• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
Dainik Jagrati

दैनिक जाग्रति

ऑनलाइन हिंदी में जानकारी

  • ब्लॉग
  • करियर
  • स्वास्थ्य
  • खेती-बाड़ी
    • जैविक खेती
    • सब्जियों की खेती
    • बागवानी
    • पशुपालन
  • पैसा कैसे कमाए
  • सरकारी योजनाएं
  • अनमोल विचार
    • जीवनी
Home » ब्लॉग » एमपी उच्च माध्यमिक शिक्षक परीक्षा सिलेबस

एमपी उच्च माध्यमिक शिक्षक परीक्षा सिलेबस

by Bhupender Choudhary Leave a Comment

एमपी उच्च माध्यमिक शिक्षक

मध्य प्रदेश व्यापम या एमपी प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MP PEB) एमपी उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (MP TET) परीक्षा का आयोजन करता है| बोर्ड द्वारा आधिकारिक विज्ञप्ति के बाद परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाती है| जो एमपी व्यापम की तय तिथि तक चलती है| इस परीक्षा में सफल होने के लिए अभ्यर्थियों को इस परीक्षा प्रक्रिया की पूरी जानकारी होना अवश्यक है|

जिसमें मुख्य रूप से परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम प्रमुख है, जो एमपी उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के मुख्य आधार है| इस लेख में एमपी उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा परीक्षा की योजना एवं पाठ्यक्रम का विस्तार से उल्लेख किया गया है| ताकि इस पात्रता परीक्षा के अभ्यर्थी बेहतर तैयारी के साथ परीक्षा में शामिल हो सकें|

यह भी पढ़ें- एमपी टीईटी परीक्षा (MP TET Exam): योग्यता, आवेदन और परिणाम

एमपी उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा पैटर्न

एमपी उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा की योजना / पैटर्न इस प्रकार है, जैसे-

1. सभी प्रश्न अनिवार्य होंगे|

2. सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (वस्तुनिष्ठ- 4 विकल्प वाले) होंगे, प्रत्येक सही प्रश्न हेतु 1 अंक निर्धारित रहेगा|

3. परीक्षा समय 2.30 घण्टे का होगा|

4. इस परीक्षा हेतु एक प्रश्नपत्र होगा, इसका कुल पूर्णांक 150 होगा, इसमें बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQ) की कुल संख्या 150 होगी, प्रत्येक सही प्रश्न हेतु 1 अंक निर्धारित रहेगा|

5. प्रश्नपत्र के दो भाग होंगे, भाग- अ एवं भाग-ब, भाग- अ सभी के लिए अनिवार्य होगा, भाग-ब के अंतर्गत शामिल विषयों में से किसी एक विषय का चयन करना होगा|

6. एमपी उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के  भाग- अ के पाँच खण्ड होंगे, जिनमें अंकों का अधिभार निम्नानुसार होगा, जैसे-

संख्या क्रम विषय  प्रश्नों की संख्या  कुल अंक 
1 सामान्य हिंदी 10 10
2 सामान्य अंग्रेजी 08 08
3 सामान्य ज्ञान व समसामयिक घटनाक्रम 10 10
4 तार्किक एवं आंकिक योग्यता 07 07
5 पेडागोजी 15 15
कुल 50 50

7. एमपी उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा का भाग- ब 100 अंक का होगा एवं इस प्रश्नपत्र में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जायेंगे| प्रश्नपत्र के अन्तर्गत 16 विषय नीचे तालिका में दिए अनुसार होंगे, जिसमें से अभ्यर्थी अपने स्नातकोत्तर उपाधि के विषय में ही परीक्षा में सम्मिलित हो सकेगा, जैसे-

संख्या क्रम विषय  प्रश्नों की संख्या  कुल अंक 
1 हिन्दी भाषा 100 100
2 अंग्रेजी भाषा 100 100
3 संस्कृत भाषा 100 100
4 उर्दू भाषा 100 100
5 गणित 100 100
6 भौतिक विज्ञान 100 100
7 जीव विज्ञान 100 100
8 रसायन विज्ञान 100 100
9 गृह विज्ञान 100 100
10 वाणिज्य 100 100
11 इतिहास 100 100
12 भूगोल 100 100
13 राजनीति शास्त्र 100 100
14 अर्थशास्त्र 100 100
15 कृषि 100 100
16 समाजशास्त्र 100 100

विषय वस्तु का स्तर

एमपी उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के विषय वस्तु का स्तर इस प्रकार है, जैसे-

1. प्रश्नपत्र के भाग- अ में सामान्य ज्ञान व समसामयिक घटनाक्रम, तार्किक एवं आंकिक योग्यता, पेडागोजी की विषयवस्तु का स्तर स्नातक स्तर के छात्र के मानसिक स्तर के समकक्ष होगा| हिंदी व अंग्रेजी की विषयवस्तु का स्तर हायर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा के समकक्ष होगा|

