• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
Dainik Jagrati

Dainik Jagrati

Hindi Me Jankari Khoje

  • Agriculture
    • Vegetable Farming
    • Organic Farming
    • Horticulture
    • Animal Husbandry
  • Career
  • Health
  • Biography
    • Quotes
    • Essay
  • Govt Schemes
  • Earn Money
  • Guest Post
Home » मिर्च की खेती: किस्में, बुवाई, सिंचाई, प्रबंधन, देखभाल और पैदावार

मिर्च की खेती: किस्में, बुवाई, सिंचाई, प्रबंधन, देखभाल और पैदावार

December 26, 2017 by Bhupender Choudhary Leave a Comment

मिर्च की खेती

मिर्च (Chilli) की खेती उष्ण कटिबंधीय भागों में की जाती है| मिर्च को मसाले, सब्जी के अलावा औषधि, सॉस तथा अचार के लिए उपयोग किया जाता है| इसमें विटामिन ‘ए’ और ‘सी’, फॉस्फोरस और कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं| भारत में मुख्य उत्पादन वाले राज्य आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उडीसा, तामिलनाडु एवं राजस्थान है| मिर्च में तीखापन इस में विद्यमान रसायन कैप्सेइसिन के कारण होता है|

मिर्च में तीखापन व सुगंध के कारण इसका उपयोग मुख्यत: मसाले के रूप में होता है, जो भोजन को उचित तीखापन देने के साथ-साथ पाचनशीलता भी बढ़ाता है| मिर्च में पाये जाने वाले तीखे पदार्थ केप्सेइसिन की दवाई व सौन्दर्य प्रसाधन उद्योग में भी भारी मांग है| किसानों के लिए मिर्च एक महत्वपूर्ण नगदी फसल है|

सब्जी के लिए शिमला मिर्च, अचार के लिए मोटी लाल मिर्च, सलाद के लिए हरी मिर्च और मसालों के लिये सूखी लाल मिर्च की खेती लाभदायक होती हैं| इसके महत्व के अनुसार किसानों को इसकी वैज्ञानिक तकनीक से खेती करनी चाहिए| ताकि उनको इसकी फसल से अधिकतम पैदावार प्राप्त हो सके| इस लेख में मिर्च की उन्नत खेती कैसे करें का विस्तृत उल्लेख किया गया है| मिर्च की जैविक उन्नत खेती की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें- मिर्च की जैविक खेती: किस्में, देखभाल और पैदावार

मिर्च की खेती के लिए उपयुक्त जलवायु

मिर्च की फसल के लिए गर्म तथा आर्द्र जलवायु लाभकारी हैं| इसके पौधे के लिये अत्यधिक ठंड व गर्मी दोनों ही हानिकारक हैं| इसकी खेती हर प्रकार की जलवायु में आसानी से की जा सकती है| वर्षा आधारित फसल के लिए 100 सेन्टीमीटर वर्षा वाले क्षेत्रों में भी आसानी से उगाया जा सकता है|

अंकुरण से बढ़वार के लिए 17 से 21 डिग्री सेंटीग्रेट तापमान मिर्च का अच्छा उत्पादन प्राप्त करने के लिए अनुकूल रहता है| मिर्च की फसल में फूल व फल आने के समय गर्म हवायें हानिकारक होती है| मिर्च पर पाले का प्रकोप अधिक होता है| अतः पाले की आशंका वाले क्षेत्रों में इसकी अगेती फसल ली जा सकती हैं|

यह भी पढ़ें- मिर्च के रोग एवं कीट की रोकथाम कैसे करें

मिर्च की खेती के लिए भूमि का चयन

मिर्च को अच्छे जल-निकास वाली प्रायः सभी प्रकार की भूमि में पैदा किया जा सकता है| फिर भी जीवांशयुक्त दोमट या बलुई मिटटी जिसमें कार्बनिक पदार्थ की मात्रा अधिक हो सबसे उपुयक्त होती है| लवण और क्षार युक्त भूमि इसके लिए उपयुक्त नहीं है| लवण वाली भूमि इसके अंकुरण और प्रारंभिक विकास को प्रभावित करती हैं| मिर्च के लिए मिटटी का पी एच मान 6.5 से 7.5 सर्वोतम है, लेकिन इसको 8 पी एच मान (वर्टीसोल्स) वाली मिटटी में भी उगाया जा सकता है|

