• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
Dainik Jagrati

Dainik Jagrati

Hindi Me Jankari Khoje

  • Agriculture
    • Vegetable Farming
    • Organic Farming
    • Horticulture
    • Animal Husbandry
  • Career
  • Health
  • Biography
    • Quotes
    • Essay
  • Govt Schemes
  • Earn Money
  • Guest Post
Home » MP व्यापम ग्रुप 4 भर्ती: योग्यता, आवेदन, सिलेबस, परिणाम, भर्ती पद

MP व्यापम ग्रुप 4 भर्ती: योग्यता, आवेदन, सिलेबस, परिणाम, भर्ती पद

December 9, 2019 by Bhupender Choudhary Leave a Comment

MP व्यापम ग्रुप 4 भर्ती: योग्यता, आवेदन, सिलेबस, परिणाम, भर्ती पद

MP व्यापम ग्रुप 4 भर्ती के अंतर्गत न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास और पद से संबन्धित प्रमाणपत्र रखने वाले बेरोजगार महिला और पुरुष अभ्यर्थियों के लिए भर्ती का आयोजन करता है| MP व्यापम ग्रुप 4 भर्ती के इच्छुक अभ्यर्थी इसकी अधिसूचना का अधीरता के साथ इंतजार तो करते है| लेकिन क्या वे इस भर्ती की प्रक्रिया या ऑनलाइन आवेदन, आयु सीमा, पात्रता मानदंड, प्रतियोगी परीक्षा पैटर्न और सिलेबस की जानकारी रखते है| इस लेख में इच्छुक आवेदकों के लिए MP व्यापम ग्रुप 4 भर्ती की पूरी प्रक्रिया की जानकारी का उल्लेख किया गया है| ताकि वो किसी असमंजस न रहकर अपनी तैयारी बेहतर रणनीति के साथ कर सकें|

यह भी पढ़ें- MP Vyapam Group- 3 भर्ती: पात्रता, आवेदन, सिलेबस, चयन प्रक्रिया

MP व्यापम ग्रुप 4 भर्ती चयन प्रक्रिया

MP व्यापम ग्रुप 4 भर्ती के विभिन्न पदों को भरने के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चयन राउंड में उनके प्रदर्शन के आधार पर होगी| इन राउंड में अच्छा प्रदर्शन करने वाले आवेदकों को रिक्त पदों के लिए चुना जाएगा| चयन प्रक्रिया इस प्रकार होगी, जैसे-

1. आवेदनों की शॉर्टलिस्टिंग

2. लिखित परीक्षा

3. साक्षात्कार (यदि लागू हो) आदि|

MP व्यापम ग्रुप 4 भर्ती तिथियां

उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश एमपी व्यापम ग्रुप 3 भर्ती की महत्वपूर्ण तारीखों के बारे में जानना आवश्यक है, ताकि कोई महत्वपूर्ण आवेदन या परिणाम तिथि न छूटे| इसके लिए उम्मीदवारों को हमारा सुझाव है की उनको मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एजुकेशन बोर्ड (MPPEB) की अधिकारिक वेबसाइट (peb.mp.gov.in और peb.mponline.gov.in) और दैनिक समाचार पत्रों का अवलोकन करते रहना चाहिए| ताकि स्वयं नयी सूचनाओं से अवगत होते रहें|

MP व्यापम ग्रुप 4 भर्ती पद

MP व्यापम ग्रुप 4 भर्ती के विभिन्न पद इस प्रकार है, जैसे-

सहायक ग्रेड- 3/ स्टेनो टायपिस्ट / आशुलिपिक / शीघ्रलेखक / कनिष्ठ शीघ्रलेखक / आई.टी ऑपरेटर / कम्प्यूटर ऑपरेटर / डाटा एण्ट्री ऑपरेटर / अनुरेखक / पटवारी / अमीन / पंजीयन लिपिक / इलेक्ट्रिशियन / रोकड़िया / स्टोर कीपर / रिकार्ड लिपिक / रिकार्ड कीपर / कैशियर / निज सचिव / प्रशिक्षण अधिकारी, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं अन्य समकक्ष संवर्ग एवं अन्य समकक्ष पद आदि|

