• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar

Dainik Jagrati

Agriculture, Health, Career and Knowledge Tips

  • Agriculture
  • Career & Education
  • Health
  • Govt Schemes
  • Business & Earning
  • Guest Post

जैविक खेत यार्ड खाद क्या है?: बनाने विधि, उपयोग और फायदे

February 12, 2026 by Bhupender Choudhary Leave a Comment

जैविक खेत यार्ड खाद (FYM) मूलत: मवेशियों के गोबर, मूत्र, कूड़े, अपशिष्ट पुलाव और अन्य डेयरी कचरे का उपयोग कर के तैयार किया जाता है| यह अत्यधिक उपयोगी होता है| इसके फायदे इस प्रकार है| जैविक खेत यार्ड खाद में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते है, पौधों को इस मिश्रण द्वारा संतुलित पोषक तत्व उपलब्ध होते है, इसमें पोटेशियम और फास्फोरस की उपलब्धता अकार्बनिक स्रोतों से मिलती जुलती है और इसका उपयोग मिट्टी की उर्वरता में सुधार लाता है| तो आप समज सकते है की जिन पदार्थो से ये जैविक खेत यार्ड खाद तैयार होती है वो एक किसान के यहां आसानी से उपलब्ध है|

इनको इधर उधर फैकने से अच्छा है| आप इस मिश्रण को एक बार खाद में तब्दील कर के अपनी फसल में उपयोग कर के देखे इसे आप को बहुत फायदे होगें| एक तो आप को फसल में लागत कम मुनाफा ज्यादा होगा, आप के खेत की उर्वरा शक्ति बढ़ेगी, आप के स्वस्थ्य के लिए अच्छा है जो रासायनिक खादों और कीटनाशकों से खराब होता जा रहा है और आप के आस पास का प्रदुषण कम होगा| तो अब आइए जानते है की जैविक खेत यार्ड खाद कैसे बनाए|

यह भी पढ़ें- केंचुआ खाद (वर्मीकम्पोस्ट): विधि, उपयोग और लाभ

जैविक खेत यार्ड खाद कैसे तैयार करे

किसान भाई अपने खेत में जैविक खेत यार्ड खाद बड़ी आसानी से बना सकते है| इसके लिए आप को 0.9 मीटर गहरा, 2.4 मीटर चौड़ा, और अपने मिश्रित पदार्थो के अनुपात में 5 मीटर तक लम्बा एक गड्ढा बना ले| यदि किसान के पास ज्यादा पशु है और गर्म धुप और ज्यादा बारिश से जैविक खेत यार्ड खाद के गड्ढे को बचा सकता है या छत का प्रबंध है तो वह इसका क्षेत्र बढ़ा भी सकता है या दो गड्ढे बना सकता है|

अब गड्ढा बनाने के बाद मवेशियों के गोबर, मूत्र और अन्य पदार्थो के मिश्रण को समान रूप से गड्ढे में फैला देना चाहिए| अब यदि गोबर का मिश्रण अच्छे से गिला नही है तो उसमे आवश्यकता अनुसार पानी डालें| अब मवेशियों के गोबर और अन्य मिश्रित पदार्थो को एक समान समतल कर लेना चाहिए और इसके उपर 30 सेंटीमीटर रेत की परत बना दे अब इसको छोड़ दे|

अब आप देखेगे की 6 महीने बाद उस कचरे की एक उपयोगी जैविक खेत यार्ड खाद तैयार है जिसके अंदर खनिज इस प्रकार होते है नाइट्रोजण 0.32 से 0.50, फास्फोरस 0.10 से 0.25, पोटाशियम 0.25 से 0.40, कैल्शियम 0.80 से 1.20, मैग्निशियम 0.33 से 0.70 और जिंक 0.040 शुष्क पदार्थ के रूप में मिलना चाहिए| अब किसान भाई सोच रहें होंगे की इसका उपयोग कैसे करे तो आइए जानते है की इसका उपयोग फसल के लिए कैसे करे|

यह भी पढ़ें- हरी खाद उगाकर मिट्टी की उपजाऊ शक्ति को बढ़ाएं

जैविक खेत यार्ड खाद का उपयोग कैसे करे

आंशिक रूप से सड़े हुए जैविक खेत यार्ड खाद को आम तौर फसल की बुआई के 3 से 4 सप्ताह पहले खेत में डालना चाहिए| खेत की मिट्टी में नमी होनी चाहिए ताकि यह खेत यार्ड खाद मिट्टी की संरचना में सुधार करने और फसल के विकास के धुलनशील रूप में इसमें निहित पोषक तत्वों को जारी करने के लिए नाम मिट्टी में सड़ जाएगा|

यदि खेत यार्ड खाद को किसान बहुत पहले खेत में डालता है तो बारिश या अन्य कारणों से इसके पोषक तत्व नष्ट हो सकते है| इसलिए उसको समय पर ही डाले और खेत की मिट्टी में खाद को अच्छे से मिला दे किसी भी यंत्र द्वारा ताकि खाद के पोषक तत्व खेत की पूरी मिट्टी में फ़ैल जाए| और खाद अपना अच्छी तरह फसल के लिए काम कर सके|

ताजी सब्जी और फलों पौधों के लिए जैविक खेत यार्ड खाद और उर्वरकों के प्रयोग ने सबसे अच्छे परिणाम दिए है| हालाँकि इस खाद में अन्य की अपेक्षाकृत कम मात्रा में फास्फोरस होता है| इसका उपयोग एकल सुपरफास्फेट के साथ सयोंजन के रूप में किया जाना चाहिए क्योंकी बुनियादी खुराक और नाइट्रोजन उर्वरक को शीर्ष मरहम पट्टी के रूप में इस्तेमाल किया जाना चाहिए| जिसे बेहतर पैदावार हो सके|

तो इस तरह आप जैविक खेत यार्ड खाद स्वयं ही अपने खेत में बना सकते है और अपने खेत में इस्तेमाल कर सकते है जो फसल और पैदावार के लिए बहुत ही उपयोगी है| और आप की फसल की लागत भी कम आएगी और पैदावार भी ज्यादा होगी|

यह भी पढ़ें- ऑर्गेनिक या जैविक खेती: जाने उद्देश्य, प्रबंधन और फायदे

अगर आपको यह लेख पसंद आया है, तो कृपया वीडियो ट्यूटोरियल के लिए हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें| आप हमारे साथ Twitter और Facebook के द्वारा भी जुड़ सकते हैं|

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Twitter
  • YouTube

Categories

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Sitemap

Copyright@Dainik Jagrati