• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar

Dainik Jagrati

Agriculture, Health, Career and Knowledge Tips

  • Agriculture
  • Career & Education
  • Health
  • Govt Schemes
  • Business & Earning
  • Guest Post

बिहार फायरमैन कांस्टेबल: योग्यता, शारीरिक मानक और भर्ती प्रक्रिया

जनवरी 28, 2025 by Bhupender Choudhary Leave a Comment

बिहार पुलिस फायरमैन कांस्टेबल भर्ती (Bihar Police Fireman Recruitment), केंद्रीय चयन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) पटना, बिहार पुलिस के विभिन्न अराजपत्रित पदों के लिए सीधी भर्ती और पदोन्नति के लिए चयन की प्रक्रिया निर्धारित करता है| इससे पहले बोर्ड रिक्तियों को अधिसूचित करता है, जो बिहार पुलिस विभाग में सेवा करने का सपना देखने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका प्रदान करता है|

बिहार पुलिस फायरमैन कांस्टेबल में भर्ती और केंद्रीय चयन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) पटना, द्वारा एक आवेदक की योग्यता को अक्सर उसकी राष्ट्रीयता, आयु, शिक्षा, परिक्षण और चिकित्सा फिटनेस के संदर्भ में देखा जाता है| अक्षर देखा गया है, की बिहार में कांस्टेबल पदों के लिए चयन नहीं होने के पीछे सबसे बड़ी वजह उम्मीदवारों को भर्ती से पहले प्रक्रिया की अपर्याप्त समझ माना जाता है|

इसलिए इस लेख में निचे भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बिहार पुलिस में फायरमैन पात्रता मानदंड, आवेदन कैसे करें, लिखित परीक्षा, पैटर्न और पाठ्यक्रम तथा शारीरिक परीक्षण की सम्पूर्ण जानकारी का उल्लेख किया गया है| भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों को सम्पूर्ण लेख पढने की सलाह दी जाती है, ताकि वे बेहतर तैयारी के साथ भर्ती में शामिल हो सकें|

यह भी पढ़ें- बिहार पुलिस होमगार्ड भर्ती: पात्रता और चयन प्रक्रिया

बिहार फायरमैन कांस्टेबल भर्ती महत्वपूर्ण बिंदु

भर्ती पद का नामबिहार पुलिस फायरमैन
संगठन का नामबिहार पुलिस
संचालन निकायकेंद्रीय चयन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) पटना
भर्ती की आवृतिरिक्ति आधारित
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
परीक्षा का तरीकापेन पेपर आधारित
भाषाहिंदी / अंग्रेजी
भर्ती का स्तरराज्य स्तर
चयन प्रक्रियालिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक माप परीक्षण और चिकित्सा परीक्षण
भर्ती उदेश्यबिहार राज्य में रिक्त पुलिस फायरमैन के पदों को भरना
आधिकारिक वेबसाइटcsbc.bih.nic.in

बिहार फायरमैन कांस्टेबल भर्ती महत्वपूर्ण तिथियां

उम्मीदवारों को बिहार पुलिस फायरमैन कांस्टेबल भर्ती (Bihar Police Fireman Recruitment) की महत्वपूर्ण तारीखों के बारे में जानना आवश्यक है, ताकि कोई महत्वपूर्ण आवेदन या परिणाम तिथि न छूटे| इसके लिए उम्मीदवारों को हमारा सुझाव है की उनको केंद्रीय चयन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC), पटना की अधिकारिक वेबसाइट (csbc.bih.nic.in) का अवलोकन करते रहना चाहिए| ताकि स्वयं नयी सूचना से अवगत होते रहें|

यह भी पढ़ें- बिहार पुलिस ड्राइवर कांस्टेबल भर्ती: पात्रता और चयन प्रक्रिया

बिहार फायरमैन कांस्टेबल भर्ती योग्यता मानदंड

जो उम्मीदवार बिहार फायरमैन कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें पहले पात्रता मानदंड की जांच करनी चाहिए| मानदंड बोर्ड द्वारा निर्धारित किये जाते है और सभी उम्मीदवारों को पद के लिए आवेदन करने हेतु इन्हें पूरा करना होगा| जो इस प्रकार है, जैसे-

