• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
Dainik Jagrati

दैनिक जाग्रति

ऑनलाइन हिंदी में जानकारी

  • ब्लॉग
  • करियर
  • स्वास्थ्य
  • खेती-बाड़ी
    • जैविक खेती
    • सब्जियों की खेती
    • बागवानी
  • पैसा कैसे कमाए
  • सरकारी योजनाएं
  • अनमोल विचार
    • जीवनी
Home » मसूर की खेती: किस्में, बुवाई, देखभाल और पैदावार

मसूर की खेती: किस्में, बुवाई, देखभाल और पैदावार

April 15, 2023 by Bhupender Choudhary Leave a Comment

मसूर की खेती

रबी की दलहनी फसलों में मसूर की खेती (Lentil farming) का प्रमुख स्थान है| मसूर की खेती भारत की एक बहुप्रचलित एवं लोकप्रिय दलहनी फसल है| जिसकी खेती प्रायः भारत के हर राज्य में की जाती है| विश्व में इसकी खेती सर्वाधिक भारत में की जाती है| मसूर की खेती खेती असिंचित क्षेत्रों में धान के फसल के बाद की जाती है|

मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बनाये रखने में भी मसूर की खेती बहुत सहायक होती है| उन्नतशील उत्पादन तकनीको का प्रयोग करके मसूर की उपज में बढ़ोतरी की जा सकती है| इस लेख में मसूर की खेती वैज्ञानिक तकनीक से कैसे करें का उल्लेख किया गया है|

मसूर की खेती के लिए उपयुक्त जलवायु

मसूर की खेती की वानस्पतिक वृद्धि के लिए ठंडी जलवायु तथा पकने के समय गर्म जलवायु की आवश्यकता पड़ती है| सामान्यता: मसूर फसल के लिए 20 डिग्री से 30 डिग्री सेल्सियस तापमान की आवश्यकता होती है| इस प्रकार की जलवायु में मसूर की खेती सफलता पूर्वक की जा सकती है|

मसूर की खेती के लिए भूमि का चयन

फलीदार फसल होने के कारण मसूर की खेती सभी प्रकार की बलुई दोमट से लेकर काली दोमट भूमि में की जा सकती है| लेकिन इसकी अच्छी उपज के लिए रेतीली दोमट एवं दोमट भूमि सर्वोतम मानी जाती है| मिटटी का पी एच मान 4.5 से 8.2 होना चाहिए|

यह भी पढ़ें- दलहनी फसलों की बीजोपचार तकनीक

मसूर की खेती के लिए खेत की तैयारी

हमारे देश के विभिन्न भागों में मसूर फसल के लिए खेत की तैयारी अलग-अलग तरीकों से की जाती है, जैसे कुछ स्थानों में धान की खडी फसल में ही इसके बीज डाल दिए जाते हैं| लेकिन अच्छी पैदावार के लिए पहली जुताई मिट्टी पलटने वाले हल से करनी चाहिए| इसके पश्चात दो से तीन जुताई देशी हल या कल्टीवेटर से करने के पश्चात पाटा लगा कर खेत को समतल तैयार कर लेना चाहिए| खेत का भुरभुरा होना अति आवश्यक है| आखरी जुताई के समय 15 से 20 टन गली सड़ी गोबर की खाद या कम्पोस्ट मिटटी में मिला दें|

मसूर की खेती के लिए उन्नत किस्में

उकटा प्रतिरोधी किस्में- पी एल- 02, वी एल मसूर- 129, वी एल- 133, वी एल- 154, वी एल- 125, पन्त मसूर (पी एल- 063), के एल बी- 303, पूसा वैभव (एल- 4147), आ- वी एल- 31 और आ पी एल- 316 प्रमुख है|

छोटे दाने वाली किस्में- पन्त मसूर- 4, पूसा वैभव, पन्त मसूर- 406, आ पी एल- 406, पन्त मसूर- 639, डी पी एल- 32 पी एल- 5, पी ए- 6 और डब्लू बी एल- 77 आदि प्रमुख है|

बड़े दाने वाली किस्में- डी पी एल- 62, सुभ्रता, जे एल- 3, नूरी (आई पी एल- 81), पी एल- 5, एल एच- 84-6, डी पी एल-15 (प्रिया), लेन्स- 4076, जे एल- 1, आई पी एल- 316, आई पी एल- 406 और पी एल- 7 आदि प्रमुख है| किस्मों की क्षेत्रवार और अधिक विस्तार से जानकारी के लिए यहाँ पढ़ें- मसूर की उन्नत किस्में

