• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
Dainik Jagrati

Dainik Jagrati

Hindi Me Jankari Khoje

  • Blog
  • Agriculture
    • Vegetable Farming
    • Organic Farming
    • Horticulture
    • Animal Husbandry
  • Career
  • Health
  • Biography
    • Quotes
    • Essay
  • Govt Schemes
  • Earn Money
  • Guest Post
Home » Blog » PCM छात्रों के लिए 12वीं के बाद इंजीनियरिंग कोर्स अच्छी जॉब के लिए

PCM छात्रों के लिए 12वीं के बाद इंजीनियरिंग कोर्स अच्छी जॉब के लिए

February 8, 2018 by Bhupender Choudhary Leave a Comment

PCM छात्रों के लिए 12वीं के बाद इंजीनियरिंग कोर्स अच्छी जॉब के लिए

PCM छात्रों के लिए 12 वीं के बाद असमंजस में फस जाते है, की अब आगे सफल करियर के लिए क्या करें| इसमें कोई दोराय नही की साइंस का हर छात्र मेडिकल या इंजीनियरिंग सेक्टर में जाना चाहता है| लेकिन जब छात्र के पास फिजिक्स, केमेस्ट्री और मैथ्स है, जिसकों PCM कहते है| तो उसके लिए इंजीनियरिंग एक अच्छा विकल्प है|

हालाँकि इसके आलावा भी PCM छात्रों के लिए 12वीं के बाद के अनेक विकल्प है| तो आइए जानते है, PCM छात्रों के लिए 12 वीं के बाद कौन कौन से अच्छे करियर के लिए इंजीनियरिंग के विकल्प होते है|

यह भी पढ़ें- जेईई मेन परीक्षा पात्रता मानदंड और प्रवेश प्रक्रिया

12वीं के बाद इंजीनियरिंग कोर्सेज

PCM छात्रों के लिए 12 वीं के बाद साइंस स्ट्रीम शिक्षा समाप्त करने के बाद छात्र बीई या बीटेक का कोर्स कर सकते है| जिनकी अवधि चार साल की होती है| इसके बाद कोई भी छात्र एमई या एमटेक के लिए जा सकता है, जो की इंजीनियरिंग में मास्टर कोर्स है| इनकी अवधि 2 साल की होती है| PCM छात्रों के लिए 12 वीं के बाद कुछ कोर्सेज इस प्रकार है, जैसे-

क्रमांकहिंदी में कोर्स का नामअंग्रेजी में कोर्स का नाम
1मैकेनिकल इंजीनियरिंगMechanical Engineering
2इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंगElectrical Engineering
3.सिविल अभियनतरणCivil Engineering
4रासायनिक अभियांत्रिकीChemical Engineering
5कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंगComputer Science and Engineering
6आईटी इंजीनियरिंगIT Engineering
7.ईसी इंजीनियरिंगEC Engineering
8इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंगElectronics Engineering
9इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार इंजीनियरिंगElectronics and Telecommunication Engineering
10पेट्रोलियम इंजीनियरिंगPetroleum Engineering
11एरोनोतिक्ल इंजीनियरिंग Aeronautical Engineering
12अंतरिक्ष इंजीनियरिंग Aerospace Engineering
13ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग Automobile Engineering
14खनन अभियन्त्रिकी Mining Engineering
15जैव प्रौद्योगिकी इंजीनियरिंग Biotechnology Engineering
16जनन विज्ञान अभियन्त्रिकी Genetic Engineering
17प्लास्टिक इंजीनियरिंग Plastic Engineering
18खाद्य प्रसंस्करण और प्रौद्योगिकी Food Processing and Technology
19कृषि इंजीनियरिंग Agriculture Engineering
20डेयरी प्रौद्योगिकी और इंजीनियरिंग Dairy Technology and Engineering
21कृषि सुचना प्रौद्योगिकी Agriculture Information Technology
22पॉवर इंजीनियरिंग Power Engineering
23उत्पादन अभियन्त्रिकी Production Engineering
24इन्फ्रास्ट्रक्चर इंजीनियरिंग Infrastructure Engineering
25मोटरस्पोर्ट इंजीनियरिंग Motorsport Engineering
26धातु विज्ञान इंजीनियरिंग Metallurgy Engineering
27वस्त्र इंजीनियरिंग Textile Engineering
28पर्यावरण इंजीनियरिंग Environmental Engineering
29मरीन इंजीनियरिंग Marine Engineering
30नौसेना वास्तुकला Navel Architecture

