• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
Dainik Jagrati

Dainik Jagrati

Hindi Me Jankari Khoje

  • Agriculture
    • Vegetable Farming
    • Organic Farming
    • Horticulture
    • Animal Husbandry
  • Career
  • Health
  • Biography
    • Quotes
    • Essay
  • Govt Schemes
  • Earn Money
  • Guest Post
Home » बिहार में स्टेनो सहायक उप निरीक्षक कैसे बने: योग्यता और भर्ती प्रक्रिया

बिहार में स्टेनो सहायक उप निरीक्षक कैसे बने: योग्यता और भर्ती प्रक्रिया

January 18, 2021 by Bhupender Choudhary Leave a Comment

बिहार में स्टेनो सहायक उप निरीक्षक कैसे बने: योग्यता और भर्ती प्रक्रिया

बिहार में स्टेनो सहायक उप निरीक्षक भर्ती (Bihar Steno ASI Recruitment) का संचलन राज्य में रिक्तियों के आधार पर बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) के द्वारा किया जाता है| संचालन निकाय द्वारा भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना के बाद ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है| बिहार स्टेनो सहायक उप निरीक्षक भर्ती के लिए कई इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन भरते हैं| उम्मीदवार ध्यान दें आवेदन पत्र जमा करने की प्रक्रिया ऑनलाइन आयोजित की जाती है|

बीपीएसएससी बिहार पुलिस स्टेनो सहायक उप निरीक्षक पदों के चयन के लिए पहले लिखित परीक्षा आयोजित करेगा| परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन किया जाएगा| इसके बाद उम्मीदवारों को हिंदी श्रुतलेख, टंकण की जांच और कंप्यूटर ज्ञान की प्रक्रिया से गुजरना होगा और उम्मीदवारों को बिहार में स्टेनो सहायक उप निरीक्षक पद पर नियुक्ति पत्र के लिए उक्त सभी चरणों को साफ करना आवश्यक है|

इसके लिए भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों को बेहतर रणनीति के साथ तैयारी करनी होगी| इसीलिए इस लेख में भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बिहार में स्टेनो सहायक उप निरीक्षक पात्रता मानदंड, आवेदन कैसे करें, लिखित परीक्षा, हिंदी श्रुतलेख, टंकण की जांच और कंप्यूटर ज्ञान की पूरी प्रक्रिया का उल्लेख किया गया है| ताकि उम्मीदवार बेहतर तैयारी के साथ भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकें| इसलिए उम्मीदवारों को निचे सम्पूर्ण लेख पढ़ने की सलाह दी जाती है|

यह भी पढ़ें- बिहार में पुलिस सब इंस्पेक्टर कैसे बने: पात्रता व भर्ती प्रक्रिया

बिहार स्टेनो सहायक उप निरीक्षक महत्वपूर्ण बिंदु

भर्ती पदबिहार स्टेनो सहायक उप निरीक्षक
संचालन निकायबिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC)
परीक्षा की आवृतिरिक्ति आधारित
चयन प्रक्रियालिखित परीक्षा, साक्षात्कार, शारीरिक दक्षता / शारीरिक मानक परीक्षण
परीक्षा का स्तरराज्य स्तरीय
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
परीक्षा का तरीकालिखित (पेन पेपर आधारित)
नौकरी की प्रकारसरकारी
भर्ती का उदेश्यबिहार राज्य में स्टेनो सहायक उप निरीक्षक के रिक्त पदों को भरना
आधिकारिक वेबसाइटbpssc.bih.nic.in

बिहार स्टेनो सहायक उप निरीक्षक महत्वपूर्ण तिथियां

उम्मीदवारों को बिहार में स्टेनो सहायक उप निरीक्षक भर्ती (Bihar Steno ASI Recruitment) की महत्वपूर्ण तारीखों के बारे में जानना आवश्यक है, ताकि कोई महत्वपूर्ण आवेदन या परिणाम तिथि न छूटे| इसके लिए उम्मीदवारों को हमारा सुझाव है की उनको बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) की अधिकारिक वेबसाइट (csbc.bih.nic.in) और रोजगार समाचार पत्रों का अवलोकन करते रहना चाहिए| ताकि स्वयं नयी सूचना से अवगत होते रहें|

