• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
Dainik Jagrati

Dainik Jagrati

Hindi Me Jankari Khoje

  • Agriculture
    • Vegetable Farming
    • Organic Farming
    • Horticulture
    • Animal Husbandry
  • Career
  • Health
  • Biography
    • Quotes
    • Essay
  • Govt Schemes
  • Earn Money
  • Guest Post
Home » एमपी व्यापम ग्रुप- 5 व 6 भर्ती: योग्यता, आवेदन, सिलेबस, परिणाम

एमपी व्यापम ग्रुप- 5 व 6 भर्ती: योग्यता, आवेदन, सिलेबस, परिणाम

December 15, 2019 by Bhupender Choudhary Leave a Comment

एमपी व्यापम ग्रुप- 5 व 6 भर्ती: योग्यता, आवेदन, सिलेबस, परिणाम

एमपी व्यापम ग्रुप- 5 व 6 भर्ती न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता हाई स्कूल या 10+2 और पद से संबन्धित प्रमाण पत्र उत्तीर्ण बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर देती है| एमपी व्यापम ग्रुप- 5 व 6 भर्ती की जब भी बोर्ड (MPPEB) द्वारा अधिसूचना जारी होती है, तो अभ्यर्थियों को इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होता है| इसके लिए आवेदक को आवेदन करने से पहले भर्ती के पात्रता मानदंड की जानकारी होना अवश्यक है| यदि कोई भी आवेदक पात्रता मानदंड को पूरा नही करता है, तो उसका आवेदन रद कर दिया जाएगा|

इसके लिए आवेदक को अधिसूचना से पहले पात्रता शर्तों को अनिवार्य रूप से पूरा करते हुये भर्ती में सफलता हेतु चयन प्रक्रिया, आवेदन, पैटर्न और पाठ्यक्रम की जानकारी होना अति अवश्यक है| ताकि अभ्यार्थी बेहतर रणनीति के साथ एमपी व्यापम ग्रुप- 5 व 6 भर्ती की चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकें| इसलिए इस लेख में भर्ती प्रक्रिया की पूरी जानकारी का उल्लेख किया गया है|

यह भी पढ़ें- MP व्यापम ग्रुप 4 भर्ती: पात्रता, आवेदन, सिलेबस और चयन प्रक्रिया

एमपी व्यापम ग्रुप- 5 व 6 भर्ती चयन प्रक्रिया

एमपी व्यापम ग्रुप- 5 व 6 भर्ती के विभिन्न पदों को भरने के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चयन राउंड में उनके प्रदर्शन के आधार पर होगी| इन राउंड में अच्छा प्रदर्शन करने वाले आवेदकों को रिक्त पदों के लिए चुना जाएगा| चयन प्रक्रिया इस प्रकार होगी, जैसे-

1. आवेदनों की शॉर्टलिस्टिंग

2. लिखित परीक्षा

3. शारीरिक दक्षता (यदि लागू हो)

4. मेडिकल टेस्ट (यदि लागू हो)

5. साक्षात्कार (यदि लागू हो) आदि|

एमपी व्यापम ग्रुप- 5 व 6 भर्ती तिथियां

उम्मीदवारों को एमपी व्यापम ग्रुप- 5 व 6 भर्ती की महत्वपूर्ण तारीखों के बारे में जानना आवश्यक है, ताकि कोई महत्वपूर्ण आवेदन या परिणाम तिथि न छूटे| इसके लिए उम्मीदवारों को हमारा सुझाव है की उनको मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एजुकेशन बोर्ड (MPPEB) की अधिकारिक वेबसाइट (peb.mp.gov.in और peb.mponline.gov.in) और दैनिक समाचार पत्रों का अवलोकन करते रहना चाहिए| ताकि स्वयं नयी सूचनाओं से अवगत होते रहें|

