• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
Dainik Jagrati

Dainik Jagrati

Hindi Me Jankari Khoje

  • Agriculture
    • Vegetable Farming
    • Organic Farming
    • Horticulture
    • Animal Husbandry
  • Career
  • Health
  • Biography
    • Quotes
    • Essay
  • Govt Schemes
  • Earn Money
  • Guest Post
Home » फली ग्वार की उन्नत किस्में: जाने विशेषताएं और पैदावार

फली ग्वार की उन्नत किस्में: जाने विशेषताएं और पैदावार

March 4, 2019 by Bhupender Choudhary Leave a Comment

फली ग्वार

व्यवसायिक जागरूकता और बाजार में माँग बढ़ने के कारण सब्जी वाली फली ग्वार के उत्पादन पर किसान बन्धु ध्यान देने लगे हैं| सब्जी वाली ग्वार फली की फसल में बुवाई के 50 से 55 दिनों बाद कच्ची फलियाँ तुड़ाई पर आ जाती हैं, जिससे किसान को एक लम्बे समय तक नगदी फसल के रूप में लाभ प्राप्त होता रहता है| इसकी खेती सब्जी, चारा, दाना, हरी खाद, भूमि संरक्षण आदि के लिए की जाती है| ग्वार फली की सब्जियाँ शाकाहारी लोगों का संतुलित आहार है| प्रोटीन और रेशा युक्त होने के कारण इसे सब्जियों में प्रमुखता दी जाती है|

इसकी ताजा व सूखी ग्वार फली को अन्य सब्जियों के साथ मिलाकर तरह-तरह की सब्जियाँ बनाते हैं| लेकिन किसान भाई फली ग्वार की उन्नत किस्मों की जानकारी के आभाव में इसकी खेती से इच्छित पैदावार प्राप्त नही कर पाते है| इस लेख में फली ग्वार की उन्नत किस्मों और उनकी विशेषताएं तथा पैदावार की जानकारी का उल्लेख है| ग्वार फली की खेती की जानकारी के लिए यहाँ पढ़ें- ग्वार फली की खेती कैसे करें

फली ग्वार की किस्में- विशेषताएं और पैदावार

पूसा मौसमी

इसके पौधों में बहुत शाखाएं आती हैं तथा यह वर्षा ऋतु के लिए उपयुक्त किस्म है| फली चिकनी, चमकदार, हरी, मुलायम तथा 10 से 12 सेंटीमीटर लम्बी होती हैं| बुवाई के 65 से 70 दिन बाद हरी फली तुड़ाई के लिए तैयार हो जाती हैं| इस किस्म द्वारा लगभग 35 से 40 क्विटल हरी फलियाँ प्रति हेक्टेयर प्राप्त की जा सकती हैं|

पूसा सदाबहार

यह किस्म बिना शाखाओं वाली होती है और गर्मी तथा वर्षा ऋतु में खेती के लिए उपयुक्त है| इसकी फली हरी, 10 से 13 सेंटीमीटर लम्बी और रेशे रहित तथा नर्म होती हैं| बुवाई के लगभग 55 दिन बाद कच्ची फलियों की पहली तुड़ाई प्रारम्भ हो जाती है|

पूसा नवबहार

इस किस्म में भी शाखाएं नहीं होती हैं और वर्षा तथा गर्मी में खेती के लिए उपयुक्त है| फली 12 से 15 सेंटीमीटर लम्बी और अच्छी गुणवत्ता वाली होती हैं| फलियाँ बुवाई के 55 दिन बाद तुड़ाई के उपयुक्त होती हैं| इस किस्म से 55 से 85 किंवटल तक फली उत्पादन लिया जा सकता है|

यह भी पढ़ें- ग्वार की खेती- किस्में, रोकथाम व पैदावार

दुर्गा बहार

यह शाखा रहित किस्म है और बुवाई के 50 से 55 दिन बाद फलियाँ तुड़ाई के लिए तैयार हो जाती है| फलियाँ काफी लम्बी, गूदेदार, गहरे हरे रंग की और चिकनी होती हैं| इस किस्म की प्रति हेक्टेयर उपज 75 से 80 क्विण्टल फलियाँ होती हैं|

शरद बहार

यह किस्म देर से पकने वाली है| इसमें बीमारियों के प्रति कुछ हद तक रोधक क्षमता होती है| सब्जी के लिए फली बुवाई के 70 से 85 दिन बाद तुड़ाई पर आती हैं| एक हेक्टेयर में 140 से 150 किंवटल तक फली उत्पादन हो सकता है|

