• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
Dainik Jagrati

Dainik Jagrati

Hindi Me Jankari Khoje

  • Agriculture
    • Vegetable Farming
    • Organic Farming
    • Horticulture
    • Animal Husbandry
  • Career
  • Health
  • Biography
    • Quotes
    • Essay
  • Govt Schemes
  • Earn Money
  • Guest Post
Home » काजू की खेती: किस्में, रोपाई, सिंचाई, पोषक तत्व, देखभाल, पैदावार

काजू की खेती: किस्में, रोपाई, सिंचाई, पोषक तत्व, देखभाल, पैदावार

August 4, 2019 by Bhupender Choudhary Leave a Comment

काजू की खेती कैसे करें

काजू एक प्रमुख बागवानी फसल है| जिसकी मुख्य रूप से केरळा, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटका, तमिळनाडु, आंद्रप्रदेश और ओडिशा में खेती की जा रही है| पश्चिम बंगाल, छत्तीसगड़, गुजरात तथा उत्तर-पूर्वी प्रदेशों में इसे कुछ क्षेत्रों में उगाया जाता है| लोकप्रिय नाश्तावों में उपयोग के साथ साथ काजू को आईसक्री, पेस्ट्री तथा मिठाईयो में भी इस्तमाल किया जाता है| इसमे अधिक प्रोटीन और कम शक्कर होने के कारण आरोग्यवर्धक खाद्यों में एक अंश के रूप में अधिक प्रमुखता पा रहा है|

मौजूदा काजू बागों का अधिकतर विस्तार बीजों से किया गया है, जो परसंसेचन प्रक्रिया के कारण पुष्पण, फलन तथा अन्य गुणो में विजातीयता दिखाता है| इसलिए बागानों को इसकी खेती वैज्ञानिक तकनीक से करनी चाहिए| ताकि इसकी बागवानी से गुणवत्ता युक्त अच्छा उत्पादन प्राप्त किया जा सके| इस लेख में काजू की बागवानी वैज्ञानिक तकनीक से कैसे करें की जानकारी का उल्लेख किया गया है|

काजू की खेती के लिए उपयुक्त जलवायु

काजू एक उष्ण कटिबन्धीय फसल है| जो गर्म एवं उष्ण जलवायु में अच्छी पैदावार देती है| जिन क्षेत्रों में पाला पड़ने की सम्भावना होती है या लम्बे समय तक सर्दी पड़ती है, वहाँ पर इसकी खेती प्रभावित होती है| 700 मीटर ऊँचाई वाले क्षेत्र जहाँ पर तापमान 20 डिग्री सेंटीग्रेट से ऊपर रहता है, काजू की अच्छी उपज होती है| 600 से 4500 मिलीमीटर वार्षिक वर्षा वाले क्षेत्र इसके लिए उपयुक्त माने गये हैं|

यह भी पढ़ें- बादाम की खेती कैसे करें, जानिए किस्में, रोग रोकथाम, पैदावार

काजू की खेती के लिए भूमि का चयन

काजू को अनेक प्रकार की मिट्टी में उगाया जा सकता है| परन्तु समुद्र तटीय प्रभाव वाले लाल एवं लेटराइट मिट्टी वाले भू-भाग इसकी खेती के लिए ज्यादा उपयुक्त होते हैं| उत्तर भारत के भी कुछ क्षेत्र काजू की खेती के लिए अत्यंत उपयुक्त पाये गये हैं| क्योंकी कुछ उत्तर क्षेत्रों की मिट्टी एवं जलवायु काजू की खेती के लिए उपयुक्त है|

काजू की खेती के लिए उन्नत किस्में

विभिन्न राज्यों के लिए काजू की उन्नत किस्मों की संस्तुति राष्ट्रीय काजू अनुसंधान केन्द्र (पुत्तूर) द्वारा की गई है| इसके अनुसार वैसे तो उत्तरी राज्यों के लिए किस्मों की संस्तुति नहीं है| परन्तु जो किस्में उड़ीसा, आन्ध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, बंगाल एवं कर्नाटक के लिए उपयुक्त है| उनकी खेती उत्तरी- पूर्वी राज्यों में भी की जा सकती है| काजू की प्रमुख किस्में वेगुरला- 4, उल्लाल- 2, उल्लाल- 4, बी पी पी- 1, बी पी पी- 2, टी- 40 आदि है|