यह भी पढ़ें- MP Vyapam Group- 2 भर्ती: पात्रता, आवेदन, सिलेबस, चयन प्रक्रिया

MP व्यापम ग्रुप 4 भर्ती पात्रता मानदंड

मध्यप्रदेश व्यापम ग्रुप 4 भर्ती परीक्षा के लिए पात्रता मानदंड निम्न अनुसार है, जैसे-

एमपी व्यापम ग्रुप 4 भर्ती नागरिकता 

MP व्यापम ग्रुप 4 भर्ती के विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए उम्मीदवार को होना चाहिए, जैसे-

1. आवेदक को भारत का नागरिक होना चाहिये|

2. नेपाल की प्रजा होना चाहीये|

3. किसी ऐसे उम्मीदवार को जिसके मामले में पात्रता का प्रमाण-पत्र आवश्यक हो इस बात के अध्यधीन अंतिम रूप से नियुक्त किया जा सकेगा कि राज्य शासन द्वारा उसके पक्ष में आवश्यक प्रमाण-पत्र अंतत: जारी कर दिया जाए|

4. ऐसे अभ्यर्थी जो मध्य प्रदेश के स्थाई निवासी नहीं हैं, सिर्फ अनारक्षित / ओपन के अंतर्गत रिक्त पदों हेतु ही अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं| ऐसे आवेदकों को आरक्षण अथवा आयु सीमा में छूट का कोई भी लाभ नहीं मिलेगा|

एमपी व्यापम ग्रुप 4 भर्ती आयु सीमा

MP व्यापम ग्रुप 4 भर्ती के विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए उम्मीदवार की आयु इस प्रकार होनी चाहिए, जैसे-

1. उन समस्त पदों के लिए जिनके कि लिए मण्डल संयुक्त कनिष्ठ सेवा अर्हता परीक्षा आयोजित कर रहा है, न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु-सीमा 40 वर्ष होगी|

2. अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़े वर्गो, विभागों / निगमों / मण्डलों / आयोगों / स्वायत्तशासी निकायों / होमगार्ड में कार्यरत शासकीय सेवकों तथा महिला अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा 45 वर्ष होगी|

3. अधिकतम आयु सीमा के सम्बन्ध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी संशोधन लागू समझे जाएंगे|

4. आयु सीमा की गणना भर्ती के चालू वर्ष की 1 जनवरी की स्थिति में की जाएगी|

5. परंतु अधिकतम आयु सीमा गृह (पुलिस), आबकारी तथा जेल विभाग के कार्यपालक पदों के लिए लागू नहीं होगी| ऐसे विभागों के कार्यपालक पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा उनके भरती नियमों में विहित किए गए अनुसार लागू होगी|

6. परंतु यह और कि अधिकतम आयु सीमा में छूट जो कि शारीरिक रूप से विकलांग / भूतपूर्व सैनिक को प्रदान की जानी है, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी आदेशों / दिशा निर्देशों के अनुसार होगी|

7. परंतु यह भी कि सभी प्रकार की छूट सम्मिलित करते हुए किसी भी स्थिति में किसी भी प्रवर्ग के लिए अधिकतम आयु-सीमा 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी|

एमपी व्यापम ग्रुप 4 भर्ती शैक्षणिक योग्यता

MP व्यापम ग्रुप 4 भर्ती के विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए उम्मीदवार की शैक्षणिक अर्हता इस प्रकार होनी चाहिए, जैसे-

1.अभ्यर्थियों ने हायर सेकण्डरी परीक्षा (10+2) उत्तीर्ण की हों तथा उनके पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम्प्यूटर एप्लीकेशन में पत्रोपाधि / प्रमाण पत्र हों, साथ ही कम्प्यूटर पर 30 शब्द प्रति मिनट की गति से शासन द्वारा अधिकृत संस्था से प्राप्त हिन्दी में टायपिंग की दक्षता प्रमाण पत्र हों|

