• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
Dainik Jagrati

Dainik Jagrati

Hindi Me Jankari Khoje

  • Blog
  • Agriculture
    • Vegetable Farming
    • Organic Farming
    • Horticulture
    • Animal Husbandry
  • Career
  • Health
  • Biography
    • Quotes
    • Essay
  • Govt Schemes
  • Earn Money
  • Guest Post
Home » Blog » चूहों से खेती को कैसे बचाएं? | फसलों को चूहों से कैसे बचाएं?

चूहों से खेती को कैसे बचाएं? | फसलों को चूहों से कैसे बचाएं?

October 29, 2018 by Bhupender Choudhary Leave a Comment

चूहों से खेती को कैसे बचाएं?

चूहों से खेती को कैसे बचाएं, विश्व के सभी स्थानों पर चूहे पाये जाते हैं जो सभी प्रकार की भोजन सामग्री, फसलों, बागों ओर गोदामों में भण्डारित खाद्य पदार्थों को क्षति पहुंचाने के साथ साथ विभिन्न रोग फैलाने वाले मनुष्य जाति के बहुत बड़े शत्रु हैं| इनका प्रजनन बड़ी तेजी से होता है, इसलिए इनसे पूरी तरह से छुटकारा पाना काफी कठिन है|

इनमें सूंघने की अद्भुत क्षमता है तथा इस कारण यह अपने लिए अपनी पसन्द के पदार्थ खोज ही लेता है| इनके नियंत्रण के लिए विशेष उपाय अपनाने पड़ते हैं और साथ ही मिलजुल कर इनसे छुटकारा पाने का अभियान भी चलाना पड़ता है|

चूहों की प्रजातियां

भारत में आमतौर पर अनाज और बागवानी फसलों को नष्ट करने वाले चूहों की प्रजातियां इस प्रकार है, जैसे-

1. बैन्डीकोटा बैंगालैन्सिस (इण्डियन मोल रैट)

2. रैटस मैलटाडा (मुलायम बालों वाला खेतों का चूहा)

3. मस मसक्लस (घरों का आम चूहा)

4. मस बिओडूगा (फिल्ड माऊस)

5. मस प्लेटीथिक्स (भूरा कांटेदार चूहा)

6. गोलुन्डा इलिओटी (इण्डियन बुश रैट)

7. रैटस रैटस (घरों का सामान्य चूहा)

यह भी पढ़ें- टपक (ड्रिप) सिंचाई प्रणाली क्या है, जानिए लाभ, देखभाल, प्रबंधन

चूहों पर नियंत्रण

यंत्रों द्वारा नियंत्रण

पिंजरे या चूहेदानी (वंडर ट्रैप्स और स्प्रिंग वाले लकड़ी के ट्रैप्स) का प्रयोग खेतों, बागीचों, गोदामों और अन्य भण्डारण स्थानों में किया जा सकता है| खेती या खेतों में पिंजरों को 10 मीटर की दूरी पर रखें| यदि लकड़ी के पिंजरे हों तो दो पिंजरों को मिला कर रखें, एवं विपरीत दिशा में उनके द्वार खोलें|

गोदामों में एक पिंजरा प्रति 4 घन मीटर, दीवार के साथ भण्डारण किये गये बक्सों के पीछे कोनो में और अन्धेरी जगहों पर रखें| पिंजरे में प्रलोभन (प्री-बेट) देने के लिए उपयुक्त चारा लगायें| बाजरा, दला गेहूं या चावल आदि में थोड़ा खाने का तेल तथा चीनी मिलाकर पिंजरे में लगाने के लिए भोजन तैयार किया जाता है| ऐसे पिंजरों को भोजन के साथ कम से कम एक स्थान पर दो दिन तक रखें| पिंजरे का दरवाजा खुला रखा जाना चाहिए|

लकड़ी के पिंजरों में चूहों को फंसाने के लिए तली रोटी के टुकड़े दरवाजे पर रखने चाहिए एवं यह भी ध्यान रखें कि उनका दरवाजा बंद न हो, चारे का प्रलोभन देने के बाद पिंजरे अच्छी तरह रख दें और तीन दिन तक चूहे पकड़े, पिंजरे में फसे चूहों को पानी में डुबो कर मारें, एक महीने बाद फिर से चूहे पकड़ने के लिए प्रक्रिया को दौबारा दोराहें|

रासायनिक नियंत्रण (विष द्वारा)

जिंक फॉस्फाइड बेट- एक किलोग्राम दले गेहूं या बाजरा या चावल, इनके मिश्रण को 20 ग्राम मूंगफली के तेल में 25 ग्राम जिंक फॉस्फाइड के साथ अच्छी तरह मिलायें|

यह भी पढ़ें- कृषि रसायनों का सुरक्षित उपयोग कैसे करें

विशेष सावधानियां

1. जिंक फॉस्फाइड में कभी भी पानी न मिलायें|

2. विष को खुले स्थान पर दस्ताने पहन कर या लकड़ी के डंडे या चम्मच से मिलाकर बनायें, नंगे हाथों से विष को न छुयें|

