• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar

Dainik Jagrati

Agriculture, Health, Career and Knowledge Tips

  • Agriculture
  • Career & Education
  • Health
  • Govt Schemes
  • Business & Earning
  • Guest Post

मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण प्राप्ति के संस्थान और उनका विवरण

February 12, 2026 by Bhupender Choudhary Leave a Comment

मशरूम उत्पादन या खेती भी कम्पोस्ट और बीज की गुणवत्ता के समतुल्य, प्रशिक्षण (ट्रेनिंग) भी आवश्यक होता है| मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण के अभाव में फसल उत्पादन के दौरान विभिन्न प्रकार की समस्या खड़ी हो जाती है| कभी-कभी यह समस्याएं इतनी विकराल समस्या उत्पन्न कर देती है, कि उन पर नियन्त्रण कर पाना मुश्किल हो जाता है| इसलिए मशरूम उत्पादन शुरु करने से पहले प्रशिक्षण लेना अति आवश्यक होता है| लेकिन मशरूम उत्पादन के लिए प्रशिक्षण सुविधा सर्वत्र उपलब्ध नहीं है|

कुछ गिने-चुने अनुसंधान और विकास संस्थानों में ही मशरूम उत्पादन में प्रशिक्षण की व्यवस्था है| राष्ट्रीय स्तर पर देश के समस्त राज्यों के किसानों बेरोजगार युवाओं, विषय वस्तु विशेषज्ञों और अन्य अनुसंधान एवं विकास कार्य से जुड़े शोधकर्ताओं को प्रशिक्षण प्रदान करने की व्यवस्था भारत के अलग-अलग राज्यों में निम्नलिखित संस्थाओं से भी प्रशिक्षण प्राप्त किया जा सकता है| यह संस्थान प्रत्येक वर्ष आवश्यकतानुसार विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करते है वो इस प्रकार है, जैसे-

यह भी पढ़ें- बटन मशरूम की व्यावसायिक उत्पादन फार्म संरचना कैसे होती है

उत्पादन प्रशिक्षण के स्तर

कृषक प्रशिक्षण कार्य- यह प्रशिक्षण कार्यक्रम खासतौर से ऐसे किसानों, बेरोजगार युवाओं और युवतियों के लिये आयोजित किया जाता है, जो घरेलू स्तर पर मशरूम उत्पादन शुरु करना चाहते हैं|

उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम- यह प्रशिक्षण कार्यक्रम ऐसे व्यक्तियों के लिये आयोजित किया जाता है, जो व्यवसायिक स्तर पर मशरूम उत्पादन कर रहे होते है, या मशरूम उत्पादन शुरु करना चाहते है|

अन्तर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम- यह प्रशिक्षण भारत के पड़ौसी देशों के विकास एवं अनुसंधानकर्ताओं और मशरुम उत्पादकों के लिए आयोजित किया जाता है, यह कार्यक्रम 15 दिन की अवधि का होता है|

प्रायोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम- पिछले कई वर्षों से केन्द्र व राज्य सरकारों की विभिन्न रोजगार और ग्राम विकासोन्मुख परियोजनाओं में मशरूम उत्पादन पर विशेष बल दिया गया है| समय-समय पर विभिन्न परियोजनाओं के तहत किसानों महिलाओं और युवाओं को मशरूम उत्पादन में प्रशिक्षण देने के लिए आवेदन निकले जाते है| इस आवश्यकता को पूर्ण करने के उद्देश्य से केन्द्र प्रत्येक वर्ष करीब 5 से 6 प्रायोजित प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन करता है|

यह भी पढ़ें- मशरूम को नुकसान पहुंचाने वाले सूत्रकृमि और माइट की रोकथाम कैसे करें

प्रशिक्षण प्राप्ति के संस्थान

हमारे देश में मशरूम उत्पादन में प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित संस्थाओं से प्रशिक्षण प्राप्त किया जा सकता है, जो इस प्रकार है, जैसे-

1. राष्ट्रीय खुम्ब अनुसंधान केंद्र, सोलन (हिमाचल प्रदेश)

2. पादप रोग विज्ञान विभाग, भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, पूसा (नई दिल्ली)

