• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
Dainik Jagrati

Dainik Jagrati

Hindi Me Jankari Khoje

  • Blog
  • Agriculture
    • Vegetable Farming
    • Organic Farming
    • Horticulture
    • Animal Husbandry
  • Career
  • Health
  • Biography
    • Quotes
    • Essay
  • Govt Schemes
  • Earn Money
  • Guest Post
Home » Blog » ग्लेडियोलस की किस्में | ग्लेडियोलस की अच्छी किस्में कौन सी है?

ग्लेडियोलस की किस्में | ग्लेडियोलस की अच्छी किस्में कौन सी है?

June 14, 2019 by Bhupender Choudhary Leave a Comment

ग्लेडियोलस की किस्में

ग्लेडियोलस की अनेक किस्में हमारे देश में कट-फ्लावर के लिए उगायी जाती हैं| किस्मों का चुनाव उनकी बाजार में मांग एवं वातावरण की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर करना चाहिए| मैदानी क्षेत्र के उत्तरी भाग में ग्लेडियोलस की खेती अधिक क्षेत्रफल पर कि जाती है| ग्लेडियोलस के किस्मों को मुख्यतौर पर तीन वर्गों में विभाजित किया गया है|

कुछ प्रचलित और आकर्षक किस्मों को निचे दर्शाया गया है| इस लेख में ग्लेडियोलस उत्पादकों की जानकारी के लिए इसकी किस्मों और विशेषताओं तथा फूलों की पैदावार का उल्लेख किया गया है| ग्लेडियोलस की वैज्ञानिक बागवानी की जानकारी के लिए यहाँ पढ़ें- ग्लेडियोलस की खेती की जानकारी

उन्नतशील किस्में

जल्दी फूल देने वाली किस्म- सुप्रीम, स्नो प्रिंस, सूर्य किरण, मार्निग किस, फ्रेंडशिप, हैप्पी, मैलोडी, पंजाब ग्लांस और सैन्सर आदि प्रमुख है|

मध्यम समय में फूल देने वाली किस्म- पैट्रिसिया, बिस-बिस, सुचित्रा, येलो स्टोन, नीलम, रत्ना बटरलाई, पंजाब ग्लेड- 1, गोल्डन मेलोडी और अमेरिकन ब्यूटी आदि प्रमुख है|

अधिक समय में फूल देने वाली किस्म- मयूर, पूसा सुहागिन, हंटिंग साँग, पंजाब फ्लेम और व्हाइट फ्रेंडशिप आदि प्रमुख है|

प्रमुख व्यावसायिक किस्में- फ्रेंडशिप व्हाइट, फेंडशिप पिंक, वाटरमेलन पिंक, लिली आसकर, जैकसन, विस-विस, यूरोवीजन एवं भारत में विकसित प्रमुख किस्में आरती, अप्सरा, अग्नि रेखा, सपना, शोभा, सुचित्र, मोहनी, मनोहर, मयूर, मुक्ता, मनीषा और मनहार आदि ग्लेडियोलस की किस्में प्रमुख रूप से व्यावसायिक खेती के लिए उत्तम मानी जाती है|

यह भी पढ़ें- ग्लॅडिओलस का प्रवर्धन कैसे करें

विशेषताएं और पैदावार

सफेद समृद्धि- इस ग्लेडियोलस की किस्म के फुल 110 से 120 दिन में तैयार हो जाते है| इस किस्म की तने (डंडी) की लम्बाई 75 सेंटीमीटर की होती है| जिस पर 17 छोटे फूल गुच्छों में लगते हैं|

नोवा लक्स- इस किस्म के फुल 110 से 120 दिनों में तैयार हो जाते है| तने की लंबाई 79 सेंटीमीटर होती है| जिस पर पीले रंग के फुल लगते है| प्रत्येक पौधा लगभग 45 से 47 गांठे तैयार करता है|

उरोवियन- यह किस्म 110 से 120 दिनों में तैयार हो जाती है| इसकी 85 सेंटीमीटर की डंडी पर 14 से 16 लाल छोटे फूल गुच्छों में लगते हैं|

गोल्डन मेलोडी- इस ग्लेडियोलस की किस्म के फुल 90 से 100 दिनों में तैयार हो जाते है| इसकी 87 सेंटीमीटर की डंडी पर 13 से 15 छोटे फूल गुच्छों में लगते हैं| प्रत्येक पौधा लगभग 65 से 67 गांठे तैयार करता है| इस किस्म के फुल हल्के पीले रंग के होते हैं|

स्नो प्रिंसे- यह किस्म 80 से 90 दिनों में तैयार हो जाती है| इसकी 65 सेंटीमीटर की डंडी पर 12 से 14 छोटे फूल गुच्छों में लगते हैं| प्रत्येक पौधा लगभग 15 गांठे तैयार करता है| इस किस्म से सफेद रंग के फूल प्राप्त होते है|