एमपी व्यापम ग्रुप- 5 व 6 भर्ती पद

1. एमपी व्यापम ग्रुप- 5 भर्ती परीक्षा के अंतर्गत प्रमुख पद इस प्रकार है, जैसे-

लेब टेक्नीशियन (चिकित्सा) / सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी / नर्स / स्टॉफ नर्स/ लैब असिस्टेंट / लैब अटेंडेन्ट / रेडियोग्राफर / ड्रेसर / सहायक स्टीवर्ड / ई.सी. जी.टेक्नीशियन / मॉडलर / फिजिओथेरेपिस्ट / फार्मासिस्ट / ए.एन.एम. / दाई एवं सभी प्रकार के अन्य समकक्ष (सहचिकित्सा) संवर्ग एवं अन्य समकक्ष पद आते है|

2. एमपी व्यापम ग्रुप- 6 भर्ती परीक्षा के अंतर्गत प्रमुख पद इस प्रकार है, जैसे-

उपग्रुप- 1- कर्मशला निदेशक / कुशल सहायक / तकनीकी सहायक / डिमोन्सट्रेटर मेन्टेनेन्स तकनीशियन / मेन्टेनेन्स तकनीशियन जूनियर इन्सट्रक्टर तथा अन्य समतुल्य संवर्ग एवं पद आते है|

उपग्रुप- 2- प्रयोगशाला परिचारक एवं अन्य समतुल्य पद आते है|

यह भी पढ़ें- MP Vyapam Group- 3 भर्ती: पात्रता, आवेदन, सिलेबस, चयन प्रक्रिया

एमपी व्यापम ग्रुप- 5 व 6 भर्ती पात्रता मानदंड

एमपी व्यापम ग्रुप- 5 व 6 भर्ती के अंतर्गत विभिन्न पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए पात्रता मानदंड इस प्रकार है, जैसे-

एमपी व्यापम ग्रुप- 5 व 6 भर्ती नागरिकता

1. आवेदक को भारत का नागरिक होना चाहिये|

2. नेपाल की प्रजा होना चाहीये|

3. किसी ऐसे उम्मीदवार को जिसके मामले में पात्रता का प्रमाण-पत्र आवश्यक हो इस बात के अध्यधीन अंतिम रूप से नियुक्त किया जा सकेगा कि राज्य शासन द्वारा उसके पक्ष में आवश्यक प्रमाण-पत्र अंतत: जारी कर दिया जाए|

4. ऐसे अभ्यर्थी जो मध्य प्रदेश के स्थाई निवासी नहीं हैं, सिर्फ अनारक्षित / ओपन के अंतर्गत रिक्त पदों हेतु ही अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं| ऐसे आवेदकों को आरक्षण अथवा आयु सीमा में छूट का कोई भी लाभ नहीं मिलेगा|

एमपी व्यापम ग्रुप- 5 व 6 भर्ती आयु सीमा

1. उन समस्त पदों के लिए जिनके कि लिए मण्डल संयुक्त कनिष्ठ सेवा अर्हता परीक्षा आयोजित कर रहा है, न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु-सीमा 40 वर्ष होगी|

2. अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़े वर्गो, विभागों / निगमों / मण्डलों / आयोगों / स्वायत्तशासी निकायों / होमगार्ड में कार्यरत शासकीय सेवकों तथा महिला अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा 45 वर्ष होगी|

3. अधिकतम आयु सीमा के सम्बन्ध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी संशोधन लागू समझे जाएंगे|

4. आयु सीमा की गणना भर्ती के चालू वर्ष की 1 जनवरी की स्थिति में की जाएगी|

5. परंतु अधिकतम आयु सीमा गृह (पुलिस), आबकारी तथा जेल विभाग के कार्यपालक पदों के लिए लागू नहीं होगी| ऐसे विभागों के कार्यपालक पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा उनके भरती नियमों में विहित किए गए अनुसार लागू होगी|

