• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
Dainik Jagrati

Dainik Jagrati

Hindi Me Jankari Khoje

  • Blog
  • Agriculture
    • Vegetable Farming
    • Organic Farming
    • Horticulture
    • Animal Husbandry
  • Career
  • Health
  • Biography
    • Quotes
    • Essay
  • Govt Schemes
  • Earn Money
  • Guest Post
Home » Blog » तोरई की खेती: किस्में, बुवाई, पोषक तत्व, सिंचाई, देखभाल, पैदावार

तोरई की खेती: किस्में, बुवाई, पोषक तत्व, सिंचाई, देखभाल, पैदावार

July 14, 2018 by Bhupender Choudhary Leave a Comment

तोरई की खेती

तोरई की खेती पुरे भारत में की जाती है| लेकिन तोरई की खेती (Ridge gourd farming) मुख्य उत्पादक राज्य केरल, उड़ीसा, कर्नाटक, बंगाल और उत्तर प्रदेश है| यह बेल पर लगने वाली सब्जी होती है| इसकी सब्जी की भारत में छोटे कस्बों से लेकर बड़े शहरों में बहुत मांग है| क्योंकि यह अनेक प्रोटीनों के साथ खाने में भी स्वादिष्ट होती है| जिसे हर मनुष्य इसकी सब्जी को पसंद करता है|

इसलिए इसकी खेती की व्यावसायिक भी कहा जाता है| उत्पादक बन्धु यदि इसकी खेती वैज्ञानिक विधि से करें, तो इसकी फसल से अच्छा उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है| इस लेख में तोरई की खेती उन्नत तकनीक से कैसे करें की जानकारी का उल्लेख किया गया है| चिकनी तोरई की उन्नत खेती की पूरी जानकारी के लिए यहाँ पढ़ें- चिकनी तोरई की खेती कैसे करें

तोरई की खेती के लिए उपयुक्त जलवायु

तोरई की सफल खेती के लिए उष्ण और नम जलवायु उतम मानी गई है| अंकुरण और फसल बढवार के लिए 20 से 30 डिग्री सेंटीग्रेट तापक्रम होना अतिअवाश्यक है|

तोरई की खेती के लिए उपयुक्त भूमि

तोरई को बिभिन्न प्रकार की मिटटी में उगाया जा सकता है| किन्तु उचित जल निकास धारण क्षमता वाली जीवांश युक्त हलकी दोमट भूमि इसकी सफल खेती के लिए सर्वोत्तम मानी गई है, वैसे उदासीन पी एच मान वाली मिटटी इसके लिए अच्छी रहती है| नदियों के किनारे वाली भूमि भी इसकी खेती के लिए उपयुक्त रहती है, कुछ अम्लीय भूमि में भी इसकी खेती की जा सकती है|

यह भी पढ़ें- कद्दू वर्गीय सब्जियों की उन्नत खेती कैसे करें

तोरई की खेती के लिए खेत की तैयारी

तोरई के सफल उत्पादन के लिए पहली जुताई मिटटी पलटने वाले हल से करें, इसके बाद 2 से 3 बार हैरो या कल्टीवेटर से मिट्टी को भुरभुरी बना लें और पाटा लगाकर खेत को समतल बना लेवें|

तोरई की खेती के लिए उन्नत किस्में

पंजाब सदाबहार- पौधे मध्यम आकार के होते है| फल 20 सेंटीमीटर लम्बे और 3 से 5 सेंटीमीटर चौड़े होते है| फल पतले, कोमल, गहरे हरे रंग के और धारी दार होते है|

पूसा नसदार- इस किस्म के फलों पर उभरी धारियां बनी रहती है| इसके फल हरे हल्के पीले रंग के होते है| जो बुवाई के 80 से 90 दिन बाद तैयार हो जाते है| यह किस्म जायद में उगाने के लिए उपयुक्त है| इसके बीजों पर छोटे-छोटे उभार होते है|

सरपूतिया- इस जाति के फल छोटे और गुच्छों में लगते है| एक गुच्छे में 4 से 7 फल लगते है| बुवाई के 60 से 70 दिनों बाद फल तुड़ाई के लिए तैयार हो जाते है| यह किस्म मैदानी भागो में अधिक प्रचलित है|

