• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar

Dainik Jagrati

Agriculture, Health, Career and Knowledge Tips

  • Agriculture
  • Career & Education
  • Health
  • Govt Schemes
  • Business & Earning
  • Guest Post

गोभी वर्गीय सब्जियों का बीज उत्पादन; जाने संबंधित कृषि क्रियाएं

फ़रवरी 12, 2026 by Bhupender Choudhary Leave a Comment

विभिन्न गोभी वर्गीय सब्जियों में से फुल गोभी ही एक ऐसी फसल है| जिसका बीजोत्पादन मैदानी क्षेत्रों में लिया जा सकता है| अन्य का समशीतोष्ण जलवायु वाले क्षेत्र ही बीजोत्पादन के लिए उपयुक्त है| गोभी वर्गीय सब्जियों के बीजोत्पादन के लिए खेत में फुल को काटते नही है, बल्कि फसल की समय पर सिंचाई और देखभाल करते रहते है, इस लेख में विभिन्न गोभी वर्गीय सब्जियों में से फुल गोभी और बंद गोभी के बीजोत्पादन की प्रक्रिया जानेगे|

यह भी पढ़ें- गोभी वर्गीय सब्जियों की जैविक खेती

गोभी वर्गीय सब्जियों के बीज उत्पादन की प्रक्रिया

बंद गोभी- व्यावसायिक स्तर पर बीज ठडे क्षेत्रों में तैयार किया जाता है, जैसे की पहले ही बताया गया है, की बंद गोभी के बीजोत्पादन के लिए समशीतोष्ण जलवायु वाले क्षेत्रों में पौधों को शीत ऋतु में खेत में ऐसे ही या उन पर मिट्टी चढ़ाकर छोड़ दिया जाता है| अधिक ठडे क्षेत्रों में बन्दों को 2 x 1 x 1 मीटर के आकार की नाली या खत्ती में रखा जाता है|

बन्द के ऊपर के पत्ते उतार दिए जाते हैं और इन्हें नाली में एक परत के रूप में रखा जाता है एवं दोनों ओर वायु के आवागमन के लिए छिद्र रखे जाते हैं| बर्फ पिघलने पर मार्च से अप्रैल में इन बन्दों को खेत में रोपित कर दिया जाता है| इस समय 3 सेंटीमीटर गहरा चीरा बन्द के ऊपर दिया जाता है, जिससे वहां से फूल के कल्ले निकलते हैं|

फूलगोभी- फूलगोभी गोभी वर्गीय सब्जियों की कोमल फसल है, इसका रोपण फूल बनने पर संभव नहीं है| जब पौधे बड़े हो जाते हैं, तब उनकी गहरी गुड़ाई नहीं करनी चाहिए| अगेती एवं मध्यम मौसमी किस्मों के बीज मैदानी भागों और निचले पहाड़ी क्षेत्रों में उत्पादित किए जाते हैं|

परंतु पछेती किस्मों के बीज समुद्र तल से 1200 से 1500 मीटर तक की ऊंचाई वाले मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में जहां पर आम तौर पर तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक न हो, पैदा किए जा सकते हैं| विश्वसनीय स्रोतों से प्राप्त उत्तम गुणवत्ता वाले बीज से ही पौधे तैयार करें और सामान्य फसल की तरह खेती करें|

यह भी पढ़ें- सब्जियों की जैविक खेती

गोभी वर्गीय सब्जियों की बीजोत्पादन फसल से अवांछनीय पौधे निकलना

बंदगोभी- इस गोभी वर्गीय सब्जी का तीन अवस्थाओं में फसल का निरीक्षण करें, जैसे-

1. वानस्पतिक वृद्धि पर रोगी, बंदरहित और अन्य किस्म के पौधे निकाल दें|

2. बन्द बनने पर उसके आकार, रंग एवं कठोरता के लिए निरीक्षण करें|

3. फूलते समय खरपतवार एवं रोगी पौधों को निकाल दें|

फूलगोभी- अंवाछनीय एवं रोगी पौधों को निम्न चार अवस्थाओं पर निकालना आवश्यक है, जैसे-

1. वनस्पति बढ़वार होने पर|

2. फूलगोभी के फूल बनने पर|

3. फूलगोभी तैयार होने पर|

4. फूलते समय|

यह भी पढ़ें- सब्जियों की नर्सरी (पौधशाला) तैयार कैसे करें

गोभी वर्गीय सब्जियों की बीजोत्पादन फसल से बीज प्राप्त करना 

इन सब्जियों का बीज प्राप्त करने के लिए ध्यान रखा जाए कि फूलगोभी या उसके परिवार की दूसरी किस्मों या फसलों के बीच 1000 मीटर व 1600 मीटर की दूरी क्रमशः प्रमाणित और आधार बीज तैयार करने के लिए रखें|

गोभी वर्गीय सब्जियों की बीजोत्पादन फसल कटाई और सुखाना

इन गोभी वर्गीय सब्जियों की जब फलियां पक जाएं तो उन्हें शाखा सहित काट लें और इनके गट्ठे बनाकर ढेर में सुखा लें एवं पूरे सूख जाने पर पूरे बीज की झड़ाई करें और बीज को सुखाकर पूरी तरह से सुरक्षित भंडार करें|

गोभी वर्गीय सब्जियों की बीजोत्पादन फसल से बीज प्राप्ति

बंदगोभी- अगेती किस्मों से 5 से 6 क्विंटल प्रति हेक्टेयर बीज प्राप्त होता है|

बंदगोभी- पछेती किस्मों से 7 से 8 क्विंटल प्रति हेक्टेयर बीज प्राप्त होता है|

फूलगोभी- अगेती किस्मों से 5 से 6 क्विंटल प्रति हेक्टेयर बीज प्राप्त होता है|

फूलगोभी- पछेती किस्मों से 3 से 4 क्विंटल प्रति हेक्टेयर बीज प्राप्त होता है|

यह भी पढ़े- पत्ता व फूल गोभी की खेती

प्रिय पाठ्कों से अनुरोध है, की यदि वे उपरोक्त जानकारी से संतुष्ट है, तो अपनी प्रतिक्रिया के लिए “दैनिक जाग्रति” को Comment कर सकते है, आपकी प्रतिक्रिया का हमें इंतजार रहेगा, ये आपका अपना मंच है, लेख पसंद आने पर Share और Like जरुर करें|

Reader Interactions

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Primary Sidebar

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Twitter
  • YouTube

श्रेणियां

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Sitemap

Copyright@Dainik Jagrati