![NEET-UG Exam की तैयारी कैसे करें?](https://www.dainikjagrati.com/wp-content/uploads/2018/01/NEET-UG-Exam-1.jpg)
NEET-UG Exam का आयोजन मेडिकल और डेंटल कॉलेज में एमबीबीएस और बीडीएस कोर्सेज के लिए किया जाता है| इस परीक्षा के द्वारा उन कॉलेजों में प्रवेश मिलता है, जो मेडिकल कौंसिल ऑफ इंडिया और डेंटल कौंसिल ऑफ इंडिया के द्वारा संचालित होते है| इस NEET-UG Exam के बारे में कोई संदेह नही है, की यह एक कठिन परीक्षा है|
बहुत से छात्र यह सोचते है, की इसकी तैयारी कैसे और कहां शुरू करें की जिससे अच्छे अंक प्राप्त किए जा सके| उसी तनाव और बेहतर पदर्शन के लिए कुछ टिप्स है| जो NEET-UG Exam की बेहतर तैयारी के लिए आप की मदद कर सकते है| अगर आप NEET-UG परीक्षा की सम्पूर्ण जानकारी चाहते है, तो यहां पढ़ें- नीट परीक्षा पात्रता मानदंड, आवेदन और प्रवेश प्रक्रिया
यह भी पढ़ें- नीट की तैयारी के लिए सर्वश्रेष्ठ पुस्तकें
NEET-UG Exam तैयारी के टिप्स
परीक्षा का पाठ्यक्रम
परीक्षा के पाठ्यक्रम को अच्छी तरह से समझे उम्मीदवार को पता होना चाहिए की NEET-UG Exam का पाठ्यक्रम क्या और कैसा है| आप अपने बोर्ड पाठ्यक्रम के साथ पाठ्यक्रम की तुलना कर सकते है| आप के लिए यह फायदेमंद है, की अगर सामान्य अध्ययन है, तो आपको उसे अलग से तैयार करने की जरूरत नही होगी| यह आप को उन पाठ्यक्रमों पर ध्यान केन्द्रित करने के लिए पर्याप्त समय देगा जो आप के द्वारा कवर नही किए गये है|
अध्ययन कार्यक्रम
जब तक आप जिस तरह से अध्ययन करना चाहते है, तब तक आप पूरी तरह से पूर्णकालीनकार्यक्रम नही बनाते है, तो आप पाठ्यक्रम पूरा नही कर पाएंगे| सप्ताह के लिए योजना बनाएं की उन विषयों को ध्यान में रखे जिन विषयों से आप को शुरुवात करनी है| और उनकों तैयार करने की जरूरत है, जिनकों केवल आप को रिवीजन करना है| इस तरह से कार्य करना आप को पाठ्यक्रम के सभी हिस्सों को समान रूप से कवर करने में मदद करेगा प्रत्येक विषय के लिए समय आवंटन करें और कोशिस करें की उसकों बनाएं रखें|
यह भी पढ़ें- नीट के लिए केमिस्ट्री की तैयारी कैसे करें
कमजोर क्षेत्र पर कार्य
ऐसा हो सकता है, की आप किसी विषय में बहुत मजबूत हो और किसी विषय में कमजोर हो| इससे निरास महसूस न करें, कमजोर विषयों पर उन्हें मजबूत करने के लिए कठोर प्रयास और कोशिश करें| यदि आवश्यक हो तो किसी दोस्त या सीनियर की सहयता लेना या अतिरिक्त कक्षाएं लेना चाहिए| इससे आप की कमजोरी और भय को प्रभावी ढंग से दूर करने में मदद मिलेगी|
अभ्यास परीक्षण पत्र
NEET-UG Exam की सबसे बड़ी बाधाओं में से एक समय सीमा है| उम्मीदवार को 180 मिनट्स में 180 प्रश्न हल करने होते है| इसका मतलब की प्रति प्रश्न अधिकतम एक मिनट दे सकते है| इसके लिए समय प्रंबंधन एक अनिवार्य कौशल है| घर पर अभ्यास करते समय सुनिश्चित करें की आप समय की सीमा को ध्यान में रखते हुए, कम से कम समय में अधिक से अधिक प्रश्नों को हल करने की कोशिस करें, जिससे आप के पास उन प्रश्नों का अंतिम संशोधन (रिवीजन) के लिए भी समय हो| लेकिन गति के साथ शुद्धता अनिवार्य है| इसके लिए आप पिछले प्रश्नपत्रों का उपयोग कर सकते है, जो बेहतर है|
यह भी पढ़ें- नीट के लिए फिजिक्स की तैयारी कैसे करें
अनुमान न लगाएं
कई लोगों को वे जो सवाल नही जानते उनके लिए अनुमान लगाने की बीमारी होती है| यह यहां उन लोगों के लिए जोखिम भरा हो सकता है| क्योकि गलत उत्तर के लिए इस NEET-UG Exam में नकारात्मक अंकन होता है| यदि आप को किसी प्रश्न का सही उत्तर नही पता तो उसकों छोड़ देना चाहिए|
भरोसा रखें
आखिर में कम से कम नही बल्कि अच्छे अंक प्राप्त करने का विश्वास रखें, आप उस महान पेशे के लिए प्रवेश परीक्षा में जा रहें है| जहां तनाव और भय का कोई स्थान नही है, तो तनाव और भय मुक्त रहें, और आश्वस्त रहें|
यह भी पढ़ें- नीट के लिए बायोलॉजी की तैयारी कैसे करें
अगर आपको यह लेख पसंद आया है, तो कृपया वीडियो ट्यूटोरियल के लिए हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें| आप हमारे साथ Twitter और Facebook के द्वारा भी जुड़ सकते हैं|
Leave a Reply