• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar

Dainik Jagrati

Agriculture, Health, Career and Knowledge Tips

  • Agriculture
  • Career & Education
  • Health
  • Govt Schemes
  • Business & Earning
  • Guest Post

History बोर्ड परीक्षा की तैयारी कैसे करें?: टिप्स और रणनीति

दिसम्बर 23, 2024 by Bhupender Choudhary Leave a Comment

History को आमतौर पर बहुत से छात्र बोरिंग और उबाऊ विषय मानते है| लेकिन पर्सनेलिटी डेवलोप्मेंट की प्रक्रिया में इतिहास का अच्छा खासा योगदान होता है|सिविल सेवा की तैयारी कर रहे छात्रों को यह विषय बहुत पसंद है| अतीत को वर्तमान की कसौटी पर कसने का और वर्तमान को समझने व बेहतर भविष्य बनाने में सहयोग मिलता है|

अगर छात्र History को समझने की कोशिश करें तो यह विषय सरल और अच्छे अंक प्राप्त करने वाल विषय है| यहां कुछ युक्तियाँ दी गई है, जिनकों उपयोग में लाकर छात्र इतिहास (History) की बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते है|

यह भी पढ़ें- इकोनॉमिक्स बोर्ड परीक्षा की तैयारी कैसे करें

इतिहास परीक्षा की तैयारी टिप्स

1. छात्रों को History विषय की तैयारी एनसीईआरटी की पुस्तकों से करनी चाहिए| इन पुस्तकों के आलावा समय समय पर प्रकाशित नमूना प्रश्नपत्र व अन्य सामग्री से एक रणनीति के तहत तैयारी करें| पिछले चार या पांच साल के परीक्षा प्रश्नपत्रों को हल करना चाहिए| ऐसा करने से कमजोरियों का पता चलता है और अपने आप का आत्मविश्वास बढ़ता है|

2. छात्रों को चाहिए की जो प्रतिदिन कक्षा में पढ़ाया जाता है, उसका नियमित रूप से अध्ययन करें, ओया अपने हिसाब से नोट्स तैयार कर लेने चाहिए| जो परीक्षा के समय अच्छे अंक प्राप्त करने में आप की मदद करेंगे|

3. समय समय पर समाचार पत्र, मैगजीन और टीवी पर History से सम्बंधित प्रोग्राम देखने चाहिए| प्रश्नों के उत्तर लिख लिख कर याद करने चाहिए| इसे प्रश्न तो याद होंगे ही साथ साथ लिखने का भी अभ्यास भी होगा|

4. परीक्षा कक्ष में समयनुसार रणनीति बनाकर सभी प्रश्नों का हल करने का लक्ष्य रखें, इसके लिए आप नमूना प्रश्नपत्र के साथ तय समय के अनुसार अभ्यास कर सकते है|

5. प्रश्न की समय सीमा का ध्यान रखना चाहिए, जो प्रश्न आसानी से हल हो सकते है, उन्हें पहले हल करें|

यह भी पढ़ें- अकाउंटेंसी बोर्ड परीक्षा की तैयारी कैसे करें

6. अपने उत्तर प्रश्न के हिसाब से लिखें, 2 और 4 अंकों के प्रश्नों का उत्तर लिखते समय प्रस्तावना या भूमिका लिखने की आवश्यकता नही होती है| इन प्रश्नों का उत्तर लिखते समय सही तथ्यों का उल्लेख करने से अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकते है|

7. इतिहास (History) के प्रश्न का उत्तर देते समय मुख्य बिन्दुओं को रेखांकित जरुर करें, और सुनिश्चित करें की आप का हेडिंग प्रश्न से संबंधित होना चाहिए| इसका परीक्षक पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है, और अंक अच्छे मिलते है|

8. मानचित्र में दर्शाएँ जाने वाले बिंदुओं को पेंसिल से अंकित करना चाहिए|इससे जरूरत पड़ने पर इन्हें दुबारा सही करने में मदद मिल सकती है|

9. प्रश्नों के उत्तर बिना पढ़े नही लिखने चाहिए, प्रश्न समझ नही आने पर समय खराब करने के बजाय उसको छोड़ कर आगे बढना चाहिए|

10. अंतिम व सबसे अहम History में इतिहासकारों द्वारा दर्ज तथ्यों को शामिल किया गया है, इसलिए एक मात्र मंत्र महत्वपूर्ण धटनाओं, नाम, अवधि और ऐतिहासिक धटनाओं की तारीखों का अध्ययन करना, याद रखना और याद रखना है|

यह भी पढ़ें- गणित बोर्ड परीक्षा की तैयारी कैसे करें

अगर आपको यह लेख पसंद आया है, तो कृपया वीडियो ट्यूटोरियल के लिए हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें| आप हमारे साथ Twitter और Facebook के द्वारा भी जुड़ सकते हैं|

Reader Interactions

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Primary Sidebar

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Twitter
  • YouTube

श्रेणियां

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Sitemap

Copyright@Dainik Jagrati