एम ए 11- यह जल्दी तैयार होने वाली किस्म है| यह एक धारीदार किस्म है| फल हरे रंग के होते है और अच्छी पैदावर देते है|

कोयम्बूर 1- यह एक झींगा तोरई की किस्म है| इसकी ज्यादातर खेती दक्षिण भारत में की जाती है|

कोयम्बूर 2– इसकी फसल अवधि 100 से 110 दिन है| फल पहली तुड़ाई केलिए 70 दिन में तैयार हो जाते है| फल बहुत लम्बे पतले और बहुत कम बीज वाले होते है| इसकी प्रति हेक्टेयर उपज 250 से 270 क्विंटल है|

पी के एम 1- फल गहरे हरे रंग के और उन पर धारियां होती है| फल का भार 300 ग्राम होता है| बुवाई के 80 दिन बाद पहली तुड़ाई केलिए तैयार हो जाते है|

यह भी पढ़ें- कद्दू वर्गीय फसलों का संकर बीज उत्पादन कैसे करें

तोरई की खेती के लिए बुवाई का समय

खरीफ़ में इसकी बुवाई का समय जून से जुलाई का उत्तम होता है और ग्रीष्म कालीन फसल के लिए जनवरी से मार्च उपयुक्त होता है|

तोरई की खेती के लिए बीज की मात्रा

बुवाई के लिए 2.5 से 3 किलोग्राम बीज प्रति हेक्टेयर के हिसाब से उपयुक्त रहता है|

तोरई की खेती के लिए बीज उपचार

बीज का शोधन इसलिए आवश्यक है, क्योकि तोरई फसल को फफूंदी रोग अत्याधिक नुकसान पहुंचाते है| बीज को बुवाई से पहले थीरम या बाविस्टीन की 3 ग्राम मात्रा प्रति किलोग्राम बीज दर से उपचारित करना अच्छा रहता है|

तोरई की खेती के लिए बुवाई की विधि

तोरई की खेती 2.5 से 3 मीटर की दूरी पर नालियाँ बनाकर इसकी बुवाई करते है| और जो मेड़ें बनती है, उसमे 50 सेंटीमीटर की दूरी पौधे से पौध रखते हुए इसकी बुवाई करते है| बीज की गहराई 3 से 4 सेंटीमीटर रखें|

यह भी पढ़ें- खीरा की खेती: किस्में, प्रबंधन, देखभाल और पैदावार

तोरई की खेती के लिए खाद और उर्वरक

तोरई की अच्छी खेती के लिए खेत की तैयारी करते समय सड़ी कम्पोस्ट या गोबर की खाद 200 से 250 क्विंटल प्रति हेक्टेयर के हिसाब से आखरी जुताई के समय मिटटी में मिला देनी चाहिए| इसके आलावा 120 किलोग्राम नाइट्रोजन, 100 किलोग्राम फास्फोरस और 80 किलोग्राम पोटाश प्रति हेक्टेयर के हिसाब से तत्व के रूप में देते है, और आख़िरी जुताई करते समय आधी नाइट्रोजन की मात्रा, फास्फोरस और पोटाश की पूरी मात्रा को खेत में मिला देना चाहिए है|

तोरई की खेती में सिंचाई प्रबंधन

वैसे खरीफ़ के फसल में बरसात का पानी लगता है, इसलिए सिंचाई की आवश्यकता नही पड़ती है| लेकिन फिर भी कभी-कभी सूखा पड़ जाता है, और पानी समय से नहीं बरसता है, तो आवश्यकतानुसार सिंचाई करते रहना चाहिए और गर्मियों वाली फसल की 5 से 7 दिन के अंतर से सिचाई करें|

तोरई की खेती में खरपतवार रोकथाम

तोरई फसल के साथ उगे खरपतवारों को निकालकर नष्ट करते रहे, इसमें कुल 2 से 3 निराइयां पर्याप्त होंगी और यदि खेत में खरपतवार अधिक उगता है, तो बुवाई से पहले खेत में बासालीन 48 ई सी 1.5 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर के हिसाब से खेत में मिला देना चाहिए, जिससे खरपतवार पर शुरु के 35 से 40 दिन तक नियंत्रण रहेगा|