नागरिकता- बिहार फायरमैन कांस्टेबल भर्ती के लिए उम्मीदवार का भारतीय नागरिक (Indian) होना अनिवार्य है|

शैक्षणिक योग्यता- अग्निक के पद के लिए उम्मीदवार का इण्टरमीडिएट (10+2) उत्तीर्ण अथवा बिहार राज्य सरकार के मदरसा बोर्ड द्वारा निर्गत मौलवी प्रमाण-पत्र अथवा बिहार राज्य के संस्कृत बोर्ड द्वारा निर्गत शास्त्री (अंग्रेजी सहित) अथवा आचार्य (अंग्रेजी रहित) प्रमाण-पत्र अथवा राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त अन्य समकक्ष शैक्षणिक अर्हता होगी|

आयु सीमा

आवेदक की उम्र “मैट्रिक अथवा समकक्ष” प्रमाण-पत्र के अनुसार निम्नवत् होगी, जैसे-

1. सामान्य (अनारक्षित) वर्ग के पुरूषों एवं महिलाओं के लिए न्यूनतम उम्र 18 (अट्ठारह) वर्ष और अधिकतम उम्र 25 (पच्चीस) वर्ष होनी चाहिए|

2. पिछड़ा वर्ग कोटि एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग कोटि के पुरुषों के लिए न्यूनतम उम्र 18 (अट्ठारह) वर्ष और अधिकतम उम्र 27 (सत्ताईस) वर्ष होनी चाहिए|

3. पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग कोटि की महिलाओं के लिए न्यूनतम उम्र 18 (अट्ठारह) वर्ष और अधिकतम उम्र 28 (अट्ठाईस) वर्ष होनी चाहिए|

4. अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन-जाति कोटि के पुरुषों एवं महिलाओं के लिए न्यूनतम उम्र 18 (अट्ठारह) वर्ष और अधिकतम उम्र 30 (तीस) वर्ष होनी चाहिए|

5. सभी कोटि/आरक्षण कोटि के (बिहार के प्रशिक्षित एवं बिहार में नामांकित) गृह रक्षकों को निर्धारित/विहित अधिकतम उम्र सीमा में पाँच (05) वर्षों की छूट दी जाएगी|

6. आवेदक की उम्र की गणना मैट्रिक अथवा समकक्ष परीक्षा के प्रमाण-पत्र में अंकित जन्म तिथि के आधार पर की जायेगी|

यह भी पढ़ें- बिहार पुलिस लेडी कांस्टेबल भर्ती: पात्रता और चयन प्रक्रिया

शारीरिक मापदण्ड

ऊँचाई, सीना और वजन के लिए कोई अंक देय नहीं होगा| परंतु विहित अर्हताएँ पूरी नहीं करने वाले अभ्यर्थी असफल घोषित किए जाएंगे| शारीरिक मापदण्ड इस प्रकार है, जैसे-

ऊँचाई-

1. अनारक्षित (सामान्य) एवं पिछड़ा वर्ग के पुरुषों के लिए- न्यूनतम 165 सेन्टीमीटर होनी चाहिए|

2. अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष के लिए- न्यूनतम 160 सेन्टीमीटर होनी चाहिए|

3. अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन-जाति के पुरुषों के लिए- न्यूनतम 160 सेन्टीमीटर होनी चाहिए|

4. सभी वर्गों की महिलाओं के लिए- न्यूनतम 155 सेन्टीमीटर होनी चाहिए|

सीना (सिर्फ पुरुषों के लिए)-

1. अनारक्षित (सामान्य) / पिछड़ा वर्ग के पुरूषों के लिए-

बिना फुलाए- 81 सेन्टीमीटर (न्यूनतम)

