• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
Dainik Jagrati

Dainik Jagrati

Hindi Me Jankari Khoje

  • Agriculture
    • Vegetable Farming
    • Organic Farming
    • Horticulture
    • Animal Husbandry
  • Career
  • Health
  • Biography
    • Quotes
    • Essay
  • Govt Schemes
  • Earn Money
  • Guest Post
Home » लौकी की जैविक खेती: किस्में, बुवाई, सिंचाई, देखभाल और उत्पादन

लौकी की जैविक खेती: किस्में, बुवाई, सिंचाई, देखभाल और उत्पादन

April 9, 2019 by Bhupender Choudhary Leave a Comment

लौकी की जैविक खेती

लौकी (घीया) बेल पर लगने वाला फल है, यह एक कद्दूवर्गीय फसल है| लौकी (घीया) की खेती लगभग पुरे भारत में की जाती है| इसको सब्जी और अनेक प्रकार व्यंजन बनाने के उपयोग में लाया जाता है| अत: यह बहुत ही महत्वपूर्ण फसल है| लौकी की उपयोगिता को समझते हुए, किसानों को चाहिए की वो इसकी जैविक तकनीक से खेती करें|

जिससे उनकी फसल उत्पादन लागत भी कम होगी तथा रसायनिक उत्पादों के दुष्प्रभावों से भी बचा जा सके| इसलिए इस लेख में लौकी की जैविक खेती कैसे करें एवं उन्नत किस्मों, देखभाल और पैदावार की जानकारी का उल्लेख किया गया है|

लौकी की जैविक खेती के लिए उपयुक्त जलवायु

लौकी की खेती के लिए गर्म और तथा जलवायु की आवश्यकता होती है| यह पाले को सहन करने में बिलकुल असमर्थ होती है| इसके लिए 18 से 30 डिग्री सेंटीग्रेट तापक्रम होना चाहिए| इसको गर्म एवं तर दोनों मौसम में उगाया जाता है| उचित बढ़वार के लिए पाले रहित 4 महीने का मौसम अनिवार्य है| लौकी की बुवाई गर्मी और वर्षा ऋतु में की जाती है, अधिक वर्षा और बादल वाले दिन इसकी फसल में रोग व कीटों को बढ़ावा देते है|

यह भी पढ़ें- टमाटर की जैविक खेती कैसे करें, जानिए किस्में, देखभाल और पैदावार

लौकी की जैविक खेती के लिए भूमि का चयन

इसको विभिन्न प्रकार की भूमियों में उगाया जा सकता है, किन्तु उचित जल धारण क्षमता वाली जीवांशयुक्त हलकी दोमट भूमि इसकी सफल खेती के लिए सर्वोत्तम मानी गई है| वैसे उदासीन पी एच मान वाली भूमि इसके लिए अच्छी रहती है| नदी व नालों के किनारे वाली भूमि भी इसकी खेती के लिए सबसे उपयुक्त रहती है| कुछ प्रकार की अम्लीय भूमि में भी इसकी खेती की जा सकती है|

लौकी की जैविक खेती के लिए उन्नत किस्में

लौकी के फलों की आकृति दो प्रकार की होती है, लम्बी और गोल आमतौर पर लम्बी तथा पतली लौकी उगाने के प्रचलन अधिक है| लौकी की कुछ प्रमुख उन्नत किस्में इस प्रकार है, जैसे-

लम्बी किस्में- पूसा समर प्रोलिफिक लौंग, संकर पूसा मेघदूत, हिसार सेलेक्शन लम्बी, पंजाब लम्बी और पंजाब कोमल आदि प्रमुख है|

गोल किस्मे- पूसा समर प्रोलिफिक राउंड, संकर पूसा मंजरी, हिसार सिलेक्शन गोल और पूसा सन्देश प्रमुख है|

नवीनतम किस्मे- कोयम्बूर- 9, अर्का बहार, पन्त संकर लौकी- 1, पूसा संकर- 3, नरेंद्र संकर लौकी- 4 और आजाद नूतन प्रमुख है|