ये कुछ विशेष कोर्सेज है, जिनको आप PCM छात्रों के लिए 12 वीं के बाद आप कर सकते है| इनमें जैव प्रौद्योगिकी इंजीनियरिंग कोर्स ऐसा है जिसकों गणित और जीवविज्ञान दोनों समूह के छात्र कर सकते है|

इंजीनियरिंग के बाद आप के लिए सरकारी और निजी क्षेत्र दोनों के दरवाजे खुले होते है| यदि आप के पास बीई और बीटेक के साथ एमई और एमटेक की डिग्री है तो आप के लिए शिक्षण के क्षेत्र में लेक्चरर के लिए भी दरवाजे खुले होते है|

यह भी पढ़ें- PCB Students के लिए पाठ्यक्रम जो 12 वीं के बाद करियर की गारंटी

12वीं के बाद बीएससी कोर्सेज

इंजीनियरिंग के बाद, बीएससी विज्ञान के खासकर PCM छात्रों के लिए 12 वीं के बाद छात्र अक्सर चुनते है| जब बीएससी कार्यक्रम के कोर्स की अवधि 3 साल होती है| स्नातक स्तर तक की पढाई के बाद आप एमएससी पाठ्यक्रम भी कर सकते है| इसकी अवधि 2 साल की होती है| तो आइए जानते है कुछ अच्छे बीएससी कोर्सेज, जैसे-

क्रमांक कोर्सेज का हिंदी में नाम कोर्सेज का अंग्रेजी में नाम 
1बीएससी कृषिB. Sc. Agriculture
2बीएससी बागवानीB. Sc. Horticulture
3बीएससी वानिकीB. Sc. Forestry
4बीएससी आईटीB. Sc. IT
5बीएससी कंप्यूटर विज्ञानB. Sc. Computer Science
6बीएससी रसायन विज्ञानB. Sc. Chemistry
7बीएससी अंक शास्त्रB. Sc. Mathematics
8बीएससी भौतिक विज्ञानB. Sc. Physics
9बीएससी होटल प्रबंधनB. Sc. Hotel Management
10बीएससी समुंद्री विज्ञानB. Sc. Nautical Sciences
11बीएससी खेल प्रबंधनB. Sc. Sports Management
12बीएससी इलेक्ट्रॉनिक्सB. Sc. Electronics
13बीएससी इलेक्ट्रॉनिक्स एंड संचारB. Sc. Electronics and Communication
14बीएससी जैव प्रौद्योगिकीB. Sc. Biotechnology
15बीएससी विमाननB. Sc. Aviation
16बीएससी एनिमेसन और मल्टीमीडियाB. Sc. Animation and Multimedia

साइंस PCM छात्रों के लिए 12 वीं के बाद इन बेहतरीन कोर्सज के लिए कई शीर्ष विश्विद्यालय योग्य छात्रों के लिए आकर्षक छात्रवृत्ति देते है| इसके आलावा जब बीएससी के बाद एमएससी करते है. तो अनुसंधान और विकास के क्षेत्र में एक अच्छा करियर बना सकते है|

यह भी पढ़ें- गेट परीक्षा

PCM के बाद बीसीए

बीसीए यानि बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन कोर्स कर सकते है| यह कोर्स भी बीएससी की तरह 3 वर्षीय है| यह कोर्स कंप्यूटर, सोफ्टवेर और अनुप्रयोगों, प्रोग्रामिंग भाषाओँ आदि पर आधारित है|

साइंस या PCM के बाद बीसीए करने के बाद कोई भी किसी स्नातकोत्तर कोर्स एमसीए कर सकता है| यह एक मास्टर डिग्री होती है| और यह कोर्स 2 साल का होता है| जहां तक बात रोजगार की है| यहाँ एमसीए कोर्स के बाद निजी और सरकारी दोनों क्षेत्रों में अवसरों की भरमार है| आप को पता होगा को बहुराष्ट्रीय कम्पनियों में बीसीए और एमसीए की कितनी डिमांड है| कोर्स पूरा करने के बाद नौकरी के पद इस प्रकार है, जैसे-

1. सॉफ्टवेयर डेवलपर

2. कंप्यूटर इंजिनियर

3. प्रोजेक्ट मैनेजर

4. सॉफ्टवेयर निरीक्षक|

PCM के बाद बी आर्क

बी आर्क यह कोर्स वास्तुकला से जुड़ा हुआ है| सरल शब्दों में जाने तो यह कोर्स जो घरों, इमारतों, वाणिज्यिक सरंचनाओ आदि के नियोजन और निर्माण से संबंधित है|