यह भी पढ़ें- बिहार में प्रवर्तन सब इंस्पेक्टर कैसे बने

बिहार स्टेनो सहायक उप निरीक्षक योग्यता मानदंड

बिहार में स्टेनो सहायक उप निरीक्षक भर्ती के लिए पात्रता मानदंड इस प्रकार है, जैसे-

नागरिकता-

बिहार में स्टेनो सहायक उप निरीक्षक भर्ती के लिए आवेदन हेतु उम्मीदवार को भारत का नागरिक होना चाहिए|

आयु सीमा

सीधी भर्ती हेतु-

उम्मीदवार की आयु 10th/SSC/मैट्रिक्यूलेशन सर्टिफिकेट के अनुसार होनी चाहिए और आवेदक की आयु निम्न तालिका के अनुसार होनी चाहिए, जैसे-

श्रेणी पुरुष महिला 
न्यूनतमअधिकतमन्यूनतमअधिकतम
सामान्य (General)18251825
बीसी/ईबीसी (BC/EBC)18271828
एससी/एसटी (SC/ST)18301830
नोट- आवेदक, जो बिहार राज्य के निवासी नहीं हैं, को सामान्य के रूप में वर्ग का चयन करना होगा

पूर्व सैनिक हेतु-

उम्मीदवार की आयु 10th/SSC/मैट्रिक्यूलेशन सर्टिफिकेट / रक्षा सेवाओं के दस्तावेज के अनुसार होनी चाहिए और आवेदक की आयु को निम्न तालिका के अनुसार होनी चाहिए, जैसे-

श्रेणी पुरुष (आधिकतम आयु)महिला (अधिकतम आयु)
सामान्य (General)25 वर्ष + सेवा के वर्ष + 3 वर्ष25 वर्ष + सेवा के वर्ष + 3 वर्ष
बीसी/ईबीसी (BC/EBC)27 साल + सेवा के वर्ष + 3 साल28 वर्ष + सेवा के वर्ष + 3 वर्ष
एससी/एसटी (SC/ST)30 साल + सेवा के वर्ष + 3 वर्ष30 साल + सेवा के वर्ष + 3 वर्ष
नोट- आवेदक, जो बिहार राज्य के निवासी नहीं हैं, को सामान्य केरूप में वर्ग का चयन करना होगा

1. आवेदक PPO संख्या: आवेदक को अपना पेंशन भुगतान आदेश (PPO) नंबर देना होगा|

2. सेवा आरंभ तिथि : आवेदक को सेवा आरम्भ करने की तिथि प्रदान करनी होगी|

3. सर्विस डिस्चार्ज तिथि: आवेदक को सर्विस से डिस्चार्ज होने की तिथि भी देनी होगी|

यह भी पढ़ें- बिहार में आबकारी सब इंस्पेक्टर कैसे बने

बिहार सरकार के कर्मचारी हेतु-

उम्मीदवार की आयु 10th/SSC/मैट्रिक्यूलेशन सर्टिफिकेट/सरकार द्वारा दिए गए किसी भी आधिकारिक दस्तावेज के अनुसार होनी चाहिए और आवेदक की आयु को निम्न तालिका के अनुसार होनी चाहिए, जैसे-

श्रेणी पुरुष (अधिकतम आयु)महिला (अधिकतम आयु)
सामान्य (General)25 साल + 5 साल25 साल + 5 साल
बीसी/ईबीसी (BC/EBC)27 साल + 5 साल28 साल + 5 साल
एससी/एसटी (SC/ST)30 साल + 5 साल30 साल + 5 साल
नोट- आवेदक, जो बिहार राज्य के निवासी नहीं हैं, को सामान्य केरूप में वर्ग का चयन करना होगा

