• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
Dainik Jagrati

Dainik Jagrati

Hindi Me Jankari Khoje

  • Blog
  • Agriculture
    • Vegetable Farming
    • Organic Farming
    • Horticulture
    • Animal Husbandry
  • Career
  • Health
  • Biography
    • Quotes
    • Essay
  • Govt Schemes
  • Earn Money
  • Guest Post
Home » Blog » CRPF में नौकरी कैसे पाएं: सीआरपीएफ में कैसे शामिल हों

CRPF में नौकरी कैसे पाएं: सीआरपीएफ में कैसे शामिल हों

November 18, 2017 by Bhupender Choudhary Leave a Comment

CRPF में नौकरी कैसे पाएं | CRPF कैसे ज्वाइन करें

CRPF में नौकरी कैसे प्राप्त करे: CRPF कौन कौन से पद है जिन पर सीदे नौकरी मिलती है। यह प्रश्न मेरा नही अपितु हर उस युवा के दिमाग में उठता है। जो अपने शिक्षा के क्षेत्र से बहार निकल कर जीविका और भविष्य के क्षेत्र का निर्माण चाहता है। यहा हम बात करेगे की आप केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल  (CRPF) में आपना भविष्य कैसे बना सकते है, अपनी योग्यता के अनुरूप। CRPF उन उम्मीदवारों को अवसर प्रदान करता है। जिन्होंने 8 वीं से स्नातक तक की शिक्षा प्राप्त की हुई है।

कुछ श्रेणियों के लिए यह महिला उम्मीदवारों को भी अवसर प्रदान करता है। CRPF उम्मीदवार भर्ती के लिए एक प्रक्रिया के तहत काम करता है। केंद्रीय पुलिस संगठन (CPO) चयन बोर्ड CRPF उम्मीदवारों का चयन प्रतिस्पर्धा परीक्षा, शारीरिक परीक्षा, चिकित्सा परीक्षण और साक्षात्कार के माध्य से करता है। उम्मीदवार के अंतिम चयन का फैसला भी प्रत्येक श्रेणी प्रतिस्पर्धा, शारीरिक, चिकित्सा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाता है।

यह भी पढ़ें- SSC GD कांस्टेबल भर्ती: पात्रता, आवेदन और चयन प्रक्रिया

Table of Contents

Toggle
  • CRPF में नौकरी के पद
      • सहायक कमाडेंट
      • अवर निरक्षर
      • सिपाही पुरुष और महिला
      • कांस्टेबल बैंड ट्रॉप
      • CRPF हेड कांस्टेबल जरनल
      • CRPF हेड कांस्टेबल तकनीकी
      • हेड कांस्टेबल स्टेनो टाइपिस्ट पुरुष और महिला
      • CRPF हेड कांस्टेबल मंत्रिस्त्रीय
      • CRPF अनुयायी
  • CRPF तैयारी के लिए पुस्तकें
  • अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न? (FAQs)

CRPF में नौकरी के पद

सहायक कमाडेंट

1. सहायक कमाडेंट ग्रुप A में राजपत्रित अधिकारी होता है।

2. सहायक कमाडेंट के 50% पदों पर CRPF स्वयं अपने कर्मचारियों की पदोन्नति करता है और 50% के लिए (SSB) व केंद्रीय पुलिस संगठन (CPO) के माध्य से सीधी भर्ती का आयोजन करता है।

शैक्षणिक योग्यता पुरुष और महिला- उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या समकक्ष से स्नातक होना चाहिए।

आयु सीमा पुरुष और महिला- उम्मीदवार की आयु 19 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

शारीरिक मानक पुरषों के लिए-

1. उम्मीदवार की लम्बाई 165 cm होनी चाहिए।

2. उमीदवार की छाती 81 cm और फुलाव के साथ 86 cm होनी चाहिए।

3. उम्मीदवार का वजन लम्बाई के अनुसार होना चाहिए लेकिन 50 kg से कम भी नही होना चाहिए।

शारीरिक मानक महिलाओं के लिए-

1. उम्मीदवार की लम्बाई 157 cm होनी चाहिए।

2. उम्मीदवार का वजन लम्बाई के अनुसार हो लिकिन 46 kg से कम नही होना चाहिए।

यह भी पढ़ें- एसएससी जीडी कांस्टेबल की तैयारी कैसे करें

अवर निरक्षर

रिक्तियों का 25% कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के माध्य से भर्ती आयोजन के द्वारा चयन किया जाता है।

आयु सीमा पुरुष और महिला- उम्मीदवार की आयु 20 से 25 साल की होनी चाहिए।

शैक्षणिक योग्यता पुरुष और महिला-

1. किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या समकक्ष होना चाहिए।

2. नेशनल कैडेट कोर (NNC) ग्रुप बी या सी का प्रमाण पत्र या किसी उत्कृष्ट खेल का प्रमाण पत्र होना चाहिए।