काजू की खेती के लिए खेत की तैयारी

काजू की बागवानी के लिए सर्वप्रथम खेत की खरपतवार, झाड़ियों तथा घासों को साफ करके खेत की 2 से 3 बार जुताई कर दें| अनचाहे वृक्षों की जड़ों को निकाल कर खेत को बराबर कर दें| जिससे नये पौधों को प्रारम्भिक अवस्था में पनपने में कोई कठिनाई न हो| काजू के पौधों को 7 से 8 मीटर की दूरी पर वर्गाकार विधि में लगाते हैं| अतः खेत की तैयारी के बाद अप्रैल से मई के महीने में निश्चित दूरी पर 60 X 60 x 60 सेंटीमीटर आकार के गड्ढे तैयार कर लेते हैं|

अगर जमीन में कड़ी परत है, तो गड्ढे के आकार को आवश्यकतानुसार बढ़ाया जा सकता है| गड्ढों को 15 से 20 दिन तक खुला छोड़ने के बाद 15 किलोग्राम गोबर की खाद या कम्पोस्ट, 2 किलोग्राम राक फॉस्फेट या डी ए पी के मिश्रण को गड्ढे की ऊपरी मिट्टी में मिलाकर भर देते हैं| गड्ढों के आसपास ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए कि वहाँ पानी न रूके| अधिक सघनता से बाग लगाने के लिए पौधों की दूरी 5 x 5 या 4 X 4 मीटर रखते हैं| शेष प्रक्रियाएँ सामान्य ही रहती है|

यह भी पढ़ें- अखरोट की खेती कैसे करें, जानिए किस्में, रोग रोकथाम, पैदावार

काजू की खेती के लिए पौधे तैयार करना

काजू के पौधों को साफ्ट वुड ग्राफ्टिंग विधि से तैयार किया जा सकता है| भेट कलम द्वारा भी पौधों को तैयार कर सकते हैं| पौधा तैयार करने का उपयुक्त समय मई से जुलाई का महीना होता है|

काजू की खेती के लिए पौध रोपाई

काजू के पौधों को वर्षा काल में ही लगाने से अच्छी सफलता मिलती है| तैयार गड्ढों में पौधा रोपने के बाद थाले बना देते हैं तथा थालों में खरपतवार की समय-समय पर निकाई-गुड़ाई करते रहते हैं| जल संरक्षण के लिए थालों में सूखी घास का पलवार भी बिछाते हैं|

काजू की खेती के लिए खाद और उर्वरक

प्रत्येक वर्ष पौधों को 10 से 15 किलोग्राम गोबर की सड़ी खाद, के साथ-साथ रासायनिक उर्वरकों की भी उपयुक्त मात्रा देनी चाहिए| प्रथम वर्ष में 300 ग्राम यूरिया, 200 ग्राम रॉक फास्फेट, 70 ग्राम म्यूरेट ऑफ पोटाश प्रति पौधा की दर से दें| दूसरे वर्ष इसकी मात्रा दुगुनी कर दें और तीन वर्ष के बाद पौधों को 1 किग्रा यूरिया, 600 ग्राम रॉक फॉस्फेट एवं 200 ग्राम म्यूरेट ऑफ पोटाश प्रति वर्ष मई से जून और सितम्बर से अक्टूबर के महीनों में आधा-आधा बांटकर देते रहें|

काजू की बागवानी में काट-छांट

काजू के पौधों को प्रारंभिक अवस्था में अच्छा ढांचा देने की जरूरत होती है| अतः उपयुक्त काट-छाँट के द्वारा पौधों को अच्छा ढांचा देने के साथ-साथ फसल तोड़ाई के बाद सूखी, रोग एवं कीट ग्रसित तथा कैंची शाखाओं को काटते रहें|

यह भी पढ़ें- खुबानी की खेती कैसे करें, जानिए उपयुक्त जलवायु, किस्में, रोग रोकथाम, पैदावार