शैक्षणिक योग्यता

1. सभी विवरण आपके शैक्षणिक प्रमाण पत्र के अनुसार होना चाहिए|

2. आवेदक का इंटरमीडिएट /10+2 परीक्षा या समकक्ष परीक्षा उतीर्ण होना अनिवार्य है|

3. आवेदक के पास सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से कम्प्यूटर एप्लीकेशन (डीसीए) का डिप्लोमा प्रमाण-पत्र होना चाहिए|

4. मैट्रिक्यूलेशन और इंटरमीडिएट/10+2 शैक्षणिक विवरण, डिप्लोमा इन कम्प्यूटर एप्लीकेशन (डीसीए) विवरण अनिवार्य है| यदि आप स्नातक और स्नातकोत्तर हैं, तो संबंधित कॉलम में संबंधित विवरण भरें|

आरक्षण

बिहार पदों एवं सेवाओं की रिक्तियों में आरक्षण (अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों एवं अन्य पिछड़े वर्गों के लिए) अधिनियम 1991 (बिहार अधिनियम-3, 1992) (समय-समय पर यथा संशोधित) के अनुसार आरक्षण के प्रावधान लागू होंगे एवं इसका लाभ केवल बिहार राज्य के स्थायी निवासी को ही देय होगा|

अन्य राज्यों के आरक्षण कोटि के अभ्यर्थियों की गणना अनारक्षित (सामान्य) कोटि के अभ्यर्थी के रूप में की जायेगी| तदनुरुप उनके लिए अनारक्षित (सामान्य) कोटि के अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित आयु सीमा एवं अन्य सम्बन्धित अर्हताएँ लागू होंगी|

यह भी पढ़ें- बिहार में अमीन कैसे बने: पात्रता, आवेदन और भर्ती प्रक्रिया

बिहार स्टेनो सहायक उप निरीक्षक आवेदन

संचालन निकाय की आधिकारिक अधिसूचना के बाद उम्मीदवार बिहार में स्टेनो सहायक उप निरीक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है| आवेदन के चरण इस प्रकार है, जिनका इस्तेमाल आवेदक कर सकते है, जैसे-

1. बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) की आधिकारिक साइट (bpssc.bih.nic.in) पर जाएं|

2. होम पेज पर ही आपको स्टेनो असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर वेकेंसी का विज्ञापन मिलेगा|

3. विज्ञापन पर क्लिक करें और खोलें|

4. इसमें जानकारी पढ़ें और फिर यदि आप पात्र हैं, तो आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें|

5. विज्ञप्ति अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें|

6. अंत में निर्दिष्ट समापन तिथि से पहले इसे जमा करें|

7. भविष्य के सन्दर्भ के लिए आवेदन और भुगतान शुल्क का प्रिंट आउट अवश्य लें|

यह भी पढ़ें- बिहार एएनएम प्रवेश: पात्रता, आवेदन और काउंसलिंग

बिहार स्टेनो सहायक उप निरीक्षक प्रवेश पत्र

जिन उम्मीदवारों ने बिहार में स्टेनो भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, उनके पास इस परीक्षा के निर्धारित परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने के लिए वैध एडमिट कार्ड या हॉल टिकट होना चाहिए| एडमिट कार्ड परीक्षा के 7 से 15 दिन पहले BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे|

कोई भी एडमिट कार्ड या हॉल टिकट पोस्ट द्वारा उम्मीदवारों के घर तक नहीं पहुंचेगा| उम्मीदवार नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करके वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं, जैसे-

1. उम्मीदवारों को पहले BPSSC बिहार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना आवश्यक है|

2. फिर “स्टेनो असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर एडमिट कार्ड” लिंक पर क्लिक करें|

3. अपना आवश्यक विवरण दर्ज करें जैसे, (पंजीकरण संख्या और पासवर्ड)|

4. अब “अपना ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करें” पर क्लिक करें|

