• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar

Dainik Jagrati

Agriculture, Health, Career and Knowledge Tips

  • Agriculture
  • Career & Education
  • Health
  • Govt Schemes
  • Business & Earning
  • Guest Post

बिहार पुलिस जेल वार्डर भर्ती: योग्यता, शारीरिक मानक, भर्ती प्रक्रिया

जनवरी 28, 2025 by Bhupender Choudhary Leave a Comment

बिहार पुलिस जेल वार्डर भर्ती (Bihar Police Jail Warder Recruitment) का आयोजन पदों की रिक्तियों के अनुसार केंद्रीय चयन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC), पटना द्वारा किया जाता है| बिहार में जेल वार्डर भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना के बाद पद के लिए चयनित होने हेतु उम्मीदवार को शैक्षणिक और शारीरिक मानकों की पात्रता की जानकारी होना आवश्यक है| पात्रता मानदंड बोर्ड द्वारा निर्धारित किए जाते हैं, क्योंकि वे उन संभावित उम्मीदवारों की तलाश में हैं जो शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होने चाहिए, और चुनौतीपूर्ण पद के लिए उचित न्याय कर सकते हैं|

यदि कोई उम्मीदवार पात्रता मानदंडों को पूरा करने में विफल रहता है, तो वह चयन प्रक्रिया के साथ आवेदन नहीं कर सकता है यानि आगे नहीं बढ़ सकता है| इसलिए इस लेख में उल्लिखित बिहार में जेल वार्डर भर्ती पात्रता मानदंड और भर्ती प्रक्रिया के विस्तृत विवरण को जान लेना चाहिए| इसलिए उम्मीदवारों को निचे सम्पूर्ण विवरण को पढने की सलाह दी जाती है|

यह भी पढ़ें- बिहार पुलिस वनपाल भर्ती: पात्रता और चयन प्रक्रिया

बिहार पुलिस जेल वार्डर भर्ती महत्वपूर्ण बिंदु

भर्ती पद का नामबिहार पुलिस जेल वार्डर
संचालन निकायकेंद्रीय चयन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC), पटना
भर्ती की आवृतिपद रिक्ति अनुसार
चयन प्रक्रियालिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक माप परीक्षण और चिकित्सा परीक्षण
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
परीक्षा का तरीकालिखित परीक्षा
नौकरी का स्तरराज्य स्तर
भाषाहिंदी / अंग्रेजी
भर्ती का उदेश्यबिहार राज्य में रिक्त पुलिस जेल वार्डर के पदों को भरना
आधिकारिक वेबसाइटcsbc.bih.nic.in

बिहार पुलिस जेल वार्डर भर्ती महत्वपूर्ण तिथियां

उम्मीदवारों को बिहार पुलिस जेल वार्डर भर्ती की महत्वपूर्ण तारीखों के बारे में जानना आवश्यक है, ताकि कोई महत्वपूर्ण आवेदन या परिणाम तिथि न छूटे| इसके लिए उम्मीदवारों को हमारा सुझाव है की उनको केंद्रीय चयन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC), पटना की अधिकारिक वेबसाइट (csbc.bih.nic.in) का अवलोकन करते रहना चाहिए| ताकि स्वयं नयी सूचना से अवगत होते रहें|

यह भी पढ़ें- बिहार फायरमैन कांस्टेबल भर्ती

बिहार पुलिस जेल वार्डर भर्ती योग्यता मानदंड

जो उम्मीदवार बिहार पुलिस जेल वार्डर भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें पहले पात्रता मानदंड की जांच करनी चाहिए| मानदंड बोर्ड द्वारा निर्धारित किये जाते है और सभी उम्मीदवारों को पद के लिए आवेदन करने हेतु इन्हें पूरा करना होगा| जो इस प्रकार है, जैसे-

राष्ट्रीयता- बिहार पुलिस जेल वार्डर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को भारतीय नागरिक होना चाहिए|

आयु सीमा-

1. अनारक्षित (सामान्य) कोटि के पुरुषों के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 23 वर्ष होनी चाहिए|

2. पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुषों के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 25 वर्ष होनी चाहिए|

3. अनारक्षित (सामान्य), पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 26 वर्ष होनी चाहिए|

4. अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के पुरुषों एवं महिलाओं के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 28 वर्ष होनी चाहिए|

