• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar

Dainik Jagrati

Hindi Me Jankari Khoje

  • Agriculture
    • Vegetable Farming
    • Organic Farming
    • Horticulture
    • Animal Husbandry
  • Career
  • Health
  • Biography
    • Quotes
    • Essay
  • Govt Schemes
  • Earn Money
  • Guest Post

मध्य प्रदेश राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा सिलेबस और पैटर्न

October 12, 2019 by Bhupender Choudhary Leave a Comment

मध्य प्रदेश राज्य वन सेवा (MP SFS) परीक्षा के अन्तर्गत मध्य प्रदेश वन विभाग के सहायक वन संरक्षक तथा वन क्षेत्रपाल जैसे स्थायी पदों पर भर्ती हेतु संयुक्त परीक्षा का आयोजन किया जाता है| यदि आप प्रकृति के करीब रहकर अधिकारी के रूप में नौकरी करना चाहते हैं, तो यह परीक्षा आपके लिए सुनहरा अवसर हो सकती है|

मध्य प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग पारंभिक परीक्षा के साथ संयुक्त रूप से इसकी परीक्षा होगी| लेकिन परीक्षा मे सफल होने के लिए इसकी पूरी प्रक्रिया की जानकारी होना आवश्यक है| इस लेख में मध्य प्रदेश राज्य वन सेवा परीक्षा के पैटर्न और पाठ्यक्र्म की जानकारी का उल्लेख किया गया है| ताकि इच्छुक उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी में मदद मिल सकें|

यह भी पढ़ें- MP SFS परीक्षा: पात्रता, आवेदन, सिलेबस और परिणाम

मध्य प्रदेश राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न

मध्य प्रदेश राज्य वन सेवा परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को राज्य सेवा प्रारम्भिक परीक्षा में भाग लेना होगा तथा योग्य आवेदक ही राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा तथा साक्षात्कार हेतु पात्र होंगे| प्रारंभिक परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार (बहुविकल्पीय प्रश्न) के दो प्रश्न पत्र होंगे| प्रत्येक प्रश्नपत्र की रचना निम्नलिखित योजनानुसार की जायेगी| जो इस प्रकार है, जैसे-

प्रश्न पत्रप्रश्न का प्रकार अधिकतम समय कुल अंक 
पहलासामान्य अध्ययन2 घंटे200
दूसरासामान्य अभिरूचि परीक्षण2 घंटे200

1. यह परीक्षा केवल छानबीन परीक्षण के रूप में ली जाती है| इस परीक्षा में प्राप्त अंको के आधार पर अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा हेतु योग्य घोषित किया जाता है| अंतिम चयनसूची केवल मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंको के आधार पर निर्मित की जायेगी|

2. दोनों प्रश्नपत्र वस्तुनिष्ठ प्रकार (बहुविकल्पीय प्रश्न) के होंगे| प्रत्येक प्रश्न के लिये चार संभावित उत्तर होंगे जिन्हें अ, ब, स और द में समूहीकृत किया जायेगा, जिनमें से एक सही उत्तर होगा| उम्मीदवार से अपेक्षा की जाती है, कि वह उत्तर पुस्तिका में उसके द्वारा निर्णीत सही माने गये अ, ब, स, या द में से केवल एक उत्तर पर चिन्ह लगाएं|

3. प्रत्येक प्रश्नपत्र में दो-दो अंक के 100 प्रश्न होंगे, प्रत्येक प्रश्नपत्र 200 अंको का होगा तथा प्रत्येक प्रश्नपत्र की समयावधि 2 घंटे होगी|

4. मध्य प्रदेश राज्य वन सेवा (MP SFS) प्रारंभिक परीक्षा हेतु सामान्य अध्ययन तथा सामान्य अभिरूचि परीक्षण के विस्तृत पाठ्यक्रम नीचे उल्लेखित हैं|

5. प्रत्येक प्रश्न पत्र हिन्दी और अंग्रेजी में होगा|

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश वन सेवा परीक्षा: पात्रता मानदंड और आवेदन की प्रक्रिया

6. प्रारम्भिक परीक्षा के उपरांत परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों और उसके मॉडल उत्तरों की कुंजी तैयार कर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित और ऑनलाइन पद्धति से 7 दिन की अवधि में आपत्तियां प्राप्त की जायेंगी| अभ्यर्थी 100 रुपये प्रति प्रश्न तथा पोर्टल शुल्क का भुगतान कर आपत्तियां ऑनलाइन प्रस्तुत कर सकेंगे|

इस अवधि के पश्चात प्राप्त किसी भी अभ्यावेदन पर कोई विचार एवं पत्राचार नहीं किया जाएगा| प्राप्त आपत्तियों पर आयोग द्वारा गठित विशेषज्ञ समिति द्वारा विचार किया जायेगा| समिति द्वारा आपत्तियों पर विचार कर निम्नलिखित अनुसार कार्यवाही की जायेगी| जो इस प्रकार है, जैसे-

