• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
Dainik Jagrati

Dainik Jagrati

Hindi Me Jankari Khoje

  • Blog
  • Agriculture
    • Vegetable Farming
    • Organic Farming
    • Horticulture
    • Animal Husbandry
  • Career
  • Health
  • Biography
    • Quotes
    • Essay
  • Govt Schemes
  • Earn Money
  • Guest Post
Home » Blog » चने की अधिक पैदावार के लिए आवश्यक सुझाव: आधुनिक टिप्स

चने की अधिक पैदावार के लिए आवश्यक सुझाव: आधुनिक टिप्स

November 15, 2018 by Bhupender Choudhary Leave a Comment

चने की अधिक पैदावार के लिए आवश्यक सुझाव

चना एक दलहनी फसल है, और भारत इसका प्रमुख उत्पादक है| लेकिन चने की अधिक पैदावार से हमारे किसान भाई जानकारी के या संसाधनो आभाव काफी पीछे है| इस लेख में चने की अधिक पैदावार लेने के लिए आवश्यक बिंदू सुझाएँ गये है, जिनको उपयोग में लाकर कृषक अपनी चने की खेती से सफलतापुर्वक अच्छी पैदावार प्राप्त कर सकते है| यदि आप चने की उन्नत खेती की पूर्ण जानकारी चाहते है, तो यहां पढ़ें- चने की खेती की जानकारी

यह भी पढ़ें- चना उत्पादन कम होने के कारण

चना की खेती से अधिक पैदावार के लिए आवश्यक सुझाव

1. भूमि में रोग और कीटो के प्रसुप्तावस्था में पड़े प्यूपा को नष्ट करने के लिये तीन वर्ष में एक बार ग्रीष्म कालीन गहरी जुताई करे|

2. चने की अधिक पैदावार के लिए पोषक तत्वों की मात्रा मिट्टी परीक्षण के आधार पर ही दें|

3. बीज का उपचार ट्राइकोडर्मा विरडी (6 ग्राम) एवं कार्बोक्सिन (1 ग्राम) प्रति किलोग्राम बीज के हिसाब से करे|

4. उकठा रोग रोधी या सहनशील किस्मो जैसे जे जी- 315, जे जी- 12, जे जी-11, जाकी- 9218, जे जी के- 1, जे जी के- 2, जे जी के- 3 या अन्य इत्यादि को क्षेत्र विशेष की अनुकूलता अनुसार ही बोयें|

5. फूल की अवस्था में खेत में T आकार की खूटियाँ 50 प्रति हेक्टेयर के हिसाब से लगाये तथा दाना पक्ते समय इनको निकाल दें|

6. फेरोमेन ट्रेप्स का प्रयोग करें (12 प्रति हेक्टेयर)|

7. चने की अधिक पैदावार हेतु फसल जब 15 से 20 सेंटीमीटर ऊँचाई की हो जाये तो खुटाई करे|

8. फसल में शाखाएँ बनते समय और फली बनते समय सिंचाई करे|

यह भी पढ़ें- गेहूं की पैरा विधि से खेती कैसे करें

9. बीज का उपचार अमोनियम मोलिब्डेट 1 ग्राम प्रति किलोग्राम बीज के हिसाब से चना-सोयाबीन फसल प्रणाली वाले क्षेत्रो में करे|

10. फसल मंज फल आने के पहले की अवस्था में NSKE 5 प्रतिशत या एजेडिराक्टिन 0.03 प्रतिशत (300 पी पी एम) WSP की 2500 से 5000 ग्राम प्रति हेक्टेयर के हिसाब से 15 दिन के अन्तराल छिडकाव पर करे|

11. जैविक कीट नियंत्रण हेतु NSKE (5 प्रतिशत) का प्रयोग करें, द्वितीय स्प्रे NPV 250 एल ई और तृतीय स्प्रे इंडोक्साकार्ब (1 मिलीलीटर प्रति लीटर पानी)|

12. पौध संरक्षण के लिये एकीकृत पौध संरक्षण के उपायों को अपनाना चाहिए|

13. चने की अधिक पैदावार हेतु खरपतवार नियंत्रण अवश्य करे|

14. चने में फुल आते समय सिंचाई न करें|

15. चने की अधिक पैदावार हेतु चने की बुआई उत्तर-दक्षिण से नियंत्रित करें|

16. तकनीकी जानकारी हेतु अपने जिले के नजदीकी कृषि विज्ञान केन्द्र से संपर्क करें|

17. भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा फसल उत्पादन (जुताई, खाद, बीज, सूक्ष्म पोषक तत्व, कीटनाशी, सिंचाई के साधनो), कृषि यन्त्रों, भण्डारण इत्यादि हेतु दी जाने वाली सुविधाओं/अनुदान सहायता/ लाभ की जानकारी हेतु संबधित राज्य/जिला/ विकास खण्ड स्थित कृषि विभाग से संपर्क करें|

उपरोक्त बिन्दुओं पर ध्यान केन्द्रित कर के किसान अपनी चने की फसल से उत्तम पैदावार प्राप्त कर सकते है|

यह भी पढ़ें- चने की उन्नत किस्में, जानिए विशेषताएं एवं पैदावार

यदि उपरोक्त जानकारी से हमारे प्रिय पाठक संतुष्ट है, तो लेख को अपने Social Media पर Like व Share जरुर करें और अन्य अच्छी जानकारियों के लिए आप हमारे साथ Social Media द्वारा Facebook Page को Like, Twitter व Google+ को Follow और YouTube Channel को Subscribe कर के जुड़ सकते है|

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

“दैनिक जाग्रति” से जुड़े

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Twitter
  • YouTube

करियर से संबंधित पोस्ट

आईआईआईटी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, रैंकिंग, कट ऑफ, प्लेसमेंट

एनआईटी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, रैंकिंग, कटऑफ, प्लेसमेंट

एनआईडी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, फीस, कट ऑफ, प्लेसमेंट

निफ्ट: योग्यता, प्रवेश प्रक्रिया, कोर्स, अवधि, फीस और करियर

निफ्ट प्रवेश: पात्रता, आवेदन, सिलेबस, कट-ऑफ और परिणाम

खेती-बाड़ी से संबंधित पोस्ट

June Mahine के कृषि कार्य: जानिए देखभाल और बेहतर पैदावार

मई माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

अप्रैल माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

मार्च माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

फरवरी माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

स्वास्थ्य से संबंधित पोस्ट

हकलाना: लक्षण, कारण, प्रकार, जोखिम, जटिलताएं, निदान और इलाज

एलर्जी अस्थमा: लक्षण, कारण, जोखिम, जटिलताएं, निदान और इलाज

स्टैसिस डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, जटिलताएं, निदान, इलाज

न्यूमुलर डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, डाइट, निदान और इलाज

पेरिओरल डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, निदान और इलाज

सरकारी योजनाओं से संबंधित पोस्ट

स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार: प्रशिक्षण, लक्षित समूह, कार्यक्रम, विशेषताएं

राष्ट्रीय युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम: लाभार्थी, योजना घटक, युवा वाहिनी

स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार: उद्देश्य, प्रशिक्षण, विशेषताएं, परियोजनाएं

प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना | प्रधानमंत्री सौभाग्य स्कीम

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना: पात्रता, आवेदन, लाभ, पेंशन, देय और ऋण

Copyright@Dainik Jagrati

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Sitemap