6. परंतु यह और कि अधिकतम आयु सीमा में छूट जो कि शारीरिक रूप से विकलांग / भूतपूर्व सैनिक को प्रदान की जानी है, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी आदेशों / दिशा निर्देशों के अनुसार होगी|

7. परंतु यह भी कि सभी प्रकार की छूट सम्मिलित करते हुए किसी भी स्थिति में किसी भी प्रवर्ग के लिए अधिकतम आयु-सीमा 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी|

एमपी व्यापम ग्रुप- 5 व 6 भर्ती शैक्षणिक योग्यता

1. एमपी व्यापम ग्रुप- 5 भर्ती के अंतर्गत विभिन्न पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है, जैसे-

अभ्यर्थियों ने हायर सेकण्डरी परीक्षा (10+2) विज्ञान विषय के साथ उत्तीर्ण की हों तथा उनके पास संबंधित पद के लिये आवश्यक प्रमाण पत्र / पत्रोपाधि ( डिप्लोमा ) होना चाहिए|

2. एमपी व्यापम ग्रुप- 6 उप समूह- 1 और 2 भर्ती के अंतर्गत विभिन्न पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है, जैसे-

अभ्यर्थियों ने हाई स्कूल (10+2) पद्धति से उत्तीर्ण की हों तथा औद्यागिक प्रशिक्षण संस्था अथवा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त संस्था से संबंधित विषय / ट्रेड में प्रमाण पत्र परीक्षा उत्तीर्ण की होनी चाहिए|

विशेष- उक्त योग्यता / शैक्षणिक योग्यता के अतिरिक्त विभाग द्वारा प्रदत्त योग्यता / समय-समय पर सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किये नियम / योग्यता मान्य होंगें|

यह भी पढ़ें- MP Vyapam Group- 2 भर्ती: पात्रता, आवेदन, सिलेबस, चयन प्रक्रिया

एमपी व्यापम ग्रुप- 5 व 6 भर्ती आवेदन पत्र

एमपी व्यापम ग्रुप- 5 व 6 भर्ती के अंतर्गत विभिन्न पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए आवेदन की प्रक्रिया इस प्रकार है, जैसे-

1. सबसे पहले, व्यापम आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ|

2. मुख्य पृष्ठ पर अपनी भाषा अंग्रेजी या हिंदी चुनें|

3. अब ऑनलाइन फॉर्म अपनी पात्रता और विज्ञप्ति के अनुसार समूह- 5 या समूह- 6 (उप समूह- 1 व 2) पर क्लिक करें|

4. विज्ञप्ति को डाउनलोड करें और निर्देशों को ध्यान से पढ़ें|

5. सुनिश्चित करें कि आप विज्ञप्ति में दी गई सभी पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं|

6. अब दिए गए एमपी ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करें|

7. अपने स्टिक नाम, आयु, शैक्षिक विवरण और अन्य जैसे विवरण दर्ज करें|

8. अपनी हालिया तस्वीर और हस्ताक्षर की प्रतियां या अन्य विज्ञप्ति अनुसार अवश्यक दस्तावेज अपलोड करें|

9. आवेदन भरने के बाद पुनः जाँचे और त्रुटियों को ठीक करें|

10. अब आवेदन को सबमिट करें|

11. अब अपनी श्रेणी के आधार पर आवेदन शुल्क का भुगतान करें, कार्ड या ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से|

12. अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन और शुल्क का प्रिंट आउट अवश्य ले लें|

यह भी पढ़ें- MP Vyapam Group 1 भर्ती: पात्रता, आवेदन, सिलेबस, चयन प्रक्रिया

एमपी व्यापम ग्रुप- 5 व 6 परीक्षा पैटर्न और सिलेबस 

एमपी व्यापम ग्रुप- 5 व 6 भर्ती परीक्षा के अंतर्गत विभिन्न पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए पैटर्न और सिलेबस इस प्रकार है, जैसे-