लौकी की जैविक खेती के लिए बुवाई का समय

ग्रीष्म कालीन- ग्रीष्म कालीन फसल के लिए जनवरी से मार्च उपयुक्त है|

वर्षा कालीन- वर्षा कालीन फसल के लिए जून से जुलाई उपयुक्त है|

यह भी पढ़ें- प्याज की जैविक खेती कैसे करें, जानिए किस्में देखभाल और पैदावार

लौकी की जैविक खेती के लिए खेत की तैयारी

खेत की तैयारी के लिए पहली जुताई मिट्टी पलटने वाले हल से एवं बाद में 2 से 3 जुताई देशी हल या कल्टीवेटर से करते हैं| हर जुताई के बाद खेत में पाटा चला कर मिट्टी को भुरभुरी व समतल कर लेना चाहिए ताकि खेत में सिंचाई करते समय पानी बहुत कम या ज्यादा न लगे तथा पानी निकासी का समुचित प्रबंधन करें|

लौकी की जैविक खेती के लिए बीज की मात्रा

ग्रीष्म कालीन- ग्रीष्म कालीन फसल के लिए के लिए 4 से 6 किलोग्राम बीज प्रति हेक्टेयर उपयुक्त माना जाता है|

वर्षा कालीन- वर्षा कालीन फसल के लिए 3 से 4 किलोग्राम बीज प्रति हेक्टेयर उपयुक्त माना जाता है|

लौकी की जैविक खेती के लिए बुवाई की विधि

बीज को 24 से 48 घंटे तक साफ पानी में डुबोयें, पानी में तैरने वाले बीजों को न बोयें निकाल दें| पानी में बैठे बीजों को निकालकर बनायी गयी 2 से 2.5 मीटर फासले वाली कतारों में 1 से 1.5 मीटर के फासले पर बीज बोयें यानि पौधे से पौधे के बीच 1 से 1.5 मीटर का अंतर रखकर बुवाई करें| ध्यान रखें कि गर्मी की फसल का बीज बरसाती फसल के लिए उपयोग न करें| नदी व नालों के किनारे कछारी मिटटी में 1 मीटर गहरी और 60 सेटीमीटर चौड़ी नालियां बनाई जाती है|

खुदाई करते समय ऊपरी आधी बालू का एक ढेर लगा लिया जाता है| आधी बालू को खोदकर उससे नालियों को लगभग 30 सेटीमीटर तक भर देते है, इन्ही नालियों में 1 से 1.5 मीटर की दूरी पर छोटे-छोटे थाले बनाकर बसंतकालीन फसल के लिए जनवरी में लौकी के बीज बोयें| दो नालियों के बीच 3 मीटर का फांसला रखना चाहिए| पौधो को पाले से बचाने के लिए उत्तर पश्चिमी दिशा में फूस की बाड़ लगानी चाहिए|

यह भी पढ़ें- सब्जियों की जैविक खेती, जानिए प्रमुख घटक, कीटनाशक एवं लाभ

लौकी की जैविक खेती के लिए जैविक खाद

लौकी की फसल से अधिक पैदावार लेने के लिए उसमे कम्पोस्ट खाद या गोबर खाद का होना बहुत जरुरी है| इसके लिए एक हेक्टेयर भूमि में लगभग 25 से 30 टन गोबर की अच्छे तरीके से सड़ी हुई खाद तथा 50 किलोग्राम नीम की खली और 30 किलोग्राम अरंडी की खली इन सब खादों को अच्छी तरह मिलाकर मिश्रण तैयार कर खेत में बुवाई के पहले इस खाद को समान मात्रा में बिखेर दें तथा फिर अच्छे तरीके से खेत की जुताई कर खेत को तैयार करें|

इसके बाद बुवाई करें, एवं जब फसल 20 से 25 दिन की हो जाए तब उसमे नीम का काढ़ा तथा गौमूत्र का मिश्रण तैयार कर के खड़ी फसल पर छिडकाव करें और हर 10 से 15 दिन के अंतर पर छिडकाव करें|

लौकी की जैविक फसल में सिचाई प्रबंधन

जायद में लौकी की खेती के लिए प्रत्येक सप्ताह सिंचाई की आवश्यकता पड़ती है| लेकिन खरीफ अर्थात बरसात में इसके लिए सिंचाई की आवश्यकता नहीं पड़ती है| इसलिए बरसात न होने पर तथा ग्रीष्म कालीन फसल के लिए 8 से 10 दिन के अंतर पर सिचाई करें|

