• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
Dainik Jagrati

Dainik Jagrati

Hindi Me Jankari Khoje

  • Blog
  • Agriculture
    • Vegetable Farming
    • Organic Farming
    • Horticulture
    • Animal Husbandry
  • Career
  • Health
  • Biography
    • Quotes
    • Essay
  • Govt Schemes
  • Earn Money
  • Guest Post
Home » Blog » अब्दुल कलाम के महान विचार: सपने देखें और नया करें

अब्दुल कलाम के महान विचार: सपने देखें और नया करें

November 19, 2017 by Bhupender Choudhary Leave a Comment

अब्दुल कलाम के महान विचार

APJ Abdul Kalam quotes in Hindi: एपीजे अब्दुल कलाम का पूरा नाम अबुल पकिर जैनुलाअबदीन अब्दुल कलाम था| कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को रामेश्वरम, रामानाथपुरम, तमिलनाडू में हुआ था। वो एक महान वैज्ञानिक और भारत के पूर्व राष्ट्रपति थे। ए पी जे अब्दुल कलाम मद्रास इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलोजी से अंतरिक्ष विज्ञान से स्नातक थे। उनकी देख रेख में भारत ने पोखरण में अपना दूसरा सफल परमाणु परिक्षण किया।

27 जुलाई 2015 को शिलोंग में एक भाषण करते समय उनकों दिल का दौरा पड़ा और उनका दुखद निधनं हो गया। लेकिन उनके प्रेरणा से ओतप्रोत विचार आज भी हर मनुष्य में उत्साह और उमंग भर देते है। इस लेख में हम उनकें कुछ महान विचारों को आप सब के साथ सांझा करेगे ।यदि ए पी जे अब्दुल कलाम के जीवन का व्रतांत जाना चाहते है तो यहां पढ़ें- एपीजे अब्दुल कलाम की जीवनी

यह भी पढ़ें- सुभाष चंद्र बोस के अनमोल विचार

Table of Contents

Toggle
  • एपीजे अब्दुल कलाम के महान विचार
      • एपीजे अब्दुल कलाम के 10 अनमोल वचन
      • एपीजे अब्दुल कलाम के 20 अनमोल वचन
      • एपीजे अब्दुल कलाम के 30 अनमोल विचार
      • एपीजे अब्दुल कलाम के 40 अनमोल विचार
      • एपीजे अब्दुल कलाम के 50 अनमोल वचन
      • एपीजे अब्दुल कलाम के 60 अनमोल वचन
      • एपीजे अब्दुल कलाम के 70 अनमोल विचार
      • एपीजे अब्दुल कलाम के 80 अनमोल विचार
      • एपीजे अब्दुल कलाम के 90 अनमोल विचार
      • एपीजे अब्दुल कलाम के 100 अनमोल विचार

एपीजे अब्दुल कलाम के महान विचार

भारत के महान वैज्ञानिक और राष्ट्रपति रह चुके अब्दुल कलाम के कहे अनेक अनमोल वचन हैं, जिन्हें हर भारतीयों को जानना चाहिए। जो इस प्रकार है, जैसे-

एपीजे अब्दुल कलाम के 10 अनमोल वचन

1. शिखर तक पहुँचने के लिए ताकत चाहिए होती है, चाहे वो माउन्ट एवरेस्ट का शिखर हो या आपके पेशे का।

2. क्या हम यह नहीं जानते कि आत्म सम्मान, आत्म निर्भरता के साथ आता है?

