• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
Dainik Jagrati

दैनिक जाग्रति

ऑनलाइन हिंदी में जानकारी

  • ब्लॉग
  • करियर
  • स्वास्थ्य
  • खेती-बाड़ी
    • जैविक खेती
    • सब्जियों की खेती
    • बागवानी
    • पशुपालन
  • पैसा कैसे कमाए
  • सरकारी योजनाएं
  • अनमोल विचार
    • जीवनी
Home » ब्लॉग » झारखंड पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा; सिलेबस, पैटर्न, अंकन योजना

झारखंड पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा; सिलेबस, पैटर्न, अंकन योजना

by Bhupender Choudhary Leave a Comment

झारखंड पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा; सिलेबस, पैटर्न, अंकन योजना

यदि आप झारखंड पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन करने की योजना बना रहे हैं| तब आपको झारखंड पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा अंकन योजना, पैटर्न और पाठ्यक्रम के बारे में विस्तार से पता होना चाहिए क्योंकि आपको परीक्षा की तैयारी शुरू करनी होगी| आजकल कॉम्पीटिशन लेवल बहुत ज्यादा हो जाता है, इसलिए कॉम्पिटिटिव एग्जाम बहुत ज्यादा कठिन हो जाते हैं|

उम्मीदवारों को इस बात की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ता है कि क्या तैयारी करें और कैसे तैयारी करें| झारखंड पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती के पहले चरण में लिखित ऑनलाइन परीक्षा होती है| इसमें जनरल नॉलेज, जनरल हिंदी और जनरल साइंस जैसे सेक्शन शामिल हैं| इन खंडों में, विभिन्न विषयों को शामिल किया गया है|

तो आपको यह जानकर खुशी हो सकती है कि नीचे विस्तृत झारखंड पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम प्रदान किया है| ताकि परीक्षा के इच्छुक उम्मीदवार बेहतर रणनीति और तैयारी के साथ भर्ती में शामिल हो सकें| उम्मीदवार पैटर्न और पाठ्यक्रम को विस्तार से जानने के लिए निचे पूरा लेख पढ़ें| पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा की तैयारी कैसे करें के टिप्स यहाँ पढ़ें- पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा की तैयारी कैसे करें

यह भी पढ़ें- झारखंड पुलिस में सब इंस्पेक्टर कैसे बने: जाने भर्ती प्रक्रिया

झारखंड पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा पैटर्न

झारखंड पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा को क्लीयर करने के लिए परीक्षा पैटर्न एक आवश्यक मापदंड है| किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए उसके पैटर्न जानना महत्वपूर्ण है ताकि आप अपनी तैयारियों को उसी के अनुसार निर्धारित कर सकें| तो आइए लिखित परीक्षा के लिए एक-एक करके विस्तार से झारखंड पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा पैटर्न को जानते है| जो इस प्रकार से है, जैसे-

1. प्रारम्भिक एवं मुख्य परीक्षा कम्प्यूटर आधारित परीक्षा होगी|

2. दोनो परीक्षाओं में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय उत्तर आधारित होंगे|

3. एक प्रश्न का पूर्ण अंक 3 (तीन) होगा यानि प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 (तीन) अंक दिए जायेंगे तथा प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 (एक) अंक की कटौती की जायेगी|

4. भाषेत्तर विषयों को छोड़कर प्रश्न हिन्दी एव अग्रेजी भाषा में होंगे|

5. झारखंड पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा प्रश्नों का स्तर स्नातक स्तर का होगा|

प्रारम्भिक परीक्षा

झारखंड पुलिस सब इंस्पेक्टर प्रारम्भिक परीक्षा में एक पत्र सामान्य ज्ञान का होगा| जिसकी समय अवधि, विषय और अंक विभाजन इस प्रकार है, जैसे-

विषय  प्रश्नों की संख्या  अधिकतम अंक  समय अवधि 
सामान्य अध्ययन 30 90  

 

2 घंटे

झारखण्ड राज्य से संबंधित ज्ञान 30 90
सामान्य गणित 20 60
सामान्य विज्ञान 20 60
मानसिक क्षमता जाँच 20 60
कुल 120 360

यह भी पढ़ें- झारखंड में पुलिस कांस्टेबल कैसे बने

मुख्य परीक्षा 

झारखंड पुलिस सब इंस्पेक्टर मुख्य परीक्षा के लिए तीन पत्र होंगे| प्रत्येक पत्र के परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी, इसमें निम्न विषय रहेंगे, जैसे-