साइंस या PCM के छात्र यह कोर्स 5 साल में कर सकते है| रोजगार के बात करें, तो बहुत सी बहुराष्ट्रीय कम्पनियों में बी आर्क की डिमांड रहती है| यदि आप रचनात्मक और भावुक है तो आप खुद अपना करियर इस क्षेत्र में बना सकते है| यह कोर्स पूरा करने के बाद आप के लिए उपलब्ध नौकरी इस प्रकार है, जैसे-

1. मुख्य वास्तुकार

2. सहायक आर्किटेकट

3. संसाधन प्रबंधक

4. योजना और डिजाइन पेशेवर

5. वास्तुकला डिजाइन सलाहकार|

यह भी पढ़ें- केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा

PCM के बाद बी फार्मा

बी फार्मा PCM के छात्र भी कर सकते है| इस कोर्स में आप को दवाइयां बनाने और उसमें शामिल रसायनों और उनका उपयोग आदि के बारे में सिखाया जाता है| यह कोर्स 4 साल का होता है|

बी फार्मा करने के बाद आप एम फार्मा भी कर सकते है, जो एक मास्टर डिग्री है| नौकरी के बात करें तो इस क्षेत्र में फार्मास्युटिकल कम्पनियां प्रमुख नौकरी दाता है| केमिस्टो के लिए अस्पतालों में भी नौकरी उपलब्ध होती है| सरकारी क्षेत्र में आप ड्रग्स विभाग अधिकारी बन सकते है| कोर्स के बाद नौकरी प्रोफाइल इस प्रकार है, जैसे-

1. फार्मेसिस्ट

2. चिकित्सक प्रतिनिधि

3. अनुसंधान पेशेवर|

PCM के बाद बीबीए

बीबीए यानि बैचलर ऑफ बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन कोर्से होता है| इस कोर्स का PCM या साइंस स्ट्रीम छात्रों का कुछ लेना देना नही है| फिर भी साइंस या PCM के छात्र इसके पात्र होते है|

इस कोर्स की अवधि 3 साल होती है| बीबीए के बाद आप एमबीए मास्टर डिग्री कोर्स कर सकते है| जिसकी कोर्स अवधि 2 साल तक की होती है| इस कोर्स की ज्यादातर नौकरियां निजी क्षेत्र में होती है| इसकी नौकरी प्रोफाइल इस प्रकार है, जैसे-

1. एचआर प्रबंधन

2. सामग्री प्रबंधन

3. प्रशासनिक भूमिकाएं|

यह भी पढ़ें- यूपीएससी सीएपीएफ परीक्षा

व्यावसायिक पायलट ट्रेनिंग

PCM साइंस समूह के छात्र 12 वीं के बाद यह कोर्स कर सकते है, और एक वाणिज्यिक पायलट बन सकते है| इसके लिए आप को एक फ्लाईट ट्रेनिंग स्कुल में ट्रेनिंग लेनी पड़ती है|

कोर्स के अवधि एक संस्थान से दुसरे में बदलती रहती है| सामान्य तौर पर यह कोर्स 2 से 3 साल का रहता है| परिक्षण पूरा करने के बाद आप कोई निजी या राष्ट्रीय कम्पनी में फैरी पायलट या वाणिज्यिक पायलट की नौकरी प्राप्त कर सकते है| सेवानिवर्ती के बाद आप ट्रेनर बन सकते है|

अग्नि सुरक्षा और प्रौद्योगिकी

यह उन्मुख अग्नि एवं सुरक्षा कोर्स है| जो की 12 वीं साइंस PCM समूह के छात्र यह कोर्स कर सकते है| इस कोर्स के लिए बहुत से अकादमी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट प्रदान करते है| कोर्से की अवधि एक संस्थान से दुसरे संस्थान की अलग अलग हो सकती है| लेकिन यह आमतौर पर 1 से 3 साल तक हो सकती है| इसकी नौकरी प्रोफाइल में शामिल है, जैसे-

