• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar

Dainik Jagrati

जानकारी, अवसर और सफलता का विश्वसनीय साथी

  • Agriculture
  • Career & Education
  • Health
  • Govt Schemes
  • Business & Earning
  • Guest Post

अमरूद की किस्में | अमरूद की सबसे अच्छी किस्में कौन सी है?

फ़रवरी 12, 2026 by Bhupender Choudhary Leave a Comment

पिछले कुछ समय से अमरूद की इलाहाबाद सफेदा और लखनऊ- 49 (सरदार) किस्में व्यावसायिक तौर पर काफी प्रचलन में रही है| इसके अतिरिक्त अर्का मृदुला, अर्का अमूल्या, अर्का किरण, नवीन किस्में व तीन संकर अर्का अमूल्य, सफेद जाम, कोहिर सफेदा किस्में है, जो राष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान संस्थान, बैंगलोर एवं ललित व श्वेता केन्द्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान, लखनऊ से प्राप्त कर सकते है|

पंत प्रभात किस्म गौ व प कृषि एवं प्रौ वि वि, पंतनगर से प्राप्त कि जा सकती है तथा हिसार सफेदा व हिसार सूर्खा किस्में हिसार कृषि विश्वविद्यालय, हरियाणा से विकसित की गई हैं| लाल गूदेयुक्त किस्में (ललित, इलाहबाद सूर्खा, हिसार सूर्खा, पंजाब रेड, रेड फ्लेस्ड, अर्को किरण आदि) प्रसंस्करण हेतु उपयुक्त है| इस लेख में कृषकों के लिए अमरूद की किस्मों की जानकारी का उल्लेख किया गया है| अमरूद की खेती की पूरी जानकारी के लिए यहाँ पढ़ें- अमरूद की खेती कैसे करें

अमरूद की किस्में

इलाहाबाद सफेदा- इस किस्म के पौधे सीधे बढ़ने वाले एवं मध्यम ऊँचाई वाले होते हैं और पत्तिया नुकिली होती है| फल का आकार मध्यम, गोलाकार, चमकदार सतह, सफेद गूदे वाले तथा मीठे एंव औसत वजन 180 से 200 ग्राम होता है| बीज बड़े एवं कड़े होते हैं| इस किस्म की भंडारण क्षमता अच्छी होती है| उपज प्रति वृक्ष 40 से 50 किलोग्राम प्राप्त होती है|

लखनऊ- 49 (सरदार)- इस किस्म के पेड़ मध्यम ऊँचाई के, फलने वाले, पत्तियाँ चौड़ी तथा अधिक शाखाओं वाले होते हैं| फल मध्यम से बडे़, गोल, अंडाकार, खुरदुरी सतह वाले एवं पीले रंग के होते हैं| गूदा मूलायम, सफेद तथा स्वाद खटास लिये हुये मीठा होता है| इसकी गंध व स्वाद उत्तम पाया गया है| इसकी भंडारण क्षमता अन्य जातियों की तुलना में अच्छी होती है, और इसमें उकठा रोग का प्रकोप अपेक्षाकृत कम होता है| इस किस्म के पौधों से 50 से 60 किलोग्राम फल प्रति वृक्ष प्राप्त होते हैं|

श्वेता- केन्द्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान लखनऊ द्वारा विकसित की गयी यह किस्म व्यावसायिक बागवानी के लिए उपयुक्त है| इसके फल बड़े, गोल, श्वेत एवं आभायुक्त पीले होते हैं| फल कम बीज वाले, मुलायम तथा सफेद गूदायुक्त होते हैं| इसके फल सुस्वादयुक्त मीठे एवं विटामिन-सी (300 मिलीग्राम प्रति 100 ग्राम) वाले होते हैं| अच्छी उपज वाली किस्म है|

बनारसी सुरखा- हरे चमकदार पत्तों वाले लम्बे पेड़, खूब फल देने वाली किस्म, साल में वर्षा व सर्दी के मौसमों की दो फसलें, फल मध्यम आकार के, रंग क्रीमी, गुदा गुलाबी-सा, बीजों से भरपूर| जल्दी पकने वाली किस्म है|

यह भी पढ़ें- अमरूद के बागों में एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन कैसे करें

