• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
Dainik Jagrati

Dainik Jagrati

Hindi Me Jankari Khoje

  • Agriculture
    • Vegetable Farming
    • Organic Farming
    • Horticulture
    • Animal Husbandry
  • Career
  • Health
  • Biography
    • Quotes
    • Essay
  • Govt Schemes
  • Earn Money
  • Guest Post
Home » लीची की उन्नत किस्में | लीची की सबसे अच्छी किस्में कौन सी है?

लीची की उन्नत किस्में | लीची की सबसे अच्छी किस्में कौन सी है?

July 25, 2019 by Bhupender Choudhary Leave a Comment

लीची की उन्नत किस्में | लीची की सबसे अच्छी किस्में कौन सी है?

हमारे देश में उगायी जाने वाली लीची की लगभग 40 प्रजातियां हैं| किन्तु व्यावसायिक स्तर पर उत्तरी भारत में शाही, चाईना, रोज सेन्टेड, कस्बा एवं पूरवी आदि किस्मों की खेती अधिक की जाती है| इनके अतिरिक्त अर्ली बेदाना, लेट बेदाना, देशी, लौंगिया एवं कसैलिया की खेती भी छोटे स्तर पर देश के सभी क्षेत्रों में होती हैं| वैसे तो हमारे देश में अगेती, मध्यम और पछेती पकने वाली लीची की किस्में सुविधानुसार उगाई जाती हैं|

लेकिन लीची की बागवानी से अधिकतम उत्पादन प्राप्त करने के लिए बागान बन्धुओं को अपने क्षेत्र की प्रचलित और अधिक उत्पादन देने वाली उन्नत प्रजाति का चयन करना चाहिए| इस लेख में कृषकों की जानकारी के लिए लीची की प्रचलित उन्नत किस्मों की विशेषताओं और पैदावार का विस्तृत वर्णन प्रस्तुत है| लीची की वैज्ञानिक तकनीक से खेती कैसे करें की पूरी जानकारी के लिए यहाँ पढ़ें- लीची की खेती कैसे करें

लीची की उन्नत किस्में

शाही

यह किस्म मुजफ्फरपुर की तरह आकर्षक, अच्छे फलोत्पादन वाली है| यह लीची की प्रमुख अगेती प्रजाति है| जिसकी खेती उत्तरी भारत में व्यावसायिक स्तर पर होती है| इस किस्म के फल 15 से 30 मई तक पक जाते हैं| पूर्ण विकसित फल गोल, बड़े एवं गहरे लाल रंग के होते हैं| फल खाने में स्वादिष्ट, एवं सुगन्धित होते हैं और गूदा की मात्रा अधिक होती है| इस प्रजाति के पूर्ण विकसित पौधों से प्रति वर्ष 90 से 100 किलोग्राम पैदावार प्रति पौध प्राप्त की जा सकती है|

यह भी पढ़ें- अंगूर की उन्नत किस्में, जानिए उनकी विशेषताएं और पैदावार

चाइना

यह लीची की प्रमुख पछेती किस्म है| जिसके फल 15 जून तक पक जाते हैं| इस प्रजाति के फल गहरे लाल रंग के शंक्वाकार तथा फटने की समस्या से मुक्त होते हैं| एक पूर्ण विकसित पौधे से लगभग 80 से 100 किलोग्राम पैदावार प्राप्त की जा सकती है|

रोज सेन्टेड

इस लीची की किस्म के फल भी जून के दूसरे सप्ताह में पकते हैं| फल गोल हृदयाकार लगभग 3.12 सेन्टीमीटर लम्बे और 3.05 सेन्टीमीटर चौड़े होते हैं| एक फूल का औसत भार 17.45 ग्राम होता है| छिलका पतला व बैंगनी रंग का मिश्रित होता है| गूदा मुलायम, रंग में भूरा सफेद तथा प्रतिफल औसत भार 13.29 ग्राम होता है|

गूदे में शर्करा की मात्रा लगभग 12.79 प्रतिशत अम्ल की मात्रा 0.33 प्रतिशत होती है| फल खाने में मीठा और गुलाब की तरह खुशबूदार होता है| इसका बीज आकार में बड़ा होता है| इस लीची की प्रजाति की औसत पैदावार 80 से 90 किलोग्राम प्रति पौधा है|

स्वर्ण रूपा

इस लीची की किस्म का चयन बागवानी एवं कृषि वानिकी शोध कार्यक्रम, रांची के द्वारा किया गया है| इस किस्म के फल मध्यम समय में पकते हैं और फटने की समस्या से मुक्त होते हैं| इस प्रजाति के फल आकर्षक एवं गहरे गुलाबी रंग के होते हैं| जिनमें बीज का आकार छोटा, गूदा अधिक स्वादिष्ट होता है|

यह भी पढ़ें- आंवला की उन्नत किस्में, जानिए उनकी विशेषताएं और पैदावार

अर्ली सीडलेस (अर्ली बेदाना)

इस लीची की किस्म के फल जून के दूसरे सप्ताह में पकते हैं| फल हृदयाकार से अण्डाकार शक्ल के होते हैं| प्रतिफल औसत भार 21.67 ग्राम होता है| छिलका पतला गहरे लाल रंग का होता है| प्रति फल गूदे का भार लगभग 18 ग्राम, गूदा मुलायम, रंग सफेद क्रीमी तथा शर्करा 13.64 प्रतिशत व अम्ल 0.436 प्रतिशत होता है| फल खाने में स्वादिष्ट एवं सुगन्धित होते है| बीज बहुत छोटा और फलत अच्छी होती है|