काजू की बागवानी में पौध देखभाल

काजू में ‘टी मास्कीटो बग’ की प्रमुख समस्या होती है| इसके वयस्क तथा नवजात नई कोपलों, मंजरों, फलों से रस चूसकर नुकसान पहुँचाते हैं| कभी-कभी इसकी समस्या इतनी गम्भीर हो जाती है, कि इसके नियंत्रण के लिए पूरे क्षेत्र में एक साथ स्पेशल छिड़काव का प्रबन्ध करना पड़ता है| इसके नियंत्रण के लिए एक स्प्रे सिड्यूल बनाया गया है जो इस प्रकार है, जैसे-

पहला छिडकाव- कल्ले आते समय मोनोक्रोटोफॉस (0.05 प्रतिशत) का करें|

दूसरा छिडकाव- फूल आते समय कार्वेरिल (0.1 प्रतिशत) का करें|

तीसरा छिडकाव- फल लगते समय कार्वेरिल (0.1 प्रतिशत) का करने की सलाह दी जाती है|

काजू के फलों की तोड़ाई एवं उपज

काजू में पूरे फल की तोड़ाई नहीं की जाती है| केवल गिरे हुए नट को इकट्ठा किया जाता है और इसे धूप में सुखाकर तथा जूट के बोरों में भरकर ऊँचे स्थान पर रख दिया जाता है| प्रत्येक पौधे से लगभग 8 से 10 किलोग्राम नट प्रतिवर्ष प्राप्त होते है| इस प्रकार एक हेक्टेयर में लगभग 10 से 17 क्विंटल काजू के नट प्राप्त होते हैं| जिनसे प्रसंस्करण के बाद खाने योग्य काजू प्राप्त होते है|

यह भी पढ़ें- आलूबुखारा या प्लम की खेती कैसे करें, किस्में, रोग रोकथाम, पैदावार

यदि उपरोक्त जानकारी से हमारे प्रिय पाठक संतुष्ट है, तो लेख को अपने Social Media पर Like व Share जरुर करें और अन्य अच्छी जानकारियों के लिए आप हमारे साथ Social Media द्वारा Facebook Page को Like, Twitter व Google+ को Follow और YouTube Channel को Subscribe कर के जुड़ सकते है|

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

“दैनिक जाग्रति” से जुड़े

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Twitter
  • YouTube

करियर से संबंधित पोस्ट

आईआईआईटी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, रैंकिंग, कट ऑफ, प्लेसमेंट

एनआईटी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, रैंकिंग, कटऑफ, प्लेसमेंट

एनआईडी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, फीस, कट ऑफ, प्लेसमेंट

निफ्ट: योग्यता, प्रवेश प्रक्रिया, कोर्स, अवधि, फीस और करियर

निफ्ट प्रवेश: पात्रता, आवेदन, सिलेबस, कट-ऑफ और परिणाम

खेती-बाड़ी से संबंधित पोस्ट

June Mahine के कृषि कार्य: जानिए देखभाल और बेहतर पैदावार

मई माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

अप्रैल माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

मार्च माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

फरवरी माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

स्वास्थ्य से संबंधित पोस्ट

हकलाना: लक्षण, कारण, प्रकार, जोखिम, जटिलताएं, निदान और इलाज

एलर्जी अस्थमा: लक्षण, कारण, जोखिम, जटिलताएं, निदान और इलाज

स्टैसिस डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, जटिलताएं, निदान, इलाज

न्यूमुलर डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, डाइट, निदान और इलाज

पेरिओरल डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, निदान और इलाज

सरकारी योजनाओं से संबंधित पोस्ट

स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार: प्रशिक्षण, लक्षित समूह, कार्यक्रम, विशेषताएं

राष्ट्रीय युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम: लाभार्थी, योजना घटक, युवा वाहिनी

स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार: उद्देश्य, प्रशिक्षण, विशेषताएं, परियोजनाएं

प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना | प्रधानमंत्री सौभाग्य स्कीम

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना: पात्रता, आवेदन, लाभ, पेंशन, देय और ऋण

Copyright@Dainik Jagrati

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Sitemap