फुलाकर- 86 सेन्टीमीटर (न्यूनतम)

2. अत्यन्त पिछड़ा वर्ग के पुरूषों के लिए-

बिना फुलाए- 81 सेन्टीमीटर (न्यूनतम)

फुलाकर- 86 सेन्टीमीटर (न्यूनतम)

3. अनुसूचित जाति / अनुसूचित जन-जाति के पुरुषों के लिए-

बिना फुलाए- 79 सेन्टीमीटर (न्यूनतम)

फुलाकर- 84 सेन्टीमीटर (न्यूनतम)

नोट- उपरोक्त सभी के लिए फुलाने के बाद सीना की माप में कम से कम 5 सेन्टीमीटर का अन्तर होना अनिवार्य होगा और महिलाओं के लिए सीना की मापी नहीं होगी|

वजन- सभी वर्गों की महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम वजन 48 किलो ग्राम होना आवश्यक है|

यह भी पढ़ें- बिहार पुलिस वनपाल भर्ती

बिहार फायरमैन कांस्टेबल भर्ती आवेदन

बिहार पुलिस फायरमैन कांस्टेबल भर्ती हेतु आवेदन करे के लिए उम्मीदवारों को संचालन निकाय की आधिकारिक अधिसूचना के बाद आवेदन करना होगा| बिहार पुलिस फायरमैन कांस्टेबल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु उम्मीदवार निचे दिए गए निर्देशों का पालन कर सकते है| जो इस प्रकार है, जैसे-

1. सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल, बिहार की आधिकारिक वेबसाइट (csbc.bih.nic.in) पर जाएँ|

2. होमपेज पर बिहार फायर सर्विसेज सेक्शन पर क्लिक करें|

3. अधिसूचना पर क्लिक करें “बिहार फायर सर्विसेज में फायरमैन का चयन” करें|

4. सभी विवरणों को भरकर आवेदन पत्र को पूरा करें, जैसे- क्रेडेंशियल, ईमेल पता, फोन नंबर, शिक्षा योग्यता और अन्य संपर्क विवरण|

5. हस्ताक्षर, फोटोग्राफ और आवश्यक प्रमाणपत्र अपलोड करें|

6. भुगतान करें और सबमिट करें|

7. भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म को सहेजें|

बिहार फायरमैन कांस्टेबल भर्ती प्रवेश पत्र

बिहार पुलिस फायरमैन कांस्टेबल भर्ती प्रवेश पत्र केंद्रीय चयन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) द्वारा पहले आवेदन-पत्रों के संग्रहण के उपरान्त, आवेदन-पत्रों की संवीक्षा की जायेगी एवं जिन अभ्यर्थियों के आवेदन-पत्र सही पाये जायेंगे, उनके प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि के 5 से 15 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किये जायेगे| एडमिट कार्ड डाक द्वारा नहीं भेजे जाएंगे| बिहार पुलिस में कांस्टेबल भर्ती प्रवेश पत्र प्राप्त करने के चरण इस प्रकार है, जैसे-

1. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (csbc.bih.nic.in) पर जाएं|

2. स्क्रीन पर प्रदर्शित संबंधित पोस्ट के लिए अधिसूचना खोलें|

3. अब “एडमिट कार्ड डाउनलोड करें” विकल्प खोजें|

4. अब यहां आपको डाउनलोड एडमिट कार्ड का विकल्प मिलेगा|

5. अनंतिम आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगिन करें|

6. डाउनलोड एडमिट कार्ड विकल्प सबमिट पर क्लिक करें|

7. भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड और प्रिंट करें|

यह भी पढ़ें- बिहार पुलिस जेल वार्डर भर्ती

बिहार फायरमैन कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया

बिहार पुलिस फायरमैन कांस्टेबल भर्ती की चयन प्रक्रिया इस प्रकार है, जैसे-

लिखित परीक्षा

आवेदन-पत्रों के संग्रहण के उपरान्त, आवेदन-पत्रों की संवीक्षा की जायेगी एवं जिन आवेदकों के आवेदन-पत्र सही पाये जायेंगे, उनके लिए प्रथम चरण में लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा| लिखित परीक्षा का स्तर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की 10वीं कक्षा Matric) अथवा समकक्ष स्तर का होगा| लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी|

