• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
Dainik Jagrati

Dainik Jagrati

Hindi Me Jankari Khoje

  • Blog
  • Agriculture
    • Vegetable Farming
    • Organic Farming
    • Horticulture
    • Animal Husbandry
  • Career
  • Health
  • Biography
    • Quotes
    • Essay
  • Govt Schemes
  • Earn Money
  • Guest Post
Home » Blog » Arts से 12वीं पास छात्र कर सकते हैं, ये कोर्स सुनहरा होगा भविष्य

Arts से 12वीं पास छात्र कर सकते हैं, ये कोर्स सुनहरा होगा भविष्य

February 10, 2018 by Bhupender Choudhary Leave a Comment

Arts से 12वीं पास छात्र कर सकते हैं, ये कोर्स सुनहरा होगा भविष्य

Arts स्ट्रीम से 12वीं करने के बाद छात्रों के सामने नई चुनौती करियर से जुड़े कोर्सेस का चुनाव करना होता है| साइंस के छात्र मेडिकल और इंजीनियरिंग के छात्र इंजीनियरिंग की तरफ जाते है| लेकिन Arts से 12वीं करने के बाद छात्रों के सामने सही विषय चुनाव एक चुनौती होता है| ऐसे में हम Arts से 12वीं करने के बाद छात्रों को कई अलग अलग कोर्सेस से अवगत करवा रहें है| यदि 12वीं में Arts स्ट्रीम है, और आप अच्छी सैलरी के कोर्सेस के बारे में सोच रहे है, तो परेशान होने की जरूरत नही है|

आर्ट्स स्ट्रीम में आपने लिटरेचर, सोशियोलोजी, इकोनोमिक्स, पोलिटिकल साइंस, ज्योग्राफी और हिस्ट्री जैसे विषयों की गहराई से पढाई की जाती है| Arts स्ट्रीम से पढ़ाई करने के बाद आपके सामने अनेक विकल्प मौजूद होते है| बस जरूरत है, तो मेहनत और लगन की यहां हम ऐसे ही विकल्प के बारें में जानेंगे जिन्हें आप 12वीं आर्ट्स के बाद कर सकते है| इन कोर्सस के बाद आपको अच्छी सैलरी वाली नौकरी भी मिल सकती है|

यह भी पढ़ें- 12वीं के बाद कॉमर्स के छात्रों के लिए कोर्स

12वीं करने के बाद बीए

बीए यानि बैचलर ऑफ आर्ट्स, Arts से 12वीं करने के बाद छात्रों के पास सबसे पहला और लोकप्रिय विकल्प है| यह तीन साल का डिग्री कोर्स है| इसके बाद आप सबसे पसंदीदा 2 साल के बीएडी कोर्स कर सकते है| इसके साथ साथ आपके पास भारतीय सिविल सेवा प्रवेश परीक्षा, डिफेंस और अन्य क्षेत्र की प्रवेश परीक्षा और नौकरी के लिए आवेदन करने के विकल्प मौजूद होते है|

इवेंट मैनेजमेंट 

हर छोटे बड़े इवेंट को सफल बनाने का काम इवेंट मैनेजर का होता है| शादी से लेकर होटल, पार्टी या किसी अन्य इवेंट तक उसे मैनेजमेंट करने वाले की जरूरत होती है| ऐसे में इवेंट मैनेजमेंट का कोर्स भी नौकरी की गारंटी देता है| इस कोर्स को करने के बाद आप अपना छोटा बिज़नेस भी शुरू कर सकते है| 12वीं के बाद इस कोर्स की अवधि 3 साल की होती है|

फैशन डिजाइनर

फैशन डिजाइनर यानि बैचलर ऑफ डिजाइन इन कम्युनिकेशन, Arts से 12वीं करने के बाद यह कोर्स भी छात्रों का पसंदीदा कोर्स है| इसकी अवधि 4 साल की होती है| इसमें प्रवेश के लिए एंट्रेंस परीक्षा और साक्षात्कार क्वालीफाई करना जरूरी है| फैशन डिजाइनर कोर्स की पहली योग्यता रचनात्मकता और कला होते है| इनका होना एक फैशन डिजाइनर के छात्र में होना आवश्यक है| इस कोर्स के बाद फैशन डिजाइन के क्षेत्र में नौकरियों की भरमार होती है|

