• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
Dainik Jagrati

Dainik Jagrati

Hindi Me Jankari Khoje

  • Agriculture
    • Vegetable Farming
    • Organic Farming
    • Horticulture
    • Animal Husbandry
  • Career
  • Health
  • Biography
    • Quotes
    • Essay
  • Govt Schemes
  • Earn Money
  • Guest Post
Home » केला फसल के प्रमुख कीट एवं रोग और उनका नियंत्रण कैसे करें

केला फसल के प्रमुख कीट एवं रोग और उनका नियंत्रण कैसे करें

July 3, 2019 by Bhupender Choudhary Leave a Comment

केला फसल के प्रमुख कीट एवं रोग और उनका नियंत्रण कैसे करें

केला में अनेक कीट एवं रोग हानी पहुचाते है| जिनमें उकठा रोग, लीफ स्पॉट, एन्छेक्नोज, शीर्ष गुच्छा रोग और धरी विषाणु रोग प्रमुख है| जो की ज्यादातर कवक एवं विषाणु के द्वारा फैलते है| इसी प्रकार कीटों में प्रमुख है, प्रकन्द छेदक, तना भेदक, माहू, थ्रिप्स और पत्ती खाने वाली इल्ली प्रमुख है| जो की केला की फसल को आर्थिक स्तर से अधिक नुकसान पहुंचाते है|

यदि केला उत्पादक बन्धु अपनी फसल से इच्छित और गुणवत्तापूर्ण उत्पादन चाहते है| तो इन सब की रोकथाम आवश्यक है| इस लेख में बागवान बन्धुओं के लिए केला की फसल के प्रमुख कीट एवं रोग और उनकी रोकथाम कैसे करें की जानकारी का विस्तार से उल्लेख किया गया है| केले की वैज्ञानिक तकनीक से बागवानी कैसे करें की विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ पढ़ें- केले की खेती कैसे करें

रोग एवं रोकथाम

पनामा बिल्ट या उकठा रोग- यह बीमारी फ्यूजेरियम अरक्सीस्पोरम नामक फफूंद के द्वारा फैलती है| केला के पौधे की पत्तियां मुरझाकर सूखने लगती हैं| केले का पूरा तना फट जाता है| प्रारंभ में पत्तियां किनारों से पीली पडती हैं| प्रभावित पत्तियां डण्ठल से मुड़ जाती हैं| प्रभावित पीली पत्तियां तने के चारों ओर स्कर्ट की तरह लटकती रहती हैं|

आधार पर (निचले भाग) तने का फटना बीमारी का प्रमुख लक्षण है| बैस्कूलर टिश्यू जड़ों और प्रकंद में पीले, लाल तथा भूरे रंग में परिवर्तित हो जाते हैं| पौधा कमजोर हो जाता है| जिसके कारण पुष्पन और फलन नहीं होता है| इस बीमारी की फफूंद जमीन में अनुकूल तापक्रम, नमी की स्थिति में लम्बी अवधि तक रहती है|

नियंत्रण-

1. गन्ना और सूरजमुखी के फसल चक्र को अपनाने से बीमारी का प्रकोप कम हो जाता है|

2. सकर्स को लगाने के पूर्व 0.2 प्रतिशत बाबिस्टीन के घोल में 30 मिनट तक डुबोकर लगाना चाहिए|

3. ट्राइकोडर्मा बिरिडी जैविक फफूंद नाशक का उपयोग करना चाहिए|

यह भी पढ़ें- केले की उन्नत किस्में, जानिए विशेषताएं और पैदावार

लीफ स्पाट (सिंगाटोका)- यह बीमारी स्यूडोसर्कोस्पोरा म्यूसी फफूंद के कारण होती है| इस बीमारी के प्रकोप से पत्तियों में क्लोरोफिल की कमी हो जाती हैं| क्योंकि टिशू हरे से भूरे रंग के हो जाते हैं| धीरे-धीरे पौधे सूखने लगते हैं|

प्रारंभ में पत्तियों पर छोटे धब्बे दिखायी देते हैं| फिर यह पीले या हरी पीली धारियों में बदल जाते हैं, जो पत्तियों को दोनों सतहों पर दिखायी देते हैं| अंत में, यह धारियां भूरी एवं काली हो जाती हैं| धब्बों के बीच का भाग सूख जाता है|

नियंत्रण-

1. केला की प्रभावित सूखी पत्तियों को काटकर जला देना चाहिए|

2. फफूंद नाशक दवाएँ जैसे डाइथेन एम- 45, 2 मिलीलीटर प्रति लीटर पानी या बाविस्टीन 1 मिलीलीटर प्रति लीटर या प्रोपीक्नोजोल 0.1 फीसदी का छिड़काव टिपरल के साथ अक्टूबर माह से 3 से 4 छिड़काव 2 से 3 सप्ताह के अतंराल से करने से बीमारी पर नियंत्रण रखा जा सकता है|