प्रश्न-पत्र- 1 के लिए-

विषय  प्रश्नों की संख्या  अधिकतम अंक 
हिन्दी भाषा ज्ञान 60 180
अंग्रेजी भाषा ज्ञान 60 180
कुल 120 360

1. इस पत्र में हिन्दी तथा अंग्रेजी दोनो भाषाओं के अनुच्छेद आधारित 20 प्रश्न तथा व्याकरण आधारित 40 प्रश्न रहेंगे|

2. इस पत्र की परीक्षा में उर्तीण होने के लिए 30 प्रतिशत अर्हतांक निर्धारित रहेगा| प्राप्त अंक मेधा निर्धारण के लिए नहीं जोड़ा जायेगा|

नोट- पत्र-1 (भाषा ज्ञान) की परीक्षा में न्यूनतम अर्हतांक 30% (तीस प्रतिशत) होगा| न्यूनतम अर्हतांक से कम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी नियुक्ति के लिए चयन हेतु असफल/ अयोग्य माने जायेंगे तथा ऐसे अभ्यर्थियों के प्रश्न पत्र-2 एवं 3 का मूल्यांकण नहीं किया जायेगा| 30 प्रतिशत अंक से अधिक प्राप्तांक को कुल प्राप्तांक में नहीं जोड़ा जाएगा अर्थात् इस विषय की परीक्षा क्वालिफाईंग प्रकृति की होगी|

प्रश्न-पत्र- 2 के लिए-

विषय  प्रश्नों की संख्या  अधिकतम  अंक 
हिन्दी/ अंग्रेजी/ उर्दू / संथाली/ बंगला/ मुण्डारी(मुण्डा)/ हो/ खड़िया/ कुडूख (उराँव)/कुरमाली/ खोरठा/ नागपुरी/ पंचपरगनिया/ उड़िया/ संस्कृत में से किसी एक भाषा की परीक्षा विकल्प के आधार पर अभ्यर्थी दे सकेंगे 100 300

प्रश्न-पत्र- 3 के लिए-

विषय  प्रश्नों की संख्या  अधिकतम अंक 
सामान्य अध्ययन 30 90
झारखण्ड राज्य से संबंधित ज्ञान 40 120
सामान्य विज्ञान 20 60
सामान्य गणित 20 60
मानसिक क्षमता जाँच 20 60
कम्प्यूटर का ज्ञान 20 60
कुल 150 450

न्यूनतम अर्हतांक

झारखंड पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा में सभी कोटि के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम अर्हतांक निम्न प्रकार से निर्धारित रहेगा, जैसे-

श्रेणी  अर्हतांक (प्रतिशत)
समान्य 40 प्रतिशत
पिछड़ा वर्ग (अनु.- 2) 36.5 प्रतिशत
अत्यन्त पिछड़ा वर्ग (अनु.- 1) 34 प्रतिशत
अनु. जाति/अनु. जनजाति/ महिला वर्ग (झारखण्ड के स्थानीय निवासी) 32 प्रतिशत

नोट- न्यूनतम अर्हतांक से कम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी नियुक्ति के लिए अयोग्य होंगे एवं उन्हे मेधा सूची में स्थान नहीं दिया जायेगा|

यह भी पढ़ें- झारखंड एएनएम प्रवेश: पात्रता, आवेदन, काउंसलिंग

झारखंड पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा सिलेबस

जैसा की झारखंड पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती के पहले चरण में लिखित ऑनलाइन परीक्षा होती है| इसमें प्रारम्भिक और मुख्य परीक्षा शामिल है| दोनों परीक्षा में, विभिन्न विषयों को शामिल किया गया है| जो इस प्रकार है, जैसे-

सामान्य अध्ययन

इसमें प्रश्न का उद्देश्य अभ्यर्थी की सामान्य जानकारी तथा समाज में उनके अनुप्रयोग के सम्बन्ध में उसकी योग्यता की जाँच करना होगा| वर्तमान घटनाओं और दिन-प्रतिदिन की घटनाओं के सूक्ष्म अवलोकन तथा उनके प्रति वैज्ञानिक दृष्टिकोण जैसे मामलों की जानकारी जैसा कि किसी भी शिक्षित व्यक्ति से अपेक्षा की जाती है|