3. कृत्रिम सुख की बजाये ठोस उपलब्धियों के पीछे समर्पित रहिये।

4. अंग्रेजी आवश्यक है क्योंकि वर्तमान में विज्ञान के मूल काम अंग्रेजी में हैं। मेरा विश्वास है कि अगले दो दशक में विज्ञान के मूल काम हमारी भाषाओं में आने शुरू हो जायेंगे, तब हम जापानियों की तरह आगे बढ़ सकेंगे।

5. भगवान, हमारे निर्माता ने हमारे मष्तिष्क और व्यक्तित्व में असीमित शक्तियां और क्षमताएं दी हैं। ईश्वर की प्रार्थना की प्रार्थना हमें इन शक्तियों को विकसित करने में मदद करती है।             -एपीजे अब्दुल कलाम

6. मैं इस बात को स्वीकार करने के लिए तैयार था, कि मैं कुछ चीजें नहीं बदल सकता।

7. महान सपने देखने वालों के महान सपने हमेशा पूरे होते हैं।

8. अगर किसी देश को भ्रष्टाचार मुक्त और सुन्दर-मन वाले लोगों का देश बनाना है, तो मेरा दृढ़तापूर्वक मानना है कि समाज के तीन प्रमुख सदस्य ये कर सकते हैं, पिता, माता और गुरु।

9. यदि हम स्वतंत्र नहीं हैं, तो कोई भी हमारा आदर नहीं करेगा।

10. भारत में हम बस मौत, बीमारी, आतंकवाद और अपराध के बारे में पढ़ते हैं।             -एपीजे अब्दुल कलाम

यह भी पढ़ें- डॉ भीमराव आंबेडकर के अनमोल विचार

एपीजे अब्दुल कलाम के 20 अनमोल वचन

11. आइये हम अपने आज का बलिदान कर दें, ताकि हमारे बच्चों का कल बेहतर हो सके।

12. आकाश की तरफ देखिये, हम अकेले नहीं हैं। सारा ब्रह्माण्ड हमारे लिए अनुकूल है और जो सपने देखते हैं और मेहनत करते हैं, उन्हें प्रतिफल देने की साजिश करता है।

13. इंसान को कठिनाइयों की आवश्यकता होती है, क्योंकि सफलता का आनंद उठाने कि लिए ये ज़रूरी हैं।

14. किसी भी धर्म में उसे बनाए रखने और बढाने के लिए दूसरों को मारना अनिवार्य नहीं बताया गया है।

15. मुझे बताइए, यहाँ का मीडिया इतना नकारात्मक क्यों है? भारत में हम अपनी अच्छाइयों, अपनी उपलब्धियों को दर्शाने में इतना शर्मिंदा क्यों होते हैं? हम एक माहान राष्ट्र हैं। हमारे पास ढेरों सफलता की गाथाएँ हैं, लेकिन हम उन्हें नहीं स्वीकारते क्यों?              -एपीजे अब्दुल कलाम

16. अपने मिशन में कामयाब होने के लिए, आपको अपने लक्ष्य के प्रति एकचित्त निष्ठावान होना पड़ेगा।

17. इससे पहले कि सपने सच हों, आपको सपने देखने होंगे।

18. तब तक लड़ना मत छोड़ो जब तक अपनी तय की हुई जगह पे ना पहुँच जाओ- यही, अद्वितीय तुम हो। ज़िन्दगी में एक लक्ष्य रखो, लगातार ज्ञान प्राप्त करो, कड़ी मेहनत करो और महान जीवन को प्राप्त करने के लिए दृढ रहो।

19. उत्कृष्टता एक सतत प्रक्रिया है, कोई दुर्घटना नहीं।

20. अगर तुम सूरज की तरह चमकना चाहते हो, तो पहले सूरज की तरह जलो।             -एपीजे अब्दुल कलाम

यह भी पढ़ें- स्वामी विवेकानंद के अनमोल विचार

एपीजे अब्दुल कलाम के 30 अनमोल विचार

21. पक्षी अपने ही जीवन और प्रेरणा द्वारा संचालित होता है।

22. हमें हार नहीं माननी चाहिए और हमें समस्याओं को खुद को हराने नहीं देना चाहिए।

23. शिक्षण एक बहुत ही महान पेशा है, जो किसी व्यक्ति के चरित्र, क्षमता, और भविष्य को आकार देता है। अगर लोग मुझे एक अच्छे शिक्षक के रूप में याद रखते हैं, तो मेरे लिए ये सबसे बड़ा सम्मान होगा।