1. ऐसे प्रश्न जिनका मॉडल कुंजी में गलत उत्तर दिया गया है और प्रश्न के वैकल्पिक उत्तरों में दूसरा सही उत्तर उपलब्ध है, तब मॉडल कुंजी को संशोधित किया जायेगा|

2. आपत्तियों के आधार पर निम्नलिखित अनुसार पाये गये प्रश्नों को प्रश्नपत्र से विलोपित किया जायेगा, जैसे-

क) ऐसे प्रश्न जिसका दिये गये विकल्पों में सही उत्तर न हो|

ख) ऐसे प्रश्न जिसका दिये गये विकल्पों में एक से अधिक सही उत्तर हों|

ग) प्रश्न के हिन्दी तथा अंग्रेजी अनुवाद में भिन्नता हो|

ध्यान दें- विषय विशेज्ञयों द्वारा समस्त अभ्यावेदनों पर विचार करने के पश्चात मॉडल उत्तर कुंजी बनाई जाएगी तथा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी| अंतिम उत्तर कुंजी आयोग की वेबसाइट पर अपलोड होने के पश्चात कोई अभ्यावेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा|

3. सभी उपरोक्तानुसार समिति द्वारा विलोपित किए गये प्रश्नों को छोड़कर शेष प्रश्नों के आधार पर अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर अभ्यर्थियों का मूल्यांकन कर प्रारम्भिक परीक्षा परिणाम घोषित किया जायेगा|

4. मुख्य परीक्षा में प्रवेश पाने वाले उम्मीदवारों की संख्या विज्ञापन में दर्शित की गई सेवा तथा पदों के विभिन्न श्रेणियों से भरी जाने वाली कुल रिक्तियों की संख्या से 15 गुना होगी तथा समान अंक प्राप्त (वर्गवार या श्रेणीवार) उम्मीदवारो को भी मुख्य परीक्षा हेतु योग्य घोषित किया जायेगा|

5. केवल वे ही उम्मीदवार, जिन्हें आयोग ने संबंधित विज्ञापन के अधीन प्रारंभिक परीक्षा में योग्य घोषित किया हो, मुख्य परीक्षा में प्रवेश पाने के लिये पात्र होंगे|

6. मुख्य परीक्षा की पात्रता हेतु उम्मीदवार को प्रारंभिक परीक्षा के प्रत्येक प्रश्न पत्र में न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक होगा| अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति,अन्य पिछड़ा वर्ग और विकलांग श्रेणी के उम्मीदवार हेतु न्यूनतम योग्यता अंक 30 प्रतिशत होंगे|

ध्यान दें- राज्य सेवा परीक्षा के दोनों प्रश्नपत्रों में प्राप्त अंकों के योग के गुणानुक्रम के आधार पर कुल विज्ञापित पदों के 15 गुना तथा समान अंक पास करने वाले अभ्यर्थियों को मध्य प्रदेश राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा हेतु बह घोषित किया जायेगा| दोनों सेवाओं, यथा राज्य सेवा परीक्षा तथा राज्य वन सेवा परीक्षा हेतु पृथक-पृथक योग्य आवेदकों की गुणानुक्रम सूची तैयार की जाएगी|

यह भी पढ़ें- मध्यप्रदेश राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा पैटर्न और सिलेबस

मध्य प्रदेश राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा सिलेबस

प्रथम प्रश्नपत्र के लिए

मध्य प्रदेश राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा प्रथम प्रश्न पत्र के लिए पाठ्यक्रम इस प्रकार है, जैसे-

सामान्य अध्ययन

सामान्य विज्ञान एवं पर्यावरण- सामान्य विज्ञान एवं पर्यावरण (पर्यावरणीय परिस्थितिकी, जीव विविधता तथा मौसर परिवर्तन)पर प्रश्नों में दैनिक  (रोजमर्रा) अवलोकन एवं अनुभव से सम्बन्धित प्रश्न जो किसी भी शिक्षित व्यक्ति द्वारा अपेक्षित है और जिन्होंने इन विषयों का विशेष अध्ययन नहीं किया हो, सम्मिलित होंगे|

राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय महत्व की वर्तमान घटनाएँ- वर्तमान घटनाओं में प्रमुख राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के ज्ञान का परीक्षण किया जाएगा|

भारत का इतिहास एवं स्वतंत्र भारत- इतिहास में सामाजिक, आर्थिक एवं राजनैतिक पहलुओं से सम्बन्धित सामान्य ज्ञान के प्रश्न होंगे| राष्ट्रीय, आन्दोलन एवं स्वतंत्र भारत के विकास के प्रश्न भी पूछे जाएंगे, जैसे-