2. प्रश्नपत्र के भाग- ब की विषयवस्तु का स्तर स्नातक स्तर के समकक्ष होगा| इस प्रश्नपत्र में प्रश्न म.प्र.राज्य के कक्षा- 11 व 12 के प्रचलित पाठ्यक्रम / पाठ्यपुस्तकों की विषयवस्तु पर आधारित होंगे, लेकिन इनका कठिनाई स्तर एवं सम्बद्धता (लिंकेज) स्नातक स्तर तक की हो सकती हैं| प्रश्न पत्र की अवधारणा, समस्या समाधान और पेडागाजी की समझ पर आधारित होंगे|

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा पात्रता मानदंड

एमपी उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा पाठ्यक्रम

एमपी उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा का विस्तृत पाठ्यक्रम इस प्रकार है, जैसे-

प्रश्नपत्र भाग- अ (50 प्रश्नों के साथ कुल अंक 50)

सामान्य हिन्दी (General Hindi)- (10 प्रश्नों के साथ कुल अंक 10)

विलोम शब्द, शब्दावली, व्याकरण, समानार्थक शब्द, वाक्यों का अनुवाद, रिक्त स्थान, त्रुटि का पता लगाना, परिच्छेद, वाक्यांश, मुहावरे, बहुवचन आदि|

सामान्य अंग्रेजी (General English)- (08 प्रश्नों के साथ कुल अंक 08)

क्रिया, काल, आवाज, विषय-क्रिया अनुबंध, लेख, समझ, रिक्त स्थान भरें, क्रिया विशेषण, त्रुटि सुधार, वाक्य पुनः व्यवस्था, अनदेखी मार्ग, शब्दावली, विलोम, पर्यायवाची, ग्रामर, मुहावरा और मुहावरे वाक्यांश आदि|

सामान्य ज्ञान व समसामयिक घटनाक्रम (General Knowledge & Current Affairs)- (10 प्रश्नों के साथ कुल अंक 10)

समसामयिक मामले/राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय महत्व की घटनाएं, भारत का इतिहास व भारत के राष्ट्रीय आंदोलन, भारतीय व संसार का भूगोल- भारत व संसार का भौतिक, सामाजिक, आर्थिक भूगोल आदि|

भारतीय राजनीति व शासन तंत्र-संविधान, राजनीतिक तंत्र, पंचायतीराज, सार्वजनिक मुद्दे, धाराएं व अधिकार आदि|

आर्थिक व सामाजिक विकास-सतत विकास, गरीबी, समावेशन, जनसांख्यिकी, सामाजिक क्षेत्रों में पहलें आदि|

पर्यावरण, पारिस्थितिकी, जैवविविधता, मौसम में बदलाव, सामान्य विज्ञान आधारित सामान्य मुद्दे|

भारतीय संस्कृति, राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय खेलकूद, मध्यप्रदेश का इतिहास, भूगोल व राजनीति|

मध्यप्रदेश का आर्थिक व सामाजिक विकास आदि विषय प्रमुख है|

तार्किक एवं आंकिक योग्यता (Reasoning and Numerical Ability)- (07 प्रश्नों के साथ कुल अंक 07)

अ. तार्किक योग्यता- सामान्य मानसिक व विश्लेषणात्मक योग्यता, शाब्दिक/तर्कयुक्त रीजनिंग, संबंध व पदानुक्रम, एनालॉजी, दावा, सत्य कथन, कोडिंग व डिकोडिंग, स्थितिजन्य तर्क, श्रृंखला व पैटर्न जिसमें शब्द और वर्ण शामिल हों|

ब. आंकिक योग्यता- दो एवं तीन आयामी वेन आरेख आधारित प्रश्न, संख्या पैटर्न, श्रृंखला अनुक्रम, संख्याओं संबंधी आधारभूत ज्ञान (संख्याएं और उनके संबंध, परिमाण का क्रम आदि), अंकगणितीय अभिवृत्ति, आंकड़ों की व्याख्या (आलेख, ग्राफ, तालिका, आंकड़ों की पर्याप्तता, आदि), विभिन्न संदर्भो में दिशा ज्ञान, विश्लेषण व व्याख्या आदि विषय प्रमुख है|

यह भी पढ़ें- एमपी टीईटी परीक्षा की तैयारी कैसे करें: युक्तियाँ और रणनीति

पेडागोजी (Pedagogy)- (15 प्रश्नों के साथ कुल अंक 15)