24. असली शिक्षा एक इंसान की गरिमा को बढ़ाती है और उसके स्वाभिमान में वृद्धि करती है। यदि हर इंसान द्वारा शिक्षा के वास्तविक अर्थ को समझ लिया जाता और उसे मानव गतिविधि के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ाया जाता, रहने के लिए कहीं अच्छी जगह होती।

25. जब बच्चे 15, 16 या 17 साल के होते हैं, तब वे तय करते हैं कि उन्हें डॉक्टर, इंजिनियर या राजनीतिज्ञ बनना है या मंगल ग्रह या चंद्रमा पे जाना है और ये वो समय होता है, जब आप उन पर काम कर सकते हैं। आप उन्हें अपने सपनो को आकार देने में मदद कर सकते है।              -एपीजे अब्दुल कलाम

26. जब हम बाधाओं का सामना करते हैं, हम अपने साहस और फिर से खड़े होने की ताकत के छिपे हुए भण्डार को खोज पाते हैं, जिनका हमें पता नहीं होता कि वो हैं और केवल तब जब हम असफल होते हैं. एहसास होता है कि संसाधन हमेशा से हमारे पास थे। हमें केवल उन्हें खोजने और अपनी जीवन में आगे बढ़ने की ज़रूरत होती है।

27. एक सबक जो हर एक देश चीन से सीख सकता है, वो है ग्रामीण स्तर के उद्यमों, उत्तम स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाएं बनाने पर अधिक ध्यान केंद्रित करना।

28. राष्ट्रपति पद का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए। एक बार राष्ट्रपति चुन लिया जाए, तो वह राजनीति से ऊपर है।

29. मेरा विचार है कि छोटी उम्र में आप अधिक आशावादी होते हैं और आपमें कल्पनाशीलता भी अधिक होती है, आपमें पूर्वाग्रह भी कम होता है।

30. जब तक भारत दुनिया के सामने खड़ा नहीं होता, कोई हमारी इज्जत नहीं करेगा। इस दुनिया में, डर की कोई जगह नहीं है, केवल ताकत ताकत का सम्मान करती है।             -एपीजे अब्दुल कलाम

यह भी पढ़ें- लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल विचार

एपीजे अब्दुल कलाम के 40 अनमोल विचार

31. जो अपने दिल से काम नहीं कर सकते वे हासिल करते हैं, लेकिन बस खोखली चीजें, अधूरे मन से मिली सफलता अपने आस-पास कड़वाहट पैदा करती है।

32. हम केवल तभी याद किये जायेंगे, जब हम हमारी युवा पीढ़ी को एक समृद्ध और सुरक्षित – भारत दें, जो आर्थिक समृद्धि और सभ्यता की विरासत का परिणाम होगा।

33. भारत को एक विकसित राष्ट्र में बदलना होगा, नैतिक मूल्यों के साथ एक समृद्ध व स्वस्थ देश।

34. दुनिया की लगभग आधी आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है और ज्यादातर गरीबी की हालत में। मानव विकास में ऐसी असमानता अशांति की प्रमुख वजहों में से एक रहा है और विश्व के कुछ हिस्सों में हिंसा की भी।

35. भारत बिना परमाणु हथियारों के रह सकता है, ये हमारा सपना है और ये अमेरिका का भी सपना होना चाहिए।              -एपीजे अब्दुल कलाम

36. जीवन एक कठिन खेल है, आप एक व्यक्ति होने के अपने जन्मसिद्ध अधिकार को बनाये रखकर इसे जीत सकते हैं।

37. मेरे लिए, नकारात्मक अनुभव जैसी कोई चीज नहीं है।

38. विज्ञान ने ये प्रमाणित किया है, कि मानव शरीर लाखों-लाख परमाणुओं से बना है… उदाहरण के लिए, मैं 5.8×10^27 परमाणुओं से बना हूँ।

39. हमें एक अरब लोगों के देश की तरह सोचना और काम करना चाहिए, ना कि दस लाख आबादी वाले देश की तरह। सपने देखो, सपने देखो, सपने देखो।