मिर्च की खेती के लिए उन्नत किस्में

मिर्च की उन्नत फसल के लिए सामान्य व संकर किस्मों की क्षमता के अनुसार उत्पादन ले पाना तभी संभव है| जब उसके लिए उचित प्रबंधन एवं अनुकूल जल व मिटटी और अपने क्षेत्र की प्रचलित किस्म उपलब्ध हो| इसलिए किसानों को अपने क्षेत्र की प्रचलित और अधिकतम पैदावार वाली किस्म का चयन करना चाहिए| साथ में किस्मों में विकार रोधी क्षमता भी आवश्यक है| कुछ प्रचलित सामान्य व संकर किस्में इस प्रकार है, जैसे-

मसाले वाली किस्में- पूसा ज्वाला, पन्त सी- 1, एन पी- 46 ए, जहवार मिर्च- 148, कल्याणपुर चमन, भाग्य लक्ष्मी, आर्को लोहित, पंजाब लाल, आंध्रा ज्योति और जहवार मिर्च- 283 आदि प्रमुख है|

आचार वाली किस्में- केलिफोर्निया वंडर, चायनीज जायंट, येलो वंडर, हाइब्रिड भारत, अर्का मोहिनी, अर्का गौरव, अर्का मेघना, अर्का बसंत, सिटी, काशी अर्ली, तेजस्विनी, आर्का हरित और पूसा सदाबहार (एल जी- 1) आदि प्रमुख है| किस्मों की विस्तार से जानकारी के लिए यहाँ पढ़ें- मिर्च की उन्नत व संकर किस्में, जानिए विशेषताएं और पैदावार

मिर्च की खेती के लिए बीज की मात्रा

मिर्च की ओ पी किस्मों की 1.0 से 1.50 किलोग्राम तथा संकर (हायब्रिड) किस्मों की 250 से 350 ग्राम बीज की मात्रा एक हेक्टेयर क्षेत्र की नर्सरी तैयार करने के लिए पर्याप्त होती है|

यह भी पढ़ें- शिमला मिर्च की खेती: किस्में, देखभाल और पैदावार

मिर्च की खेती के लिए नर्सरी और रोपाई 

मिर्च की रोपाई वर्षा, शरद, ग्रीष्म तीनो मौसम में की जा सकती है| परन्तु मिर्च की मुख्य फसल खरीफ जून से अक्तूबर मे तैयार की जाती है| जिसकी रोपाई जून से जुलाई मे, शरद ऋतु की फसल की रोपाई सितम्बर से अक्टूबर और ग्रीष्म कालीन फसल की रोपाई फरवरी से मार्च में की जाती है| रोपाई के लिये पौध 25 से 35 दिनों से अधिक पुरानी नही होनी चाहिए अर्थात नर्सरी में बीज की बुवाई मुख्य खेत में रोपाई के 4 से 5 सप्ताह पहले करें|

मिर्च की खेती के लिए नर्सरी की तैयारी

मिर्च की पौधशाला तैयार करते समय निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए, जैसे-

1. मिर्च की पौधशाला की तैयारी के समय 2 से 3 टोकरी वर्मीकंपोस्ट या पूर्णतया सड़ी गोबर खाद 50 ग्राम फोरेट दवा प्रति क्यारी की मिट्टी में मिलाएं|

2. मिर्च की पौध तैयार करने के लिए बीजों की बुवाई 3 गुणा 1 मीटर आकार की भूमि से 15 सेंटीमीटर उँची उठी क्यारी में करें|

3. बुवाई के 1 दिन पूर्व कार्बन्डाजिम दवा 1.5 ग्राम प्रति लीटर पानी की दर से क्यारी को तर करे| घरेलू बीज इस्तेमाल कर रहे किसानों को सलाह है, कि वो बीज को थायरम 2.5 ग्राम प्रति किलोग्राम बीज की दर से उपचारित करें|

4. अगले दिन क्यारी में 5 सेंटीमीटर दूरी पर 0.5 से 1 सेंटीमीटर गहरी नालियाँ बनाकर बीज बुवाई करें|

5. बीज बोने के बाद गोबर खाद, मिटटी व बालू (1:1:1) मिश्रण से ढकने के बाद क्यारियों को धान के पुआल, सूखी घास या पलाष के पत्तों से ढकें|

6. अंकुरण के 10 दिन बाद कापर आक्सीक्लोराइड की 2 ग्राम दवा प्रति लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें|

