• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
Dainik Jagrati

दैनिक जाग्रति

ऑनलाइन हिंदी में जानकारी

  • ब्लॉग
  • करियर
  • स्वास्थ्य
  • खेती-बाड़ी
    • जैविक खेती
    • सब्जियों की खेती
    • बागवानी
  • पैसा कैसे कमाए
  • सरकारी योजनाएं
  • अनमोल विचार
    • जीवनी
Home » कौन से विषयों का चयन करें 10वीं के बाद भविष्य के लिए

कौन से विषयों का चयन करें 10वीं के बाद भविष्य के लिए

March 17, 2023 by Bhupender Choudhary Leave a Comment

कौन से विषयों का चयन

दसवी के परिणाम घोषित होते ही छात्रों के समाने एक बहुत बड़ी समस्या खड़ी हो जाती है, वो समस्या है, भविष्य के लिए कौन से विषयों का चयन करें| छात्र सोचते है, की अब वह कौन से विषयों का चुनाव करे की ताकि आगे चलकर उनका भविष्य सुरक्षित रहें| क्योंकि आगे की पढाई जारी रखने के लिए उन्हें किसी ना किसी विषयों का चुनाव तो करना ही होगा| लेकिन कुछ छात्र अपना फैसला लेने में सक्षम है, परन्तु कुछ छात्र इस असमंजस में फसें रहते है क्योंकि|

कौन से विषयों का चयन, जायदा अंक आए है, तो मैथ या साइंस चुनना, एवरेज अंक आने पर कॉमर्स चुनना, और कम अंक आने पर आर्ट्स की सोच बनी हुई है, जो की बिलकुल गलत है| क्यों की कई बार आर्ट्स विषयों के साथ भी निष्फलता मिलती है| जबकि स्नातक के बाद आर्ट्स में भी अच्छे करियर की सम्भावनाएं है|

कौन से विषयों का चयन करें, का चुनाव करने से पहले सबसे जरूरी है, की छात्र खुद के अंको का विश्लेष्ण करें, इसलिए विषयों का चयन करने से पहले अपनी क्षमता, करियर के साथ इन सुझावों पर भी विचार करें| कौन से विषयों का चयन करें, इसके साथ साथ यहां छात्रों को पता होना चाहिए, की आगे चलकर अलग अलग विषयों के साथ, अलग अलग करियर की सम्भावनाएं होती है|

यह भी पढ़ें- कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा की तैयारी कैसे करें

कौन से विषयों का चयन करें, जानिए- 

गणित विषय के साथ 

मैथ्स यानि की गणित, यह विषय आप के लिए आगे चलकर करियर की ढेरों राहें खोलता है| गणित के साथ भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, हिंदी और अंग्रेजी विषयों के साथ पढाई होती है|

12 वीं के बाद इन विषय में इंजीनियरिंग के क्षेत्र में तो करियर प्रमुख है, ही इसके साथ ही आप साँख्यिकीविद, वैज्ञानिक, साइंस स्पेस्लिस्ट (विभिन्न क्षेत्र में) डिफेंस (सभी सेनाओं के लिए) भूविज्ञान, वैमानकी, रिमोट सेटिंग, सुचना प्रोधोगिकी, रोबोटिक्स, शिक्षक, मैनुफेक्चरिंग और प्रोडेक्शन में भी आप अपना कैरियर बनाने की आप सोच सकते है|

जिवविज्ञान विषय के साथ 

यह स्वास्थ्य के क्षेत्र में करियर बनाने वाले छात्रों के लिए अच्छा विषय है, जीवविज्ञान के साथ भौतिक विज्ञान, रसायनशास्त्र, हिंदी और अंग्रेजी विषयों के साथ पढाई होती है|