एम- 83

वर्षा और गर्मी ऋतु के लिए यह किस्म उपयुक्त है| इसमें फली बुवाई के 55 से 60 दिन बाद तुड़ाई पर आती हैं और 120 किंवटल तक पैदावार देने में सक्षम है|

यह भी पढ़ें- ग्वार फसल के कीट व रोग जानिए, उनकी पहचान और नियंत्रण

गोमा मंजरी

इसके पौधे काफी लम्बे होते हैं और फलियाँ नीचे से ही लगना प्रारम्भ हो जाती हैं| बुवाई के 75 से 80 दिन बाद पहली तुड़ाई आती है और एक हेक्टेयर से 85 से 105 क्विटल फलियाँ प्राप्त की जा सकती है| फलियाँ लम्बी, पतली, नर्म, रेशेरहित, चिकनी और हरी होती हैं| यह किस्म अर्धशुष्क क्षेत्रों में वर्षा और गर्मी ऋतु के लिए उपयुक्त है|

ए एच जी 13

यह किस्म मरु क्षेत्र की अत्यधिक कठोर जलवायु में भी अच्छी गुणवत्ता युक्त फलियों की उपज देती है| वर्षा आधारित बारानी खेती और गर्मी में सिंचाई द्वारा खेती के लिए उपयुक्त है| बुवाई के 50 दिन बाद फलियों की पहली तुड़ाई प्रारम्भ हो जाती है| पौधे 75 से 145 सेंटीमीटर तक लम्बे हो सकते हैं| फलियाँ पौधे की 2 से 3 गाँठ से ही प्रारम्भ हो जाती हैं| एक पौधे पर 7 से 15 फलियों के गुच्छ होते हैं और एक गुच्छ में 9 से 21 तक फलियाँ लगती हैं|

इसकी मध्यम आकार की हल्की हरी फलियाँ नरम, चिकनी एवं खाने में स्वादिष्ट होती हैं| कच्ची फलियाँ 6.5 से 8.5 सेंटीमीटर लम्बी और 0.38 से 0.45 सेंटीमीटर के करीब चौड़ी होती हैं| आधुनिक फसल तकनीक अपनाकर लगभग 120 किंवटल फलियों का प्रति हेक्टेयर उत्पादन लिया जा सकता है|

यह भी पढ़ें- ग्वार की उन्नत किस्में, जानिए क्षेत्रवार विशेषताएं और पैदावार

यदि उपरोक्त जानकारी से हमारे प्रिय पाठक संतुष्ट है, तो लेख को अपने Social Media पर Like व Share जरुर करें और अन्य अच्छी जानकारियों के लिए आप हमारे साथ Social Media द्वारा Facebook Page को Like, Twitter व Google+ को Follow और YouTube Channel को Subscribe कर के जुड़ सकते है|

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

“दैनिक जाग्रति” से जुड़े

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Twitter
  • YouTube

करियर से संबंधित पोस्ट

आईआईआईटी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, रैंकिंग, कट ऑफ, प्लेसमेंट

एनआईटी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, रैंकिंग, कटऑफ, प्लेसमेंट

एनआईडी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, फीस, कट ऑफ, प्लेसमेंट

निफ्ट: योग्यता, प्रवेश प्रक्रिया, कोर्स, अवधि, फीस और करियर

निफ्ट प्रवेश: पात्रता, आवेदन, सिलेबस, कट-ऑफ और परिणाम

खेती-बाड़ी से संबंधित पोस्ट

June Mahine के कृषि कार्य: जानिए देखभाल और बेहतर पैदावार

मई माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

अप्रैल माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

मार्च माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

फरवरी माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

स्वास्थ्य से संबंधित पोस्ट

हकलाना: लक्षण, कारण, प्रकार, जोखिम, जटिलताएं, निदान और इलाज

एलर्जी अस्थमा: लक्षण, कारण, जोखिम, जटिलताएं, निदान और इलाज

स्टैसिस डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, जटिलताएं, निदान, इलाज

न्यूमुलर डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, डाइट, निदान और इलाज

पेरिओरल डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, निदान और इलाज

सरकारी योजनाओं से संबंधित पोस्ट

स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार: प्रशिक्षण, लक्षित समूह, कार्यक्रम, विशेषताएं

राष्ट्रीय युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम: लाभार्थी, योजना घटक, युवा वाहिनी

स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार: उद्देश्य, प्रशिक्षण, विशेषताएं, परियोजनाएं

प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना | प्रधानमंत्री सौभाग्य स्कीम

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना: पात्रता, आवेदन, लाभ, पेंशन, देय और ऋण

Copyright@Dainik Jagrati

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Sitemap