3. हैक एग्रो मशरुम रिसर्च एवं डवलपमेंट यूनिट, मुरथल, सोनीपत (हरियाणा)

4. अखिल भारतीय खुम्ब उन्नयन परियोजना पादप रोग विज्ञान विभाग महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर (राजस्थान)

5. खुम्ब परियोजना, उद्यान विभाग, चम्बाघाट, सोलन (हिमाचल प्रदेश)

यह भी पढ़ें- मशरूम बीज (स्पॉन) कैसे तैयार करें

6. इण्डो-डच खुम्ब परियोजना, चौ. श्रवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर, कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश)

7. अखिल भारतीय खुम्ब विकास परियोजना, पादप रोग विज्ञान विभाग, चन्द्रशेखर आजाद, कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर (उत्तर प्रदेश)

8. अखिल भारतीय खुम्ब उन्नयन परियोजना पादप रोग विज्ञान विभाग, जी.बी. पन्त कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर, उधम सिंह नगर (उत्तरांचल)

9. अखिल भारतीय खुम्ब उन्नयन परियोजना, नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज, फैजाबाद, (उत्तर प्रदेश)

11. अखिल भारतीय खुम्ब उन्नयन परियोजना, माईक्रोबायलोजी विभाग, पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना (पंजाब)

12. गोबिन्द बल्ब पंत कृषि व तकनीकी विश्वविधालय (पंतनगर)

13. इंदिरा गांधी कृषि विश्वविधालय, कृषक नगर, (रायपुर)

14. केरल कृषि विश्वविधालय, वलयानी, त्रिचूर (केरल)

15. चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविधालय, हिसार (हरियाणा)

यह भी पढ़ें- श्वेत बटन मशरूम (खुम्ब) की खेती कैसे करें

16. उड़ीसा कृषि विश्वविधालय, भुवनेष्वर (उड़ीसा)

17. राजेन्द्र कृषि विश्वविधालय, पूसा, समस्तीपुर (बिहार)

18. केन्द्रीय कृषि विश्वविधालय, पासीघाट (अरूणाचल प्रदेश)

19. अखिल भारतीय खुम्ब उन्नयन परियोजना, पादप रोग विज्ञान विभाग, कृषि महाविद्यालय, महात्मा फुले कृषि विद्यापीठ, पूना (महाराष्ट्र)

21. अखिल भारतीय खुम्ब उन्नयन परियोजना, पादप रोग विज्ञान विभाग, तमिलनाडू कृषि विश्वविद्यालय, कोयम्बटूर (तमिलनाडू)

22. मशरुम प्रयोगशाला, भारतीय उद्यान अनुसंधान संस्थान, हसरघट्टा लेक पोस्ट, बंगलौर (कर्नाटक)

23. अखिल भारतीय खुम्ब विकास परियोजना, आचार्य एन.जी. रंगा कृषि विश्वविद्यालय (तिरुपति परिसर)

24. भा.कृ.अनु.प. अनुसंधान परिसर के उत्तर पूर्वी पर्वतीय क्षेत्र के लिए, उमराओ सड़क, वारापानी, (मेघालय)

25. बागवानी व कृषि वानिकी अनुसंधान कार्यक्रम (हार्प), प्लांडु, टाटा सड़क, पी.यु. राजूलाटु, वाया नामकुम, राँची (झारखंड)

ये सब मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण प्राप्ति के संस्थान है, यहां से आप मशरूम उत्पादन परिक्षण प्राप्त कर सकते है, इन संस्थानों से आप अपने नजदीकी परिक्षण संस्थान या अन्य जानकारी भी प्राप्त कर सकते है|

यह भी पढ़ें- ढींगरी (ऑयस्टर) मशरूम की खेती कैसे करें

यदि उपरोक्त जानकारी से हमारे प्रिय पाठक संतुष्ट है, तो लेख को अपने Social Media पर Like व Share जरुर करें और अन्य अच्छी जानकारियों के लिए आप हमारे साथ Social Media द्वारा Facebook Page को Like, Twitter व Google+ को Follow और YouTube Channel को Subscribe कर के जुड़ सकते है|

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Twitter
  • YouTube

Categories

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Sitemap

Copyright@Dainik Jagrati