• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
Dainik Jagrati

दैनिक जाग्रति

ऑनलाइन हिंदी में जानकारी

  • ब्लॉग
  • करियर
  • स्वास्थ्य
  • खेती-बाड़ी
    • जैविक खेती
    • सब्जियों की खेती
    • बागवानी
  • पैसा कैसे कमाए
  • सरकारी योजनाएं
  • अनमोल विचार
    • जीवनी
Home » Best technical कोर्स 10वीं के बाद नौकरी की गारंटी है

Best technical कोर्स 10वीं के बाद नौकरी की गारंटी है

March 17, 2023 by Bhupender Choudhary Leave a Comment

Best Technical कोर्सेज 10 वीं के बाद

यहां कुछ उन Best Technical कोर्सेज की बात कर रहें है, जो की छात्र 10 वीं कक्षा पास करने के बाद उन अच्छे तकनीकी कोर्सेज के बारें में अच्छे करियर के तौर पर उनके बारें में सोच सकते है| और सही में ये कोर्सेज आज की टेक्निकल दुनियां में अच्छे करियर की गारंटी बने हुए है| तो आइए जानते है, उन अच्छे तकनीकी कोर्सेज के बारें में|

छात्र के 10 वीं कक्षा उतीर्ण करने के साथ है, पेरेंट्स को जो सबसे बड़ी चिंता होती है, वो है की आगे पढाई के लिए सबसे उचित विषय क्या होगा| आज के समय में विषय छात्र के लिए रुचिकर होने के साथ साथ करियर के लिए भी उपयुक्त होना चाहिए| यहां हम आप को कुछ ऐसे ही Best Technical कोर्सेज के बारें में बताने जा रहें है| जो छात्र के सुखद भविष्य की राह खोल सकते है| ये तकनीकी कोर्सेज इस प्रकार है|

यह भी पढ़ें- कौन से विषयों का चयन करें 10 वीं के बाद सुरक्षित भविष्य के लिए

तकनीकी पॉलिटेक्निक कोर्सेज

इस Best Technical कोर्सेज में छात्र 10 वीं उतीर्ण करने के बाद प्रवेश ले सकते है| इन कोर्सेज के अंतर्गत पूरा होने वाला 3 वर्षीय डिप्लोमा 12 वीं कक्षा के समकक्ष माना जाता है| इसके साथ ही आप इंजीनियरिंग क्षेत्र में प्रवेश पाने के पात्र हो जाते है|

पॉलिटेक्निक कोर्सेज में प्रवेश के लिए सरकारी या निजी दोनों क्षत्रों में कॉलेज होते है| सरकारी कॉलेज में प्रवेश के लिए चयन का आधार 10 वीं में प्राप्तांक का कुल प्रतिशत पर निर्भर होता है| जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रतिवर्ष स्तर के लिए मांगे जाते है| वही निजी कॉलेज में यह प्रवेश बिना प्रतिशत अंक के मिल सकता है|

जिसके चयन का आधार केवल 10 वीं उतीर्ण होना ही काफी होता है| सरकारी कॉलेज में इन Best Technical कोर्सेज के लिए शुल्क कम लगता है| वही निजी कॉलेज अपनी अपनी गाइडलाइन के अनुसार फीस वसूलते है| यहां छात्र अपनी रूचि के अनुसार विषय का चयन कर सकते है| खास तकनीकी पॉलिटेक्निक कोर्सेज इस प्रकार है, जैसे-

मैकेनिकल इंजिनियर, ऑटोमोबाइल इंजिनियर, इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रोनिक इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, पैकेजिंग टैक्नोलोजी, इलेक्ट्रोनिक व कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, इनफार्मेशन टेक्नॉलोजी, अप्लाइड इलेक्ट्रोनिक व इंस्ट्रूमेंट कंप्यूटर इंजीनियरिंग, माइनिंग इंजीनियरिंग, मेट्लोर्जिकल इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, टेक्सटाइल टेक्नॉलोजी,

केमिकल इंजीनियरिंग इन प्लास्टिक्स व पोलीमर्स, पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग, लेटर टेक्नॉलोजी, प्रिंटिंग टेक्नॉलोजी, फुटवियर टेक्नॉलोजी, आर्किटेक्चर कोर्सेज, एयरक्राफ्ट मेंटिनेंस इंजीनियरिंग, मास कम्युनिकेशन, इंटीरियर डिजाइनिंग, होटल मैनेजमेंट, कमर्शियल व फाइन आर्ट, ऑफिस मैनेजमेंट व कंप्यूटर एप्लीकेशन और कंप्यूटर साइंस इत्यादि प्रमुख कोर्सेज होते है|