यह भी पढ़ें- सब्जियों में सूत्रकृमि की समस्या: लक्षण और नियंत्रण

मिर्च की खेती के लिए सिचाई प्रबंधन

मिर्च की फसल को मिट्टी की किस्म, भूमि के प्रकार व वर्षा के आधार पर सिंचाई कर सकते हैं। यदि वर्षा कम हो रही हो तो 10 से 15 दिन के अंतराल पर सिंचाई करना चाहिए| यदि मिट्टी दोमट मिट्टी हो तो 10 से 12 दिन के अंतराल पर और ढालू भूमि पर 10 दिन के अंतराल पर सिंचाई करना चाहिए| मिर्च की फसल में फूल व फल बनते समय सिंचाई करना अत्यन्त आवष्यक हैं| इस स्थिति में सिंचाई न करने पर मिर्च के फल व फूल छोटी अवस्था में गिर जाते हैं| इसके साथ ही मिर्च की फसल में पानी नही रूकने देना चाहिए|

मिर्च की खेती के लिए मल्चिंग का प्रयोग

मिर्च फसल की आधुनिक खेती में सिंचाई के लिए ड्रिप पद्धति लगायी जा रही है और भूमि से नमीं की हानि रोकने के लिए मल्चिंग का उपयोग किया जाता हैं| मल्चिंग काफी पुरानी पद्धति है| इसमें किसान खेत की नमी बचाने का प्रयत्न करते हैं| पहले किसान खेत में सूखे पत्ते, भूसे इत्यादि के द्वारा नमी बचाने का प्रयत्न करते थे|

आधुनिक कृषि में सूखे पत्ते, भूसे इत्यादि के स्थान पर प्लास्टिक शीट का इस्तेमाल करते हैं| खरपतवार नियंत्रण के लिए 30 माइक्रोन मोटाई वाली अल्ट्रावायलेट रोधी प्लास्टिक मल्चिंग शीट का प्रयोग किया जाता हैं| जिससे खरपतवार प्रबंधन के साथ-साथ कम सिंचाई जल के उपयोग से बेहतर उत्पादन लिया जा सकता हैं|

मल्चिंग के लाभ- मल्चिंग के उपयोग से पानी की बचत, निंदाई-गुड़ाई के खर्च की बचत होती है, मिर्च के उत्पादन व गुणवत्ता में वृद्धि होती हैं| निम्नतम सिंचाई व्यवस्था होने पर भी लाभ लिया जा सकता हैं|

फर्टीगेशन तकनीक द्वारा पोषक तत्व प्रबंधन- मिर्च के पौधे, जिनको ऊठी हुई क्यारी पर लगाया गया हो, ड्रिप सिंचाई व्यवस्था का उपयोग करें और जल विलेय उर्वरकों जैसे 19:19:19 को सिंचाई जल के साथ ड्रिप में देने से उर्वरक की बचत के साथ साथ उसकी उपयोग क्षमता में भी वृद्धि होती है तथा पौधों को आवष्यकतानुसार व शीघ्र पोषक तत्व उपलब्ध होने से उत्पादन तथा गुणवत्ता दोनों में वृद्धि होती है|

यह भी पढ़ें- बैंगन की खेती: किस्में, प्रबंधन, देखभाल और पैदावार

मिर्च की खेती के लिए पोषक तत्व प्रबंधन

मिर्च की फसल में उर्वकों का प्रयोग मिटटी परीक्षण के आधार पर करें| सामन्यतः एक हेक्टेयर क्षेत्रफल मे 25 से 30 टन गोबर की पूर्णतः सड़ी हुयी खाद या 5 से 6 टन वर्मीकंपोस्ट खेत की तैयारी के समय मिलायें| नत्रजन 120 से 150 किलोग्राम, फास्फोरस 60 किलोग्राम तथा पोटाष 80 किलोग्राम का प्रयोग करें|

पादप नियामक (हार्मोन) का प्रयोग- फुल आते समय 0.25 मिलीलीटर नैथलिन एसिटिक एसिड (एन ए ए) प्रति लीटर पानी का घोल बनाकर छिड़काव करने से पुष्पों के झड़ने में कमी आती है और उत्पादन में लगभग 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ जाता है| 400 पी पी एम प्रति लीटर पानी में इश्रेल का घोल बनाकर छिड़काव करने से ग्रीष्म व शीतकालीन फसलों की उत्पादन बढ़ता हैं|