1. भारत का भूगोल- भौतिक, सामाजिक एवं आर्थिक भूगोल के सामान्य ज्ञान के प्रश्न होंगे| इसमें भारतीय कषि एवं प्राकतिक संसाधनों का समावेश होगा तथा भारतीय जनांकिकीय एवं जनगणना से सम्बन्धित प्रश्न होंगे|

2. विश्व की सामान्य भौगोलिक जानकारी|

भारतीय राजनीति एवं अर्थव्यवस्था- इसमें देश की राजनैतिक व्यवस्था एवं संविधान, पंचायती राज, सामाजिक व्यवस्था, सतत आर्थिक विकास, चुनाव, राजनीतिक दलों, योजनाएँ, औद्योगिक विकास, विदेशी व्यापार, आर्थिक एवं वित्तीय संस्थाओं पर प्रश्न होंगे|

खेलकूद- मध्यप्रदेश, भारत, एशिया एवं विश्व में खेले जाने वाले प्रमुख खेलकूद एवं खेल प्रतियोगिताओं, पुरस्कारों, व्यक्तित्वों तथा प्रतिष्ठित खेल संस्थानों से सम्बन्धित प्रश्न होगे|

मध्य प्रदेश का भूगोल, इतिहास तथा संस्कृति- मध्य प्रदेश के भूगोल में पर्वतों के विकास, नदियां, जलवायु, वनस्पतियाँ, जीवजन्तु, खनिज, परिवहन से सम्बन्धित प्रश्न होगे। मध्यप्रदेश के इतिहास एवं संस्कृति में प्रसिद्ध राजवंशों का योगदान, जनजातियां, कला, स्थापत्य कला, ललित कलाओं एवं ऐतिहासिक व्यक्तियों पर भी प्रश्न होंगे|

मध्य प्रदेश की राजनीति एवं अर्थव्यवस्था- इसमें प्रदेश की राजनैतिक व्यवस्था, राजनीतिक दलों एवं चुनाव, पंचायतीराज, मध्य प्रदेश की सामाजिक व्यवस्था, सतत आर्थिक विकास से संबंधित प्रश्न होंगे। इसमें उद्योग योजनाएँ, आर्थिक कार्यक्रम, व्यापार, मध्यप्रदेश की जनांकिकीय एवं जनगणना पर प्रश्न भी सम्मिलित होंगे|

सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी- इसमें अभिलक्षण, प्रयोग और शब्दावलियों, जैसे वेबसाईट, आनलाईन सर्च इंजिन, ई-मेल, वीडियो मेल, चेटिंग, वीडियो कान्फेन्स, हेकिंग , क्रेकिंग, वायरस और सायबर अपराध से सम्बन्धित प्रश्न सम्मिलित होंगे|

अनुसूचित जाति एवं जनजाति- (अत्याचार निवारण अधिनियम) 1989 एवं सिविल अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1995|

मानव अधिकार- संरक्षण अधिनियम, 1993 आदि विषय प्रमुख है|

यह भी पढ़ें- MP SET प्रवेश परीक्षा: पात्रता, आवेदन, सिलेबस और परिणाम

द्वितीय प्रश्नपत्र के लिए 

मध्य प्रदेश राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा द्वितीय प्रश्न पत्र के लिए पाठ्यक्रम इस प्रकार है, जैसे-

सामान्य अभिरूचि परीक्षण

1. बोधगम्यता (विचारणीयता)

2. संचार कौशल सहित अंतर – वैयक्तिक कौशल

3. तार्किक कौशल एवं विश्लेषणत्मक क्षमता

4. निर्णय लेना एवं समस्या समाधान

5. सामान्य मानसिक योग्यता

6. आधारभूत संख्यनन (संख्यायें एवं उनके संबंध, विस्तार क्रम आदि- दसवीं कक्षा का स्तर), आंकड़ों का निर्वचन (चार्ट, ग्राफ, तालिका, आंकड़ों की पर्याप्तता आदि-दसवीं कक्षा का स्तर)|

7. हिन्दी भाषा में बोधगम्यता कौशल (दसवीं कक्षा का स्तर)|

विशेष- दसवीं कक्षा के स्तर के हिन्दी भाषा के बोधगम्यता कौशल से संबंध प्रश्नों का परीक्षण, प्रश्नपत्र में केवल हिन्दी भाषा के उद्धरणों के माध्यम से अंग्रेजी अनुवाद उपलब्ध कराये बिना किया जाएगा|

यह भी पढ़ें- एमपी टीईटी परीक्षा (MP TET Exam): योग्यता, आवेदन और परिणाम

अगर आपको यह लेख पसंद आया है, तो कृपया वीडियो ट्यूटोरियल के लिए हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें| आप हमारे साथ Twitter और Facebook के द्वारा भी जुड़ सकते हैं|

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Twitter
  • YouTube

Categories

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Sitemap

Copyright@Dainik Jagrati