यह भी पढ़ें- PCM छात्रों के लिए 12 वीं के बाद इंजीनियरिंग कोर्सेज

होटल मैनेजमेंट

होटल मेनेजमेंट यानि बैचेलर ऑफ होटल मनेजमेंट, इस कोर्स की अवधि अलग अलग संस्थाओं और शिक्षा के आधार पर 6 महीनें से 3 साल तक होता है| होटल मैनेजमेंट और कैटरिंग के फिल्ड में करियर के सुनहरे अवसरों का लाभ लेने के लिए आप यह कोर्स कर सकते है| इस कोर्स के लिए आप को प्रवेश के लिए आवेदन करना होता है| उसके बाद आपको प्रवेश परीक्षा के आधार पर कोर्स के लिए प्रवेश मिलता है|

12वीं के बाद पत्रकारिता 

पत्रकारिता आधुनिक सभ्यता का एक प्रमुख व्यवसाय है| जिसमें समाचारों का एकीकरण, लिखना, जानकारी एकत्रित कर के पहुचाना, सम्पादित करना और और सम्यक प्रस्तुतिकरण आदि सम्मिलित होते है| परन्तु आज के युग में पत्रकारिता के अनेक स्रोत हो गये है जैसे अखबार, रेडियो, टीवी और वेब पत्रिका आदि| इस कोर्स की अवधि विभिन्न संस्थाओं और शिक्षा के विभिन्न स्तर पर 1 से 3 साल तक होती है| यह कोर्स करने के बाद आप के पास सरकारी और गैर सरकारी दोनों क्षेत्रों में नौकरी के बहुत से विकल्प होते है|

12वीं के बाद मैनेजमेंट

यह एक चलन बना हुआ है, की मैनेजमेंट की पढाई कॉमर्स स्ट्रीम वाले छात्र ही करते है| परन्तु ऐसा बिलकुल नही है, यदि आप मैनेजमेंट कोर्स करना चाहते है| तो आप बीबीए यानि बैचलर ऑफ बिज़नेस एड्मिनीट्रेशन कोर्स कर सकते है और उसके बाद बीबीएम करने के बाद आप इन से संबंधित क्षेत्र में नौकरी प्राप्त कर सकते है|

यह भी पढ़ें- 12वीं PCB स्ट्रीम उत्तीर्ण छात्रों के लिए कोर्सेज

12वीं के बाद टूरिज्म 

हमारी सरकारें प्रयासरत रहती है की टूरिज्म को बढ़ावा कैसे दिया जाए| हमारे देश या विदेशों में भी टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए काफी पैसा इन्वेस्ट किया जा रहा है| टूरिज्म के क्षेत्र में बेहतर प्रोफेसनल्स की जरूरत होती है, जो इस क्षेत्र की चुनौतियों को समझता हो| 12 वीं Arts के छात्र इस कोर्स को कर सकते है| यहां टूरिज्म गाइड से लेकर मैनेजमेंट तक के काम करने के मौके मिलते है|

सोशल वर्क 

सोशल वर्क यानि बैचलर ऑफ सोशल वर्क, देश भर में एनजीओ का तेजी से विकास हो रहा है|विदेशी एनजीओ भी भारत में तेजी से अपना विकास कर रहे है|यदि आप की दिलचस्पी इस क्षेत्र में है, तो आप के लिए इस क्षेत्र से बेहतर विकल्प हो ही नही सकता है| इस क्षेत्र के कई संगठन किसी एक क्षेत्र में काम करते है| यह आप को तय करना है की आप किस क्षेत्र में काम करना चाहते है|यहां आप को सामाजिक और आर्थिक चुनोतियों के बिच काम करने के तरीके सिखाएं जाते है| Arts से 12वीं करने के बाद छात्र भी यह कोर्स कर सकते है|