मिर्च की फसल में खरपतवार प्रबंधन

सामान्यतः मिर्च मे पहली निंदाई 20 से 25 और दूसरी निंदाई 35 से 40 दिन पश्चात करें या इसके लिए निदाई-गुड़ाई यंत्र का भी इस्तेमाल किया जा सकता है| हाथ से निदाई या यंत्र को ही प्राथमिकता दें, जिससे खरपतवार नियंत्रण के साथ साथ मृदा नमी का भी संरक्षण हो मल्चिंग का प्रयोग करें| यदि खरपतवारनाशी से नियंत्रित करना चाहते है, तो 300 ग्राम आक्सीफ्ल्यूओरफेन का पौध रोपण से ठीक पहले छिड़काव 600 से 700 लीटर पानी घोलकर प्रति हेक्टेयर छिडकाव करें|

यह भी पढ़ें- गोभी वर्गीय सब्जियों की खेती कैसे करें

मिर्च की फसल में कीट रोकथाम

सफेद लट- इस कीट की लटें पौधों की जड़ों को नुकसान पहुँचाती हैं और इससे फसल को काफी हानि होती है| प्रकोपित क्षेत्र में फसल पूर्णतया नष्ट हो जाती है|

रोकथाम- फोरेट 10 जी या कार्बोफ्यूरान 3 जी 25 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर के हिसाब से रोपाई से पूर्व जमीन में मिला देना चाहिये|

सफेद मक्खी, पर्ण जीवी (थ्रिप्स), हरा तेला व मोयला- ये कीट पत्तियों और पौधों के कोमल भाग से रस चूसकर फसल को काफी नुकसान पहुँचाते हैं|

रोकथाम- फास्फोमिडॉन 85 एस एल 0.3 मिलीलीटर या मैलाथियान 50 ई सी या मिथाइल डिमेटोन 25 ई सी एक मिलीलीटर प्रति लीटर पानी की दर से छिड़के| 15 से 20 दिन बाद आवश्यकतानुसार छिड़काव दोहरायें|

मूल ग्रन्थि (सूत्र कृमि)- इसके प्रकोप से पौधों की जड़ों में गांठे बन जाती हैं एवं पौधे पीले पड़ जाते हैं| पौधों की बढ़वार रूक जाती है, जिससे पौधों के विकास में कमी हो जाती है|

रोकथाम- पौध रोपण के समय पौधों की रोपाई के स्थान पर 25 किलोग्राम कार्बोफ्यूरान 3 ग्राम प्रति हेक्टेयर की दर से भूमि में मिलावें या पौधों की जड़ों को एक मिलीलीटर फास्फोमिडॉन 85 एस एल प्रति लीटर पानी के घोल में आधा घंटा तक भिगो कर खेत में रोपाई करें|

यह भी पढ़ें- कद्दू वर्गीय सब्जियों की उन्नत खेती कैसे करें

मिर्च की फसल में रोग रोकथाम

आर्दगलन (डेम्पिंग ऑफ)- रोग का प्रकोप पौधे की छोटी अवस्था में होता है| जमीन की सतह पर स्थित तने का भाग काला पड़ कर कमजोर हो जाता है और नन्हें पौधे गिरकर मर जाते हैं|

रोकथाम- बीज को बुवाई से पूर्व थाइरम या केप्टान 3 ग्राम प्रति किलोग्राम बीज की दर से उपचारित कर बोयें| नर्सरी में बुवाई से पूर्व थाइरम या केप्टान 4 से 5 ग्राम प्रति वर्गमीटर की दर से मिलावें| नर्सरी, आस पास की भूमि से 4 से 6 इंच उठी हुई भूमि में बनावें|

छाछया- रोग के प्रकोप में पत्तियों पर सफेद चूर्णी धब्बे दिखाई देते हैं और अधिक रोग ग्रसित पत्तियाँ पीली पड़कर झड़ जाती हैं|

रोकथाम- केराथियॉन एल सी 1 मिलीलीटर या केलेक्सिन एक मिलीलीटर प्रति लीटर पानी के घोल का छिड़काव करें व आवश्यकतानुसार 15 दिन अन्तराल पर दोहरावें|

श्याम वर्ण (एन्थ्रोक्लोज)- पत्तियों पर छोटे-छोटे काले धब्बे बन जाते है और पत्तियाँ झड़ने लगती हैं| उग्र अवस्था में शाखायें शीर्ष से नीचे की तरफ सूखने लगती है| पके फलों पर भी बीमारी के लक्षण दिखाई देते हैं|