प्रश्न-पत्र- दो घंटों के एक प्रश्न-पत्र में कुल 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे जिसमें प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक (01) अंक दिए जाएंगे|

उत्तर पुस्तिका- ओएमआर/उत्तर पुस्तिका दो प्रतियों में होगी जिसमें से एक प्रति अदृश्य कार्बन प्रति के रूप में केन्द्रीय चयन पर्षद के पास अंतिम चयन सूची प्रकाशित होने के पश्चात एक वर्ष तक सुरक्षित रखी जायेगी|

लिखित परिक्षा में अभ्यर्थी ओएमआर (OMR) आधारित उत्तर पुस्तिका पर वांछित सूचनाओं (यथा-रौल नम्बर, प्रश्न पुस्तिका नम्बर, अनुच्छेद लेखन तथा हस्ताक्षर) की प्रविष्टि दिये गये आवश्यक निर्देशों/अनुदेशों के अनुसार करेंगे|

उत्तर पुस्तिका (OMR) पर वांछित अनिवार्य जानकारी नहीं भरने अथवा गलत प्रविष्टि करने की स्थिति में अभ्यर्थिता स्वतः रद्द समझी जायेगी एवं उनके उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन नहीं किया जायेगा तथा इसके लिए पर्षद जिम्मेवार नहीं होगा|

पाठ्यक्रम- लिखित परीक्षा का स्तर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की 10वीं कक्षा (Matric) अथवा समकक्ष स्तर का होगा| लिखित परीक्षा में हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान (इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र, अर्थशास्त्र), विज्ञान (भौतिकी, रसायन शास्त्र, प्राणि विज्ञान, वनस्पति विज्ञान), सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक मामले से संबंधित वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे| पैटर्न और पाठ्यक्रम की सम्पूर्ण जानकारी के लिए यहाँ पढ़ें- बिहार पुलिस फायरमैन परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम

लिखित परीक्षा में 30 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए असफल घोषित किए जायेंगे|

लिखित परीक्षा अंतिम मेधा सूची का आधार नहीं होगी| लिखित परीक्षा केवल शारीरिक योग्यता परीक्षा के लिए अर्हक Qualifying) होगी|

लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर यथासंभव विज्ञापित रिक्तियों के आरक्षण कोटिवार पाँच गुणा प्रत्येक कोटि के लिए अभ्यर्थियों का चयन शारीरिक योग्यता/दक्षता परीक्षा हेतु किया जाएगा| शारीरिक जाँच हेतु अर्हता प्राप्त अभ्यर्थियों की पर्याप्त संख्या में अनुपलब्धता की दशा में अभ्यर्थियों का अनुपात उपयुक्त रूप से केन्द्रीय चयन पर्षद द्वारा कम किया जा सकेगा|

लिखित परीक्षा के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों को शारीरिक योग्यता परीक्षा में सम्मिलित होना एवं इसमें सफल होना अनिवार्य होगा तथा शारीरिक योग्यता के न्यूनतम निर्धारित मापदण्ड में कोई छूट अनुमान्य नहीं होगी|

