• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar

Dainik Jagrati

Hindi Me Jankari Khoje

  • Agriculture
    • Vegetable Farming
    • Organic Farming
    • Horticulture
    • Animal Husbandry
  • Career
  • Health
  • Biography
    • Quotes
    • Essay
  • Govt Schemes
  • Earn Money
  • Guest Post

12वीं PCB स्ट्रीम पास छात्रों के लिए कोर्स जो देते जॉब की गारंटी

February 7, 2018 by Bhupender Choudhary Leave a Comment

12वीं उत्तीर्ण PCB छात्र इस बात को लेकर काफी भ्रम की स्थिति में रहता है, की वह यानि PCB छात्र अब क्या करे की उसका करियर सुरक्षित हो, क्योंकि साइंस के ज्यादातर छात्र मेडिकल और इंजीनियरिंग की दिशा में जाना चाहते है| इसमें कोई दोराय नही है| लेकिन यहां छात्रों के लिए भ्रम की स्थिति होना स्वभाविक है, की अब वह क्या करें|

यदि आप दूसरों की सेवा करना चाहते है और समान पाना चाहते है, तो निसंकोच मेडिकल के क्षेत्र में प्रवेश कीजिए| इसके लिए PCB साइंस स्ट्रीम से 12वीं की परीक्षा अच्छे अंको से पास करनी आवश्यक है| अगर आप यह परीक्षा पास कर लेते है, तो आप के पास अनेक विकल्प मौजूद है|

PCB यानि फिजिक्स, केमेस्ट्री और बायोलॉजी से 12वीं करने के बाद मेडिकल, पैरामेडिकल, नर्सिंग और अन्य क्षेत्रों में अपना उज्ज्वल भविष्य बना सकते है| PCB छात्रों के लिए 12 वीं के बाद कौन कौन से कोर्सेज है, जिनमें प्रवेश लेकर आप अपना करियर बना सकते है| आइए जानने की कोशिस करते है|

यह भी पढ़ें- एमबीबीएस: प्रवेश, पात्रता, कार्यक्षेत्र, वेतन और करियर

12वीं PCB स्ट्रीम पास के लिए करियर पाठ्यक्रम 

एमबीबीएस- हर PCB छात्र और बायोलॉजी की पहली पसंद, बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी (MBBS) होता है| इसमें प्रवेश आल इंडिया लेवल पर आयोजित होने वाली परीक्षा के आधार पर दिया जाता है| यह परीक्षा आल इंडिया लेवल पर सीबीएससी द्वारा एंट्रेंस परीक्षा आयोजित किया जाता है| हालाँकि प्राइवेट संस्थाओ की अपनी अलग अलग  गाइडलाइन होती है| और महाराष्ट्र में यह परीक्षा राज्य स्तर पर होती है|

बीडीएस- 12वीं PCB छात्र के बीडीएस यानि, बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी का कोर्स कर सकते है| इसकी अवधि चार साल की होती है| इसमें एक साल का इंटरशिप भी जुड़ा हुआ है| BDS करने के बाद आप किसी भी अस्पताल से जुड़ सकते है, या अपनी प्रेक्टिस जारी रख सकते है|

बी फार्मा- PCB छात्र 12वीं के बाद बैचलर ऑफ फार्मेसी का कोर्स भी कर सकते है| यह चार साल का कोर्स होता है| इस कोर्स में फार्मेसी से जुड़ी हर जानकारी जैसे दवाइयां बनाना, रिसर्च करना के बारें में सिखाया जाता है| इस कोर्स के बाद आप नौकरी, रिसर्च, मेडिकल स्टोर और मेडिकल दवा कम्पनी आदि के तौर पर करियर बना सकते है|

यह भी पढ़ें- बीडीएस: प्रवेश, पात्रता, नौकरियां, वेतन, फीस, करियर

बीएएमएस- फिजिक्स, केमेस्ट्री और बायोलॉजी से 12वीं करने के बाद छात्र BAMS यानि बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी का कोर्स कर सकते है| यह कोर्स साढ़े पांच साल का होता है| इसमें एक साल का इंटरशिप होता है|

