• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
Dainik Jagrati

Dainik Jagrati

Hindi Me Jankari Khoje

  • Blog
  • Agriculture
    • Vegetable Farming
    • Organic Farming
    • Horticulture
    • Animal Husbandry
  • Career
  • Health
  • Biography
    • Quotes
    • Essay
  • Govt Schemes
  • Earn Money
  • Guest Post
Home » Blog » धान के भण्डारण के लिए कुछ आवश्यक सुझाव: अपनाएं ये उपाय

धान के भण्डारण के लिए कुछ आवश्यक सुझाव: अपनाएं ये उपाय

December 9, 2018 by Bhupender Choudhary Leave a Comment

धान के भण्डारण के लिए कुछ आवश्यक सुझाव

भरपूर उपज प्राप्त करने के लिए किसान जी तोड़ मेहनत करता है| परंतु धान और अनाज के दुश्मन कीट आदि उसे उसकी मेहनत का लाभ नहीं लेने देते| इससे किसान का नुकसान तो होता ही हैं, यह नुकसान सिर्फ किसान का ही नहीं बल्कि सारे राष्ट्र का है तथा उसका मुख्य कारण हैं, धान की उसके दुश्मनों से सुरक्षा न होना एवं उसका रख रखाव के लिए सही प्रबंध का न होना| धान की खेती की जानकारी के लिए यहां पढ़ें- धान (चावल) की खेती कैसे करें पूरी जानकारी

धान की मात्रा गुणों में नुकसान करने वाले मुख्य कारक कीड़े, मकोडे और नमी हैं, कीड़ों तथा जीवाणुओं के द्वारा किये गये नुकसान से धान का भार कम होता हैं। इसलिए धान की कटाई के बाद उसे गोदामों में रखने तक अनेक बातों को ध्यान में रखना चाहिए, जो इस प्रकार हैं, जैसे-

यह भी पढ़ें- नैनो प्रौद्योगिकी का कृषि में महत्व

धान के भण्डारण के लिए सुझाव 

1. कटाई के बाद धान को भंडार में रखने से पहले हल्की धूप में सुखाना चाहिए, क्योंकि तेज धूप में सुखाने में चावल में दरारें पड़ जाती है और टूटन भी बहुत निकलती हैं| धान इतना सुखाया जाए, कि दांत के नीचे दबाने पर कट की आवाज से टूटे, अगर धान केवल कुचल कर रह जाए, तो उसे और सुखाना चाहिए| गीले धान को गोदामों में रखने पर फफूद लग सकती हैं और सड़ सकता हैं, अलावा उसके डल्ले बन सकते हैं|

2. बोरों में धान रखने से पहले देख लेना चाहिए, कि बोरों में कीड़े आदि तो नहीं हैं, बोरे अच्छे साफ सुथरे होने चाहिए|

3. बोरो को जमीन की नमी से बचाने के लिए बोरों के नीचे पालीथीन की चादर, बांस की चटाई लकड़ी की चटाई लकड़ी की पटिए इत्यादि रखना चाहिए|

4. बोरों को दीवार की छत से सटा कर नहीं रखना चाहिए|

यह भी पढ़ें- धान की पराली जलाने से होने वाले नुकसान एवं वैकल्पिक उपयोग

5. गोदामों में धान रखने से पहले उसकी दीवारों तथा छत की दरारों को बंद कर देना चाहिए, जिससे गोदामों में नमी या पानी न आ सके|

6. दीवारों आदि के उखड़े प्लास्टर एवं ईंटों के बीच कीड़े छिपे हो सकते हैं, इसलिए उनकी मरम्मत करके अच्छी तरह लिपाई कर देनी चाहिए|

7. रोशनदान तथा खिड़कियाँ ऐसी होनी चाहिए, जिन्हें आवश्यकता पड़ने पर ऐसा बंद किया जा सके, जिससे हवा व पानी का प्रवेश न हो|

8. धान के गोदाम में कीटनाशक दवाएं खाद इत्यादि नहीं रखने चाहिए, क्योंकि ये उसे प्रभावित कर खराब कर सकते हैं|

9. गोदाम में धान रखने से पहले मेलाधियान घोल 1:100 का छिड़काव करना चाहिए, 30 फीट लंबे चौड़े स्थान के लिए घोल की तीन लीटर मात्रा होनी चाहिए|

10. धान को सीमेंट, कांक्रीट, एल्यूमिनियम या धातु की बनी कोठियों में सुखाकर रखना चाहिए, इससे अनाज चूहों, पक्षियों, कीड़े, फफूदी तथा नमी से सुरक्षित रहता है, धातु की बनी कोठियों में रखे जाने वाले अनाज की पौष्टिकता बनी रहती हैं|

11. प्रति इकाई भंडारण की कीमत आर्थिक दृष्टि से कम होनी चाहिए|

12. आवश्यकता पड़ने पर धान रखने और निष्कासित करने के लिए यंत्र लगे होने चाहिए|

यह भी पढ़ें- मिट्टी परीक्षण क्यों और कैसे करें, जानिए आवश्यकता, महत्व एवं विधि

प्रिय पाठ्कों से अनुरोध है, की यदि वे उपरोक्त जानकारी से संतुष्ट है, तो लेख को अपने Social Media पर Like व Share जरुर करें और अन्य अच्छी जानकारियों के लिए आप हमारे साथ Social Media द्वारा Facebook Page को Like, Twitter को Follow और YouTube Channel को Subscribe कर के जुड़ सकते है|

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

“दैनिक जाग्रति” से जुड़े

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Twitter
  • YouTube

करियर से संबंधित पोस्ट

आईआईआईटी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, रैंकिंग, कट ऑफ, प्लेसमेंट

एनआईटी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, रैंकिंग, कटऑफ, प्लेसमेंट

एनआईडी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, फीस, कट ऑफ, प्लेसमेंट

निफ्ट: योग्यता, प्रवेश प्रक्रिया, कोर्स, अवधि, फीस और करियर

निफ्ट प्रवेश: पात्रता, आवेदन, सिलेबस, कट-ऑफ और परिणाम

खेती-बाड़ी से संबंधित पोस्ट

June Mahine के कृषि कार्य: जानिए देखभाल और बेहतर पैदावार

मई माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

अप्रैल माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

मार्च माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

फरवरी माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

स्वास्थ्य से संबंधित पोस्ट

हकलाना: लक्षण, कारण, प्रकार, जोखिम, जटिलताएं, निदान और इलाज

एलर्जी अस्थमा: लक्षण, कारण, जोखिम, जटिलताएं, निदान और इलाज

स्टैसिस डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, जटिलताएं, निदान, इलाज

न्यूमुलर डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, डाइट, निदान और इलाज

पेरिओरल डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, निदान और इलाज

सरकारी योजनाओं से संबंधित पोस्ट

स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार: प्रशिक्षण, लक्षित समूह, कार्यक्रम, विशेषताएं

राष्ट्रीय युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम: लाभार्थी, योजना घटक, युवा वाहिनी

स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार: उद्देश्य, प्रशिक्षण, विशेषताएं, परियोजनाएं

प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना | प्रधानमंत्री सौभाग्य स्कीम

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना: पात्रता, आवेदन, लाभ, पेंशन, देय और ऋण

Copyright@Dainik Jagrati

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Sitemap