• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar

Dainik Jagrati

Hindi Me Jankari Khoje

  • Agriculture
    • Vegetable Farming
    • Organic Farming
    • Horticulture
    • Animal Husbandry
  • Career
  • Health
  • Biography
    • Quotes
    • Essay
  • Govt Schemes
  • Earn Money
  • Guest Post

बच्चों के दांत निकलना: लक्षण, संकेत, समस्याएं और सावधानियां

February 23, 2018 by Bhupender Choudhary Leave a Comment

आमतौर पर बच्चों के दांत (Tooth) निकलने की शुरुवात 6 से 8 महीने में होती है, कुछ बच्चों में देरी भी हो सकती है| आमतौर पर यह बच्चे के स्वास्थ्य पर निर्भर होता है| अगर बच्चों के दांत देरी से निकलने शुरू होते है, तो इस बारें में चिंता नही करनी चाहिए| दांत निकलने का क्रम सही होना चाहिए| बच्चों के पहले निचे के सामने वाले दांत निकलते है, और फिर उपर के सामने वाले दांत निकलते है|

जब बच्चों के दांत निकलने शुरू होते है, तो उसके मसूड़े में खुजली होती है और उनमें हल्की सुजन भी हो जाती है| उस समय वह अपनी अंगुली मुह में डालता है, और झुंझलाहट भी दिखता है|यहां ध्यान देने की बात यह है, की जब बच्चों के दांत निकलते है, तो बच्चा अपने आसपास की चीजों को मुह में डालने की कोशिश करता है, बच्चा जो कुछ भी मुंह में डाले वह गंदा नही होना चाहिए|

आमतौर पर जब बच्चों के दांत निकलते है, तो उसके जस्त लग जाते है, यह तब होता है, जब जब उसकी साफ़ सफाई में लापरवाही बरती जाती है, जब कोई गंदी चीज उसके मुह में चली जाती है, या फिर जब दांत आते है तो बच्चे के मुह में जीवाणुओं की संख्या बढ़ जाती है, और वो उनको झलने में असमर्थ होता है, तब भी जस्त लग सकते है|

यह भी पढ़ें- पेट या आंत के कीड़े लक्षण, कारण और उपचार

बच्चों के दांत निकलने के शुरुआती लक्षण

1. दांत निकलने के आसपास सुजन या मसूड़े में लालपन|

2. बच्चे चिडचिडे हो जाते है और बुखार भी हो सकता है|

3. बच्चे लार गिराते है, और आसपास जो भी मिले उससे कुतरते या चबाते है|

4. चेहरे या गलों का रंग लाल हो जाता है|

बच्चों के दांत निकलने के संकेत

आमतौर पर बच्चों के 25 से 30 महीनों में सभी दूध के टूथ आ जाते है, लेकिन शुरुआत कहां से होती है, जैसे-

1. सामने के निचे के दांत जिनकों कृन्तक दांत, सबसे पहले आमतौर पर 5 से 7 महीने में आते है|

2. सामने उपर वाले कृन्तक दांत (Tooth) 6 से 7 महीने में आते है|

3. निचे के पिछले दांत दोनों तरफ के 10 से 12 महीने के बाद आते है|

4. उपर के पिछले दांत (Tooth) लगभग 9 से 11 महीने में आते है|

5. दाढ़ पीछे के दांत 12 से 16 महीने में|

6. मुह के पीछे वाले टूथ 16 से 20 महीने बाद|

7. अंतिम और दूसरी दाढ़ 20 से 30 महीने बाद आती है|

यह भी पढ़ें- नवजात शिशुओं के नेत्र दुखना- कारण, लक्षण, उपचार

बच्चों को दांत निकलते समय समस्याएं

बच्चों के कुछ दन्त जल्दी दिखाई देते है, तो कुछ थोड़ा समय ले लेते है| इससे बच्चो को कुछ परेशानी भी हो सकती है, जैसे दर्द और बैचेनी इनसे निबटने के कुछ सुझाव इस प्रकार है, जैसे-

1. जब बच्चे के दन्त निकलते है, तो वह कुछ भी चबाने या कुतरने की कोशिश करता है, इससे उसको मसूड़े में आराम मिलता है, तो सुनिश्चित करे की जो भी चीज उसको हाथ लगे वह कीटाणु रहित और साफ़ होनी चाहिए|

2. आप अपने बच्चे को कोई भी मुलायम और साफ सुथरी रिंग दे सकते है, चबाने के लिए, जो की बाजार में आसानी से उपलब्ध है|

3. उनके मसूड़ों पर बिना चीनी युक्त कोई जेल रगड़ सकते है|

4. जब दांत निकलते है, तो बच्चा अपना हाथ मुह में रखता है, तो उसके हाथों को समय समय पर साफ़ करना चाहिए|

5. अपने बच्चे को चबाने के लिए साफ़ और ताजे फल या सब्जियां दे सकते है|

आप अपने बच्चे को कोई भी दर्द निवारक देने से पहले चिकित्सक की सलाह जरुर ले|

दांत निकलते समय कैसे ध्यान रखें

1. आपने बच्चे की दिन में कम से कम दो बार सफाई करनी चाहिए, ताकि उसको स्वस्थ रखा जा सके|

2. अपने बच्चे की सफाई करने से पहले हमेशा अपने हाथ साफ कर ले|

3. मसूड़ों का साफ करने के लिए नर्म वस्तु का प्रयोग करें|

4. बच्चे को गोद में बैठकर उसके जबड़े को हलके हाथ से सहला सकते है|

5. यदि बच्चे को कोई समस्या है तो तुरंत चिकित्सक की सलाह ले|

इस तरह आप अपने बच्चे के दांत निकलते समय उसका ध्यान रखकर उसकी परेशानी और बैचेनी कम कर सकते है|

यह भी पढ़ें- गर्भावस्था की मतली और उल्टी के कारण और उपचार

अगर आपको यह लेख पसंद आया है, तो कृपया वीडियो ट्यूटोरियल के लिए हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें| आप हमारे साथ Twitter और Facebook के द्वारा भी जुड़ सकते हैं|

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Twitter
  • YouTube

Categories

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Sitemap

Copyright@Dainik Jagrati