शारीरिक परीक्षण पुरुष और महिला-

1. पुरुष उम्मीदवार की लम्बाई 170 cm होनी चाहिए।

2. महिला उम्मीदवार की लम्बाई 157 cm होनी चाहिए।

3. पुरुष की छाती 81 cm और फुलाव के साथ 86 cm होनी चाहिए।

4. वजन पुरुष उम्मीदवार के लिए लम्बाई के अनुसार होना चाहिए।

5. वजन महिला उम्मीदवार का लम्बाई के अनुसार होना चाहिए लेकिन 43 kg से कम नही होना चाहिए।

यह भी पढ़ें- एसएससी सीपीओ भर्ती: पात्रता, आवेदन और चयन प्रक्रिया

सिपाही पुरुष और महिला

1. सिपाही (GD)- सभी पद भर्ती प्रक्रिया द्वारा भरे जाते है।

2. सिपाही (Tech / Trade)- ट्रेडर्स और तकनीकी स्टाफ की भर्ती विकेन्द्रीकृत है और इन श्रेणियों की रिक्तियों को यूनिक कमाडेंट (ISGP) द्वारा क्षेत्र की पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशों के तहत सभी उचित औपचारिकताओं को पूरा किया जाता है। इस को अनुयायी श्रेणी कहा जाता है, जिसके अंदर कुक, जल वाहक, नाई, वाशर और सफाई कर्मचारी जो CRPF के सदस्य है, उनकी भर्ती भी इसी तरह से होती है।

सिपाही पुरुष और महिला शैक्षणिक योग्यता- पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10 वीं पास है।

आयु सीमा पुरुष और महिला- दोनों के लिए आयु सीमा 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

शारीरिक मानक पुरुष और महिला-

1. पुरुष की लम्बाई 170 cm होनी चाहिए।

2. पुरुष की छाती 80 cm और फुलाव के साथ 85 cm होनी चाहिए।

3. पुरुष वजन आयु और लम्बाई के अनुसार होना चाहिए।

4. महिला की लम्बाई 157 cm होनी चाहिए।

5. महिला वजन आयु और लम्बाई के अनुसार होना चाहिए।

कांस्टेबल बैंड ट्रॉप

शैक्षणिक योग्यता- 10+2 के साथ संगीत वाद्ययन्त्र में प्रवीणता होनी चाहिए।

आयु सीमा- उम्मीदवार की आयु 18 से 23 साल होनी चाहिए।

शारीरिक मानक-

1. उम्मीदवार की लम्बाई 170 cm होनी चाहिए।

2. उम्मीदवार की छाती 80 cm फुलाव के समय 85 cm होनी चाहिए।

3. वजन आयु और लम्बाई के अनुसार होना चाहिए।

यह भी पढ़ें- ITBP में नौकरी कैसे पाएं: योग्यता, भर्ती पद और चयन प्रक्रिया

CRPF हेड कांस्टेबल जरनल

शैक्षणिक योग्यता- उम्मीदवार 10+2 होना चाहिए।

आयु सीमा- उम्मीदवार की आयु 18 से 25 साल के बीच होनी चाहिए।

शारीरिक मानक-

1. उम्मीदवार की लम्बाई 167.5 होनी चाहिए।

2. उम्मीदवार की छाती 80 cm और फूलने पर 85 cm होनी चाहिए।

3. वजन आयु और लम्बाई के अनुसार होना चाहिए।

CRPF हेड कांस्टेबल तकनीकी

शैक्षणिक योग्यता- उम्मीदवार ITI और 10+2 भौतिक और रसायन विज्ञान व गणित के साथ।

आयु सीमा- आयु 18 और 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

शारीरिक मानक-

1. लम्बाई 165 cm होनी चाहिए।

2. छाती 77 cm और फुलाने पर 82 cm होनी चाहिए।

3. वजन आयु और लम्बाई के अनुसार होना चाहिए।

यह भी पढ़ें- पटवारी कैसे बने: पात्रता, आवेदन और भर्ती प्रक्रिया

हेड कांस्टेबल स्टेनो टाइपिस्ट पुरुष और महिला

शैक्षणिक योग्यता- 10+2 के साथ हिंदी में 30 और अंग्रेजी में 40 शब्द टैपिंग गति 1 मिनट मे शोर्ट हैण्ड 80 शब्द प्रति 1 मिनट।