यह भी पढ़ें- बिहार में पुलिस सब इंस्पेक्टर कैसे बने

शारीरिक योग्यता/दक्षता परीक्षा

शारीरिक योग्यता/दक्षता परीक्षा द्वितीय चरण कुल 100 अंकों की होगी, जैसे-

दौड़- अधिकतम 50 (पचास) अंक-

सभी कोटि के पुरुषों के लिए- 1 (एक) मील (1.6 किमी) अधिकतम 6 मिनट में-

1. 5 मिनट से कम- 50 अंक

2. 5 मिनट से 5 मिनट 20 सेकण्ड तक-40 अंक

3. 5 मिनट 20 सेकण्ड से अधिक एवं 5 मिनट 40 सेकण्ड तक- 30 अंक

4. 5 मिनट 40 सेकण्ड से अधिक एवं 6 मिनट तक- 20 अंक

5. 6 मिनट से अधिक समय लेने वाले पुरुष अभ्यर्थियों को असफल घोषित किया जायेगा|

सभी कोटि की महिलाओं के लिए- एक किमी (अधिकतम 5 मिनट में)-

1. 4 मिनट से कम- 50 अंक

2. 4 मिनट से 4 मिनट 20 सेकण्ड तक- 40 अंक

3. 4 मिनट 20 सेकण्ड से अधिक एवं 4 मिनट 40 सेकण्ड तक- 30 अंक

4. 4 मिनट 40 सेकण्ड से अधिक एवं 5 मिनट तक- 20 अंक

5. 5 मिनट से अधिक समय लेने वाली महिला अभ्यर्थियों को असफल घोषित किया जायेगा|

गोला फेंक– अधिकतम 25 (पच्चीस अंक)-

सभी कोटि के पुरुषों के लिए- 16 पौंड का गोला न्यूनतम 16 (सोलह) फीट फेंकना होगा-

1. 16 फीट से 17 फीट तक- 09 अंक

2. 17 फीट से ज्यादा एवं 18 फीट तक- 13 अंक

3. 18 फीट से ज्यादा एवं 19 फीट तक- 17 अंक

4. 19 फीट से ज्यादा एवं 20 फीट तक- 21 अंक

5. 20 फीट से ज्यादा- 25 अंक

6. 16 फीट से कम फेंकने वाले पुरुष अभ्यर्थियों को असफल घोषित किया जायेगा|

यह भी पढ़ें- बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग भर्ती

सभी कोटि की महिलाओं के लिए- 12 पौंड का गोला न्यूनतम 12 (बारह) फीट फेंकना होगा-

1. 12 फीट से 13 फीट तक- 09 अंक

2. 13 फीट से ज्यादा एवं 14 फीट तक- 13 अंक

3. 14 फीट से ज्यादा एवं 15 फीट तक- 17 अंक

4. 15 फीट से ज्यादा एवं 16 फीट तक- 21 अंक

5. 16 फीट से ज्यादा- 25 अंक

6. 12 फीट से कम फेंकने वाली महिला अभ्यर्थियों को असफल घोषित किया जायेगा|

ऊँची कूद- अधिकतम 25 (पच्चीस अंक)-

सभी कोटि के पुरूषों के लिए- न्यूनतम ऊँचाई 4 (चार) फीट

1. 04 फीट- 13 अंक

2. 04 फीट 4 ईन्च- 17 अंक

3. 04 फीट 8 ईन्च- 21 अंक

4. 05 फीट- 25 अंक

5. 04 फीट से कम कूदने वाले पुरुष अभ्यर्थियों को असफल घोषित किया जायेगा|

सभी कोटि की महिलाओं के लिए- न्यूनतम ऊँचाई 3 (तीन) फीट-

1. 03 फीट- 13 अंक

2. 03 फीट 4 ईन्च- 17 अंक

3. 03 फीट 8 ईन्च- 21 अंक

4. 04 फीट- 25 अंक

5. 03 फीट से कम कूदने वाली महिला अभ्यर्थियों को असफल घोषित किया जायेगा|

नोट- नियत समय (पुरुषों के लिए 6 मिनट एवं महिलाओं के लिए 5 मिनट) में दौड़ पूरी करने वाले अभ्यर्थियों को गोला फेंक एवं/अथवा ऊँची कूद स्पर्धा/स्पर्धाओं में न्यूनतम विनिश्चित मानदण्ड पूरा नहीं करने पर असफल घोषित किया जाएगा तथा ऐसे अभ्यर्थी को अन्य स्पर्धाओं में सम्मिलित होने का अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा| अभ्यर्थी को सभी स्पर्धाओं में अलग-अलग सफल होना होगा| मात्र गोला फेंक एवं ऊंची कूद में अधिकतम तीन मौका दिया जाएगा|