1. सुरक्षा यंत्री

2. अग्नि सुरक्षा अधिकारी

3. सुरक्षा प्रबंधन पेशेवर

4. प्रशिक्षक

5. सुरक्षा प्रौद्योगिकी सलाहकार|

यह भी पढ़ें- एएफसीएटी परीक्षा

मर्चेंट नेवी संबंधित कोर्सेज

करियर की सम्भावनाओं की दृष्टि से देखे तो मर्चेंट नेवी एक अच्छा क्षेत्र है| यहां मेहनत बहुत करनी होती है| इसीलिए इसमें शामिल होने के लिए कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प की आवश्यकता होती है|

मर्चेंट नेवी में नौकरी के लिए विभिन्न पद उपलब्ध है| जैसे समुद्री अभियंता, नाविक और इंजिनियर आदि| नौकरी पद के आधार पर बहुत से कोर्सेज भी उपलब्ध होते है| कुछ कोर्स टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और डिप्लोमा कोर्स है, जो नाविक बनने के लिए होते है| PCM छात्रों के लिए 12वीं के बाद कुछ कोर्स इस प्रकार है, जैसे-

1. बीई या बीटेक मरीन इंजीनियरिंग

2. बीई या बीटेक नौसेना वास्तुकला

3. बीएससी समुद्री विज्ञान

4. नॉटिकल साइंस में डिप्लोमा|

आर्मड फ़ोर्स भारतीय आर्मी

साइंस PCM छात्रों के लिए 12वीं के बाद यह एक अच्छा विकल्प है| लेकिन यहां आयु सीमा का प्रावधान है| एनडीए की परीक्षा में शामिल होने के लिए आप की आयु 19 वर्ष या उससे कम होना चाहिए| इसके बाद यदि आप प्रवेश परीक्षा और एसएसबी साक्षात्कार पास कर लेते है| तो फिर आप का 3 साल का कोर्स होता है| इसके बाद आप को आर्मी में शामिल किया जाता है|

तो ये कुछ मुख्य कोर्स थे जिनमें 12 वीं पास PCM छात्रों का भविष्य उज्ज्वल हो सकता है| इनके आलावा और भी अनेक कोर्सेज है| जिनको आप कर सकते है| उनका उल्लेख हम अपने अगले लेख में करेंगे| छात्रों को अपने सकारात्मक बिंदु को ध्यान में रखकर विषय या कोर्स का चुनाव करना चाहिए| हमारा तो आप सब को यही सुझाव है|

यह भी पढ़ें- यूपीएससी आईईएस परीक्षा

अगर आपको यह लेख पसंद आया है, तो कृपया वीडियो ट्यूटोरियल के लिए हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें| आप हमारे साथ Twitter और Facebook के द्वारा भी जुड़ सकते हैं|

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

“दैनिक जाग्रति” से जुड़े

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Twitter
  • YouTube

करियर से संबंधित पोस्ट

आईआईआईटी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, रैंकिंग, कट ऑफ, प्लेसमेंट

एनआईटी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, रैंकिंग, कटऑफ, प्लेसमेंट

एनआईडी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, फीस, कट ऑफ, प्लेसमेंट

निफ्ट: योग्यता, प्रवेश प्रक्रिया, कोर्स, अवधि, फीस और करियर

निफ्ट प्रवेश: पात्रता, आवेदन, सिलेबस, कट-ऑफ और परिणाम

खेती-बाड़ी से संबंधित पोस्ट

June Mahine के कृषि कार्य: जानिए देखभाल और बेहतर पैदावार

मई माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

अप्रैल माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

मार्च माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

फरवरी माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

स्वास्थ्य से संबंधित पोस्ट

हकलाना: लक्षण, कारण, प्रकार, जोखिम, जटिलताएं, निदान और इलाज

एलर्जी अस्थमा: लक्षण, कारण, जोखिम, जटिलताएं, निदान और इलाज

स्टैसिस डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, जटिलताएं, निदान, इलाज

न्यूमुलर डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, डाइट, निदान और इलाज

पेरिओरल डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, निदान और इलाज

सरकारी योजनाओं से संबंधित पोस्ट

स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार: प्रशिक्षण, लक्षित समूह, कार्यक्रम, विशेषताएं

राष्ट्रीय युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम: लाभार्थी, योजना घटक, युवा वाहिनी

स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार: उद्देश्य, प्रशिक्षण, विशेषताएं, परियोजनाएं

प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना | प्रधानमंत्री सौभाग्य स्कीम

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना: पात्रता, आवेदन, लाभ, पेंशन, देय और ऋण

Copyright@Dainik Jagrati

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Sitemap