मसूर की फसल बुआई का समय

सामान्यतः मसूर 1 अक्टूबर से 15 नवम्बर तक बोई जाती है| इसका बोने का समय क्षेत्र विशेष की जलवायु अनुसार भिन्न हो सकता है| जैसे उत्तर-पश्चिमी मैदानी क्षेत्र में बुवाई का सर्वोत्तम समय अक्टूबर के अन्त में, जबकि उत्तर-पूर्वी मैदानी क्षेत्र में नवम्बर का द्वितीय पखवाड़ा उपयुक्त होता है| क्योंकि इस समय यहाँ पर्याप्त नमी बुवाई के समय होती है| इस तरह मध्य क्षेत्र जहाँ नमी मुख्य रूकावट है, अग्रेती बुवाई मध्य अक्टूबर में उपयुक्त रहती है|

यह भी पढ़ें- चने की खेती: किस्में, बुवाई, देखभाल और पैदावार

मसूर की फसल के लिए बीज की मात्रा

1. छोटे दानों वाली किस्मों के लिए 40 से 45 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर मात्रा उचित मानी जाती है|

2. बड़े दानों वाली प्रजातियों के लिए 55 से 60 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर मात्रा उचित मानी जाती है|

3. पानी भराव वाले क्षेत्रों के लिए 60 से 80 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर मात्रा उचित मानी जाती है|

मसूर की खेती के लिए बीजशोधन

मसूर की खेती को बीज जनित फफूंदी रोगों से बचाव के लिए थीरम एवं कार्बेन्डाजिम (2:1) से 3 ग्राम या थीरम 3.0 ग्राम या कार्बेन्डाजिम 2.5 ग्राम प्रति किलोग्राम बीज की दर से उपचारित कर लेना चाहिए| तत्पश्चात कीटों से बचाव के लिए बीजों को क्लोरोपाइीफास 20 ई सी, 8 मिलीलीटर प्रति किलोग्राम बीज की दर से उपचारित कर लें|

मसूर की खेती के लिए जैविक बीजोपचार

मसूर की नये क्षेत्रों में बुआई करने पर बीज को राइजोबियम के प्रभावशाली स्ट्रेन से उपचारित करने पर 10 से 15 प्रतिशत की उपज वृद्धि होती है| 10 किलोग्राम मसूर के बीज के लिए राइजोबियम कल्चर का एक पैकेट पर्याप्त होता है| 100 ग्राम गुड़ को 1 लीटर पानी में घोलकर उबाल लें| घोल के ठंडा होने पर उसमें राइजोबियम कल्चर मिला दें| इस कल्चर में 10 किलोग्राम बीज डाल कर अच्छी प्रकार मिला लें ताकि प्रत्येक बीज पर कल्चर का लेप चिपक जायें|

उपचारित बीज को कभी भी धूप में न सुखायें व बीज उपचार दोपहर के बाद करें| राइजोबियम कल्चर न मिलने की स्थिति में उस खेत से जहाँ पिछले वर्ष मसूर की खेती की गयी हो 100 से 200 किलोग्राम मिट्टी खुरचकर बुआई के पूर्व खेत में मिला देने से राइजोबियम बैक्टिीरिया खेत में प्रवेश कर जाता है तथा अधिक वातावरणीय नत्रजन का स्थिरीकरण होने से उपज में वृद्धि होती है|

यह भी पढ़ें- गेहूं की खेती: किस्में, बुवाई, देखभाल और पैदावार

मसूर की खेती के लिए बुआई की विधि

बुआई देशी हल या सीड ड्रिल से पंक्तियों में करें| सामान्य दशा में पंक्ति से पंक्ति की दूरी 25 सेंटीमीटर तथा पंक्ति में पौधे से पौधे की दूरी 10 सेंटीमीटर व देर से बुआई की स्थिति में पंक्ति से पंक्ति की दूरी 20 सेंटीमीटर ही रखें पौधे से पौधे की बीच की दूरी 5 से 7 सेंटीमीटर रखे| बीज 3 से 4 सेंटीमीटर की गहराई पर बोना चाहिए| उतेरा विधि से बोआई करने हेतु कटाई से पूर्व ही धान की खड़ी फसल में अन्तिम सिंचाई के बाद बीज छिटक कर बुआई कर देते है|