यह भी पढ़ें- गुलाब की खेती की जानकारी

सिल्विया- यह किस्म 115 से 120 दिनों में तैयार हो जाती है| इसकी 75 सेंटीमीटर की डंडी पर 13 से 15 छोटे फूल गुच्छों में लगते हैं| प्रत्येक पौधा लगभग 15 गांठे तैयार करता है| यह किस्म सुनहरे पीले रंग के फूल तैयार करती है|

संस्कार- इस ग्लेडियोलस की किस्म के फुल 120 दिन में तैयार होते है| इसकी 75.5 सेंटीमीटर की डंडी पर 15 से 17 छोटे फूल गुच्छों में लगते हैं| प्रत्येक पौधा लगभग 91 गांठे तैयार करता है| इस किस्म से सफेद रंग के फूल प्राप्त होते है|

सुचित्रा- यह किस्म 90 से 95 दिनों में तैयार हो जाती है| इसकी 83 सेंटीमीटर की डंडी पर 15 से 16 छोटे फूल गुच्छों में लगते हैं| प्रत्येक पौधा लगभग 85 गांठे तैयार करता है| इस किस्म से गुलाबी रंग के फूल प्राप्त होते है|

मयूर- यह किस्म 100 से 110 दिनों में तैयार होती है| इसकी 76.6 सेंटीमीटर की डंडी पर 14 से 16 छोटे फूल गुच्छों में लगते हैं| प्रत्येक पौधा लगभग 88 गांठे तैयार करता है| इस किस्म से जामुनी रंग के फूल प्राप्त होते है|

पंजाब फ्लेम- इस किस्म की डंडियां सजावट के उद्देश्य से उपयोग की जाती हैं| यह किस्म 114 दिनों में तैयार हो जाती है| प्रत्येक पौधा लगभग 60 छोटे आकार की गांठे तैयार करता है| इस किस्म से हल्के गुलाबी लाल रंग के फूल प्राप्त होते है, जो मध्य से लाल रंग के होते हैं|

पंजाब ग्लांस- इस किस्म की डंडियां सजावट के उद्देश्य से उपयोग की जाती हैं| यह किस्म 78 दिनों में तैयार हो जाती है| प्रत्येक पौधा लगभग 14 छोटे आकार की गांठे तैयार करता है| इस किस्म से संतरी रंग के फूल प्राप्त होते है, और इसकी डंडी लंबी होती है|

पंजाब ग्लेड 1- यह किस्म 90 से 100 दिनों में तैयार हो जाती है| इसकी 84 सेंटीमीटर की डंडी पर 15 छोटे फूल गुच्छों में लगते हैं| प्रत्येक पौधा लगभग 44 गांठे तैयार करता है| इस किस्म से संतरी रंग के फूल प्राप्त होते है|

यह भी पढ़ें- गुलदाउदी की खेती कैसे करें

यदि उपरोक्त जानकारी से हमारे प्रिय पाठक संतुष्ट है, तो लेख को अपने Social Media पर Like व Share जरुर करें और अन्य अच्छी जानकारियों के लिए आप हमारे साथ Social Media द्वारा Facebook Page को Like, Twitter व Google+ को Follow और YouTube Channel को Subscribe कर के जुड़ सकते है

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

“दैनिक जाग्रति” से जुड़े

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Twitter
  • YouTube

करियर से संबंधित पोस्ट

आईआईआईटी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, रैंकिंग, कट ऑफ, प्लेसमेंट

एनआईटी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, रैंकिंग, कटऑफ, प्लेसमेंट

एनआईडी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, फीस, कट ऑफ, प्लेसमेंट

निफ्ट: योग्यता, प्रवेश प्रक्रिया, कोर्स, अवधि, फीस और करियर

निफ्ट प्रवेश: पात्रता, आवेदन, सिलेबस, कट-ऑफ और परिणाम

खेती-बाड़ी से संबंधित पोस्ट

June Mahine के कृषि कार्य: जानिए देखभाल और बेहतर पैदावार

मई माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

अप्रैल माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

मार्च माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

फरवरी माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

स्वास्थ्य से संबंधित पोस्ट

हकलाना: लक्षण, कारण, प्रकार, जोखिम, जटिलताएं, निदान और इलाज

एलर्जी अस्थमा: लक्षण, कारण, जोखिम, जटिलताएं, निदान और इलाज

स्टैसिस डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, जटिलताएं, निदान, इलाज

न्यूमुलर डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, डाइट, निदान और इलाज

पेरिओरल डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, निदान और इलाज

सरकारी योजनाओं से संबंधित पोस्ट

स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार: प्रशिक्षण, लक्षित समूह, कार्यक्रम, विशेषताएं

राष्ट्रीय युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम: लाभार्थी, योजना घटक, युवा वाहिनी

स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार: उद्देश्य, प्रशिक्षण, विशेषताएं, परियोजनाएं

प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना | प्रधानमंत्री सौभाग्य स्कीम

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना: पात्रता, आवेदन, लाभ, पेंशन, देय और ऋण

Copyright@Dainik Jagrati

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Sitemap