एन्छेक्नोज- यह बीमारी कोलेट्रोट्राईकम मुसे नामक फंफूद के कारण फैलती है| यह बीमारी केले के पौधे में बढ़वार के समय लगती है| इस बीमारी के लक्षण पौधों की पत्तियों, फूलों और फल के छिलके पर छोटे काले गोल धब्बों के रूप में दिखाई देते हैं| इस बीमारी का प्रकोप जून से सितम्बर तक अधिक होता है, क्योंकि इस समय तापक्रम ज्यादा रहता है|

नियत्रण-

1. प्रोक्लोराक्स 0.15 प्रतिशत या कार्वेन्डिज्म 2 ग्राम प्रति लीटर पानी का धोल बनाकर छिड़काव करें|

2. केले को तीन चौथाई परिपक्वता पर काटना चाहिए|

यह भी पढ़ें- अमरूद में कीट एवं रोग की रोकथाम कैसे करें

शीर्ष गुच्छा रोग (बंचीटाप)- पत्तियों की भीतरी मिडरिब की द्वितीयक नसों के साथ अनियमित गहरी धारियां शुरू के लक्षण के रूप में दिखाई देती हैं| ये असामान्य लक्षण गहरे रंग की रेखाओं में एक इंच या ज्यादा लम्बे अनियमित किनारों के साथ होते हैं|

पौधों का ऊपरी सिरा एक गुच्छे का रूप ले लेता है| पत्तियां छोटी व संकरी हो जाती हैं| किनारे ऊपर की ओर मुड़ जाते हैं| डंठल छोटे व पौधे बौने रह जाते हैं तथा फल नहीं लगते हैं| इस बीमारी के विषाणु का वाहक पेन्टोलोनिया नाइग्रोनरवोसा नामक माहू है|

नियन्त्रण-

1. केला के रोग ग्रसित पौधों को निकालकर नष्ट कर देना चाहिये|

2. रोग वाहक कीट नियंत्रण के लिये मेटासिस्टोक्स 1. 25 मिलीलीटर या डेमेक्रान 0.5 मिलीलीटर दवा प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करना चाहिये|

3. रोग रहित सकर्स का चुनाव करें|

केले का धारी विषाणु रोग- इस बीमारी के कारण प्रारंभ में पौधों की पत्तियों पर छोटे पीले धब्बे दिखायी देते हैं| जो बाद में सुनहरी पीली धारियों में बदल जाते हैं| क्लोरोटिक धारियां पत्तियों के लेमिना पर काला रूप लिये नेक्रोटिक हो जाती हैं|

घेर का बाहर न निकलना, बहुत छोटी घेर निकलना और फलों में बीज का विकास प्रभावित होना पौधों के प्रमुख लक्षण हैं| इस रोग का विषाणु मिलीबग और प्लेनोकोकस सिट्री के द्वारा फैलाया जाता है|

नियंत्रण- केला के प्रभावित पौधों को निकालकर नष्ट कर देना चाहिये और मिलीबग के नियंत्रण के लिये कार्बोफ्यूरान की डेढ़ किलोग्राम मात्रा प्रति एकड़ के हिसाब से जमीन में डालें|

यह भी पढ़ें- आम के कीट एवं उनकी रोकथाम कैसे करें

कीट एवं नियंत्रण

केला प्रकंद छेदक (राइजोम बीबिल)- यह कीट केला के प्रकंद में छेद करता है| इसकी इल्ली प्रकंद के अन्दर छेद करती है| परन्तु वह बाहर से नहीं दिखायी देती है| कभी-कभी केला के स्यूडोस्टेम में भी छेद कर देता है| इन छिद्रों में सड़न पैदा हो जाती है|

नियंत्रण-

1. प्रकंदों को लगाने से पहले 0.5 फीसदी मोनोक्रोटोफास के घोल में 30 मिनट तक डुबोकर उपचारित करे|

2. अत्यधिक प्रकोप होने पर 0.03 फीसदी फास्फोमिडान के घोल का छिडकाव करें|

तना भेदक- तना भेदक कीट का मादा वयस्क पत्तियों के डंठलों में अण्डे देती है| जिससे इल्ली निकलकर पत्तियों और तने को खाती है| प्रारंभ में केला के तने से रस निकलता हुआ दिखायी देता है और फिर कीट की लार्वा द्वारा किये गये छिद्र से गंदा पदार्थ पत्तियों के डंठल पर बूंद-बूंद टपकता है| जिससे तने के अन्दर निकल रहे पुष्प प्रोमोडिया शुष्क हो जाता है| इसका प्रकोप वर्ष भर होता रहता है|