यह भी पढ़ें- बिहार पुलिस में कांस्टेबल कैसे बने

मेरिट सूची

बिहार अग्निशमन सेवा में अग्निक के पद पर नियुक्ति हेतु चयन के लिए मेरिट सूची शारीरिक दक्षता परीक्षा के अधीन तीनों स्पर्धाओं, यथा- दौड़, ऊंची कूद तथा गोला फेंक में अभ्यर्थी द्वारा प्राप्त कुल अंक के आधार पर तैयार की जायेगी| शारीरिक योग्यता/दक्षता परीक्षा में दो या अधिक अभ्यर्थियों के समान अंक प्राप्त करने की दशा में, मेरिट सूची में उनके स्थान का अवधारण, उनकी जन्म तिथियों के आधार पर, एवं समान अंक प्राप्त करने एवं समान जन्म तिथि वाले दो या अधिक अभ्यर्थियों की दशा में, उनकी शैक्षणिक अर्हता के आधार पर किया जायेगा|

इस प्रकार समान अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों में अधिक उम्र वाले, एवं समान प्राप्तांक एवं समान जन्म तिथि वाले अभ्यर्थियों की दशा में, उच्चतर शैक्षणिक अर्हता वाले अभ्यर्थी का स्थान मेरिट सूची में उच्चतर रखा जायेगा|

शैक्षणिक योग्यता समान होने की दशा में, पद के लिए अवधारित न्यूनतम अर्हक परीक्षा (इण्टरमीडिएट एवं समकक्ष) में अधिक अंक प्राप्त करने वाले को मेधा क्रम में ऊपर रखा जाएगा|

उपर्युक्त प्रावधानों के अधीन विचारण के बाद भी समानता की दशा में, अभ्यर्थियों का स्थान मेधाक्रम में उनके दसवीं बोर्ड के प्रमाण-पत्र में यथोल्लिखित नाम के अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम के अनुसार अवधारित किया जाएगा|

आरक्षण- बिहार पदों एवं सेवाओं की रिक्तियों में आरक्षण (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़े वर्गों के लिए) अधिनियम, 1991 (बिहार अधिनियम 3, 1992) (समय-समय पर यथा संशोधित) के प्रावधानों के अनुसार आरक्षण लागू होगा और आरक्षण का लाभ केवल बिहार के मूल निवासियों को ही दिया जायेगा|

चिकित्सीय जाँच, चरित्र सत्यापन

बिहार अग्निशमन सेवा में अग्निक के पद पर नियुक्ति के पूर्व सभी चयनित अभ्यर्थियों का चिकित्सकीय परीक्षण, चरित्र एवं पूर्ववृत सत्यापन नियुक्ति पदाधिकारी “राज्य अग्निशाम पदाधिकारी, बिहार, पटना” द्वारा यथाविहित नियम के अनुसार कराया जाएगा| प्रतिकूल प्रतिवेदन प्राप्त होने एवं/अथवा अभ्यर्थियों द्वारा तथ्यों को छुपाये जाने की स्थिति में संबंधित अभ्यर्थी नियुक्ति के लिए अयोग्य घोषित किये जाएंगे|

यह भी पढ़ें- बिहार एएनएम प्रवेश: पात्रता, आवेदन और काउंसलिंग

अगर आपको यह लेख पसंद आया है, तो कृपया वीडियो ट्यूटोरियल के लिए हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें| आप हमारे साथ Twitter और Facebook के द्वारा भी जुड़ सकते हैं|

Reader Interactions

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Primary Sidebar

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Twitter
  • YouTube

श्रेणियां

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Sitemap

Copyright@Dainik Jagrati