
CRPF में नौकरी कैसे प्राप्त करे| CRPF कौन कौन से पद है जिन पर सीदे नौकरी मिलती है| यह प्रश्न मेरा नही अपितु हर उस युवा के दिमाग में उठता है| जो अपने शिक्षा के क्षेत्र से बहार निकल कर जीविका और भविष्य के क्षेत्र का निर्माण चाहता है| यहा हम बात करेगे की आप केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में आपना भविष्य कैसे बना सकते है अपनी योग्यता के अनुरूप| CRPF उन उम्मीदवारों को अवसर प्रदान करता है| जिन्होंने 8 वीं से स्नातक तक की शिक्षा प्राप्त की हुई है|
कुछ श्रेणियों के लिए यह महिला उम्मीदवारों को भी अवसर प्रदान करता है| CRPF उम्मीदवार भर्ती के लिए एक प्रक्रिया के तहत काम करता है| केंद्रीय पुलिस संगठन (CPO) चयन बोर्ड CRPF उम्मीदवारों का चयन प्रतिस्पर्धा परीक्षा, शारीरिक परीक्षा, चिकित्सा परीक्षण और साक्षात्कार के माध्य से करता है| उम्मीदवार के अंतिम चयन का फैसला भी प्रत्येक श्रेणी प्रतिस्पर्धा, शारीरिक, चिकित्सा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाता है|
यह भी पढ़ें- SSC GD कांस्टेबल भर्ती: पात्रता, आवेदन और चयन प्रक्रिया
CRPF में नौकरी के पद
सहायक कमाडेंट
1. सहायक कमाडेंट ग्रुप A में राजपत्रित अधिकारी होता है|
2. सहायक कमाडेंट के 50% पदों पर CRPF स्वयं अपने कर्मचारियों की पदोन्नति करता है| और 50% के लिए (SSB) व केंद्रीय पुलिस संगठन (CPO) के माध्य से सीधी भर्ती का आयोजन करता है|
शैक्षणिक योग्यता पुरुष और महिला- उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या समकक्ष से स्नातक होना चाहिए|
आयु सीमा पुरुष और महिला- उम्मीदवार की आयु 19 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए|
शारीरिक मानक पुरषों के लिए-
1. उम्मीदवार की लम्बाई 165 cm होनी चाहिए|
2. उमीदवार की छाती 81 cm और फुलाव के साथ 86 cm होनी चाहिए|
3. उम्मीदवार का वजन लम्बाई के अनुसार होना चाहिए लेकिन 50 kg से कम भी नही होना चाहिए|
शारीरिक मानक महिलाओं के लिए-
1. उम्मीदवार की लम्बाई 157 cm होनी चाहिए|
2. उम्मीदवार का वजन लम्बाई के अनुसार हो लिकिन 46 kg से कम नही होना चाहिए
यह भी पढ़ें- एसएससी जीडी कांस्टेबल की तैयारी कैसे करें
अवर निरक्षर
रिक्तियों का 25% कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के माध्य से भर्ती आयोजन के द्वारा चयन किया जाता है|
आयु सीमा पुरुष और महिला- उम्मीदवार की आयु 20 से 25 साल की होनी चाहिए|
शैक्षणिक योग्यता पुरुष और महिला-
1. किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या समकक्ष होना चाहिए|
2. नेशनल कैडेट कोर (NNC) ग्रुप बी या सी का प्रमाण पत्र या किसी उत्कृष्ट खेल का प्रमाण पत्र होना चाहिए|
शारीरिक परीक्षण पुरुष और महिला-
1. पुरुष उम्मीदवार की लम्बाई 170 cm होनी चाहिए|
2. महिला उम्मीदवार की लम्बाई 157 cm होनी चाहिए|
3. पुरुष की छाती 81 cm और फुलाव के साथ 86 cm होनी चाहिए|
4. वजन पुरुष उम्मीदवार के लिए लम्बाई के अनुसार होना चाहिए|
5. वजन महिला उम्मीदवार का लम्बाई के अनुसार होना चाहिए लेकिन 43 kg से कम नही होना चाहिए|
यह भी पढ़ें- एसएससी सीपीओ भर्ती: पात्रता, आवेदन और चयन प्रक्रिया
सिपाही पुरुष और महिला
1. सिपाही (GD)- सभी पद भर्ती प्रक्रिया द्वारा भरे जाते है|
2. सिपाही (Tech / Trade)- ट्रेडर्स और तकनीकी स्टाफ की भर्ती विकेन्द्रीकृत है| और इन श्रेणियों की रिक्तियों को यूनिक कमाडेंट (ISGP) द्वारा क्षेत्र की पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशों के तहत सभी उचित औपचारिकताओं को पूरा किया जाता है| इस को अनुयायी श्रेणी कहा जाता है जिसके अंदर कुक, जल वाहक, नाई, वाशर और सफाई कर्मचारी जो CRPF के सदस्य है| उनकी भर्ती भी इसी तरह से होती है|
सिपाही पुरुष और महिला शैक्षणिक योग्यता- पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10 वीं पास है|