ज्वेलरी डिजाइनिंग

यदि आप की रूचि डिजाइनिंग के क्षेत्र में जाने की है, तो ज्वेलरी डिजाइनिंग आप के लिए बेहतर करियर विकल्प हो सकता है| आज कल भारत के साथ साथ विदेशो में भी लोगो का ज्वेलरी में क्रेज बढ़ता जा रहा है| और ज्वेलरी देश की अर्थव्यवस्ता का एक बड़ा हिस्सा होती है| इसलिए इस क्षेत्र में करियर की उज्ज्वल सम्भावनाएं है|

यह भी पढ़ें- नीट परीक्षा: पात्रता, आवेदन, परिणाम और काउंसलिंग

12वीं के बाद देश सेवा

यदि आप में देश की सेवा करने का जज्बा और जनून है तो आप 12 वीं Arts के बाद बहुत से सरकारी क्षेत्रो में अपना करियर बना सकते है| जैसे आर्मी, नौसेना, वायु सेना और राज्य सेवाओं में अपना योगदान दे सकते है| इनके अलावा भी बहुत से क्षेत्र में Arts से 12वीं करने के बाद आप अपना करियर बना सकते है, वो इस प्रकार है, जैसे-

1. B. Arch (बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर )

2. B. P. ED (बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन)

3. B. L. ED (बैचलर ऑफ एलीमेंट्री एजुकेशन)

4. D. L. ED (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन)

5. B. A. LLB (बैचलर ऑफ लॉ)

6. B. R. M (बैचलर ऑफ रिटेल मैनेजमेंट)

7. D. A. H. (डिप्लोमा इन एयर होस्टेज)

8. B. A. M. C (बीए इन मास कम्युनिकेशन)

9. B. B. S (बैचलर ऑफ बिज़नेस स्टडीज)

10. B. F. A (बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स)|

यह भी पढ़ें- जेईई मेन परीक्षा: पात्रता, आवेदन, परिणाम और काउंसलिंग

अगर आपको यह लेख पसंद आया है, तो कृपया वीडियो ट्यूटोरियल के लिए हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें| आप हमारे साथ Twitter और Facebook के द्वारा भी जुड़ सकते हैं|

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

“दैनिक जाग्रति” से जुड़े

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Twitter
  • YouTube

करियर से संबंधित पोस्ट

आईआईआईटी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, रैंकिंग, कट ऑफ, प्लेसमेंट

एनआईटी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, रैंकिंग, कटऑफ, प्लेसमेंट

एनआईडी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, फीस, कट ऑफ, प्लेसमेंट

निफ्ट: योग्यता, प्रवेश प्रक्रिया, कोर्स, अवधि, फीस और करियर

निफ्ट प्रवेश: पात्रता, आवेदन, सिलेबस, कट-ऑफ और परिणाम

खेती-बाड़ी से संबंधित पोस्ट

June Mahine के कृषि कार्य: जानिए देखभाल और बेहतर पैदावार

मई माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

अप्रैल माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

मार्च माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

फरवरी माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

स्वास्थ्य से संबंधित पोस्ट

हकलाना: लक्षण, कारण, प्रकार, जोखिम, जटिलताएं, निदान और इलाज

एलर्जी अस्थमा: लक्षण, कारण, जोखिम, जटिलताएं, निदान और इलाज

स्टैसिस डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, जटिलताएं, निदान, इलाज

न्यूमुलर डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, डाइट, निदान और इलाज

पेरिओरल डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, निदान और इलाज

सरकारी योजनाओं से संबंधित पोस्ट

स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार: प्रशिक्षण, लक्षित समूह, कार्यक्रम, विशेषताएं

राष्ट्रीय युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम: लाभार्थी, योजना घटक, युवा वाहिनी

स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार: उद्देश्य, प्रशिक्षण, विशेषताएं, परियोजनाएं

प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना | प्रधानमंत्री सौभाग्य स्कीम

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना: पात्रता, आवेदन, लाभ, पेंशन, देय और ऋण

Copyright@Dainik Jagrati

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Sitemap