएंगे|

पाठ्यक्रम-

1. लिखित प्रतियोगिता परीक्षा का पाठ्यक्रम हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, इतिहास, भूगोल, राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र, भौतिकी, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान विषयों में से होगा|

2. लिखित परीक्षा में 30 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए असफल घोषित किए जायेंगे|

3. लिखित परीक्षा अंतिम मेधा सूची का आधार नहीं होगी, लिखित परीक्षा केवल शारीरिक योग्यता परीक्षा के लिए अर्हक Qualifying) होगी|

4. लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर यथासंभव विज्ञापित रिक्तियों के आरक्षण कोटिवार पाँच गुणा प्रत्येक कोटि के लिए अभ्यर्थियों का चयन शारीरिक योग्यता/दक्षता परीक्षा हेतु किया जाएगा| शारीरिक जाँच हेतु अर्हता प्राप्त अभ्यर्थियों की पर्याप्त संख्या में अनुपलब्धता की दशा में अभ्यर्थियों का अनुपात उपयुक्त रूप से केन्द्रीय चयन पर्षद द्वारा कम किया जा सकेगा|

5. लिखित परीक्षा के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों को शारीरिक योग्यता परीक्षा में सम्मिलित होना एवं इसमें सफल होना अनिवार्य होगा तथा शारीरिक योग्यता के न्यूनतम निर्धारित मापदण्ड में कोई छूट अनुमान्य नहीं होगी| अंकन योजना, पैटर्न और पाठ्यक्रम की पूरी जानकारी के लिए यहाँ पढ़ें- बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा अंकन योजना, पैटर्न और सिलेबस

यह भी पढ़ें- बिहार पुलिस लेडी कांस्टेबल भर्ती: पात्रता और चयन प्रक्रिया

द्वितीय चरण (शारीरिक योग्यता/दक्षता परीक्षा)-

शारीरिक योग्यता/दक्षता परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी, जैसे-