40. एक लोकतंत्र में देश की समग्र समृद्धि, शांति और ख़ुशी के लिए हर एक नागरिक की कुशलता, वैयक्तिकता और ख़ुशी आवश्यक है।              -एपीजे अब्दुल कलाम

यह भी पढ़ें- महात्मा गांधी के अनमोल विचार

एपीजे अब्दुल कलाम के 50 अनमोल वचन

41. मेरा बल बढ़ता ही जाता है, आप इसे रोक नहीं सकते – ये बढ़ता रहता है, ये बेहिसाब बढ़ता है।

42. देखिये, भगवान केवल उन्ही की मदद करता है, जो कड़ी मेहनत करते हैं। ये सिद्धांत बिलकुल स्पष्ट है।

43. किसी विद्यार्थी की सबसे ज़रूरी विशेषताओं में से एक है, प्रश्न पूछना। विद्यार्थियों को प्रश्न पूछने दीजिये।

44. विज्ञान मानवता के लिए एक खूबसूरत तोहफा है, हमें इसे बिगाड़ना नहीं चाहिए।

45. चलिए मैं एक लीडर को डिफाइन करता हूँ। उसमे एक विजन और पैशन होना चाहिए और उसे किसी समस्या से डरना नहीं चाहिये। बल्कि, उसे पता होना चाहिए कि इसे हराना कैसे है। सबसे ज़रूरी, उसे ईमानदारी के साथ काम करना चाहिए।              -एपीजे अब्दुल कलाम

46. ईश्वर की संतान के रूप में, मैं मुझे होने वाली किसी भी चीज से बड़ा हूँ।

47. जब वैज्ञानिक और रक्षा प्रौद्योगिकियों के लिए भव्य योजनाएं बनायीं जाती हैं, तो क्या सत्ता में बैठे लोग प्रयोगशालाओं और फील्ड में काम करने वाले लोगों के बलिदानों के बारे में सोचते हैं?

48. जब आप अपने ऊपर लाइट बल्ब को देखते हैं, आप थॉमस अल्वा एडीसन को याद करते हैं। जब टेलीफ़ोन की घंटी बजती है, आप अलेक्जेंडर ग्राहम बेल को याद करते हैं। मैरी क्यूरी नोबेल पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला थीं। जब आप नीले आकाश में देखते हैं, आप सर सी.वी. रमन के बारे में सोचते हैं।

49. अब ऊँगली की एक क्लिक पर उपलब्ध जानकारी मुझे आश्चर्यचकित कर देती है।

50. मै हाई स्कुल में था, जब पंडित जवाहरलाल नेहरु ने नयी दिल्ली में भारत का झंडा फहराया था।              -एपीजे अब्दुल कलाम

यह भी पढ़ें- भगत सिंह के अनमोल विचार

एपीजे अब्दुल कलाम के 60 अनमोल वचन

51. भारत के लिये मेरा 2020 विजन है- इसे एक विकसित राष्ट्र में बदल देना। ये भावात्मक नहीं हो सकता, यह एक जीवन रेखा है।

52. ढाई हज़ार सालों से भारत ने किसी पे आक्रमण नहीं किया है।

53. हमें याद रखना चाहिए कि कुछ ऐसे देश हैं, जो अपनी 30 से 60% बिजली की ज़रूरत न्यूक्लीयर पॉवर सिस्टमस के जरिये पूरा करते हैं।

54. हमने किसी पे आक्रमण नहीं किया है, हमने किसी पे विजय नहीं प्राप्त की है। हमने उनकी भूमि, उनकी संस्कृति, उनके इतिहास पे कब्ज़ा नहीं किया है और ना ही अपने जीने का तरीका उनपर थोपने का प्रयास किया है।

55. विज्ञान वैश्विक है, आइंस्टीन के समीकरण, ई = mc2, को हर जगह पहुंचना है। विज्ञान मानवता के लिए एक सुंदर उपहार है, हम इसे बिगाड़ना नहीं चाहिए। विज्ञान विभिन्न जातियों के बीच अंतर नहीं करता।             -एपीजे अब्दुल कलाम