वेतनमान- पॉलिटेक्निक डिप्लोमा हासिल करने के बाद जहां नौकरी प्राप्त करना आसान हो जाता है| वही आप का शुरवाती वेतनमान 15 से 20 हजार रूपये रहता है|

फायदा-

1. पॉलिटेक्निक के छात्र बी टेक के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकते है| जहां उनकों तीन साल का कोर्स करने के बाद डिग्री मिल जाती है| राज्य स्तर पर कई संस्थान मेरिट के आधार पर कॉमन एन्ट्रेंस परीक्षा के जरिय प्रवेश देते है|

2. डिप्लोमा करने के बाद आप जूनियर इंजीनियरिंग की भर्ती के पात्र हो जाते है| जिसमें मोटर गेराज विभाग में उप निरीक्षक हेतु डिप्लोमा आवश्यक होता है| समस्त तकनीकी विभागों में ये नियुक्ति के पात्र होते है|

3. पॉलिटेक्निक कोर्सेज के तहत पूरा होने वाला तीन वर्षीय डिप्लोमा 12 वीं के समकक्ष होता है|

यह भी पढ़ें- कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा की तैयारी कैसे करें

आईटीआई (ITI)

आईटीआई Best Technical डिप्लोमा कोर्सेज विषय के आधार पर दो वर्षीय और एक वर्षीय दोनों प्रकार के होते है| आईटीआई में भी वही प्रवेश परीक्षा है, जो पॉलिटेक्निक कोर्सेज के लिए होती है| इसमें ऑटोमोबाइल का डिप्लोमा जैसे एक वर्षीय है, वही इलेक्ट्रिसियन का डिप्लोमा दो वर्षीय होता है| पुरे देश में इसके पाठ्यक्रम इस प्रकार है, जैसे-

वाणिज्यक कला, डीजल मैकेनिक, ब्लिचिंग व ड्राइंग प्रिंटिंग, ड्राफ्ट्समेन (सिविल), ड्राफ्ट्समेन (मैकेनिकल), ड्रेसिंग, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वेल्डर, फलों व सब्जियों के प्रसंस्करण, बाल व त्वचा की देखभाल, हाथ अक्षरयोजक, सुचना प्रोधोगिकी व ईएसएम, साबुन सामान निर्माता, पत्र प्रेस मशीन रेंडर, इंजीनियरिंग, विनिर्माण, मैकेनिक इलेक्ट्रोनिक, मैकेनिकल मोटर वहान, मैकेनिक रेडियो व टीवी, मोटर ड्राविंग सह मैकिनक, पंप ऑपरेटर, रेफ्रिजरेटर मैकेनिक, शीट मेटल, सर्वेयर और टर्नर आदि जैसे अनेक Best Technical कोर्सेज होते है|

यह जरूरी नही है की यह सभी कोर्सेज एक ही संस्थान में उपलब्ध हो| हर संस्थान कुछ अपने चुनिन्दा विषयों से सम्बंधित कोर्सेज ही रखते है| इसलिए आप का पसंदीदा विषय जिस संस्थान में उपलब्ध हो वही आवेदन करें|

आईटीआई डिप्लोमा 12 वीं के समकक्ष मान्य नही होता है| यह डिप्लोमा तकनीकी साहयक के सम्बंधित ट्रेड अनुसार सभी भर्ती के लिए आवेदन हेतु पात्र है| ये कोर्सेज नियमित छात्रों के लिए ही होते है|जिसमें प्रयोगिक कक्षाएं होती है|इसके लिए टेक्निकल विभागों के आलावा कार्यालय, सेना और रेलवे में अनेक पद उपलब्ध होते है|

तो इस तरह छात्र अपने पसंद का Best Technical विषय चुन कर अपना करियर इस क्षेत्र में अपना भविष्य सुरक्षित कर सकते है|

यह भी पढ़ें- राज्यवार पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा

अगर आपको यह लेख पसंद आया है, तो कृपया वीडियो ट्यूटोरियल के लिए हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें| आप हमारे साथ Twitter और Facebook के द्वारा भी जुड़ सकते हैं|

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

अपने विचार खोजें

हाल के पोस्ट:-

आईटीआई फिटर कोर्स: योग्यता, सिलेबस और करियर

आईटीआई डीजल मैकेनिक कोर्स: पात्रता और करियर

आईटीआई मशीनिस्ट कोर्स: योग्यता, सिलेबस, करियर

आईटीआई टर्नर कोर्स: योग्यता, सिलेबस और करियर

आईटीआई कोपा कोर्स: योग्यता, सिलेबस, करियर

आईटीआई स्टेनोग्राफर कोर्स: योग्यता, सिलेबस, करियर

आईटीआई वेल्डर कोर्स: योग्यता, सिलेबस और करियर

[email protected] Jagrati

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • संपर्क करें