सेवा समूह उप-समूह विषय (पाठ्यक्रम)प्रश्न पत्र कुल प्रश्न कुल अंक 
 

 

समूह- 5 हायर सेकेण्डरी (10+2) (तृतीय श्रेणी)

 

 

 

–

सामान्य ज्ञान

सामान्य हिन्दी

सामान्य अंग्रेजी

सामान्य गणित

सामान्य विज्ञान

सामान्य अभिरूचि

डिप्लोमा / तकनीकी ट्रेड पर आधारित प्रश्न

 

 

 

01

 

 

 

100

 

 

 

100

 

 

 

 

 

 

समूह- 6 हाई स्कूल (10+2) (तृतीय श्रेणी)

 

 

 

सब-ग्रुप- 1

सामान्य ज्ञान

सामान्य हिन्दी

सामान्य अंग्रेजी

सामान्य गणित

सामान्य विज्ञान

सामान्य अभिरूचि

डिप्लोमा / तकनीकी ट्रेड पर आधारित प्रश्न

 

 

 

01

 

 

 

100

 

 

 

100

 

 

 

सब-ग्रुप- 2

सामान्य ज्ञान

सामान्य हिन्दी

सामान्य अंग्रेजी

सामान्य गणित

सामान्य विज्ञान

सामान्य अभिरूचि

डिप्लोमा / तकनीकी ट्रेड पर आधारित प्रश्न

 

 

 

01

 

 

 

100

 

 

 

100

विशेष- उपरोक्त सभी में अकेले डिप्लोमा या तकनीकी ट्रेड विषय से 75 प्रतिशत प्रश्न होंगे और मूल्यांकन पद्धति के तहत वस्तुनिष्ठ प्रश्न का सही उत्तर अंकित करने पर 1 अंक दिया जायेगा तथा ऋणात्मक मूल्यांकन नहीं किया जाएगा| पैटर्न और सिलेबस की अधिक जानकारी के लिए यहाँ पढ़ें- MP Vyapam Group- 5 एवं 6 भर्ती परीक्षा पैटर्न और सिलेबस

यह भी पढ़ें- MP व्यापम ग्रुप 1 सब ग्रुप 3 भर्ती परीक्षा पैटर्न और सिलेबस

एमपी व्यापम ग्रुप- 5 व 6 परीक्षा प्रवेश पत्र

एमपी व्यापम ग्रुप- 5 व 6 भर्ती परीक्षा हाल पत्र डाउनलोड करने के आवश्यक चरण इस प्रकार है, जैसे-

1. प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए कृपया आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ|

2. आवेदन संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी|

3. संबन्धित एडमिट कार्ड विकल्प चुने और आवेदन संख्या और जन्म तिथि की सहायता से एडमिट कार्ड डाउनलोड करें|

4. परीक्षा से संबन्धित जंकारियों के लिए प्रवेश पत्र के निर्देशों को ध्यान से पढ़ें|

5. एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट भविष्य के लिए उपयोगी होगा|

आवश्यक दस्तावेज

एमपी व्यापम ग्रुप- 5 व 6 भर्ती परीक्षा हाल में ले जाने हेतु आवश्यक सामग्री इस प्रकार है, जैसे-

1. बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड किया गया प्रवेश-पत्र|

2. काला बॉलप्वाइंट पेन (उपस्थिति पत्रक पर हस्ताक्षर एवं अन्य लिखित कार्य हेतु)|

3. फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र- मतदाता पहचान पत्र, पेनकार्ड, आधार कार्ड, ड्रायविंग लायसेस, अधिकारिक रूप से जारी एवं हस्ताक्षरित अंकसूची मय फोटोग्राफ, तथा पासपोर्ट में से कोई एक लाना अनिवार्य, ई आधार मान्य नहीं है|