रोकथाम- मैन्कोजेब या जाईनब 2 ग्राम प्रति लीटर पानी के घोल के 2 से 3 छिड़काव 15 दिन के अन्तराल पर करें|

जीवाणु धब्बा रोग- रोग के प्रकोप से पत्तियों पर छोटे छोटे जलीय धब्बे बनते हैं तथा बाद में गहरे भूरे से हाल रंग के उठे हुए दिखाई देते हैं| अन्त में रोगग्रस्त पत्तियाँ पीली पड़कर झड़ जाती है|

रोकथाम- स्ट्रेप्टोसाइक्लिन 200 मिलीग्राम, या कॉपर आक्सीक्लोराइड 3 ग्राम और स्ट्रेप्टोसाइक्लिन 100 मिलीग्राम प्रति लीटर पानी के घोल का छिड़काव आवश्यकतानुसार 15 दिन के अन्तर पर करें|

पर्णकुंचन व मोजेक (विषाणु रोग)- पर्णकुंचन रोग के प्रकोप से पत्ते सिकुड़ कर मुड़ जाते हैं, छोटे रह जाते हैं व झुर्रियां पड़ जाती हैं| मोजेक रोग के कारण पत्तियों पर गहरे व हल्का पीलापन लिये हुए धब्बे बन जाते हैं| रोगों के प्रसारण में कीट सहायक होते हैं|

रोकथाम

1. रोग ग्रसित पौधो को उखाड़ कर नष्ट करें, रोग को आगे फैलने से रोकने हेतु डाइमिथोएट 30 ई सी एक मिलीलीटर प्रति लीटर पानी के हिसाब से छिड़काव करना चाहिये|

2. नर्सरी तैयार करते समय बुवाई से पूर्व कार्बोफ्यूरॉन 3 जी 8 से 10 ग्राम प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से भूमि में मिलावें|

3. पौध रोपण के समय स्वस्थ पौध काम में लेवें|

4. पौध रोपण के 10 से 12 दिन बाद मिथाइल डिमेटोन 25 ई सी एक मिलीलीटर प्रति लीटर पानी की दर से घोल बनाकर छिड़काव करें व आवश्यकतानुसार 20 दिन बाद दोहरायें| फूल आने के बाद उपरोक्त कीटनाशी के स्थान पर मैलाथियॉन एक मिली लीटर प्रति लीटर पानी के हिसाब से छिड़के| कीट एवं रोग रोकथाम की अधिक और आधुनिक तकनीक की जानकारी के लिए यहाँ पढ़ें- मिर्च व शिमला मिर्च की फसल में समेकित नाशीजीव प्रबंधन कैसे करें

यह भी पढ़ें- अरबी की खेती: किस्में, प्रबंधन, देखभाल और पैदावार

मिर्च फसल के फलों की तुड़ाई

1. हरी मिर्च रोपाई के लगभग 85 से 95 दिन बाद तोड़ने योग्य हो जाती है| इस तरह 1 से 2 सप्ताह के अन्तर पर पके फलों को तोड़ा जाता है| इस प्रकार 8 से 10 बार तोड़ाई की जाती है|

2. सूखी मिर्च के लिये फलों को 140 से 150 दिन बाद जब मिर्च का रंग लाल हो जाता है तब तोड़ा जाता है| लेकिन बार बार मिर्च तोड़ने से फलन अधिक होता है|

3. पके फलों को 8 से 10 दिन तक धूप में सुखाया जाता है| आधा सूख जाने पर फलों की सायंकाल के समय एक ढेरी में इक्कट्ठा करके दबा दिया जाता है| जिससे की मिर्च चपटी हो जाए तथा सूखने में आसानी रहती है| बड़े पैमाने पर मिर्ची को 53 से 54 सेंटीग्रेट तापमान पर 2 से 3 दिन तक सुखाया जाता है|

मिर्च की खेती से पैदावार

1. उपरोक्त वैज्ञानिक विधि से खेती करने के बाद अनुकूल परिश्थितियों में हरी मिर्च की सामान्य किस्मों से औसत उपज 125 से 250 क्विंटल और संकर किस्मों से 250 से 400 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक उपज प्राप्त की जा सकती है|

2. सूखी मिर्च की सामान्य किस्मों से 25 से 30 किंवटल और संकर किस्मों से 30 से 40 क्विंटल प्रति हेक्टेयर प्राप्त की जा सकती है|