2. आशुलिपिक के लिये अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त संस्था अथवा परिषद् से अंग्रेजी अथवा हिन्दी शीघ्रलेखन परीक्षा 100 शब्द प्रति मिनिट की गति से उत्तीर्ण की हो|

3. स्टेनोटायपिस्ट के लिये अभ्यर्थी के पास सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा समय-समय पर यथा मान्य अंग्रेजी अथवा हिन्दी शीघ्रलेखन में 80 शब्द प्रति मिनट की गति हो|

4. विभिन्न विभागों के डाटा एन्ट्री ऑपेरटर / आई.टी. ऑपरेटर / सहायक ग्रेड- 3 / शीघ्रलेखक / स्टेनोटायपिस्ट तथा इसी प्रकार के अन्य पद, जिनके लिये भर्ती नियमों में कम्प्यूटर डिग्री / डिप्लोमा / सर्टिफिकेट एक अनिवार्य योग्यता रखी गई है, उनके लिये सामान्य प्रशासन विभग द्वारा पूर्व से निर्धारित कम्प्यूटर डिप्लोमा / सर्टिफिकेट के अलावा मैप-आई.टी द्वारा (Computer Proficiency certification test ) CPCT स्कोर कार्ड (इंगलिश टायपिंग की न्यूनतम गति 30 शब्द प्रति मिनिट एवं हिन्दी टायपिंग की न्यूनतम गति 20 शब्द प्रति मिनट) निधारित करना अनिवार्य होगा, शेष योग्यताएं यथावत रहेंगी|

5. अनुरेखक, इलेक्ट्रीशियन, सहायक मैकेनिक, कारपेन्टर एंव अन्य समकक्ष पदों हेतु अभ्यर्थियों ने हायर सेकेण्डरी परीक्षा (10+2) उत्तीर्ण की हो तथा उनके पास आई.टी.आई. से संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा या प्रमाण पत्र हों|

यह भी पढ़ें- MP Vyapam Group 1 भर्ती: पात्रता, आवेदन, सिलेबस, चयन प्रक्रिया

MP व्यापम ग्रुप 4 भर्ती आवेदन पत्र 

MP व्यापम ग्रुप 4 भर्ती के विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन के चरण इस प्रकार है, जैसे-

1. पहले मुख्य आधिकारिक वैबसाइट (peb.mp.gov.in) पृष्ठ पर जाएं|

2. फिर मुख्य एमपी व्यापम ग्रुप 4 अप्लाई लिंक पर क्लीक करें|

3. जल्दबाजी न करें और आवश्यक दिशा-निर्देश पढ़ें|

4. सभी विवरण ध्यान से भरें और पुनः सभी विवरणों की जांच करें|

5. जांच के बाद सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें|

6. अब अपनी श्रेणी के आधार पर आवेदन शुल्क का भुगतान करें|

7. फॉर्म को सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ प्रिंट आउट लें और इसे आगे उपयोग के लिए सुरक्षित रखें|

MP व्यापम ग्रुप 4 परीक्षा पैटर्न और सिलेबस

सेवा समूह प्रश्न पत्र (पाठ्यक्रम)प्रश्न संख्याअधिकतम अंक 
 

 

समूह-चार हायर सेकेण्डरी (10+2) (तृतीय श्रेणी)

सामान्य ज्ञान 

 

100

 

 

100

सामान्य हिन्दी
सामान्य अंग्रेजी
सामान्य गणित
सामान्य अभिरुचि
सामान्य कंप्यूटर ज्ञान
कुल100100

यह भी पढ़ें- एमपी व्यापम ग्रुप- 5 व 6 भर्ती: पात्रता, आवेदन, सिलेबस, चयन प्रक्रिया

MP व्यापम ग्रुप 4 भर्ती प्रवेश पत्र

MP व्यापम ग्रुप 4 भर्ती एडमिट कार्ड प्राप्त करने के चरण, जैसे-

1. प्रवेश पत्र प्राप्त करने के लिए (peb.mp.gov.in) आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ|