यह भी पढ़ें- MP GNTST & PNST प्रवेश परीक्षा: पात्रता, आवेदन और काउंसलिंग

एमपी व्यापम ग्रुप- 5 व 6 भर्ती परिणाम

एमपी व्यापम ग्रुप- 5 व 6 भर्ती परिणाम की प्रक्रिया इस प्रकार है, जैसे-

1. परीक्षा परिणाम घोषित होने के पूर्व पी.ई.बी. की वेबसाईट पर परीक्षा परिणाम के साथ-साथ विषयवार आदर्श उत्तर कुंजी अभ्यर्थियों की सुविधा के लिये उपलब्ध होगी|

2. परीक्षा नियमों के आधार पर पी.ई.बी. द्वारा अभ्यर्थियों की प्रावीण्य सूची तैयार की जाएगी|

3. संबंधित विभाग की अनुशंसा / निर्देश उपरांत परीक्षा परिणाम प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड की वेबसाईट (www.vyapam.nic.in) पर उपलब्ध होंगे|

4. विभाग / विभागों को भेजी जाने वाली मेरिट लिस्ट पी.ई.बी. की वेबसाईट पर भी अपलोड की जाएंगी|

5. अन्तिम कुंजी समिति की अनुशंसाएं भी पी.ई.बी. की वेबसाईट पर अपलोड की जाएंगी|

6. परीक्षा के सभी चरणों के सम्पन्न होने के बाद अभ्यर्थियों का परिणाम पी.ई.बी. की वेबसाईट (www.vyapam.nic.in) पर अपलोड किया जायेगा|

7. तदनुसार अभ्यर्थी वेबसाईट से डाउनलोड कर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं|

8. डाक से परीक्षा परिणामका प्रेषण नहीं किया जायेगा|

यह भी पढ़ें- एमपी व्यापम ग्रुप 2 उपसमूह- 1, 2 व 3 परीक्षा पैटर्न और सिलेबस

अगर आपको यह लेख पसंद आया है, तो कृपया वीडियो ट्यूटोरियल के लिए हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें| आप हमारे साथ Twitter और Facebook के द्वारा भी जुड़ सकते हैं|

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

“दैनिक जाग्रति” से जुड़े

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Twitter
  • YouTube

करियर से संबंधित पोस्ट

आईआईआईटी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, रैंकिंग, कट ऑफ, प्लेसमेंट

एनआईटी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, रैंकिंग, कटऑफ, प्लेसमेंट

एनआईडी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, फीस, कट ऑफ, प्लेसमेंट

निफ्ट: योग्यता, प्रवेश प्रक्रिया, कोर्स, अवधि, फीस और करियर

निफ्ट प्रवेश: पात्रता, आवेदन, सिलेबस, कट-ऑफ और परिणाम

खेती-बाड़ी से संबंधित पोस्ट

June Mahine के कृषि कार्य: जानिए देखभाल और बेहतर पैदावार

मई माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

अप्रैल माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

मार्च माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

फरवरी माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

स्वास्थ्य से संबंधित पोस्ट

हकलाना: लक्षण, कारण, प्रकार, जोखिम, जटिलताएं, निदान और इलाज

एलर्जी अस्थमा: लक्षण, कारण, जोखिम, जटिलताएं, निदान और इलाज

स्टैसिस डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, जटिलताएं, निदान, इलाज

न्यूमुलर डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, डाइट, निदान और इलाज

पेरिओरल डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, निदान और इलाज

सरकारी योजनाओं से संबंधित पोस्ट

स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार: प्रशिक्षण, लक्षित समूह, कार्यक्रम, विशेषताएं

राष्ट्रीय युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम: लाभार्थी, योजना घटक, युवा वाहिनी

स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार: उद्देश्य, प्रशिक्षण, विशेषताएं, परियोजनाएं

प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना | प्रधानमंत्री सौभाग्य स्कीम

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना: पात्रता, आवेदन, लाभ, पेंशन, देय और ऋण

Copyright@Dainik Jagrati

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Sitemap