दौड़- अधिकतम 50 (पचास) अंक-

सभी कोटि के पुरुषों के लिए – एक मील (1.6 किमी) अधिकतम 6 मिनट में-

1. 5 मिनट से कम- 50 अंक

2. 5 मिनट से 5 मिनट 20 सेकण्ड तक- 40 अंक

3. 5 मिनट 20 सेकण्ड से अधिक एवं 5 मिनट 40 सेकण्ड तक- 30 अंक

4. 5 मिनट 40 सेकण्ड से अधिक एवं 6 मिनट तक- 20 अंक

5. 6 मिनट से अधिक समय लेने वाले पुरुष अभ्यर्थियों को असफल घोषित किया जायेगा|

सभी कोटि की महिलाओं के लिए- एक किमी (अधिकतम 5 मिनट) में-

1. 4 मिनट से कम- 50 अंक

2. 4 मिनट से 4 मिनट 20 सेकण्ड तक- 40 अंक

3. 4 मिनट 20 सेकण्ड से अधिक एवं 4 मिनट 40 सेकण्ड तक- 30 अंक

4. 4 मिनट 40 सेकण्ड से अधिक एवं 5 मिनट तक- 20 अंक

5. 5 मिनट से अधिक समय लेने वाली महिला अभ्यर्थियों को असफल घोषित किया जायेगा|

यह भी पढ़ें- बिहार पुलिस ड्राइवर कांस्टेबल भर्ती: पात्रता और चयन प्रक्रिया

गोला फेंक- अधिकतम 25 (पच्चीस अंक)-

सभी कोटि के पुरूषों के लिए- 16 पौंड का गोला न्यूनतम 16 फीट फेंकना होगा-

1. 16 फीट से 17 फीट तक- 09 अंक

2. 17 फीट से ज्यादा एवं 18 फीट तक- 13 अंक

3. 18 फीट से ज्यादा एवं 19 फीट तक- 17 अंक

4. 19 फीट से ज्यादा एवं 20 फीट तक- 21 अंक

5. 20 फीट से ज्यादा- 25 अंक

6. 16 फीट से कम फेंकने वाले पुरुष अभ्यर्थियों को असफल घोषित किया जायेगा|

सभी कोटि की महिलाओं के लिए- 12 पौंड का गोला न्यूनतम 12 फीट फेंकना होगा-

1. 12 फीट से 13 फीट तक- 09 अंक

2. 13 फीट से ज्यादा एवं 14 फीट तक- 13 अंक

3. 14 फीट से ज्यादा एवं 15 फीट तक- 17अंक

4. 15 फीट से ज्यादा एवं 16 फीट तक- 21 अंक

5. 16 फीट से ज्यादा- 25 अंक

6. 12 फीट से कम फेंकने वाली महिला अभ्यर्थियों को असफल घोषित किया जायेगा|

ऊँची कूद- अधिकतम 25 (पच्चीस) अंक-

सभी कोटि के पुरुषों के लिए- न्यूनतम ऊँचाई 4 फीट-

1. 4 फीट- 13 अंक

2. 4 फीट 4 ईन्च- 17 अंक

3. 4 फीट 8 ईन्च- 21 अंक

4. 5 फीट- 25 अंक

5. 4 फीट से कम कूदने वाले पुरुष अभ्यर्थियों को असफल घोषित किया जायेगा|

सभी कोटि की महिलाओं के लिए- न्यूनतम ऊँचाई 3 फीट-

1. 3 फीट- 13 अंक

2. 3 फीट 4 ईन्च- 17 अंक

3. 3 फीट 8 ईन्च- 21 अंक

4. 4 फीट- 25 अंक

5. 3 फीट से कम कूदने वाली महिला अभ्यर्थियों को असफल घोषित किया जायेगा|

नोट- नियत समय (पुरुषों के लिए 6 मिनट एवं महिलाओं के लिए 5 मिनट) में दौड़ पूरी करने वाले अभ्यर्थियों को गोला फेंक एवं/अथवा ऊँची कूद स्पर्धा/स्पर्धाओं में न्यूनतम विनिश्चित मानदण्ड पूरा नहीं करने पर असफल घोषित किया जाएगा तथा ऐसे अभ्यर्थी को अन्य स्पर्धाओं में सम्मिलित होने का अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा| अभ्यर्थी को सभी स्पर्धाओं में अलग-अलग सफल होना होगा| मात्र गोला फेंक एवं ऊँची कूद में अधिकतम तीन मौका दिया जाएगा|

यह भी पढ़ें- बिहार पुलिस होमगार्ड भर्ती: पात्रता और चयन प्रक्रिया

मेरिट सूची

बिहार पुलिस में कांस्टेबल भर्ती मेरिट सूची की प्राथमिकतायें इस प्रकार है, जैसे-

1. बिहार पुलिस / बिहार सैन्य पुलिस / विशेषीकृत इण्डिया रिजर्व वाहिनी / बिहार राज्य औद्योगिक सुरक्षा वाहिनी में सिपाही के पद पर नियुक्ति हेतु चयन के लिए मेरिट सूची संयुक्त रूप से’ शारीरिक दक्षता परीक्षा के अधीन तीनों स्पर्धाओं, यथा- दौड़, ऊंची कूद तथा गोला फेंक में अभ्यर्थी द्वारा प्राप्त कुल अंक के आधार पर तैयार की जायेगी / शारीरिक योग्यता/दक्षता परीक्षा में दो या अधिक अभ्यर्थियों के समान अंक प्राप्त करने की दशा में, मेरिट सूची में उनके स्थान का अवधारण, उनकी जन्म तिथियों के आधार पर, एवं समान अंक प्राप्त करने एवं समान जन्म तिथि वाले दो या अधिक अभ्यर्थियों की दशा में, उनकी शैक्षणिक अर्हता के आधार पर किया जायेगा|

इस प्रकार समान अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों में अधिक उम्र वाले, एवं समान प्राप्तांक एवं समान जन्म तिथि वाले अभ्यर्थियों की दशा में, उच्चतर शैक्षणिक अर्हता वाले अभ्यर्थी का स्थान मेधा सूची में उच्चतर रखा जायेगा|

2. शैक्षणिक योग्यता समान होने की दशा में, पद के लिए अवधारित न्यूनतम अर्हक परीक्षा (इण्टरमीडिएट एवं समकक्ष) में अधिक अंक प्राप्त करने वाले को मेधा क्रम में ऊपर रखा जाएगा|

3. उपर्युक्त प्रावधानों के अधीन विचारण के बाद भी समानता की दशा में, अभ्यर्थियों का स्थान मेधाक्रम में उनके दसवीं बोर्ड के प्रमाण-पत्र में यथोल्लिखित नाम के अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम के अनुसार अवधारित किया जाएगा|

4. अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की सेवा/पदों का आवंटन उनके द्वारा आवेदन-पत्र में इंगित प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा|