यह भी पढ़ें- लौकी की खेती: किस्में, प्रबंधन, देखभाल और पैदावार

तोरई की खेती में रोग रोकथाम

तोरई की खेती में बरसात में फफूंदी रोग अधिक लगता है| इसके नियंत्रण के लिए मेन्कोजेब अथवा बाविस्टीन 2 ग्राम प्रति लीटर पानी में घोलकर हर 15 से 20 दिन के अंतराल पर छिडकाव करते रहना चाहिए| बरसात में छिडकाव करते समय यह ध्यान रखे, की जिस दिन पानी न बरस रहा हो और सुबह के समय इसका छिडकाव करना चाहिए|

तोरई की खेती में किट रोकथाम

तोरई की फसल में लगने वाले किट लालड़ी, फल की मक्खी, सफ़ेद ग्रब आदि है, कीटों के नियंत्रण के लिए कार्बोसल्फान 25 ईसी 1.5 लीटर 900 से 1000 लीटर पानी में घोलकर प्रति हेक्टेयर के हिसाब से 10 से 15 दिन के अंतराल पर छिडकाव करते रहना चाहिए| कीट और रोगों की विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ पढ़ें- कद्दूवर्गीय सब्जी की फसलों में समेकित नाशीजीव प्रबंधन कैसे करें

तोरई फसल के फलों की तुड़ाई

तोरई की फसल की तुड़ाई फलों के आकार को देखकर तथा कच्ची अवस्था या अनुभव या बाजार भाव के आधार पर की जाती है| फल तोड़ते समय ध्यान रहे कि चाकू आदि से काटने पर अन्य फल या शाखा न कटें| फलों को देर से तोड़ने पर उसमें रेशे बन जाते है, जिससे बाजार भाव अच्छा नही मिल पता है|

तोरई की खेती से पैदावार

तोरई की उपज किस्म के चयन और खेती की तकनीक पर निर्भर करती है| यदि उपरोक्त उन्नत विधि और उन्नत किस्म के साथ खेती की जाये तो प्रति हेक्टेयर 150 से 250 क्विंटल तक पैदावार मिल जाती है|

यह भी पढ़ें- करेला की खेती: किस्में, प्रबंधन, देखभाल और पैदावार

यदि उपरोक्त जानकारी से हमारे प्रिय पाठक संतुष्ट है, तो लेख को अपने Social Media पर Like व Share जरुर करें और अन्य अच्छी जानकारियों के लिए आप हमारे साथ Social Media द्वारा Facebook Page को Like, Twitter व Google+ को Follow और YouTube Channel को Subscribe कर के जुड़ सकते है|

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

“दैनिक जाग्रति” से जुड़े

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Twitter
  • YouTube

करियर से संबंधित पोस्ट

आईआईआईटी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, रैंकिंग, कट ऑफ, प्लेसमेंट

एनआईटी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, रैंकिंग, कटऑफ, प्लेसमेंट

एनआईडी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, फीस, कट ऑफ, प्लेसमेंट

निफ्ट: योग्यता, प्रवेश प्रक्रिया, कोर्स, अवधि, फीस और करियर

निफ्ट प्रवेश: पात्रता, आवेदन, सिलेबस, कट-ऑफ और परिणाम

खेती-बाड़ी से संबंधित पोस्ट

June Mahine के कृषि कार्य: जानिए देखभाल और बेहतर पैदावार

मई माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

अप्रैल माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

मार्च माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

फरवरी माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

स्वास्थ्य से संबंधित पोस्ट

हकलाना: लक्षण, कारण, प्रकार, जोखिम, जटिलताएं, निदान और इलाज

एलर्जी अस्थमा: लक्षण, कारण, जोखिम, जटिलताएं, निदान और इलाज

स्टैसिस डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, जटिलताएं, निदान, इलाज

न्यूमुलर डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, डाइट, निदान और इलाज

पेरिओरल डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, निदान और इलाज

सरकारी योजनाओं से संबंधित पोस्ट

स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार: प्रशिक्षण, लक्षित समूह, कार्यक्रम, विशेषताएं

राष्ट्रीय युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम: लाभार्थी, योजना घटक, युवा वाहिनी

स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार: उद्देश्य, प्रशिक्षण, विशेषताएं, परियोजनाएं

प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना | प्रधानमंत्री सौभाग्य स्कीम

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना: पात्रता, आवेदन, लाभ, पेंशन, देय और ऋण

Copyright@Dainik Jagrati

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Sitemap