5. गृहरक्षकों से भरी जानेवाली रिक्तियों के लिए निर्धारित अधिकतम उम्र सीमा में सभी श्रेणी / कोटि / आरक्षण कोटि के गृह रक्षकों को पाँच वर्षों की छूट दी जाएगी|

6. भूतपूर्व सैनिकों के लिए अधिकतम उम्र सीमा 45 वर्ष होगी|

7. अन्य राज्यों के आरक्षण कोटि के अभ्यर्थियों की गणना अनारक्षित (सामान्य) कोटि के अभ्यर्थी के रूप में की जायेगी| तदनुरूप उनके लिए अनारक्षित (सामान्य) कोटि के अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित आयु सीमा लागू होगी|

शैक्षणिक योग्यता- उम्मीदवार को किसी भी राज्य शासन / केन्द्रीय शासन द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड / पर्षद से इण्टरमीडिएट (10+2) परीक्षा में उर्तीण अथवा समकक्ष शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए|

यह भी पढ़ें- बिहार पुलिस होमगार्ड भर्ती: पात्रता और चयन प्रक्रिया

बिहार पुलिस जेल वार्डर भर्ती आवेदन

बिहार पुलिस जेल वार्डर भर्ती हेतु आवेदन करे के लिए उम्मीदवारों को संचालन निकाय की आधिकारिक अधिसूचना के बाद आवेदन करना होता है| बिहार पुलिस जेल वार्डर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु उम्मीदवार निचे दिए गए निर्देशों का पालन कर सकते है| जो इस प्रकार है, जैसे-

1. भर्ती संचालन निकाय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ|

2. बिहार पुलिस में कांस्टेबल भर्ती के लिए विज्ञापन / अधिसूचना विकल्प पर क्लिक करें|

3. सभी निर्देशों को पढ़ें और अप्लाई बटन पर क्लिक करें|

4. एक उपयोगकर्ता नाम और ईमेल आईडी बनाकर रजिस्टर करें|

5. लॉगइन पेज पर जाएं|

6. सभी विवरणों को भरकर आवेदन पत्र को पूरा करें, जैसे- क्रेडेंशियल, ईमेल पता, फोन नंबर, शिक्षा योग्यता और अन्य संपर्क विवरण|

7. हस्ताक्षर, फोटोग्राफ और आवश्यक प्रमाणपत्र अपलोड करें|

8. आवेदन का भुगतान करें और सबमिट करें|

9. भविष्य के संदर्भ के लिए एप्लिकेशन फॉर्म को सहेजें|

यह भी पढ़ें- बिहार पुलिस ड्राइवर कांस्टेबल भर्ती: पात्रता और चयन प्रक्रिया

बिहार पुलिस जेल वार्डर भर्ती प्रवेश पत्र

बिहार पुलिस जेल वार्डर भर्ती प्रवेश पत्र केंद्रीय चयन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) द्वारा पहले आवेदन-पत्रों के संग्रहण के उपरान्त, आवेदन-पत्रों की संवीक्षा की जायेगी एवं जिन अभ्यर्थियों के आवेदन-पत्र सही पाये जायेंगे, उनके प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि के 7 से 15 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किये जायेगे| एडमिट कार्ड डाक द्वारा नहीं भेजे जाएंगे| बिहार पुलिस में कांस्टेबल भर्ती प्रवेश पत्र प्राप्त करने के चरण इस प्रकार है, जैसे-

1. भर्ती संचालन निकाय की अधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ और डाउनलोड प्रवेश पत्र लिंक खोजें|

2. जैसे ही आप डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करेंगे हैं, एक नया टैब प्रकट होगा|

3. पंजीकरण संख्या / रोल नंबर, जन्म तिथि / पासवर्ड” और “कैप्चा” दर्ज करें|

4. विवरण दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें|

5. अब एडमिट कार्ड का दस्तावेज खुलेगा|

6. भविष्य के सन्दर्भ के लिए एडमिट कार्ड को डाउनलोड विकल्प करें और प्रिंट लें|

यह भी पढ़ें- बिहार पुलिस लेडी कांस्टेबल भर्ती: पात्रता और चयन प्रक्रिया

बिहार पुलिस जेल वार्डर भर्ती प्रक्रिया

प्राप्त आवेदनों के आधार पर अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा आयोजित की जायेगी| लिखित परीक्षा के गुणागुण के आधार पर शारीरिक जाँच-माप परीक्षण हेतु श्रेणी / कोटिवार रिक्ति के पाँच गुणा अभ्यर्थियों की सूची तैयार की जायेगी| शारीरिक जाँच हेतु अर्हता प्राप्त अभ्यर्थियों की पर्याप्त संख्या में अनुपलब्धता की दशा में अभ्यर्थियों का अनुपात उपयुक्त रूप से कम किया जा सकेगा|