5. एडमिट कार्ड डाउनलोड / प्रिंट करें और भर्ती के अतिम चरण तक संभाल कर रखे|

यह भी पढ़ें- बिहार जीएनएम नर्सिंग प्रवेश: पात्रता, आवेदन, काउंसलिंग

बिहार स्टेनो सहायक उप निरीक्षक भर्ती प्रक्रिया

बिहार पुलिस में आशु सहायक अवर निरीक्षक के पद पर नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों का चयन बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा किया जाएगा| जिसकी बिहार में स्टेनो सहायक उप निरीक्षक भर्ती प्रक्रिया इस प्रकार है, जैसे-

लिखित प्रतियोगिता परीक्षा

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा सभी अभ्यर्थियों के लिए लिखित प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की जायेगी| लिखित परीक्षा दो चरणों में होगी यथा – प्रारम्भिक एवं मुख्य परीक्षा| लिखित परीक्षा के सभी पत्र बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होंगे|

प्रारम्भिक परीक्षा-

बिहार में स्टेनो सहायक उप निरीक्षक प्रारम्भिक परीक्षा में 100 अंकों का एक पत्र होगा, जिसमें प्रश्नों की कुल संख्या 100 होगी एवं परीक्षा की अवधि डेढ़ घंटे की होगी| उक्त पत्र में सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक मुद्दों से सम्बन्धित प्रश्न पूछे जायेंगे| इसमें 30 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए असफल घोषित किये जायेंगे|

बिहार में स्टेनो सहायक उप निरीक्षक प्रारम्भिक परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर रिक्तियों के 20 गुणा सफल अभ्यर्थियों का चयन आरक्षण कोटिवार किया जायेगा| मुख्य लिखित परीक्षा हेतु अर्हता प्राप्त अभ्यर्थियों की पर्याप्त संख्या में अनुपलब्धता की दशा में उक्त अनुपात उपयुक्त रूप से कम किया जा सकेगा|

यह भी पढ़ें- बिहार पुलिस जेल वार्डर भर्ती: पात्रता और चयन प्रक्रिया

मुख्य परीक्षा-

बिहार में स्टेनो सहायक उप निरीक्षक प्रारम्भिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने का अवसर प्रदान किया जायेगा| मुख्य परीक्षा में दो पत्र होंगे|

प्रथम पत्र 100 अंकों का सामान्य हिन्दी का डेढ़ घंटे का होगा, जिसमें 100 प्रश्न होंगे एवं न्यूनतम अहर्ताक 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा अन्यथा उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया जायेगा| सामान्य हिन्दी पत्र का प्राप्तांक मेधा निर्धारण में नहीं जोड़ा जायेगा|

द्वितीय पत्र सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, नागरिक शास्त्र, भारतीय इतिहास, भारतीय भूगोल, गणित एवं मानसिक योग्यता जाँच से सम्बन्धित होगा| द्वितीय पत्र का पूर्णाक 100 होगा जिसमें प्रश्नों की कुल संख्या 100 होगी एवं परीक्षा की अवधि डेढ़ घंटे की होगी|

दोनों चरणों की परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.2 अंक काटा जायेगा| उत्तर पुस्तिका दो प्रतियों में होगी, जिसकी एक प्रति आयोग के पास सुरक्षित रखी जायेगी| भर्ती परीक्षा अंकन योजना, पैटर्न और पाठ्यक्रम की पूरी जानकारी के लिए यहाँ पढ़ें- बिहार स्टेनो असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम

मुख्य लिखित परीक्षा के आधार पर रिक्तियों के 6 गुणा अभ्यर्थियों का चयन कोटिवार मेधानुसार शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए किया जायेगा| अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा में मात्र उत्तीर्ण होना आवश्यक होगा| शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु अर्हता प्राप्त अभ्यर्थियों की पर्याप्त संख्या में अनुपलब्धता की दशा में उक्त अनुपात उपयुक्त रूप से कम किया जा सकेगा|