1. पेडागोजी संबंधी मुद्दे-

अ. पाठ्यचर्याः अर्थ, सिद्धांत, पाठ्यचर्या संगठन के प्रकार, दृष्टिकोण|

ब. योजनाः अनुदेशन योजनाः वार्षिक योजना, इकाई योजना, पाठ योजना|

स. अनुदेशन सामग्री व संसाधनः पाठ्यपुस्तकें, अभ्यासपुस्तिकाएं, पूरक समग्री- दृश्य श्रव्य सहायक सामग्री, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, क्लब, संग्रहालय- समदाय, सूचना व संप्रेषण तकनीकी|

द. मूल्यांकनः प्रकार, उपकरण, अच्छे टेस्ट की विशेषताएं, सतत एवं समग्र मूल्यांकन, शैक्षिक उपलब्धि परीक्षण का विश्लेषण व व्याख्या|

2. समावेशित शिक्षा-

अ. विविधता को समझनाः अवधारणा के प्रकार (विविधता के आयाम के रूप में दिव्यांगता)|

ब. सामाजिक निर्माण के रूप में दिव्यांगता, दिव्यांगता के वर्गीकरण व इसके शैक्षिक प्रभाव, संवेदी अक्षमता (श्रवण अक्षमता एवं बधिरांधता), संज्ञानात्मक दिव्यांगताएं (स्वलीनता, बौद्धिक दिव्यांगता एवं सीखने की विशिष्ट दिव्यांगता), शारीरिक दिव्यांगताएं (प्रमस्तिष्क घात व चलन दिव्यांगता)|

स. दिव्यांग बच्चों के संदर्भ में समावेशन का दर्शन|

द. समावेशन की प्रक्रियाः दिव्यांगताओं संबंधी मुद्दे|

इ. संवैधानिक प्रावधान|

फ. शिक्षा एवं तकनीकी|

3. संप्रेषण व चर्चा- संप्रेषण के सिद्धांत, संप्रेषण के प्रकार, संप्रेषण व भाषा, कक्षा में संप्रेषण, संप्रेषण में बाधाएं|

4. शैक्षिक मनोविज्ञान- बच्चों के सीखने की रणनीतियां, सीखने को प्रभावित करने वाले कारकः अवधान और रुचि, बच्चे कैसे सीखते हैं|

प्रश्नपत्र भाग- ब– (100 प्रश्नों के साथ कुल अंक 100)

एमपी उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा का भाग- ब 100 अंक का होगा एवं इस प्रश्नपत्र में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जायेंगे| प्रश्नपत्र के अन्तर्गत अभ्यर्थी अपने स्नातकोत्तर उपाधि के विषय में ही परीक्षा में सम्मिलित हो सकेगा|

विषयवस्तु का स्तर स्नातक स्तर के समकक्ष होगा| इस प्रश्नपत्र में प्रश्न म.प्र.राज्य के कक्षा- 11 व 12 के प्रचलित पाठ्यक्रम / पाठ्यपुस्तकों की विषयवस्तु पर आधारित होंगे, लेकिन इनका कठिनाई स्तर एवं सम्बद्धता स्नातक स्तर तक की हो सकती हैं| प्रश्न पत्र की अवधारणा, समस्या समाधान और पेडागाजी की समझ पर आधारित होंगे|

यह भी पढ़ें- एमपी टीईटी की तैयारी के लिए विषयवार सर्वश्रेष्ठ पुस्तकें

अगर आपको यह लेख पसंद आया है, तो कृपया वीडियो ट्यूटोरियल के लिए हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें| आप हमारे साथ Twitter और Facebook के द्वारा भी जुड़ सकते हैं|

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

अपने विचार खोजें

दैनिक जाग्रति से जुड़ें

  • Facebook
  • Instagram
  • Twitter
  • YouTube

हाल के पोस्ट:-

इला भट्ट कौन थी? इला भट्ट की जीवनी | Biography of Ela Bhatt

बाबा आमटे पर निबंध | Essay on Baba Amte in Hindi

बाबा आमटे के अनमोल विचार | Quotes of Baba Amte

बाबा आमटे कौन थे? बाबा आमटे का जीवन परिचय

सैम मानेकशॉ पर निबंध | Essay on Sam Manekshaw

सैम मानेकशॉ के अनमोल विचार | Quotes of Sam Manekshaw

सैम मानेकशॉ कौन थे? सैम मानेकशॉ का जीवन परिचय

ब्लॉग टॉपिक

  • अनमोल विचार
  • करियर
  • खेती-बाड़ी
  • जीवनी
  • जैविक खेती
  • धर्म-पर्व
  • निबंध
  • पशुपालन
  • पैसा कैसे कमाए
  • बागवानी
  • सब्जियों की खेती
  • सरकारी योजनाएं
  • स्वास्थ्य

Copyright@Dainik Jagrati

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us