शारीरिक जाँच-माप परीक्षण में सफल अभ्यर्थियों में मेधावार एवं आरक्षण कोटिवार रिक्तियों के बराबर अभ्यर्थियों का चयन कर उनकी सूची नियुक्ति प्राधिकार (महानिरीक्षक, कारा एवं सुधार सेवाएँ, बिहार) को सौंप दी जायेगी| केन्द्रीय चयन पर्षद से योग्य अभ्यर्थियों की सूची प्राप्त होने के पश्चात विहित प्रावधान के अधीन गठित मेडिकल बोर्ड द्वारा अभ्यर्थियों का चिकित्सीय परीक्षण कराया जायेगा|

नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों का चिकित्सीय परीक्षण में योग्य पाया जाना अनिवार्य होगा| यदि चिकित्सीय परीक्षण में कुछ अभ्यर्थी सफल नहीं होते हैं, तो नियुक्ति प्राधिकार द्वारा चिकित्सीय परीक्षण में असफल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या के अनुसार केन्द्रीय चयन पर्षद से आरक्षण कोटिवार अभ्यर्थियों की मेधा सूची से नामों की अनुसंशा मांगी जायेगी तथा पर्षद से ऐसी सूची प्राप्त होने पर नियुक्ति प्राधिकार द्वारा उनकी नियुक्ति हेतु समुचित कार्रवाई की जायेगी|

लिखित परीक्षा

लिखित परीक्षा का स्तर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की दसवीं कक्षा के स्तर का होगा एवं प्रश्न वस्तुनिष्ठ (ऑब्जेक्टिव) प्रकार के होंगे| लिखित परीक्षा 300 अंकों की होगी| दो घंटों के एक प्रश्न-पत्र में कुल 100 प्रश्न होंगे जिसमें प्रत्येक सही उत्तर के लिए तीन अंक देय होंगे| उत्तर-पुस्तिका दो प्रतियों में होगी जिनमें से एक प्रति कार्बन प्रति के रूप में होगी और यह प्रति चयन पर्षद के पास सुरक्षित रखी जाएगी|

सभी श्रेणी / कोटि यथा अनारक्षित (सामान्य) / आरक्षित / गृह रक्षक एवं भूतपूर्व सैनिक आदि के जो अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में कुल अंक का न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करने में असफल रहेंगे, वे निरहित (Disqualify) घोषित किये जायेंगे एवं आगे की चयन प्रक्रिया से बाहर हो जायेंगे|

मेधा सूची, लिखित परीक्षा में अभ्यर्थी द्वारा प्राप्त अंक के आधार पर तैयार की जायेगी| लिखित परीक्षा में दो या अधिक अभ्यर्थियों के समान अंक प्राप्त करने की दशा में मेधा सूची में उनके स्थान का निर्धारण, उनकी जन्म तिथियों के आधार पर एवं समान अंक प्राप्त करने एवं समान जन्म तिथि वाले दो या अधिक अभ्यर्थियों की दशा में उनकी शैक्षणिक अर्हता के आधार पर निर्धारित किया जायेगा|

इस प्रकार समान अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों में अधिक उम्र वाले एवं समान प्राप्तांक एवं समान जन्म तिथि वाले अभ्यर्थियों की दशा में उच्चतर शैक्षणिक अर्हता वाले अभ्यर्थी का स्थान मेधा सूची में उच्चतर रखा जायेगा|

लिखित परीक्षा के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों को शारीरिक जाँच-माप परीक्षण में सम्मिलित होना होगा एवं इसमें सफल होना अनिवार्य होगा परन्तु शारीरिक जाँच-माप परीक्षण के आधार पर कोई अंक देय नहीं होगा| शारीरिक योग्यता के न्यूनतम निर्धारित मापदण्ड में कोई छूट अनुमान्य नहीं होगी|