इस विधि में खेत तैयार करने की आवश्यकता नहीं होती, किन्तु अच्छी उपज लेने के लिए सामान्य बुआई की अपेक्षा 1.5 गुना अधिक बीज दर का प्रयोग करना चाहिए| पानी भराव वाले क्षेत्रों में वर्षा का पानी हटने के बाद, सीधे हल से बीज नाली बना कर बुआई की जा सकती है| गीली मिट्टी वाले क्षेत्रों में जहाँ हल चलाना संभव न हो बीज छींट कर बुआई कर सकते हैं| लेकिन अच्छी उपज के लिए मसूर की बुआई सीड ड्रिल या हल के पीछे पंक्तियों में ही करना चाहिए|

मसूर की खेती के लिए खाद और उर्वरक

मृदा परीक्षण के आधार पर समस्त उर्वरक अन्तिम जुताई के समय हल के पीछे कूड़ में बीज की सतह से 2 सेंटीमीटर गहराई व 5 सेंटीमीटर साइड में देना सर्वोत्तम रहता है| सामान्यतः मसूर की फसल को प्रति हैक्टेयर 20 किलोग्राम नाइट्रोजन, 40 किलोग्राम फास्फोरस एवं 20 किलोग्राम गंधक की आवश्यकता होती है| नत्रजन एवं फॉस्फोरस की संयुक्त रूप से पूर्ति हेतु 100 किलोग्राम डाइ अमोनियम फॉस्फेट प्रति हेक्टेयर की दर से प्रयोग करने पर उत्तम परिणाम प्राप्त होते हैं|

गौण एवं सूक्ष्म पोषक तत्व-

गंधक (सल्फर)- 20 किलोग्राम गंधक (154 किलोग्राम जिप्सम/फॉस्फो-जिप्सम या 22 किलोग्राम बेन्टोनाइट सल्फर) प्रति हैक्टर की दर से बुवाई के समय प्रत्येक फसल के लिये देना पर्याप्त होता है| कमी ज्ञात होने पर लाल बलुई मृदाओं के लिए 40 किलोग्राम गंधक (300 किलोग्राम जिप्सम/फॉस्फो-जिप्सम या 44 किलोग्राम बेन्टोनाइट सल्फर) प्रति हैक्टर की दर से प्रयोग करना चाहिए|

बोरॉन- 1.6 किलोग्राम बोरॉन (16.0 किलोग्राम बोरेक्स या 11 किलोग्राम डाइसोडियम टेट्राबोरेट पेन्टाहाइड्रेट) प्रति हैक्टर की दर से बुवाई के समय में प्रत्येक फसल में देना चाहिए|

यह भी पढ़ें- जौ की खेती: किस्में, बुवाई, देखभाल और पैदावार

मसूर की फसल में सिंचाई प्रबंधन

पानी भराव वाले क्षेत्रों के अतिरिक्त अन्य क्षेत्रों में वर्षा न होने पर मसूर की खेती से अधिक उपज लेने के लिए बुआई के 40 से 45 दिन बाद व फली में दाना भरते समय सिंचाई करना लाभप्रद रहता है या फसल की आवश्यकतानुसार सिंचाई करें|

मसूर की खेती में खरपतवार नियंत्रण

रासायनिक खरपतवार नियंत्रण हेतु बुआई के तुरन्त बाद (48 घंटे के अंदर) खरपतवारनाशी रसायन पेन्डीमिथलीन 30 ई सी का 0.75 से 1 किलोग्राम सक्रिय तत्व (2.5 से 3 लीटर व्यापारिक मात्रा) प्रति हेक्टेयर की दर से छिड़काव किया जाना चाहिए| बुआई से 25 से 30 दिन बाद एक निंराई करना पर्याप्त रहता है| यदि दूसरी निंराई की आवश्यकता हो तब बुवाई के 40 से 45 की फसल अवस्था पर करनी चाहिए| फसल बुवाई से 45 से 60 दिन तक खरपतवार मुक्त होनी चाहिए|

मसूर की खेती में कीट और रोग रोकथाम

फलीछेदक- मसूर की खेती में इस कीट का प्रकोप होने पर प्रोफेनोफॉस 50 ई सी, 2 मिलीलीटर प्रति लीटर पानी या इमामेक्टिंन बेन्जोएट 5 एस जी 0.2 ग्राम प्रति लीटर पानी की दर से घोल बनाकर छिडकाव करें|

माहू (एफिड)- इस कीट से बचाव के लिए प्रकोप आरम्भ होते ही डायमिथोएट 30 ई सी, 1.7 मिलीलीटर प्रति लीटर पानी या इमिडाक्लोरोप्रिड 17.8 एस एल की 0.2 मिलीलीटर प्रति लीटर पानी की दर से घोल बनाकर छिड़काव करे|