चिकित्सकीय परीक्षण

कट ऑफ के बाद और नियुक्ति के पूर्व बिहार पुलिस हस्तक, 1978 प्रपत्र संख्या 103 के अनुसार सभी चयनित अभ्यर्थियों का चिकित्सकीय परीक्षण नियुक्ति प्राधिकार द्वारा कराया जाएगा| आँख, कलर ब्लाइन्डनेस, श्रवण शक्ति एवं हकलाहट की भी जाँच की जायेगी| नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों का चिकित्सकीय परीक्षण में योग्य पाया जाना अनिवार्य होगा| चिकित्सीय परीक्षण में अयोग्य पाए गये अभ्यर्थियों की नियुक्ति नहीं की जाएगी|

यह भी पढ़ें- बिहार फायरमैन कांस्टेबल भर्ती: पात्रता और चयन प्रक्रिया

भर्ती परिणाम

केंद्रीय चयन बोर्ड कांस्टेबल (CSBC) बिहार पुलिस कांस्टेबल परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट (csbc.bih.nic.in) पर जारी करेगा| बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा समाप्त होने के कुछ समय बाद रिजल्ट जारी किया जायेगा| रिजल्ट केवल ऑनलाइन माध्यम से देखा जा सकता है|

किसी भी उम्मीदवार को ई-मेल, डाक, फ़ोन, एसएमएस या किसी अन्य माध्यम से रिजल्ट की जानकारी नहीं दी जाती है| रिजल्ट मेरिट के आधार पर जारी किया जाएगा| मेरिट लिस्ट शारीरिक योग्यता / दक्षता परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर जारी किया जाएगा|

बिहार पुलिस में कांस्टेबल रिजल्ट डाउनलोड करने के चरण इस प्रकार है, जैसे-

1. उम्मीदवार सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ़ कॉन्स्टेबल (CSBC) बिहार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ|

2. स्क्रीन पर प्रदर्शित संबंधित पोस्ट के लिए अधिसूचना खोलें|

3. अब “डाउनलोड रिजल्ट” विकल्प खोजे|

4. अब यहां आपको डाउनलोड रिजल्ट का ऑप्शन मिलेगा|

5. अनंतिम आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगिन करें|

6. डाउनलोड रिजल्ट ऑप्शन सबमिट पर क्लिक करें|

7. भविष्य के संदर्भों के लिए परिणाम डाउनलोड और प्रिंट करें|

यह भी पढ़ें- बिहार पुलिस वनपाल भर्ती: पात्रता और चयन प्रक्रिया

अगर आपको यह लेख पसंद आया है, तो कृपया वीडियो ट्यूटोरियल के लिए हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें| आप हमारे साथ Twitter और Facebook के द्वारा भी जुड़ सकते हैं|

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

“दैनिक जाग्रति” से जुड़े

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Twitter
  • YouTube

करियर से संबंधित पोस्ट

आईआईआईटी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, रैंकिंग, कट ऑफ, प्लेसमेंट

एनआईटी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, रैंकिंग, कटऑफ, प्लेसमेंट

एनआईडी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, फीस, कट ऑफ, प्लेसमेंट

निफ्ट: योग्यता, प्रवेश प्रक्रिया, कोर्स, अवधि, फीस और करियर

निफ्ट प्रवेश: पात्रता, आवेदन, सिलेबस, कट-ऑफ और परिणाम

खेती-बाड़ी से संबंधित पोस्ट

June Mahine के कृषि कार्य: जानिए देखभाल और बेहतर पैदावार

मई माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

अप्रैल माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

मार्च माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

फरवरी माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

स्वास्थ्य से संबंधित पोस्ट

हकलाना: लक्षण, कारण, प्रकार, जोखिम, जटिलताएं, निदान और इलाज

एलर्जी अस्थमा: लक्षण, कारण, जोखिम, जटिलताएं, निदान और इलाज

स्टैसिस डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, जटिलताएं, निदान, इलाज

न्यूमुलर डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, डाइट, निदान और इलाज

पेरिओरल डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, निदान और इलाज

सरकारी योजनाओं से संबंधित पोस्ट

स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार: प्रशिक्षण, लक्षित समूह, कार्यक्रम, विशेषताएं

राष्ट्रीय युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम: लाभार्थी, योजना घटक, युवा वाहिनी

स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार: उद्देश्य, प्रशिक्षण, विशेषताएं, परियोजनाएं

प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना | प्रधानमंत्री सौभाग्य स्कीम

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना: पात्रता, आवेदन, लाभ, पेंशन, देय और ऋण

Copyright@Dainik Jagrati

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Sitemap