लौकी की जैविक फसल में खरपतवार नियंत्रण

लौकी की जैविक फसल को खरपतवारों से मुक्त रखना चाहिए, फसल में 3 से 4 बार हल्की निराई-गुड़ाई करें, गहरी निराई करने से पौधों की जड़ें कटने का भय रहता है| इसके लिए पलावर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है, इससे खरपतवार कम उगेंगे और नमी संरक्षण भी होगा|

यह भी पढ़ें- जैविक कीटनाशक कैसे बनाएं, जानिए आधुनिक तकनीक

लौकी की जैविक फसल में कीट रोकथाम

लालड़ी कीट- पौधों पर दो पत्तियां निकलने पर इस कीट का प्रकोप शुरू हो जाता है| यह कीट पत्तियों तथा फूलों को खाता है, इस कीट की सुंडी भूमि के अन्दर पौधों की जड़ों को काटती है|

रोकथाम- इस की रोकथाम के लिए कम से कम 40 से 50 दिन पुराना 15 लीटर गोमूत्र को तांबे के बर्तन में रखकर 5 किलोग्राम धतूरे की पत्तियों को तने के साथ उबालें 7.5 लीटर गोमूत्र शेष रहने पर इसे उतार कर ठंडा करें तथा छान लें मिश्रण तैयार कर 3 लीटर को प्रति पम्प के द्वारा फसल में तर-बतर कर छिडकाव करना चाहिए|

फल की मक्खी- यह मक्खी फलों में प्रवेश करती है एवं वहीं पर अंडे देती है| अण्डों से सुंडी बाहर निकलती है, वह फल को खराब कर देती है| यह मक्खी विशेष रूप से खरीफ वाली फसल को अधिक हानी पहुंचाती है|

रोकथाम- इस की रोकथाम के लिए कम से कम 40 से 50 दिन पुराना 15 लीटर गोमूत्र को तांबे के बर्तन में रखकर 5 किलोग्राम धतूरे की पत्तियों को तने के साथ उबालें 7.5 लीटर गोमूत्र शेष रहने पर इसे उतार कर ठंडा करें तथा छान लें मिश्रण तैयार कर 3 लीटर को प्रति पम्प के द्वारा फसल में तर-बतर कर छिडकाव करना चाहिए या फिर नीम आधारित कीटनाशक का प्रयोग करें|

सफ़ेद ग्रब- यह कीट कद्दू वर्गीय पौधों को काफी क्षति पहुंचाता है, यह भूमि के अन्दर रहता है तथा पौधों की जड़ों को खा ता है, जिसके कारण पौधे सुख जाते है|

रोकथाम- इसकी रोकथाम के लिए खेत में नीम का खाद प्रयोग करें और फसल में प्रकोप दिखाई देने पर नीम आधारित कीटनाशक का छिडकाव करें|

यह भी पढ़ें- नीम आधारित जैविक कीटनाशक कैसे बनाएं

लौकी की जैविक फसल में रोग रोकथाम

चूर्णी फफूदी- यह रोग ऐरीसाइफी सिकोरेसिएरम नमक फफूंद के कारण होता है| पत्तियों और तनों पर सफ़ेद धब्बे और गोलाकार जल सा दिखाई देता है, जो बाद में आकार में बढ़ जाता है तथा कत्थई रंग का हो जाता है| पूरी पत्तियां पिली पड़कर सुख जाती है, पौधों की बढ़वार रुक जाती है|

रोकथाम- इसकी रोकथाम के लिए देसी गाय का मूत्र 5 लीटर लेकर 15 ग्राम हींग लेकर पिस कर अच्छी तरह मिलाकर घोल बनाना चाहिए प्रति 2 लीटर पम्प के द्वारा तर-बतर कर छिडकाव करे|

मृदु रोमिल फफूदी- यह स्यूडोपरोनोस्पोरा क्यूबेन्सिस नामक फफूंद के कारण होता है| रोगी पत्तियों की निचली सतह पर कोणाकार धब्बे बन जाते है, जो ऊपर से पीले या लाल भूरे रंग के होते है|

रोकथाम- इस की रोकथाम के लिए कम से कम 40 से 50 दिन पुराना 15 लीटर गोमूत्र को तांबे के बर्तन में रखकर 5 किलोग्राम धतूरे की पत्तियों को तने के साथ उबालें 7.5 लीटर गोमूत्र शेष रहने पर इसे उतार कर ठंडा करें तथा छान लें मिश्रण तैयार कर 3 लीटर को प्रति पम्प के द्वारा फसल में तर-बतर कर छिडकाव करना चाहिए|