3. यदि यह विष कहीं हाथ या शरीर के सम्पर्क में आए तो अच्छी तरह साबुन से उस जगह को धो लें|

4. यदि किसी दुर्घटनावश इसे कोई खा ले तो गले में उंगलियां डालकर उल्टी करवाएं व शीघ्रता से चिकित्सक की सहायता लेकर उपचार करें|

यह भी पढ़ें- प्रतिबंधित रसायनों का उपयोग न करें, जानिए उपयोगी जानकारी

बेट का प्रयोग

चूहों से छुटकारा पाने के लिए विष का प्रयोग फरवरी से मार्च तथा अक्तूबर से नवम्बर में खेतों, फल बागीचों एवं पौधशालाओं में करें| सांयकाल चूहों के बिलों को हल्की मिट्टी से बन्द कर दें और दूसरे दिन सुबह खुले हुए बिलों में 8 से 10 ग्राम जिंक फॉस्फाइड बेट या 15 ग्राम ब्रोमेडायोलोन विष कागज के टुकड़े पर 8 से 12 इंच गहराई पर बिल में रखें|

जिंक फॉस्फाइड जहर प्रयोग में लाने से दो दिन पहले तक चूहों को ललचाने के लिए केवल खाद्य पदार्थ ही रखें| क्यारियों व आसपास के स्थान से खरपतवार, झाड़ियों और घास को हटा दें| यदि मेढे या खेत में डंगे आदि में चूहों का अधिक प्रकोप हो तो उन्हें गिराकर फिर से बनाएं|

एकीकृत चूहा नियंत्रण

अभी तक कोई भी एक विधि चूहों पर शत प्रतिशत नियंत्रण पाने में प्रभावी नहीं हो सकी है, क्योंकि ये एक स्थान से दूसरे स्थान पर आते जाते रहते हैं| इसलिए चूहा नियंत्रण कार्यक्रम को एक योजनाबद्ध व संयुक्त अभियान के रूप में अपनायें| पूरे क्षेत्र में एक ही समय पर उचित कदम उठाकर सभी चूहों का विनाश करें|

पंचायतों, अन्य संगठनों और संस्थाओं की सहायता से न केवल बागीचों, पौधशालाओं या क्यारियों में विनाश करें, बल्कि पास के जंगलों व घासनियों और पानी की नालियों आदि में भी चूहे विनाश का अभियान संयुक्त रूप से चलायें, साल भर लगातार चूहे पकड़ने का कार्य जारी रखें, आसपास की झाड़ियों और बड़ी घास आदि, को समय-समय पर कटवाते रहें एवं ऊपर दी गई चूहा मार दवाओं का चूहों को मारने के लिए प्रयोग करें|

यह भी पढ़ें- फसलों का फफूंदनाशक, कीटनाशक, जैविक बीज उपचार

यदि उपरोक्त जानकारी से हमारे प्रिय पाठक संतुष्ट है, तो लेख को अपने Social Media पर Like व Share जरुर करें और अन्य अच्छी जानकारियों के लिए आप हमारे साथ Social Media द्वारा Facebook Page को Like, Twitter व Google+ को Follow और YouTube Channel को Subscribe कर के जुड़ सकते है|

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

“दैनिक जाग्रति” से जुड़े

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Twitter
  • YouTube

करियर से संबंधित पोस्ट

आईआईआईटी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, रैंकिंग, कट ऑफ, प्लेसमेंट

एनआईटी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, रैंकिंग, कटऑफ, प्लेसमेंट

एनआईडी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, फीस, कट ऑफ, प्लेसमेंट

निफ्ट: योग्यता, प्रवेश प्रक्रिया, कोर्स, अवधि, फीस और करियर

निफ्ट प्रवेश: पात्रता, आवेदन, सिलेबस, कट-ऑफ और परिणाम

खेती-बाड़ी से संबंधित पोस्ट

June Mahine के कृषि कार्य: जानिए देखभाल और बेहतर पैदावार

मई माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

अप्रैल माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

मार्च माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

फरवरी माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

स्वास्थ्य से संबंधित पोस्ट

हकलाना: लक्षण, कारण, प्रकार, जोखिम, जटिलताएं, निदान और इलाज

एलर्जी अस्थमा: लक्षण, कारण, जोखिम, जटिलताएं, निदान और इलाज

स्टैसिस डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, जटिलताएं, निदान, इलाज

न्यूमुलर डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, डाइट, निदान और इलाज

पेरिओरल डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, निदान और इलाज

सरकारी योजनाओं से संबंधित पोस्ट

स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार: प्रशिक्षण, लक्षित समूह, कार्यक्रम, विशेषताएं

राष्ट्रीय युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम: लाभार्थी, योजना घटक, युवा वाहिनी

स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार: उद्देश्य, प्रशिक्षण, विशेषताएं, परियोजनाएं

प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना | प्रधानमंत्री सौभाग्य स्कीम

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना: पात्रता, आवेदन, लाभ, पेंशन, देय और ऋण

Copyright@Dainik Jagrati

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Sitemap