56. कई सालों से, मैंने उड़ पाने की उम्मीद को पाला है; किसी मशीन को स्ट्रैटोस्फीयर के ऊपर और ऊपर जाते हुए संभालना मेरा सबसे प्यारा सपना रहा है।

57. राजनीति क्या है? राजनीतिक प्रणाली विकास की राजनीति और राजनीतिक राजनीति के जोड़ के बराबर है।

58. आज, भारत प्रति व्यक्ति 682 वाट पॉवर कंज्यूम करता है, विकसित देशों से कहीं कम, जैसे जैसे भारत विकास करेगा, इस निश्चित रूप से बहुत अधिक एनर्जी की ज़रूरत पड़ेगी।

59. राष्ट्र लोगों से मिलकर बनता है और उनके प्रयास से, कोई राष्ट्र जो कुछ भी चाहता है, उसे प्राप्त कर सकता है।

60. हम एक देश के रूप में विदेशी चीजों को लेकर इतने जुनूनी क्यों हैं? क्या ये हमारे कोलोनियल इयर्स की विरासत है? हमें विदेशी टीवी सेट्स चाहियें, हमें विदेशी शर्ट्स चाहियें, हमें विदेशी टेक्नोलॉजी चाहिए, इम्पोर्टेड चीजों के लिए इतना जूनून क्यों है?              -एपीजे अब्दुल कलाम

यह भी पढ़ें- सुभाष चंद्र बोस का जीवन परिचय

एपीजे अब्दुल कलाम के 70 अनमोल विचार

61. जहाँ हृदय में सच्चाई होती है, वहां घर में सामंजस्य होता है। जब घर में सामंजस्य होता है, तब देश में एक व्यवस्था होती है। जब देश में व्यवस्था होती है, तब दुनिया में शांति होती है।

62. शिक्षा का मकसद कौशल और विशेषज्ञता के साथ अच्छे इंसान बनाना है… शिक्षकों ‘ द्वारा प्रबुद्ध मनुष्य बनाये जा सकते हैं।

63. मैं हथियारों की होड़ का विशेषज्ञ नहीं हूँ।

64. मेरे लिए, दो तरह के लोग हैं: युवा और अनुभवी।

65. जबकि बच्चे सबसे अलग होने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, उनके चारों ओर की दुनिया पूरी कोशिश कर रही है, कि वे बाकी सभी लोगों की तरह दिखें।              -एपीजे अब्दुल कलाम

66. अर्थव्यवस्था ने मुझे शाकाहारी बनने के लिए मजबूर किया, लेकिन अंत में मैं इसे पसंद करने लगा।

67. भारत को अपनी ही परछाई पर चलना चाहिए- हमारा खुद का डेवलपमेंट मॉडल होना चाहिए।

68. लिखना मेरा प्यार है, अगर आप किसी चीज से प्यार करते हैं। आप उसके लिए बहुत सारा समय निकाल लेते हैं, मैं रोज दो घंटे लिखता हूँ। आमतौर पे मध्यरात्रि में शुरू करता हूँ, कभी कभी मैं 11 बजे से लिखना शुरू करता हूँ।

69. मेरा संदेश, विशेष रूप से युवाओं के लिए, है कि वे अलग सोचने का साहस रखें, आविष्कार करने का साहस रखें, अनदेखे रास्तों पर चलने का साहस रखें, असंभव को खोजने और समस्याओं पर जीत हासिल करके सफल होने का साहस रखें। ये महान गुण हैं, जिसके लिए उन्हें ज़रूर काम करना चाहिए, युवाओं के लिए ये मेरा सन्देश है।

70. शिक्षाविदों को छात्रों के बीच जांच की भावना, रचनात्मकता, उद्यमशीलता और नैतिक नेतृत्व की क्षमता का निर्माण करना चाहिए और उनका रोल मॉडल बनना चाहिए।              -एपीजे अब्दुल कलाम