रतुआ (रस्ट)- समय से बुआई करें, रोगरोधी/सहनशील किस्मों जैसे- पन्त मसूर- 4, पन्त मसूर- 639, पन्त मसूर- 6, पन्त मसूर- 7, के एल एस- 218, आई पी एल- 406, डब्लू बी एल- 77, एल एल- 931, आई पी एल- 316, आदि से चुनाव करें| बचाव के लिए फसल पर मैंकोजेब 75 डब्लू पी कवकनाशी का 0.2 प्रतिशत (2 ग्राम प्रति लीटर पानी) घोल बनाकर बुवाई के 50 दिन बाद छिडकाव करें तथा दूसरा 10 से 12 दिन के बाद जरूरत के हिसाब से करें|

उकठा (विल्ट)- बुवाई से पूर्व बीज को थायरम व कार्बेन्डाजिम (2:1) 3 ग्राम प्रति किलोग्राम बीज के हिसाब से उपचारित करके ही बोनी करें, उकठा निरोधक एवं सहनशील किस्मों जैसे पन्त मसूर- 5, आई पी एल- 316, आर वी एल- 31, शेखर मसूर- 2, शेखर मसूर- 3 इत्यादि उगायें| कीट और रोग रोकथाम की अधिक जानकारी के लिए यहाँ पढ़ें- मसूर की फसल में कीट एवं रोग नियंत्रण कैसे करें, जानिए आधुनिक तकनीक

मसूर फसल की कटाई और मड़ाई

मसूर की खेती की जब 70 से 80 प्रतिशत फलियाँ पक जाएं, कटाई आरम्भ कर देना चाहिए| तत्पश्चात बण्डल बनाकर फसल को खलिहान में ले आते हैं| 3 से 4 दिन सुखाने के पश्चात श्रेसर द्वारा भूसा से दाना अलग कर लेते हैं|

यह भी पढ़ें- जई की खेती: जाने किस्में, देखभाल और पैदावार

मसूर की खेती से पैदावार

उपरोक्त उन्नत सस्य विधियों और नवीन किस्मों की सहायता से मसूर की खेती करने पर प्रति हेक्टेयर 15 से 25 क्विन्टल तक उपज प्राप्त की जा सकती है|

मसूर का भंडारण

भंडारण के समय दानों में नमी 10 प्रतिशत से अधिक नहीं होना चाहिए| भण्डार गृह में 2 गोली एल्युमिनियम फास्फाइड प्रति टन रखने से भण्डार को कीटों से सुरक्षा मिलती है| भंडारण के दौरान मसूर को अधिक नमी से बचाना चाहिए|

अधिक उत्पादन लेने हेतु आवश्यक बिंदू-

1. ग्रीष्म कालीन गहरी जुताई तीन वर्ष में एक बार अवश्य करें|

2. पोषक तत्वों की मात्रा मिटटी परीक्षण के आधार पर ही दें|

3. मसूर की खेती हेतु बुवाई पूर्व बीजोपचार अवश्य करें|

4. रस्ट (किट्ट) व उकठा रोगरोधी या सहनशील किस्में उगायें|

5. पौध संरक्षण के लिये एकीकृत पौध संरक्षण के उपायों को अपनाना चाहिए|

6. खरपतवार नियंत्रण अवश्य करें|

यह भी पढ़ें- रिजका की खेती: जाने किस्में, देखभाल और पैदावार

यदि उपरोक्त जानकारी से हमारे प्रिय पाठक संतुष्ट है, तो लेख को अपने Social Media पर Like व Share जरुर करें और अन्य अच्छी जानकारियों के लिए आप हमारे साथ Social Media द्वारा Facebook Page को Like, Twitter व Google+ को Follow और YouTube Channel को Subscribe कर के जुड़ सकते है|

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

अपने विचार खोजें

हाल के पोस्ट:-

आईटीआई इलेक्ट्रीशियन: योग्यता, सिलेबस और करियर

आईटीआई फिटर कोर्स: योग्यता, सिलेबस और करियर

आईटीआई डीजल मैकेनिक कोर्स: पात्रता और करियर

आईटीआई मशीनिस्ट कोर्स: योग्यता, सिलेबस, करियर

आईटीआई टर्नर कोर्स: योग्यता, सिलेबस और करियर

आईटीआई कोपा कोर्स: योग्यता, सिलेबस, करियर

आईटीआई स्टेनोग्राफर कोर्स: योग्यता, सिलेबस, करियर

[email protected] Jagrati

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • संपर्क करें