आयु सीमा पुरुष और महिला- दोनों के लिए आयु सीमा 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए|
शारीरिक मानक पुरुष और महिला-
1. पुरुष की लम्बाई 170 cm होनी चाहिए|
2. पुरुष की छाती 80 cm और फुलाव के साथ 85 cm होनी चाहिए|
3. पुरुष वजन आयु और लम्बाई के अनुसार होना चाहिए
4. महिला की लम्बाई 157 cm होनी चाहिए |
5. महिला वजन आयु और लम्बाई के अनुसार होना चाहिए|
कांस्टेबल बैंड ट्रॉप
शैक्षणिक योग्यता- 10+2 के साथ संगीत वाद्ययन्त्र में प्रवीणता होनी चाहिए|
आयु सीमा- उम्मीदवार की आयु 18 से 23 साल होनी चाहिए|
शारीरिक मानक-
1. उम्मीदवार की लम्बाई 170 cm होनी चाहिए|
2. उम्मीदवार की छाती 80 cm फुलाव के समय 85 cm होनी चाहिए|
3. वजन आयु और लम्बाई के अनुसार होना चाहिए|
यह भी पढ़ें- ITBP में नौकरी कैसे पाएं: योग्यता, भर्ती पद और चयन प्रक्रिया
CRPF हेड कांस्टेबल जरनल
शैक्षणिक योग्यता- उम्मीदवार 10+2 होना चाहिए|
आयु सीमा- उम्मीदवार की आयु 18 से 25 साल के बीच होनी चाहिए|
शारीरिक मानक-
1. उम्मीदवार की लम्बाई 167.5 होनी चाहिए|
2. उम्मीदवार की छाती 80 cm और फूलने पर 85 cm होनी चाहिए|
3. वजन आयु और लम्बाई के अनुसार होना चाहिए|
CRPF हेड कांस्टेबल तकनीकी
शैक्षणिक योग्यता- उम्मीदवार ITI और 10+2 भौतिक और रसायन विज्ञान व गणित के साथ|
आयु सीमा- आयु 18 और 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए|
शारीरिक मानक-
1. लम्बाई 165 cm होनी चाहिए|
2. छाती 77 cm और फुलाने पर 82 cm होनी चाहिए|
3. वजन आयु और लम्बाई के अनुसार होना चाहिए|
यह भी पढ़ें- पटवारी कैसे बने: पात्रता, आवेदन और भर्ती प्रक्रिया
हेड कांस्टेबल स्टेनो टाइपिस्ट पुरुष और महिला
शैक्षणिक योग्यता- 10+2 के साथ हिंदी में 30 और अंग्रेजी में 40 शब्द टैपिंग गति 1 मिनट मे शोर्ट हैण्ड 80 शब्द प्रति 1 मिनट|
आयु सीमा- 18 से 25 वर्ष होनी चाहिए|
शारीरिक मानक-
1. उम्मीदवार की लम्बाई 165 cm होनी चाहिए|
2. वजन आयु और लम्बाई के अनुसार होनी चाहिए|
3. छाती 77 cm फूलने पर 82 cm होनी चाहिए|
CRPF हेड कांस्टेबल मंत्रिस्त्रीय
शैक्षणिक योग्यता- 10+2 और 25 शब्द टाइप करने की गति प्रति मिनट
आयु सीमा- उम्मीदवार की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए|
शारीरिक मानक-
1. उम्मीदवार की लम्बाई 165 cm होनी चाहिए|
2. छाती 77 और फूलने पर 82 cm होनी चाहिए|
3. वजन उम्मीदवार की आयु और लम्बाई के अनुसार होना चाहिए|
CRPF अनुयायी
शैक्षणिक योग्यता- मान्यता प्राप्त संस्था से 8th पास
आयु सीमा- उम्मीदवार की आयु 18 से 25 साल होनी चाहिए|
शारीरिक मानक-
1. उमीदवार की लम्बाई 165.5 cm होनी चाहिए|
2. उमीदवार की छाती 80 cm और फुलाने पर 85 cm होनी चाहिए|
उपरोक्त सभी पदों के लिए उम्मीदवार का शारीरिक, मानसिक तौर पर स्वस्थ होना बहुत जरूरी है, वह विकलांग नही होना चाहिए, शरीर में कोई विकार ना और उम्मीदवार 10 मिनट में 1 मिल की दौड़ पूरा करने में सक्षम होना चाहिए|
आखों की दृष्टी
आखों की दृष्टी 6/6 होनी चाहिए|
सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित उम्मीदवार और क्षेत्रों के लिए छुट का प्रावधान है|
नोट- CRPF में करियर की बनाने की अधिक जानकारी के लिए संस्था की अधिकारिक साईट से जानकारी प्राप्त करें|
यह भी पढ़ें- CDS Exam क्या है: पात्रता, सिलेबस और चयन प्रक्रिया
CRPF तैयारी के लिए पुस्तकें
सीआरपीएफ (CRPF) परीक्षा की तैयारी करते समय उम्मीदवार को कुछ मानक पुस्तकों की मदद लेनी चाहिए| यह छात्रों को प्रशिक्षित करेंगी कि कैसे ठीक से समय का प्रबंधन करें और परीक्षा में अपना सर्वश्रेष्ठ दें| नीचे कुछ बेहतरीन किताबें दी गई हैं, जैसे-
पुस्तकें | लेखक |
सामान्य बुद्धि और तर्क का परीक्षण | एस चंद विशेषज्ञ |
विश्लेषणात्मक तर्क | मनोहर पाण्डेय |
मौखिक और गैर-मौखिक तर्क | आरएस अग्रवाल |
सामान्य ज्ञान | ल्यूसेंट |
पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न- सीआरपीएफ क्या है?