यह भी पढ़ें- बिहार पुलिस लेडी कांस्टेबल भर्ती: पात्रता और चयन प्रक्रिया

पात्रता की जाँच

बिहार में स्टेनो सहायक उप निरीक्षक मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के श्रुतिलेखन, हिन्दी एवं अंग्रेज़ी के टंकण की जाँच के लिए निम्न परीक्षा ली जाएगी, जैसे-

हिन्दी श्रुतिलेखन- हिन्दी श्रुतिलेखन की जाँच 80 शब्द प्रति मिनट की गति से 5 मिनट तक लेखापन द्वारा की जायेगी| उसे टंकित करने हेतु 20 मिनट का और समय दिया जायेगा| अभ्यर्थियों को टंकण आरम्भ करने के पूर्व 2 मिनट का अतिरिक्त समय शुद्धि हेतु दिया जायेगा| श्रुतिलेख के टंकण की शुद्धि निर्धारित समय के अंतर्गत करनी होगी| श्रुतिलेख के टंकण में उत्तीर्ण होने के लिए 10 प्रतिशत से अधिक गलतियाँ नहीं होनी चाहिए अन्यथा उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया जायेगा|

टंकण की जाँच- अभ्यर्थियों को हिन्दी एवं अंग्रेज़ी में न्यूनतम 30 शब्द प्रति मिनट की गति से 300 शब्दों को 10-10 मिनट में कम्प्यूटर पर टंकित करना होगा| इसमें उत्तीर्ण होने के लिए हिन्दी टंकण में पाँच प्रतिशत से अधिक और अंग्रेज़ी टंकण में 10 प्रतिशत से अधिक गलतियाँ नहीं होनी चाहिये अन्यथा उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया जायेगा| निर्धारित 10 मिनट के समय में न्यूनतम 300 शब्दों से कम टंकित करने वाले अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित कर दिया जायेगा|

कम्प्यूटर ज्ञान की जाँच- उम्मीदवार के MS-Office (Word, Excel, Power Point) तथा Internet के व्यवहारिक ज्ञान की जाँच की जायेगी| इस जाँच में असफल अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित कर दिया जायेगा|

यह भी पढ़ें- बिहार पुलिस ड्राइवर कांस्टेबल भर्ती: पात्रता और चयन प्रक्रिया

मेधा सूची

अन्तिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की मेधा सूची मुख्य लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर आरक्षण कोटिवार तैयार की जायेगी| लिखित परीक्षा में दो या दो से अधिक अभ्यर्थियों के समान अंक प्राप्त करने की दशा में मेधा सूची में उनके स्थान का निर्धारण उनकी जन्म तिथि के आधार पर किया जायेगा अर्थात उम्र में वरीय अभ्यर्थी मेधा क्रम में ऊपर रहेंगे|

समान अंक प्राप्त करने एवं समान जन्म तिथि वाले दो या दो से अधिक अभ्यर्थियों की दशा में मेधा सूची में उनके स्थान का निर्धारण उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर किया जायेगा अर्थात अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले अभ्यर्थी मेधा क्रम में ऊपर रहेंगे| इसके बावजूद भी यदि एक से अधिक अभ्यर्थी समान हों तो ऐसे अभ्यर्थियों की वरीयता उनके 10वीं बोर्ड के प्रमाण-पत्र में यथा उल्लिखित नाम के अंग्रेज़ी वर्णमाला के क्रम के अनुसार निर्धारित की जाएगी|

मुख्य परीक्षा के आधार पर तैयार की जानेवाली अन्तिम मेधा सूची हेतु अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम अहर्ताक 32 प्रतिशत, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 34 प्रतिशत, पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 36.5 प्रतिशत तथा सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम अहर्ताक 40 प्रतिशत होगा|

चिकित्सीय परीक्षण

नियुक्ति के पूर्व सभी चयनित अभ्यर्थियों का चिकित्सीय परीक्षण कराया जाएगा| अधिसूचना संख्या 4/ब1-10-05/2011-1970 दिनांक-08.03.2018 की टिप्पणी-3 में प्रावधान किया गया है कि “सामान्य अभ्यर्थियों पर चिकित्सीय परीक्षण के सम्बन्ध में उपर उल्लिखित लागू प्रावधान दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 में अन्तर्विष्ट प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए दिव्यांग अभ्यर्थियों पर लागू नहीं होंगे|

