• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
Dainik Jagrati

Dainik Jagrati

Hindi Me Jankari Khoje

  • Agriculture
    • Vegetable Farming
    • Organic Farming
    • Horticulture
    • Animal Husbandry
  • Career
  • Health
  • Biography
    • Quotes
    • Essay
  • Govt Schemes
  • Earn Money
  • Guest Post
Home » लोबिया में पोषक तत्व प्रबंधन कैसे करें; जानिए अच्छे उत्पादन हेतु

लोबिया में पोषक तत्व प्रबंधन कैसे करें; जानिए अच्छे उत्पादन हेतु

February 23, 2019 by Bhupender Choudhary Leave a Comment

लोबिया में पोषक तत्व प्रबंधन कैसे करें

लोबिया में खादों और उर्वरकों का प्रयोग संस्तुतियों के आधार पर करना चाहिए| लोबिया की फसल में प्रयोग की जाने वाली उर्वरक की मात्रा मिटटी की किस्म, उर्वरता, पूर्व की फसल और उसमें की गई कृषि-क्रियाएँ एवं लोबिया की उगाई जाने वाली किस्म, बुआई का मौसम, खेती की स्थिति आदि अनेक बातों पर निर्भर करती है| हल्की तथा अच्छे जल-निकास की भूमियाँ लोबिया की खेती हेतु उपयुक्त होती हैं| इन भूमियों की पैत्रिक उर्वरता और पोषक-तत्व संरक्षण-क्षमता मध्यम तथा भारी बनावट की भूमियों की अपेक्षा कम होती है|

आलू, गन्ना और अन्य दलहनी फसलों के उपरान्त लोबिया की फसल उगाने पर अपेक्षाकृत कम खादों का प्रयोग आवश्यक होता है| अतएव खादों और उर्वरकों के प्रयोग की योजना उपरोक्त तथ्यों पर विचार करने के उपरान्त मिटटी-परीक्षण के आधार पर ही बनाई जानी चाहिए| लोबिया दलहनी फसल होने के कारण अधिक मात्रा में खाद और उर्वरक देने की आवश्यकता नहीं होती है|

यह भी पढ़ें- लोबिया की खेती की जानकारी

अच्छी फसल लेने के लिए फसल की प्रारम्भिक वृद्धि हेतु 15 से 20 किलोग्राम नाइट्रोजन देने की आवश्यकता होती है| पौधों के कुछ बड़े हो जाने पर नाइट्रोजन की आवश्यकता की पूर्ति जड़ ग्रन्थियों में संग्रहित वायुमण्डलीय नाइट्रोजन से होती रहती है, किन्तु जड़ ग्रन्थियों के विकास हेतु 30 से 60 किलोग्राम फास्फोरस प्रदान करना आवश्यक है|

नाइट्रोजन तथा फास्फोरस प्रदान करने वाले उर्वरकों को बुआई के समय कूड़ों में डालना लाभदायक होता है| लोबिया की फसल में आमतौर पर पोटाशधारी उर्वरकों के प्रयोग की आवश्यकता नहीं होती है|

सामान्य तौर पर नाइट्रोजन 10 से 15 किलोग्राम, फास्फोरस 20 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर की दर से बुआई के पहले प्रयोग करना आवश्यक होता है|

लोबिया में पोषक तत्व प्रबंधन के लिए सुझाव

1. लोबिया में पोषक तत्व प्रबंधन के लिए लोबिया में मिटटी परीक्षण की संस्तुतियों के आधार पर ही उर्वरकों का प्रयोग करें|

2. पिछली फसल में दिये गये पोषक तत्वों की मात्रा के आधार पर वर्तमान फसल की उर्वरक मात्रा का निर्धारण करना चाहिए|

3. दलहनी फसलों में सम्बन्धित राइजोबियम कल्चर का उपयोग मिटटी शोधन और बीज शोधन में करना चाहिए|

4. तिलहनी और धान्य फसलों में पी एस बी और ऐजोटोबैक्टर कल्चर का प्रयोग बीज शोधन तथा मिटटी शोधन में करना चाहिए|

5. लोबिया में पोषक तत्व प्रबंधन के लिए धान, गेहूं जैसे फसल चक्र में ढेंचा या सनई जैसी हरी खाद का प्रयोग अवश्य करना चाहिए|

6. फसल चक्र के सिद्धान्त के अनुसार फसल चक्र में आवश्यकतानुसार परिवर्तन करते रहना चाहिए|

7. उपलब्धता के आधार पर गोबर, फसल अवशेषों तथा अन्य कम्पोस्ट खादों का अधिकाधिक प्रयोग करना आवश्यक होता है|

8. लोबिया में पोषक तत्व प्रबंधन के लिए खेत में फसल अवशिष्ट जैविक पदार्थों को मिट्टी में निरंतर मिलाते रहना चाहिए|

9. मिटटी स्वास्थ्य बढ़ाने के लिए टिकाऊ खेती हेतु जैविक खेती अपनाने पर प्रयासरत रहना चाहिए|

10. लोबिया में आवश्यकतानुसार सल्फर, जिंक, कैल्शियम के अतिरिक्त अन्य सूक्ष्म पोषक तत्वों का प्रयोग अवश्य करना चाहिए|

यह भी पढ़ें- दलहनी फसलों की बीजोपचार तकनीक

यदि उपरोक्त जानकारी से हमारे प्रिय पाठक संतुष्ट है, तो लेख को अपने Social Media पर Like व Share जरुर करें और अन्य अच्छी जानकारियों के लिए आप हमारे साथ Social Media द्वारा Facebook Page को Like, Twitter व Google+ को Follow और YouTube Channel को Subscribe कर के जुड़ सकते है|

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

“दैनिक जाग्रति” से जुड़े

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Twitter
  • YouTube

करियर से संबंधित पोस्ट

आईआईआईटी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, रैंकिंग, कट ऑफ, प्लेसमेंट

एनआईटी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, रैंकिंग, कटऑफ, प्लेसमेंट

एनआईडी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, फीस, कट ऑफ, प्लेसमेंट

निफ्ट: योग्यता, प्रवेश प्रक्रिया, कोर्स, अवधि, फीस और करियर

निफ्ट प्रवेश: पात्रता, आवेदन, सिलेबस, कट-ऑफ और परिणाम

खेती-बाड़ी से संबंधित पोस्ट

June Mahine के कृषि कार्य: जानिए देखभाल और बेहतर पैदावार

मई माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

अप्रैल माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

मार्च माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

फरवरी माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

स्वास्थ्य से संबंधित पोस्ट

हकलाना: लक्षण, कारण, प्रकार, जोखिम, जटिलताएं, निदान और इलाज

एलर्जी अस्थमा: लक्षण, कारण, जोखिम, जटिलताएं, निदान और इलाज

स्टैसिस डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, जटिलताएं, निदान, इलाज

न्यूमुलर डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, डाइट, निदान और इलाज

पेरिओरल डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, निदान और इलाज

सरकारी योजनाओं से संबंधित पोस्ट

स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार: प्रशिक्षण, लक्षित समूह, कार्यक्रम, विशेषताएं

राष्ट्रीय युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम: लाभार्थी, योजना घटक, युवा वाहिनी

स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार: उद्देश्य, प्रशिक्षण, विशेषताएं, परियोजनाएं

प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना | प्रधानमंत्री सौभाग्य स्कीम

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना: पात्रता, आवेदन, लाभ, पेंशन, देय और ऋण

Copyright@Dainik Jagrati

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Sitemap