उत्तर- CRPF या केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल भारत संघ के सशस्त्र बल का एक प्रमुख अर्धसैनिक बल है| सीआरपीएफ का मुख्य कार्य आंतरिक सुरक्षा बनाए रखना है| यह आमतौर पर उग्रवाद का मुकाबला करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्रों में तैनात किया जाता है|
प्रश्न- सीआरपीएफ का फुल फॉर्म क्या है?
उत्तर- सीआरपीएफ (CRPF) का फुल फॉर्म (Central Reserve Police Force) है| हिंदी में (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) होता है| यह एक अर्धसैनिक बल है, जो भारत का सबसे बड़ा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल है| सीआरपीएफ भारत सरकार के गृह मंत्रालय के तहत काम करता है|
प्रश्न- क्या सीआरपीएफ आर्मी है?
उत्तर- भारतीय सेना भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन आती है| जबकि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन आता है|
यह भी पढ़ें- एनडीए भर्ती: योग्यता, आवेदन, परिणाम और चयन प्रक्रिया
प्रश्न- क्या 10वीं के बाद सीआरपीएफ ज्वाइन कर सकते है?
उत्तर- हाँ, दसवीं कक्षा पास करने के बाद या बारहवीं के बाद CRPF ज्वाइन कर सकते हैं|
प्रश्न- मैं सीआरपीएफ इंस्पेक्टर कैसे बन सकता हूं?
उत्तर- इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर पदों के लिए आवेदन करने के लिए आवश्यक योग्यता किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री है| CRPF में जगह पाने के लिए उम्मीदवारों को लिखित, शारीरिक और चिकित्सा परीक्षणों की एक श्रृंखला में उत्तीर्ण होना होगा|
प्रश्न- सीआरपीएफ कांस्टेबल के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता क्या है?
उत्तर- उम्मीदवारों को अंतिम भर्ती पैटर्न के अनुसार किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से मैट्रिक स्तर (कक्षा 10वीं) उत्तीर्ण होना चाहिए|
प्रश्न- सीआरपीएफ के लिए कितनी हाइट चाहिए?
उत्तर- पुरषों के लिए ऊँचाई 165 सेमी और महिलाओं के लिए 150 सेमी निर्धारित है| आरक्षित वर्गों को छुट का प्रावधान है| इसी तरह पुरषों के लिए बिना विस्तार के और विस्तार के बाद 78 सेमी और 83 सेमी (महिलाओं के लिए लागू नहीं) होनी चाहिए| वजन चिकित्सा मानकों के अनुसार ऊंचाई और उम्र के अनुपात में होना चाहिए|
प्रश्न- सीआरपीएफ भर्ती चयन प्रक्रिया क्या है?
उत्तर- CRPF भर्ती के लिखित परीक्षा (वस्तुनिष्ठ और विषयपरक) शारीरिक दक्षता परीक्षा, चिकित्सा मानक परीक्षण और साक्षात्कार या व्यक्तित्व परीक्षण तीन चरण हैं|
यह भी पढ़े- पुलिस सब इंस्पेक्टर कैसे बने
अगर आपको यह लेख पसंद आया है, तो कृपया वीडियो ट्यूटोरियल के लिए हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें| आप हमारे साथ Twitter और Facebook के द्वारा भी जुड़ सकते हैं|
प्रातिक्रिया दे