आयु सीमा- 18 से 25 वर्ष होनी चाहिए।

शारीरिक मानक-

1. उम्मीदवार की लम्बाई 165 cm होनी चाहिए।

2. वजन आयु और लम्बाई के अनुसार होनी चाहिए।

3. छाती 77 cm फूलने पर 82 cm होनी चाहिए।

CRPF हेड कांस्टेबल मंत्रिस्त्रीय

शैक्षणिक योग्यता- 10+2 और 25 शब्द टाइप करने की गति प्रति मिनट।

आयु सीमा- उम्मीदवार की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

शारीरिक मानक-

1. उम्मीदवार की लम्बाई 165 cm होनी चाहिए।

2. छाती 77 और फूलने पर 82 cm होनी चाहिए।

3. वजन उम्मीदवार की आयु और लम्बाई के अनुसार होना चाहिए।

CRPF अनुयायी

शैक्षणिक योग्यता- मान्यता प्राप्त संस्था से 8th पास।

आयु सीमा- उम्मीदवार की आयु 18 से 25 साल होनी चाहिए।

शारीरिक मानक-

1. उमीदवार की लम्बाई 165.5 cm होनी चाहिए।

2. उमीदवार की छाती 80 cm और फुलाने पर 85 cm होनी चाहिए।

उपरोक्त सभी पदों के लिए उम्मीदवार का शारीरिक, मानसिक तौर पर स्वस्थ होना बहुत जरूरी है, वह विकलांग नही होना चाहिए, शरीर में कोई विकार ना और उम्मीदवार 10 मिनट में 1 मिल की दौड़ पूरा करने में सक्षम होना चाहिए।

आखों की दृष्टी

आखों की दृष्टी 6/6 होनी चाहिए।

सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित उम्मीदवार और क्षेत्रों के लिए छुट का प्रावधान है।

नोट- CRPF में करियर की बनाने की अधिक जानकारी के लिए संस्था की अधिकारिक साईट से जानकारी प्राप्त करें।

यह भी पढ़ें- CDS Exam क्या है: पात्रता, सिलेबस और चयन प्रक्रिया

CRPF तैयारी के लिए पुस्तकें

सीआरपीएफ (CRPF) परीक्षा की तैयारी करते समय उम्मीदवार को कुछ मानक पुस्तकों की मदद लेनी चाहिए। यह छात्रों को प्रशिक्षित करेंगी कि कैसे ठीक से समय का प्रबंधन करें और परीक्षा में अपना सर्वश्रेष्ठ दें। नीचे कुछ बेहतरीन किताबें दी गई हैं, जैसे-

पुस्तकें लेखक 
सामान्य बुद्धि और तर्क का परीक्षणएस चंद विशेषज्ञ
विश्लेषणात्मक तर्कमनोहर पाण्डेय
मौखिक और गैर-मौखिक तर्कआरएस अग्रवाल
सामान्य ज्ञानल्यूसेंट

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न? (FAQs)

सीआरपीएफ का फुल फॉर्म क्या है?

सीआरपीएफ (CRPF) का फुल फॉर्म (Central Reserve Police Force) है। हिंदी में (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) होता है। यह एक अर्धसैनिक बल है, जो भारत का सबसे बड़ा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल है। सीआरपीएफ भारत सरकार के गृह मंत्रालय के तहत काम करता है।

सीआरपीएफ क्या है?

CRPF या केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल भारत संघ के सशस्त्र बल का एक प्रमुख अर्धसैनिक बल है। सीआरपीएफ का मुख्य कार्य आंतरिक सुरक्षा बनाए रखना है। यह आमतौर पर उग्रवाद का मुकाबला करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्रों में तैनात किया जाता है।

क्या सीआरपीएफ आर्मी है?

भारतीय सेना भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन आती है। जबकि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन आता है।

सीआरपीएफ अधिकारी बनने की प्रक्रिया क्या है?

राजपत्रित अधिकारी – सहायक कमांडेंट – आप यूपीएससी द्वारा आयोजित सीएपीएफ (एसी) परीक्षा उत्तीर्ण करके सीआरपीएफ में एसी बन सकते हैं। अधीनस्थ अधिकारी – सब इंस्पेक्टर – आप एसएससी द्वारा आयोजित एसएससी (सीपीओ) परीक्षा उत्तीर्ण करके सीआरपीएफ में एसआई बन सकते हैं।

सीआरपीएफ की चयन प्रक्रिया क्या है?

CRPF में कांस्टेबल (तकनीकी/ट्रेड्समैन) के पद के लिए चयन प्रक्रिया में दो चरण होते हैं, जो कंप्यूटर आधारित टेस्ट, शारीरिक दक्षता और मानक परीक्षण और ट्रेड या ड्राइविंग टेस्ट हैं।

क्या 10वीं के बाद सीआरपीएफ ज्वाइन कर सकते है?