यह भी पढ़ें- स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय

एपीजे अब्दुल कलाम के 80 अनमोल विचार

71. सभी युद्ध विवाद सुलझाने के तरीके की विफलता को दर्शाते हैं और युद्ध के बाद उन्हें फिर से विश्वास, भरोसा और साहस पैदा करने की ज़रूरत होती है।

72. इग्नाईटेड माइंडस के खिलाफ कोई भी प्रतिबन्ध खड़ा नहीं हो सकता।

73. महान शिक्षक ज्ञान, जूनून और करुणा से निर्मित होते हैं।

74. सरकार, चाहे राज्य की हो या केंद्र की, चुन कर बनती है। इसका मतलब हमारी जिम्मेदारी है, कि हम सही तरीके के नेताओं का चुनाव करें।

75. यदि चार बातों का पालन किया जाए – एक महान लक्ष्य बनाया जाए, ज्ञान अर्जित किया जाए, कड़ी मेहनत की जाए और दृढ रहा जाए, तो कुछ भी हासिल किया जा सकता है।              -एपीजे अब्दुल कलाम

76. जब एक देश हथियारबंद देशों से घिरा होता है, तो उसे खुद को तैयार करना पड़ता है।

77. क्षमता का निर्माण करना अंतर को भंग करता है, इससे असमानताएं ख़त्म हो जाती हैं।

78. शादी के बारे में की ये किसी तरह हो नहीं पाया। इतने बड़े परिवार में एक आदमी की शादी ना होना कोई दिक्कत की बात नहीं है।

79. भारत में बुनियादी विज्ञान के लिए पर्याप्त धन नहीं है। हमें एक बड़े पैमाने पर निवेश करना है और मैं इस विचार पर जोर दे रहा हूँ।

80. जब मैं राष्ट्रपति बना, मैंने संविधान का अध्ययन किया और मैंने जितना अधिक अध्ययन किया, उतना ही मुझे महसूस हुआ कि ये भारत के राष्ट्रपति को देश को एक विजन देने से नहीं रोकता। अतः जब मैं संसद और विधान सभाओं में गया और विज़न प्रस्तुत किया, तो सभी ने मेरा स्वागत किया, अपनी पार्टी की परवाह किये बगैर।              -एपीजे अब्दुल कलाम

यह भी पढ़ें- लाल बहादुर शास्त्री की जीवनी

एपीजे अब्दुल कलाम के 90 अनमोल विचार

81. बहुत सी ऐसी महिलाएं हैं, जो समाज में भारी परिवर्तन लेकर आई हैं।

82. राष्ट्रपति के तौर पे एक बेहद कठिन काम जो मेरे पास था, वो था अदालतों द्वारा दिए गए मृत्यु दंड की पुष्टि करना।

83. मुझे समुद्र से प्यार है।

84. मैं 18 मिलियन यूथ्स से मिला हूँ और हर एक यूनीक बनना चाहता है।

85. मैं एक बिना पढ़े-लिखे परिवार का वंचित बच्चा था, फिर भी मेरे पास महान शिक्षकों के सानिध्य में रहने का फायदा था।             -एपीजे अब्दुल कलाम

86. अंतत: वास्तविक अर्थों में शिक्षा सत्य की खोज है, यह ज्ञान और आत्मज्ञान से होकर गुजरने वाली एक अंतहीन यात्रा है।

87. किसी भी मिशन की सफलता के लिए, रचनात्मक नेतृत्व आवश्यक है।

88. एंटीबायोटिक दवाओं के व्यापक उपयोग एंटीबायोटिक प्रतिरोध के प्रसार को बढ़ावा देता है। एंटीबायोटिक दवाओं का स्मार्ट उपयोग इसके प्रसार को नियंत्रित करने के लिए महत्वपूर्ण है।

89. भ्रष्टाचार जैसी बुराइयाँ कहाँ से पनपती हैं? ये कभी न ख़त्म होने वाले लालच से आती हैं। भ्रष्टाचार-मुक्त नैतिक समाज के लिए लड़ाई इस लालच के खिलाफ लड़ी जानी होगी और इसे ” मैं क्या दे सकता हूँ” की भावना से बदलना होगा।