फार्मा डी- PCB Students 12वीं के बाद Pharma D यानी डिप्लोमा ऑफ फार्मेसी भी कर सकते है| यह कोर्स 2 साल का होता है| यह कोर्स करने के बाद आप दवा कम्पनी, या अपना मेडिकल और दवा का वितरण कर सकते है|

बीएससी नर्सिंग- 12वीं के बाद PCB छात्र खासकर छात्राओं के लिए यह कोर्स काफी बेहतरीन माना जाता है| बीएससी करने के बाद आप सरकारी या प्राइवेट दोनों सेक्टरों में अच्छी नौकरी प्राप्त कर सकते है| प्रवेश परीक्षा के आधार पर मिलता है| इस सेक्टर में नौकरी की काफी सम्भावनाएं है| और आज के समय में महिलाएं इस कोर्स को काफी तादाद में कर रही है|

बीएचएमएस- 12वीं के बाद PCB छात्र BHMS यानि बैचलर ऑफ होम्योपेथिक मेडिसिन एंड सर्जरी कोर्स भी कर सकते है| यह कोर्स साढ़े पांच साल का होता है, जिसमें एक साल की इंटरशिप शामिल है| इस कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा के द्वारा प्रवेश मिलता है| कोर्स पूरा होने के बाद आप होम्योपेथिक के क्षेत्र में अपना करियर बना सकते है|

यह भी पढ़ें- बीएएमएस: योग्यता, प्रवेश, फीस, जॉब, वेतन, करियर

बैचलर ऑफ फिजियोथ्रेपी- 12वीं के बाद बैचलर ऑफ फ़िज़ियोथेरेपिस्ट (Bachelor of Physiotherapist) कोर्स भी कर सकते है| यह कोर्स साढ़े चार साल का होता है, जिसमें एक साल इंटरशिप भी शामिल है| फिजियोथेरेपि आज मेडिकल ट्रीटमेंट का एक अहम पार्ट बन गई है, चाहिए वह इन्फेक्शन से बचाव की बात हो या फिर सर्जरी के बाद जल्द रिकवर की बात हो| इसलिए इस कोर्स के बाद भी आप का भविष्य उज्ज्वल हो सकता है|

बीयूएमएस- फिजिक्स, केमेस्ट्री और बायोलॉजी 12वीं पास छात्र BUMS यानि, बैचलर ऑफ यूनानी मेडिसिन एंड सर्जरी कोर्स भी कर सकते है| यह कोर्स साढ़े पांच साल का होता है| इसके बाद आप के पास इस क्षेत्र में करियर की काफी सम्भावनाएं होती है|

बीएएसएलपी- PCB छात्र 12वीं के बाद BASLP यानि बैचलर ऑफ ऑडियोलॉजी स्पीच लैंग्वेज पैथोलॉजी कोर्स भी कर सकते है| यह कोर्स चार साल का होता है| इस कोर्स को पूरा करने के बाद भी आप के पास सफल करियर की अपार सम्भावनाएं मौजूद है|

तो इस तरह PCB छात्र 12वीं के बाद मेडिकल सेक्टर में अपना उज्ज्वल भविष्य बना सकते है| बशर्ते की उनको भ्रम की स्थिति में न रहते हुए अपने पिछले मजबूत विषय पर आधारित कोर्स चुनना चाहिए|

यह भी पढ़ें- बीएससी नर्सिंग: योग्यता, आवेदन, प्रवेश और करियर

अगर आपको यह लेख पसंद आया है, तो कृपया वीडियो ट्यूटोरियल के लिए हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें| आप हमारे साथ Twitter और Facebook के द्वारा भी जुड़ सकते हैं|

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Twitter
  • YouTube

Categories

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Sitemap

Copyright@Dainik Jagrati