हाँ, दसवीं कक्षा पास करने के बाद या बारहवीं के बाद CRPF ज्वाइन कर सकते हैं।

CRPF की न्यूनतम योग्यता क्या है?

आवेदन करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं कक्षा या समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए। आवेदक की आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

CRPF कांस्टेबल के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता क्या है?

उम्मीदवारों को अंतिम भर्ती पैटर्न के अनुसार किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से मैट्रिक स्तर (कक्षा 10वीं) उत्तीर्ण होना चाहिए।

क्या मैं 12वीं के बाद सीआरपीएफ में शामिल हो सकता हूँ?

CRPF एएसआई के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता केंद्र या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 10+2 या इंटरमीडिएट समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना है।

CRPF में कितनी हाइट चाहिए?

लंबाई: सभी पुरुष कैंडिडेट्स की लंबाई 165 सेंटी मीटर और महिला कैंडिडेट्स की लंबाई 155 सेंटीमीटर होना चाहिए। सीना: सभी पुरुष कैंडिडेट्स का सीना 77 सेंटी मीटर चौड़ा होना चाहिए।

CRPF में कितनी दौड़ होती है?

पुरुष उम्मीदवारों को साढ़े 6 मिनट में 1.6 किमी की दौड़ लगानी होगी। 16 सेकेंड में 100 मीटर दौड़ना होगा। 3.65 मीटर की लंबी कूद, 1.2 मीटर की ऊंची कूद लगनी होगी।

CRPF एग्जाम की तैयारी कैसे करें?

सिलेबस को कठिन और आसान विषयों में विभाजित करें, ताकि तैयारी करने में आपको आसानी हो। सीआरपीएफ एग्जाम की तैयारी करते समय नोट्स अवश्य बनाएं। इससे आपको रिविजन करने में मदद मिलेगी।

CRPF में कितनी सैलरी मिलती है?

CRPF कांस्टेबल की एक महीने की सैलरी 7वें वेतन आयोग की शुरुआत के बाद वेतनमान 21,700 रुपये से 69,100 रुपये में रखा गया।

CRPF भर्ती की नवीनतम जानकारी कहाँ से प्राप्त करें?

उम्मीदवार CRPF भर्ती की नवीनतम जानकारियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर पढ़ सकते हैं, जैसे- परीक्षा तिथियां, पात्रता, चयन प्रक्रिया, फिजिकल मानक, पाठ्यक्रम, परीक्षा पैटर्न, रिक्तियां आदि।

 यह भी पढ़े- पुलिस सब इंस्पेक्टर कैसे बने

आप अपने विचार या प्रश्न नीचे Comment बॉक्स के माध्यम से व्यक्त कर सकते है। कृपया वीडियो ट्यूटोरियल के लिए हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे साथ Instagram और Twitter तथा Facebook के द्वारा भी जुड़ सकते हैं।

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

“दैनिक जाग्रति” से जुड़े

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Twitter
  • YouTube

करियर से संबंधित पोस्ट

आईआईआईटी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, रैंकिंग, कट ऑफ, प्लेसमेंट

एनआईटी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, रैंकिंग, कटऑफ, प्लेसमेंट

एनआईडी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, फीस, कट ऑफ, प्लेसमेंट

निफ्ट: योग्यता, प्रवेश प्रक्रिया, कोर्स, अवधि, फीस और करियर

निफ्ट प्रवेश: पात्रता, आवेदन, सिलेबस, कट-ऑफ और परिणाम

खेती-बाड़ी से संबंधित पोस्ट

June Mahine के कृषि कार्य: जानिए देखभाल और बेहतर पैदावार

मई माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

अप्रैल माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

मार्च माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

फरवरी माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

स्वास्थ्य से संबंधित पोस्ट

हकलाना: लक्षण, कारण, प्रकार, जोखिम, जटिलताएं, निदान और इलाज

एलर्जी अस्थमा: लक्षण, कारण, जोखिम, जटिलताएं, निदान और इलाज

स्टैसिस डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, जटिलताएं, निदान, इलाज

न्यूमुलर डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, डाइट, निदान और इलाज

पेरिओरल डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, निदान और इलाज

सरकारी योजनाओं से संबंधित पोस्ट

स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार: प्रशिक्षण, लक्षित समूह, कार्यक्रम, विशेषताएं

राष्ट्रीय युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम: लाभार्थी, योजना घटक, युवा वाहिनी

स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार: उद्देश्य, प्रशिक्षण, विशेषताएं, परियोजनाएं

प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना | प्रधानमंत्री सौभाग्य स्कीम

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना: पात्रता, आवेदन, लाभ, पेंशन, देय और ऋण

Copyright@Dainik Jagrati

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Sitemap