यह भी पढ़ें- बिहार पुलिस जेल वार्डर भर्ती

शारीरिक मानक

बिहार पुलिस जेल वार्डर भर्ती के अगले चरण में स्थान बनाने के लिए उम्मीदवारों का शारीरिक मानक परीक्षण में खरा उतरना आवश्यक है, जो इस प्रकार है, जैसे-

ऊँचाई-

1. अनारक्षित (सामान्य) वर्ग के पुरुषों एवं पिछड़ा वर्ग के पुरुषों के लिए- न्यूनतम 165 सेन्टीमीटर होनी चाहिए|

2. अत्यन्त पिछड़ा वर्ग के पुरूषों के लिए- न्यूनतम 162 सेन्टीमीटर होनी चाहिए|

3. अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के पुरुषों के लिए- न्यूनतम 160 सेन्टीमीटर होनी चाहिए|

4. सभी वर्गों की महिलाओं के लिए- न्यूनतम 155 सेन्टीमीटर होनी चाहिए|

सीना (सिर्फ पुरूषों के लिए)-

1. अनारक्षित (सामान्य) वर्ग, पिछड़ा वर्ग एवं अत्यन्त पिछड़ा वर्ग के पुरुषों के लिए-

बिना फुलाए- 81 सेन्टीमीटर (ब्यूनतम)

फुलाकर- 86 सेन्टीमीटर (न्यूनतम)

2. अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के पुरूषों के लिए –

बिना फुलाए- 79 सेन्टीमीटर (न्यूनतम)

फुलाकर- 84 सेन्टीमीटर (न्यूनतम)

नोट- उपरोक्त सभी के लिए फुलाने के बाद सीना में कम से कम 5 सेन्टीमीटर का अन्तर होना अनिवार्य होगा|

यह भी पढ़ें- बिहार में पुलिस सब इंस्पेक्टर कैसे बने

शारीरिक योग्यताएँ

दौड़-

पुरुषों के लिए- एक मील की दौड़ के लिए समय सीमा- 6 मिनट (अधिक समय लेने वाले अभ्यर्थी असफल घोषित होंगे)|

महिलाओं के लिए- एक किलोमीटर की दौड़ के लिए समय सीमा- 6 मिनट (अधिक समय लेने वाली अभ्यर्थी असफल घोषित होंगी)|

उँची कूद-

पुरुषों के लिए- न्यूनतम 4 (चार) फुट

महिलाओं के लिए- न्यूनतम 3 (तीन) फुट

लंबी कूद-

पुरुषों के लिए- न्यूनतम 12 (बारह) फुट

महिलाओं के लिए- न्यूनतम 9 (नौ) फुट

गोला फेंक-

पुरुषों के लिए- 16 पौंड का गोला न्यूनतम 16 (सोलह) फुट फेंकना होगा|

महिलाओं के लिए- 12 पौंड का गोला न्यूनतम 10 (दस) फुट फेंकना होगा|

चिकित्सा परीक्षा

बिहार पुलिस जेल वार्डर भर्ती शारीरिक जाँच-माप परीक्षण में सफल अभ्यर्थियों में मेधावार एवं आरक्षण कोटिवार रिक्तियों के बराबर अभ्यर्थियों का चयन कर उनकी सूची नियुक्ति प्राधिकार (महानिरीक्षक, कारा एवं सुधार सेवाएँ, बिहार) को सौंप दी जायेगी|

केन्द्रीय चयन पर्षद से योग्य अभ्यर्थियों की सूची प्राप्त होने के पश्चात विहित प्रावधान के अधीन गठित मेडिकल बोर्ड द्वारा अभ्यर्थियों का चिकित्सीय परीक्षण कराया जायेगा| नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों का चिकित्सीय परीक्षण में योग्य पाया जाना अनिवार्य होगा|

परिणाम

अंतिम बिहार पुलिस जेल वार्डर भर्ती परिणाम केंद्रीय चयन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC), पटना द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है| बोर्ड द्वारा जारी अंतिम परिणाम उम्मीदवारों के प्रदर्शन पर आधारित होगा|

यह भी पढ़ें- बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग भर्ती

अगर आपको यह लेख पसंद आया है, तो कृपया वीडियो ट्यूटोरियल के लिए हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें| आप हमारे साथ Twitter और Facebook के द्वारा भी जुड़ सकते हैं|

Reader Interactions

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Primary Sidebar

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Twitter
  • YouTube

श्रेणियां

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Sitemap

Copyright@Dainik Jagrati