मोजैक- यह विषाणु के द्वारा होता है, पत्तियों की बढ़वार रुक जाती है तथा वे मुड़ जाते है, फल छोटे बनते है एवं उपज कम मिलती है| यह रोग चैंपा द्वारा फैलता है|

रोकथाम- इसकी रोकथाम के लिए नीम का काढ़ा या गोमूत्र तम्बाकू मिलाकर पम्प के द्वारा तर-बतर कर छिड़काव करे|

एन्ट्रेक्नोज- यह रोग कोलेटोट्राईकम स्पीसीज के कारण होता है, इस रोग के कारण पत्तियों और फलों पर लाल काले धब्बे बन जाते है| ये धब्बे बाद में आपस में मिल जाते है, यह रोग बीज द्वारा फैलता है|

रोकथाम- बीज के बोने से पूर्व गौमूत्र या कैरोसिन या नीम का तेल के साथ उपचारित करना चाहिए|

लौकी की जैविक फसल के फलों की तोड़ाई

लौकी के फलों की तोड़ाई मुलायम हालत में करनी चाहिए| फलों का वजन किस्मों पर निर्भर करता है| फलों की तोड़ाई डंठल लगी अवस्था में किसी तेज चाकू से करनी चाहिए| यदि तोड़ाई 4 से 5 दिनों के अंतराल पर करते रहेंगे तो पौधों पर ज्यादा फल लगें|

लौकी की जैविक खेती से पैदावार

उपरोक्त तकनीकी से लौकी की जैविक खेती करने पर प्रति हेक्टेयर जून से जुलाई तथा जनवरी से मार्च वाली फसलों से 250 से 500 क्विंटल और 150 से 300 क्विंटल तक पैदावार मिल जाती है|

यह भी पढ़ें- स्यूडोमोनास फ्लोरेसेंस का उपयोग खेती में कैसे करें

यदि उपरोक्त जानकारी से हमारे प्रिय पाठक संतुष्ट है, तो लेख को अपने Social Media पर Like व Share जरुर करें और अन्य अच्छी जानकारियों के लिए आप हमारे साथ Social Media द्वारा Facebook Page को Like, Twitter व Google+ को Follow और YouTube Channel को Subscribe कर के जुड़ सकते है|

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

“दैनिक जाग्रति” से जुड़े

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Twitter
  • YouTube

करियर से संबंधित पोस्ट

आईआईआईटी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, रैंकिंग, कट ऑफ, प्लेसमेंट

एनआईटी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, रैंकिंग, कटऑफ, प्लेसमेंट

एनआईडी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, फीस, कट ऑफ, प्लेसमेंट

निफ्ट: योग्यता, प्रवेश प्रक्रिया, कोर्स, अवधि, फीस और करियर

निफ्ट प्रवेश: पात्रता, आवेदन, सिलेबस, कट-ऑफ और परिणाम

खेती-बाड़ी से संबंधित पोस्ट

June Mahine के कृषि कार्य: जानिए देखभाल और बेहतर पैदावार

मई माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

अप्रैल माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

मार्च माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

फरवरी माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

स्वास्थ्य से संबंधित पोस्ट

हकलाना: लक्षण, कारण, प्रकार, जोखिम, जटिलताएं, निदान और इलाज

एलर्जी अस्थमा: लक्षण, कारण, जोखिम, जटिलताएं, निदान और इलाज

स्टैसिस डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, जटिलताएं, निदान, इलाज

न्यूमुलर डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, डाइट, निदान और इलाज

पेरिओरल डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, निदान और इलाज

सरकारी योजनाओं से संबंधित पोस्ट

स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार: प्रशिक्षण, लक्षित समूह, कार्यक्रम, विशेषताएं

राष्ट्रीय युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम: लाभार्थी, योजना घटक, युवा वाहिनी

स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार: उद्देश्य, प्रशिक्षण, विशेषताएं, परियोजनाएं

प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना | प्रधानमंत्री सौभाग्य स्कीम

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना: पात्रता, आवेदन, लाभ, पेंशन, देय और ऋण

Copyright@Dainik Jagrati

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Sitemap