2. आवेदन संख्या की आवश्यकता होगी प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए|

3. अब आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करें|

4. आवेदन संख्या और जन्म तिथि डालने के बाद अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करें|

5. प्रवेश पत्र के निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और प्रवेश पत्र का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए लें ले|

MP व्यापम ग्रुप 4 भर्ती परिणाम

1. परीक्षा परिणाम घोषित होने के पूर्व पी.ई.बी. की वेबसाईट पर परीक्षा परिणाम के साथ-साथ विषयवार आदर्श उत्तर कुंजी अभ्यर्थियों की सुविधा के लिये उपलब्ध होगी|

2. मंडल की नियमपुस्तिका के अध्यायों में उल्लेखित नियमों के आधार पर पी.ई.बी. द्वारा अभ्यर्थियों की प्रावीण्य सूची तैयार की जाएगी|

3. संबंधित विभाग की अनुशंसा / निर्देश उपरांत परीक्षा परिणाम प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड की वेबसाईट पर उपलब्ध कराया जाएगा|

4. विभाग / विभागों को भेजी जाने वाली मेरिट लिस्ट पी.ई.बी. की वेबसाईट पर भी अपलोड की जाएंगी|

5. अन्तिम कुंजी समिति की अनुशंसाएं भी पी.ई.बी. की वेबसाईट पर अपलोड की जाएंगी|

6. भर्ती या परीक्षा के सभी चरणों के सम्पन्न होने के बाद अभ्यर्थियों का परिणाम पी.ई.बी. की वेबसाईट पर अपलोड किया जायेगा|

7. तद्नुसार अभ्यर्थी वेबसाईट से डाउनलोड कर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं|

8. डाक से परीक्षा परिणाम का प्रेषण नहीं किया जायेगा|

यह भी पढ़ें- MP Vyapam Group- 5 एवं 6 भर्ती परीक्षा पैटर्न और सिलेबस

अगर आपको यह लेख पसंद आया है, तो कृपया वीडियो ट्यूटोरियल के लिए हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें| आप हमारे साथ Twitter और Facebook के द्वारा भी जुड़ सकते हैं|

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

“दैनिक जाग्रति” से जुड़े

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Twitter
  • YouTube

करियर से संबंधित पोस्ट

आईआईआईटी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, रैंकिंग, कट ऑफ, प्लेसमेंट

एनआईटी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, रैंकिंग, कटऑफ, प्लेसमेंट

एनआईडी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, फीस, कट ऑफ, प्लेसमेंट

निफ्ट: योग्यता, प्रवेश प्रक्रिया, कोर्स, अवधि, फीस और करियर

निफ्ट प्रवेश: पात्रता, आवेदन, सिलेबस, कट-ऑफ और परिणाम

खेती-बाड़ी से संबंधित पोस्ट

June Mahine के कृषि कार्य: जानिए देखभाल और बेहतर पैदावार

मई माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

अप्रैल माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

मार्च माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

फरवरी माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

स्वास्थ्य से संबंधित पोस्ट

हकलाना: लक्षण, कारण, प्रकार, जोखिम, जटिलताएं, निदान और इलाज

एलर्जी अस्थमा: लक्षण, कारण, जोखिम, जटिलताएं, निदान और इलाज

स्टैसिस डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, जटिलताएं, निदान, इलाज

न्यूमुलर डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, डाइट, निदान और इलाज

पेरिओरल डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, निदान और इलाज

सरकारी योजनाओं से संबंधित पोस्ट

स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार: प्रशिक्षण, लक्षित समूह, कार्यक्रम, विशेषताएं

राष्ट्रीय युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम: लाभार्थी, योजना घटक, युवा वाहिनी

स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार: उद्देश्य, प्रशिक्षण, विशेषताएं, परियोजनाएं

प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना | प्रधानमंत्री सौभाग्य स्कीम

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना: पात्रता, आवेदन, लाभ, पेंशन, देय और ऋण

Copyright@Dainik Jagrati

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Sitemap