इन विषय के साथ आप 12 वीं के बाद डॉक्टर (एलोपैथी, होम्योपैथी और आयुर्वेद) और अन्य स्वास्थ्य के क्षेत्र में आप के करियर के दरवाजे खोलती है| इस के आलावा आप इन विषयों के साथ प्राकृतिक चिकित्सा, फिजियोथेरेपी, डेंटिस्ट, पैरामेडिकल और नर्सिंग क्षेत्र, स्पीच पैथ्लोजिष्ट, बायो टेक, फार्मेसी, होस्पिटल मैनेजमेंट, हेल्थ इनवायरमेंट, बायो कैमेस्ट्री, केमिकल, जियोग्राफी, डिफेंस, क्रिएटर, रिसर्च, कार्टोग्राफर, साईंटिस्ट और टीचर भी बन सकते है|

यह भी पढ़ें- राज्यवार पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा

कॉमर्स विषय के साथ 

इस विषय का चुनाव करने के साथ आप अपने भविष्य के करियर की सम्भावनाओं को एक अच्छा रूप दे सकते है, आप बतौर सीए, सीएस, एमबीए, ट्रेजरी मैनेजमेंट, सिविल सर्विसिज, लॉ, टीचिंग और बैंकिंग में अपने करियर को दिशा दे सकते है|

कॉमर्स के क्षेत्र में पिछले कुछ समय से छात्रों की दिलचस्पी बढीं है, बिज़नेस के क्षेत्र में दिलचस्पी रखने वाले छात्र इस विषय को चुनकर अपना अच्छा करियर बना सकते है|

आर्ट्स विषयों के साथ 

आर्ट्स विषय के साथ पढाई के आप के साथ अनेक विकल्प मौजूद है, एक विषय के चयन के साथ आप म्यूजिक, एक्टिंग, पेंटिंग, राइटिंग, एनिमेशन, डिजाईनिग, फोटोग्राफी, जर्निलिज्म, एडवरटाइजिंग, इवेंट मैनेजमेंट, सिविल सर्विसिज, लॉ, टीचिंग, और बैकिंग जैसे क्षत्रों में अपना करियर बना सकते है|

जिन्हें इतिहास, राजनितिक शास्त्र, भूगोल, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र जैसे विषयों में दिलचस्पी है, वो छात्र 10 वीं के बाद आर्ट्स की पढाई कर सकते है|

खुद अपने अंकों का विश्लेष्ण करें

छात्रों को कौन से विषयों का चयन करने से पहले अपने अंकों का विश्लेष्ण करना चाहिए, और बहुत से विशेषज्ञों का कहना है, की आप को वही विषय चुनने चाहिए, जिनमें आप पिछले 2 या 3 साल से मजबूत है|

क्योंकि आप को यह भी देखना होता है, की आप उस अपने पर्सनल विषय के साथ बाकि साथ वाले विषयों के साथ कितना न्याय कर पाते है, क्योंकि सफलता के लिए आप को बाकि विषयों को भी साथ लेकर चलना होता है|

तो इन सब विषयों में से 10 वीं के बाद आप अपने आप और अपने सुरक्षित करियर को आप एक अच्छी दिशा दे सकते है|

यह भी पढ़ें- कक्षा 1 से 12 के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति और प्रतियोगी परीक्षा

अगर आपको यह लेख पसंद आया है, तो कृपया वीडियो ट्यूटोरियल के लिए हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें| आप हमारे साथ Twitter और Facebook के द्वारा भी जुड़ सकते हैं|

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

अपने विचार खोजें

हाल के पोस्ट:-

आईटीआई इलेक्ट्रीशियन: योग्यता, सिलेबस और करियर

आईटीआई फिटर कोर्स: योग्यता, सिलेबस और करियर

आईटीआई डीजल मैकेनिक कोर्स: पात्रता और करियर

आईटीआई मशीनिस्ट कोर्स: योग्यता, सिलेबस, करियर

आईटीआई टर्नर कोर्स: योग्यता, सिलेबस और करियर

आईटीआई कोपा कोर्स: योग्यता, सिलेबस, करियर

आईटीआई स्टेनोग्राफर कोर्स: योग्यता, सिलेबस, करियर

[email protected] Jagrati

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us