इसमें झारखण्ड, भारत और पड़ोसी देशों के संबंध में विशेष रूप से यथा संभव प्रश्न पूछे जा सकते हैं| सम-सामयिक विषय, वैज्ञानिक प्रगति, राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार, भारतीय भाषाएँ, पुस्तक, लिपि, राजधानी, मुद्रा, खेल-खिलाड़ी, महत्त्वपूर्ण घटनाएँ|

भारत का इतिहास, संस्कृति, भूगोल, पर्यावरण, आर्थिक परिदृश्य, स्वतंत्रता आंदोलन, भारतीय कृषि तथा प्राकृतिक संसाधनों की प्रमुख विशेषताएँ एवं भारत का संविधान एवं राज्य व्यवस्था, देश की राजनीतिक प्रणाली, पंचायती राज, सामुदायिक विकास, पंचवर्षिय योजना| झारखण्ड राज्य की भौगोलिक स्थिति एवं राजनीतिक स्थिति की सामान्य जानकारी|

यह भी पढ़ें- झारखंड जीएनएम नर्सिंग प्रवेश: पात्रता, आवेदन, सिलेबस, काउंसलिंग

सामान्य विज्ञान

सामान्य विज्ञान के प्रश्न में दिन-प्रतिदिन के अवलोकन एवं अनुभव पर आधारित विज्ञान की सामान्य समझ एवं परिबोध से संबंधित प्रश्न रहेंगे| जैसा कि एक सुशिक्षित व्यक्ति से जिसने किसी विज्ञान विषय का विशेष अध्ययन नहीं किया हो अपेक्षित है|

सामान्य गणित

इस विषय में सामान्यतः अंक गणित, प्राथमिक बीजगणित, ज्यामिति, सामान्य त्रिकोणमिति, क्षेत्रमिति से संबंधित प्रश्न रहेंगे| सामान्यतः इसमें मैट्रिक / 10वीं कक्षा स्तर के प्रश्न रहेंगे|

मानसिक क्षमता जाँच

इसमें शाब्दिक एवं गैर शाब्दिक दोनो प्रकार के प्रश्न रहेंगे| इस घटक में निम्न से संबंधित यथासंभव प्रश्न पूछे जा सकते हैं, जैसे- सादृश्य, समानता एवं भिन्नता, स्थान कल्पना, समस्या समाधान, विश्लेषण, दृश्य स्मृति, विभेद, अवलोकन, संबंध अवधारणा, अंक गणितीय तर्कशक्ति, अंक गणितीय संख्या श्रृंखला एवं कूट लेखन तथा कूट व्याख्या इत्यादि|

झारखण्ड राज्य के भूगोल, इतिहास, सभ्यता संस्कृति, भाषा–साहित्य, स्थान, खान खनिज, उधोग, राष्ट्रीय आंदोलन में झारखण्ड का योगदान, विकास योजनाऐं, खेल-खिलाड़ी, व्यक्तित्व, नागरिक उपलब्धियाँ, राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय महत्व के विषय इत्यादि|

यह भी पढ़ें- झारखंड पटवारी भर्ती: पात्रता, आवेदन और चयन प्रक्रिया

अगर आपको यह लेख पसंद आया है, तो कृपया वीडियो ट्यूटोरियल के लिए हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें| आप हमारे साथ Twitter और Facebook के द्वारा भी जुड़ सकते हैं|

Reader Interactions

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Primary Sidebar

अपने विचार खोजें

दैनिक जाग्रति से जुड़ें

  • Facebook
  • Instagram
  • Twitter
  • YouTube

हाल के पोस्ट:-

मेजर ध्यानचंद कौन थे? | ध्यानचंद की जीवनी | हॉकी के जादूगर

दिसंबर महीने में बागवानी और बागों के कृषि कार्य

दिसंबर महीने में सब्जियों की खेती और कृषि कार्य

मिल्खा सिंह पर निबंध | 10 Lines on Milkha Singh in Hindi

मिल्खा सिंह के अनमोल विचार | Quotes of Milkha Singh

दिसम्बर माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

मिल्खा सिंह कौन थे? मिल्खा सिंह का जीवन परिचय | फ्लाइंग सिख

ब्लॉग टॉपिक

  • अनमोल विचार
  • करियर
  • खेती-बाड़ी
  • गेस्ट पोस्ट
  • जीवनी
  • जैविक खेती
  • धर्म-पर्व
  • निबंध
  • पशुपालन
  • पैसा कैसे कमाए
  • बागवानी
  • सब्जियों की खेती
  • सरकारी योजनाएं
  • स्वास्थ्य

Copyright@Dainik Jagrati

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us