यह भी पढ़ें- बिहार पुलिस होमगार्ड भर्ती: पात्रता और चयन प्रक्रिया

परीक्षा परिणाम

बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) के अधिकारी अंतिम घोषणा के बाद परिणाम जारी करेंगे| निचे बिहार में स्टेनो सहायक उप निरीक्षक भर्ती रिजल्ट की जांच करने के चरण दिए गए हैं, जैसे-

1. बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) की आधिकारिक वेबसाइट (bpssc.bih.nic.in) पर जाएं|

2. होम पेज प्रदर्शित करने पर, आप नवीनतम अपडेट देख सकते हैं|

3. स्टेनो सहायक उप निरीक्षक परिणाम लिंक के लिए खोजें|

4. बिहार पुलिस स्टेनो एएसआई रिजल्ट डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें|

5. फिर, पंजीकरण पृष्ठ खुल जाएगा|

6. पंजीकरण पृष्ठ पर दिए गए निर्दिष्ट फ़ील्ड दर्ज करें|

7. सबमिट पर हिट करें|

8. अंत में, बिहार में स्टेनो सहायक उप निरीक्षक परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा|

9. बीपीएसएससी स्टेनो एएसआई परिणाम 2021 डाउनलोड करें|

10. साथ में BPSSC स्टेनो ASI कट ऑफ मार्क्स 2021, BPSSC स्टेनो ASI मेरिट सूची 2021 भी डाउनलोड कर सकते है|

11. स्कोर की जाँच करें, एक प्रिंटआउट लें और इसे सुरक्षित रखें|

यह भी पढ़ें- बिहार फायरमैन कांस्टेबल भर्ती: पात्रता और चयन प्रक्रिया

अगर आपको यह लेख पसंद आया है, तो कृपया वीडियो ट्यूटोरियल के लिए हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें| आप हमारे साथ Twitter और Facebook के द्वारा भी जुड़ सकते हैं|

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

“दैनिक जाग्रति” से जुड़े

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Twitter
  • YouTube

करियर से संबंधित पोस्ट

आईआईआईटी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, रैंकिंग, कट ऑफ, प्लेसमेंट

एनआईटी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, रैंकिंग, कटऑफ, प्लेसमेंट

एनआईडी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, फीस, कट ऑफ, प्लेसमेंट

निफ्ट: योग्यता, प्रवेश प्रक्रिया, कोर्स, अवधि, फीस और करियर

निफ्ट प्रवेश: पात्रता, आवेदन, सिलेबस, कट-ऑफ और परिणाम

खेती-बाड़ी से संबंधित पोस्ट

June Mahine के कृषि कार्य: जानिए देखभाल और बेहतर पैदावार

मई माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

अप्रैल माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

मार्च माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

फरवरी माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

स्वास्थ्य से संबंधित पोस्ट

हकलाना: लक्षण, कारण, प्रकार, जोखिम, जटिलताएं, निदान और इलाज

एलर्जी अस्थमा: लक्षण, कारण, जोखिम, जटिलताएं, निदान और इलाज

स्टैसिस डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, जटिलताएं, निदान, इलाज

न्यूमुलर डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, डाइट, निदान और इलाज

पेरिओरल डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, निदान और इलाज

सरकारी योजनाओं से संबंधित पोस्ट

स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार: प्रशिक्षण, लक्षित समूह, कार्यक्रम, विशेषताएं

राष्ट्रीय युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम: लाभार्थी, योजना घटक, युवा वाहिनी

स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार: उद्देश्य, प्रशिक्षण, विशेषताएं, परियोजनाएं

प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना | प्रधानमंत्री सौभाग्य स्कीम

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना: पात्रता, आवेदन, लाभ, पेंशन, देय और ऋण

Copyright@Dainik Jagrati

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Sitemap