नियंत्रण-

1. मोनोक्रोटोफास की 150 मिलीलीटर मात्रा 350 मिलीलीटर पानी में घोलकर तने में इंजेक्ट करें|

2. घेर को काटने के बाद पौधों को जमीन से काटकर कीट नाशक दवा कार्वोरिल 2 ग्राम मात्रा प्रति लीटर पानी का घोल बनाकर छिड़काव करने से अंडे व कीट नष्ट हो जाते हैं|

यह भी पढ़ें- बागवानी पौधशाला (नर्सरी) की स्थापना करना, देखभाल और प्रबंधन

माहू- यह कीट केला की पत्तियों का रस चूसकर उन्हें हानि पहुंचाता है और बंचीटाप वायरस को फैलाने का प्रमुख वाहक है| इस माहू का रंग भूरा होता है, जो पत्तियों के निचले भाग या पौधों के शीर्ष भाग से रस चूसता है|

नियन्त्रण- फास्फोमिडान 0.03 फीसदी या मोनोक्रोटोफास 0.04 फीसदी के घोल का छिडकाव करें|

थ्रिप्स- तीन प्रकार की थ्रिप्स केला फल (फिंगर) को नुकसान पहुंचाती है| थ्रिप्स प्रभावित फल भूरा, बदरंग, काला और छोटे-छोटे आकार के हो जाते हैं| यद्यपि फल के गूदे पर इसका प्रभाव नहीं पड़ता पर इनका बाजार भाव ठीक नहीं मिलता है|

नियंत्रण- मोनोक्रोटोफास 0.05 फीसदी का घोल बनाकर छिड़काव करें और मोटे कोरे कपड़े से गुच्छे को ढंकने से भी कीट का प्रकोप कम होता है|

पत्ती खाने वाली इल्ली- इस कीट की इल्ली केला के नये छोटे पौधों की बिना खुली पत्तियों को खाती है| पत्तियों मे नये छेद बना देती है|

नियंत्रण- थायोडान 35 ई सी का छिड़काव (1.5 मिलीलीटर प्रति लीटर पानी) पत्तियों पर करने से प्रभावी नियंत्रण देखा गया है|

यह भी पढ़ें- आम के रोग एवं उनकी रोकथाम कैसे करें

यदि उपरोक्त जानकारी से हमारे प्रिय पाठक संतुष्ट है, तो लेख को अपने Social Media पर Like व Share जरुर करें और अन्य अच्छी जानकारियों के लिए आप हमारे साथ Social Media द्वारा Facebook Page को Like, Twitter व Google+ को Follow और YouTube Channel को Subscribe कर के जुड़ सकते है|

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

“दैनिक जाग्रति” से जुड़े

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Twitter
  • YouTube

करियर से संबंधित पोस्ट

आईआईआईटी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, रैंकिंग, कट ऑफ, प्लेसमेंट

एनआईटी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, रैंकिंग, कटऑफ, प्लेसमेंट

एनआईडी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, फीस, कट ऑफ, प्लेसमेंट

निफ्ट: योग्यता, प्रवेश प्रक्रिया, कोर्स, अवधि, फीस और करियर

निफ्ट प्रवेश: पात्रता, आवेदन, सिलेबस, कट-ऑफ और परिणाम

खेती-बाड़ी से संबंधित पोस्ट

June Mahine के कृषि कार्य: जानिए देखभाल और बेहतर पैदावार

मई माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

अप्रैल माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

मार्च माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

फरवरी माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

स्वास्थ्य से संबंधित पोस्ट

हकलाना: लक्षण, कारण, प्रकार, जोखिम, जटिलताएं, निदान और इलाज

एलर्जी अस्थमा: लक्षण, कारण, जोखिम, जटिलताएं, निदान और इलाज

स्टैसिस डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, जटिलताएं, निदान, इलाज

न्यूमुलर डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, डाइट, निदान और इलाज

पेरिओरल डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, निदान और इलाज

सरकारी योजनाओं से संबंधित पोस्ट

स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार: प्रशिक्षण, लक्षित समूह, कार्यक्रम, विशेषताएं

राष्ट्रीय युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम: लाभार्थी, योजना घटक, युवा वाहिनी

स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार: उद्देश्य, प्रशिक्षण, विशेषताएं, परियोजनाएं

प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना | प्रधानमंत्री सौभाग्य स्कीम

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना: पात्रता, आवेदन, लाभ, पेंशन, देय और ऋण

Copyright@Dainik Jagrati

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Sitemap