बेहट कोकोनट- यह किस्म उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में बेहट स्थान से बिकसित हुई है| इस किस्म के पेड़ मध्यम ऊँचे और फैलने वाले होते है, शाखाएं बहुत अधिक निकलती है, अत फलत अच्छी होती है, फल आकार में बड़े अंडाकार गोल हलकी खुरदरी सतह वाले और छिलका हरे नीले रंग का होता है, गुदा सफ़ेद और खटास युक्त मीठा होता है|

चित्तीदार- यह किस्म सफेदा के समान होती है| परन्तु फलों की सतह पर लाल रंग के धब्बे पाये जाते हैं| इसके बीज मुलायम तथा छोटे होते हैं| फल मध्यम, अंडाकार, चिकने एवं हल्के पीले रंग के होते हैं| गूदा मुलायम, सफेद, सुवास युक्त मीठा होता है|

एप्पल-कलर- इस किस्म के भी पौधे मध्यम ऊँचाई के एवं फैले हुये होते हैं| फल गोल एवं चिकने होते हैं| छिल्का गुलाबी या हरे लाल रंग का होता है| फलों का गूदा मुलायम, सफेद एवं सुवास युक्त होता है| बीज मध्यम आकार के होते हैं, तथा फलों की भंडारण क्षमता मध्यम होती है|

अर्का-मृदुला- यह किस्म इलाहाबाद सफेदा से पौधे चुनाव विधि के द्वारा विकसित की गई है| फल चिकने, मध्यम आकार, मुलायम बीज, गूदा सफेद एवं मीठा होता है| इस किस्म में प्रचुर मात्रा में विटामिन-सी पाई जाती है| फलों की भंडारण क्षमता अच्छी होती है|

ललित- फल मध्यम आकार एवं केशरनुमा आकर्षक पीले रंग के होते हैं| गूदा गुलाबी रंग का होता है| जिसके कारण यह किस्म संरक्षित पदार्थों को बनाने हेतु उपयुक्त होती है| यह किस्म इलाहाबाद सफेदा की अपेक्षा 24 प्रतिशत तक अधिक उत्पादन देती है| फल का वजन 250 से 300 ग्राम तक होता है| यह किस्म सी.आई.एस.एच. लखनऊ द्वारा विकसित की गई है|

यह भी पढ़ें- अमरूद का प्रवर्धन कैसे करें

संकर किस्में

अमरूद की खेती हेतु सामान्य किस्मों के साथ संकर किस्में भी पाई जाती है, जिनका उपयोग व्यवसायिक खेती के लिए होता है, जो इस प्रकार है, जैसे-

अर्का अमूल्या- यह जाति सीडलेस एंव इलाहाबाद सफेदा के संकरण से तैयार की गई है| इसके वृक्ष मध्यम आकार के एवं अधिक उत्पादन देने वाले होते हैं| फल मध्यम आकार 180 से 200 ग्राम, सफेद रंग, गूदा मीठा, मुलायम एवं बीज छोटे होते हैं| फलों की भंडारण क्षमता अच्छी होती है|

हिसार सफेदा- यह अमरूद की संकर किस्म इलाहाबाद सफेदा व सीडलेस अमरूद के परपरागण द्वारा तैयार की गई है| इसके पेड़ सीधे व खूब बढ़वार वाले, फल गोल व चमकदार, गूदा सफेद, बीज बहुत कम, मिठास अधिक व अच्छे स्वाद वाले होते है|

हिसार सुरखा- यह अमरूद की संकर किस्म एपल कलर अमरूद व बनारसी सुरखा के परपरागण द्वारा तैयार की गई है। इसके पेड लम्बे व दर्मियाने फैलाव वाले, फल गोल, छिलका हल्के पीले रंग का, गूदा गुलाबी व अधिक मिठास वाला होता है|

यह भी पढ़ें- आम की संकर किस्में, जानिए उन्नत बागवानी हेतु विशेषताएं

यदि उपरोक्त जानकारी से हमारे प्रिय पाठक संतुष्ट है, तो लेख को अपने Social Media पर Like व Share जरुर करें और अन्य अच्छी जानकारियों के लिए आप हमारे साथ Social Media द्वारा Facebook Page को Like, Twitter व Google+ को Follow और YouTube Channel को Subscribe कर के जुड़ सकते है|

Reader Interactions

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Primary Sidebar

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Twitter
  • YouTube

श्रेणियां

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Sitemap

Copyright@Dainik Jagrati