यह भी पढ़ें- शकरकंद की खेती: किस्में, देखभाल और पैदावार

मिर्च की खेती का खर्च कैसे कम करें

मिर्च की खेती काफी खर्चीली खेती मानी जाती है| इसका मुख्य कारण मिर्च की खेती में रासायनिक उर्वरक व दवाओं पर किसानों की अत्यधिक निर्भरता है| मिर्च की फसल में खर्च कम करने के लिए किसानों को रासायनिक उर्वरक व दवाओं के संतुलित उपयोग के साथ इनके जैविक विकल्पों जैसे- केंचुआ खाद, नीम की खली, गोबर की खाद, हरी खाद, बायोपेस्टीसाइड़, नीम तेल आदि का उपयोग भी करना होगा| किसान खरपतवारनाशक रसायनों का उपयोग न करके निंदाई गुड़ाई करें तो भी खर्च में कमी आयेगी| इसके अलावा कीट एवं रोग नियंत्रण के लिए समेकित नाशीजीव तकनीक अपनानी चाहिए|

मिर्च का उत्पादन बढ़ाने के उपाय-

1. प्रमाणित बीज का उपयोग करें|

2. मिर्च की फसल में जल निकास की उचित व्यवस्था करें|

3. कार्बन्डाजिम फफूदनाशी से पौधशाला के स्थान को उपचारित करें|

4. जिस खेत में पहले मिर्च, सोयाबीन, मूंग, भिण्डी की फसल ली हो उसमें पौधशाला तैयार न करें|

5. पौधशाला के चारों ओर कपड़े या जाली से बाउण्ड्री बना दें, कपड़े या जाली पर गौमूत्र/नीम का तेल/सड़ी छाछ से हर 4 से 5 दिन पर छिड़काव करते रहें|

6. इससे पौधशाला की कई प्रकार के कीटों व जानवरों से बचाया जा सकता है|

7. वायरस से ग्रसित पौधों को उखाडकर नष्ट कर दें|

8. उर्वरकों का प्रयोग मिटटी परिक्षण के आधार पर करें|

9. रासायनिक उर्वरको व दवाईयों का संतुलित मात्रा में उपयोग करें|

10. समय पर फल तुड़ाई करें|

यह भी पढ़ें- अदरक की खेती: किस्में, प्रबंधन, देखभाल और पैदावार

अगर आपको यह लेख पसंद आया है, तो कृपया वीडियो ट्यूटोरियल के लिए हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें| आप हमारे साथ Twitter और Facebook के द्वारा भी जुड़ सकते हैं|

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

“दैनिक जाग्रति” से जुड़े

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Twitter
  • YouTube

करियर से संबंधित पोस्ट

आईआईआईटी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, रैंकिंग, कट ऑफ, प्लेसमेंट

एनआईटी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, रैंकिंग, कटऑफ, प्लेसमेंट

एनआईडी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, फीस, कट ऑफ, प्लेसमेंट

निफ्ट: योग्यता, प्रवेश प्रक्रिया, कोर्स, अवधि, फीस और करियर

निफ्ट प्रवेश: पात्रता, आवेदन, सिलेबस, कट-ऑफ और परिणाम

खेती-बाड़ी से संबंधित पोस्ट

June Mahine के कृषि कार्य: जानिए देखभाल और बेहतर पैदावार

मई माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

अप्रैल माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

मार्च माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

फरवरी माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

स्वास्थ्य से संबंधित पोस्ट

हकलाना: लक्षण, कारण, प्रकार, जोखिम, जटिलताएं, निदान और इलाज

एलर्जी अस्थमा: लक्षण, कारण, जोखिम, जटिलताएं, निदान और इलाज

स्टैसिस डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, जटिलताएं, निदान, इलाज

न्यूमुलर डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, डाइट, निदान और इलाज

पेरिओरल डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, निदान और इलाज

सरकारी योजनाओं से संबंधित पोस्ट

स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार: प्रशिक्षण, लक्षित समूह, कार्यक्रम, विशेषताएं

राष्ट्रीय युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम: लाभार्थी, योजना घटक, युवा वाहिनी

स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार: उद्देश्य, प्रशिक्षण, विशेषताएं, परियोजनाएं

प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना | प्रधानमंत्री सौभाग्य स्कीम

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना: पात्रता, आवेदन, लाभ, पेंशन, देय और ऋण

Copyright@Dainik Jagrati

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Sitemap