अर्ली लार्ज रेड

इस लीची की किस्म के फल जून के तीसरे सप्ताह में पकते हैं| फल तिरछा हृदयाकार लगभग 3.53 सेन्टीमीटर लम्बे, 3 सेन्टीमीटर चौड़े होते हैं और एक फल का औसत भार 20.45 ग्राम होता है| छिलका पतला, गहरे लाल का, गूदा कड़ा भूरा सफेद, शर्करा 10.88 प्रतिशत, अम्लता 0.41प्रतिशत, खुशबू अच्छी, स्वाद मीठा होता है| फल आकार में बड़ा तथा फलत मध्यम होती है|

मुजफ्फरपुर

इस किस्म को लेट लार्ज रेड भी कहते हैं| इस लीची की किस्म के फल जून के चौथे सप्ताह में पकते हैं| फल आयताकार नुकीले होते हैं| फल की लम्बाई लगभग 3.75 सेन्टीमीटर व चौड़ाई लगभग 3.17 सेन्टीमीटर और फल औसत भार 22.51 ग्राम प्रतिफल होता है| गूदे की औसत मात्रा 16.56 ग्राम प्रतिफल, गूदे में शर्करा 10.17 प्रतिशत, अम्लता 0.54 प्रतिशत होती है| गूदा मुलायम, सुगंधित एवं मीठा होता है| पैदावार प्रचुर मात्रा में होती है|

यह भी पढ़ें- पपीता की उन्नत किस्में, जानिए उनकी विशेषताएं और पैदावार

कलकतिया

यह लीची की देर से पकने वाली किस्म है| इसके फल जुलाई के प्रथम सप्ताह में पकते हैं| फल आयताकर होते हैं| फल की लम्बाई व चौड़ाई लगभग 3.86 सेन्टीमीटर व 3.40 सेन्टीमीटर तथा फल का औसत भार लगभग 23.85 ग्राम होता है| छिलका मध्यम मोटाई का तथा टाइरियन रोज के रंग का होता है|

फल औसत गुदे की मात्रा 16.32 ग्राम व गूदे में शर्करा 10.99 प्रतिशत और अम्ल की मात्रा 0.44 प्रतिशत होती है| फल मीठा व बीज आकार में बड़ा होता है| पैदावार प्रचुर मात्रा में होती है| इस किस्म के फलों में फटने समस्या नाम मात्र की ही पाई जाती है|

लेट सीडलेस

इस लीची की किस्म को लेट बेदाना के नाम से भी जाना जाता है| इसके फलों के पकने का समय जून अंत या जुलाई का प्रथम सप्ताह है| फल लम्बाई में लगभग 3.70 सेन्टीमीटर और चौड़ाई में 3 सेन्टीमीटर होते हैं| प्रति फल औसत भार लगभग 25.4 ग्राम होता है| छिलका पतला और सिकुड़ा होता है|

गुदा मुलायम रसीला तथा क्रीमी रंग का होता है| गूदे में शर्करा लगभग 13.86 प्रतिशत और अम्लता 0.34 प्रतिशत पाई जाती है| फल खाने में सुगन्धित और मीठा होता है| परन्तु बीज के पास कुछ कड़वाहट लिए होते है| इस किस्म की पैदावार अच्छी है|

रामनगर गोला

यह कलकतिया जाति का म्यूटेन्ट है| इसके फल जून के अन्तिम सप्ताह में पकते हैं| यह लीची की किस्म हर प्रकार से कलकतिया जाति से उच्च श्रेणी की है, तराई क्षेत्रों में काफी प्रचलित है और फलोत्पादन भी अच्छा है|

यह भी पढ़ें- केले की उन्नत किस्में, जानिए उनकी विशेषताएं और पैदावार

यदि उपरोक्त जानकारी से हमारे प्रिय पाठक संतुष्ट है, तो लेख को अपने Social Media पर Like व Share जरुर करें और अन्य अच्छी जानकारियों के लिए आप हमारे साथ Social Media द्वारा Facebook Page को Like, Twitter व Google+ को Follow और YouTube Channel को Subscribe कर के जुड़ सकते है|

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

“दैनिक जाग्रति” से जुड़े

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Twitter
  • YouTube

करियर से संबंधित पोस्ट

आईआईआईटी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, रैंकिंग, कट ऑफ, प्लेसमेंट

एनआईटी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, रैंकिंग, कटऑफ, प्लेसमेंट

एनआईडी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, फीस, कट ऑफ, प्लेसमेंट

निफ्ट: योग्यता, प्रवेश प्रक्रिया, कोर्स, अवधि, फीस और करियर

निफ्ट प्रवेश: पात्रता, आवेदन, सिलेबस, कट-ऑफ और परिणाम

खेती-बाड़ी से संबंधित पोस्ट

June Mahine के कृषि कार्य: जानिए देखभाल और बेहतर पैदावार

मई माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

अप्रैल माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

मार्च माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

फरवरी माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

स्वास्थ्य से संबंधित पोस्ट

हकलाना: लक्षण, कारण, प्रकार, जोखिम, जटिलताएं, निदान और इलाज

एलर्जी अस्थमा: लक्षण, कारण, जोखिम, जटिलताएं, निदान और इलाज

स्टैसिस डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, जटिलताएं, निदान, इलाज

न्यूमुलर डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, डाइट, निदान और इलाज

पेरिओरल डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, निदान और इलाज

सरकारी योजनाओं से संबंधित पोस्ट

स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार: प्रशिक्षण, लक्षित समूह, कार्यक्रम, विशेषताएं

राष्ट्रीय युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम: लाभार्थी, योजना घटक, युवा वाहिनी

स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार: उद्देश्य, प्रशिक्षण, विशेषताएं, परियोजनाएं

प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना | प्रधानमंत्री सौभाग्य स्कीम

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना: पात्रता, आवेदन, लाभ, पेंशन, देय और ऋण

Copyright@Dainik Jagrati

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Sitemap