90. मैं एक पायलट से अधिक और कुछ नहीं बनना चाहता था। लेकिन तकदीर का कुछ और ही प्लान था।              -एपीजे अब्दुल कलाम

यह भी पढ़ें- महात्मा गांधी की जीवनी

एपीजे अब्दुल कलाम के 100 अनमोल विचार

91. छोटा लक्ष्य अपराध है।

92. हमें ऑटोमोबाइल्स के लिए ऐसे इंजेक्शन सिस्टम डेवलप करने है, जो बायो-फ्यूल्स से चल सकें, फॉसिल फ्यूल्स से छुटकारा पाना ही होगा।

93. ‘अद्वितीय’ बनने के लिए, चुनौती है, सबसे कठिन लडाई लड़ने की जो कोई सोच सकता है; जब तक आप अपनी मंजिल तक न पहुंच जाएँ।

94. कविता आपार ख़ुशी या गहरे ग़म से निकलती है।

95. मुझे पक्का यकीन है, कि जब तक किसी ने नाकामयाबी की कड़वी गोली न चखी हो, वो ‘कायमाबी के लिए पर्याप्त महत्वाकांक्षा नहीं रख सकता।              -एपीजे अब्दुल कलाम

96. ग्रामीण क्षमता के द्वारा नए बाज़ार बनाये जा सकते हैं, जो रोजगार में वृद्धि कर सकते हैं।

97. मैं घूमता हूँ, जब तक मुझे गरमागरम सब्जी की डिश मिलती रहे; मैं ठीक हूँ।

98. ईश्वर हर जगह है।

99. प्रज्वलित मन के खिलाफ, कोई भी प्रतिबंध खड़ा नही हो सकता।             -एपीजे अब्दुल कलाम

यह भी पढ़ें- भगत सिंह की जीवनी

आप अपने विचार या प्रश्न नीचे Comment बॉक्स के माध्यम से व्यक्त कर सकते है। कृपया वीडियो ट्यूटोरियल के लिए हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे साथ Instagram और Twitter तथा Facebook के द्वारा भी जुड़ सकते हैं।

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

“दैनिक जाग्रति” से जुड़े

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Twitter
  • YouTube

करियर से संबंधित पोस्ट

आईआईआईटी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, रैंकिंग, कट ऑफ, प्लेसमेंट

एनआईटी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, रैंकिंग, कटऑफ, प्लेसमेंट

एनआईडी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, फीस, कट ऑफ, प्लेसमेंट

निफ्ट: योग्यता, प्रवेश प्रक्रिया, कोर्स, अवधि, फीस और करियर

निफ्ट प्रवेश: पात्रता, आवेदन, सिलेबस, कट-ऑफ और परिणाम

खेती-बाड़ी से संबंधित पोस्ट

June Mahine के कृषि कार्य: जानिए देखभाल और बेहतर पैदावार

मई माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

अप्रैल माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

मार्च माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

फरवरी माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

स्वास्थ्य से संबंधित पोस्ट

हकलाना: लक्षण, कारण, प्रकार, जोखिम, जटिलताएं, निदान और इलाज

एलर्जी अस्थमा: लक्षण, कारण, जोखिम, जटिलताएं, निदान और इलाज

स्टैसिस डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, जटिलताएं, निदान, इलाज

न्यूमुलर डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, डाइट, निदान और इलाज

पेरिओरल डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, निदान और इलाज

सरकारी योजनाओं से संबंधित पोस्ट

स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार: प्रशिक्षण, लक्षित समूह, कार्यक्रम, विशेषताएं

राष्ट्रीय युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम: लाभार्थी, योजना घटक, युवा वाहिनी

स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार: उद्देश्य, प्रशिक्षण, विशेषताएं, परियोजनाएं

प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना | प्रधानमंत्री सौभाग्य स्कीम

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना: पात्रता, आवेदन, लाभ, पेंशन, देय और ऋण

Copyright@Dainik Jagrati

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Sitemap