• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
Dainik Jagrati

Dainik Jagrati

Hindi Me Jankari Khoje

  • Agriculture
    • Vegetable Farming
    • Organic Farming
    • Horticulture
    • Animal Husbandry
  • Career
  • Health
  • Biography
    • Quotes
    • Essay
  • Govt Schemes
  • Earn Money
  • Guest Post
Home » भिंडी की जैविक खेती: किस्में, बुवाई, सिंचाई, देखभाल और उत्पादन

भिंडी की जैविक खेती: किस्में, बुवाई, सिंचाई, देखभाल और उत्पादन

March 8, 2019 by Bhupender Choudhary Leave a Comment

भिंडी की जैविक खेती

भिंडी की जैविक खेती वर्तमान की आवश्यकता है| क्योंकि भिंडी एक वर्षीय शाकीय पौधा है, जो देश के प्रायः सभी राज्यों में उगाया जाता है| भिंडी में कीड़ों व रोगों का प्रकोप अधिक होता है| जिसका नियंत्रण रासायनिक विधि से करने से दवा का असर स्वास्थ्य पर पड़ता है| जिससे लोग रोगों से ग्रसित हो जाते हैं| इसलिए भिंडी की जैविक विधि से की खेती आवश्यक है| भारत में भी भिंडी की जैविक खेती का प्रचलन शुरू हो चूका है|

इसका अपरिपक्व फल सब्जी बनाने के काम आता है| तने और जड़ों का रस, ईख के रस को साफ करने के काम आता है| भिंडी के फलों में पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व (प्रोटीन 1.9 ग्राम, रेशा 1.2 ग्राम, कार्बोहाईड्रेट 6.4 ग्राम, विटामिन ए- 88 आइ यु, विटामिन बी, विटामिन सी तथा लवण) प्रति 100 ग्राम में पाये जाते हैं| पेचिस के रोगियों के लिए इसका सूप लाभदायक हैं| ज्वर तथा जननांगों के रोगों में भी यह गुणकारी है|

यह भी पढ़ें- आलू की जैविक खेती कैसे करें, जानिए किस्में, देखभाल और पैदावार

भिंडी की जैविक खेती के लिए उपयुक्त जलवायु

भिंडी के लिए उष्ण और नम जलवायु की जरूरत हैं| इसके बीज 20 से 25 डिग्री सेन्टीग्रेट पर अच्छे जमते हैं| तापक्रम 17 डिग्री सेल्सियस से कम होने पर अंकुरण नहीं होता| गर्मी में 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान होने पर फूलों के गिरने की समस्या आती है, जिससे उत्पादन पर असर पड़ता है|

भिंडी की जैविक खेती के लिए उपयुक्त भूमि

अच्छी जल निकास वाली हल्की दोमट भूमि भिंडी की जैविक खेती के लिए उपयुक्त है, जिसमें कार्बनिक तत्व पर्याप्त मात्रा में और पी एच मान 6 से 6.8 होना चाहिए| पी एच मान 6 से कम होने पर मिट्टी के सुधार के लिए चूना का प्रयोग करना चाहिए| खेती के पहले मिट्टी की जॉच करा लेना फायदेमंद रहता है|

भिंडी की जैविक खेती के लिए किस्मों का चयन

भिंडी की खेती के लिए किस्मों का चयन किसानों को अपने क्षेत्र और परिस्थितियों के अनुसार करना चाहिए| जहां तक संभव हो अपने क्षेत्र की प्रचलित किस्म उगाये और जैविक प्रमाणित बीज का इस्तेमाल करें| भिंडी की कुछ प्रमुख उन्नत तथा संकर किस्में इस प्रकार है, जैसे-

उन्नत किस्में- हिसार उन्नत, वी आर ओ- 6, पूसा ए- 4, परभनी क्रांति, पंजाब- 7, अर्का अनामिका, वर्षा उपहार, अर्का अभय, एच बी एच और पंजाब- 8 प्रमुख है| भिंडी की किस्मों की अधिक जानकारी के लिए यहाँ पढ़ें- भिंडी की उन्नत किस्में, जानिए उनकी विशेषताएं और पैदावार

संकर किस्में- सोनल, सारिका, वर्षा, विजय, नाथ शोभा, सनग्रो- 35 आदि प्रमुख है और उन्नत किस्मों की तुलना में संकर किस्मों से पैदावार ज्यादा मिलती है|

यह भी पढ़ें- शिमला मिर्च की जैविक खेती, जानिए किस्में, देखभाल और पैदावार

भिंडी की जैविक खेती के लिए बीज की मात्रा और बीजोपचार

उन्नत- भिंडी की जैविक खेती हेतु ग्रीष्मकालीन फसल के लिए 15 से 20 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर और वर्षाकालीन फसल के लिए 10 से 15 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर बीज की आवश्यकता होती है|

संकर- संकर किस्मों के लिए 5 से 7 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर बीज लेना चाहिए|

बीजोपचार- बीज को बीजामृत या ट्राईकोडर्मा से उपचारित कर लगाना चाहिए|

भिंडी की जैविक खेती के लिए खेत की तैयारी और बुआई

1. बंसतकालीन फसल की बुआई फरवरी से मार्च और वर्षाकालीन फसल मई से सितम्बर तक की जाती है|

2. खरीफ में पीला सिरा मोजेक रोग लगता है, जिससे फसल को क्षति होती है| बुआई अगेती या पछेती करने से रोग का प्रकोप कम होता है|

3. भिंडी की खेती से अच्छी पैदावार के लिए ग्रीष्मकालीन बुआई के लिए बीज को रातभर फुलाते है और फूले हुए बीज को पोटली में रखकर ताजे गोबर के ढेर में दबाकर 2 से 3 दिन रखकर अंकुरण करा लें तथा अंकुरित बीज की बुआई करें| खेत में बुआई के समय नमी का होना आवश्यक है|

4. बंसतकालीन भिंडी की जैविक फसल के लिए पंक्ति से पंक्ति की दूरी 45 सेंटीमीटर और पौधे से पौधे की दूरी 20 सेंटीमीटर रखें|

5. वर्षाकालीन भिंडी की जैविक फसल के लिए कतार से कतार की दूरी 50 सेंटीमीटर एवं पौधे से पौधे की दूरी 25 सेंटीमीटर रखें|

यह भी पढ़ें- मिर्च की जैविक खेती कैसे करें, जानिए किस्में, देखभाल और पैदावार

भिंडी की जैविक खेती के लिए जैविक खाद

1. भिंडी की जैविक खेती से उत्तम पैदावार के लिए खेत की अच्छी तरह जुताई कर क्यारियाँ बना लें|

2. अन्तिम जुताई में 150 से 200 किंवटल गोबर की सड़ी खाद या 100 किंवटल प्रति हेक्टेयर केंचुआ खाद दें और साथ ही 5 से 10 क्विटल करंज खल्ली (पिसा हुआ) मिट्टी में अच्छी तरह मिला दें|

3. बुआई के पहले मिट्टी में बायोडायनमिक खाद (बी डी 500 व बी डी 501) देना भी लाभदायक है|

4. सिचाई और निराई-गुड़ाई ग्रीष्मकालीन भिंडी की जैविक खेती में 5 से 6 दिनों पर और वर्षाकालीन फसल में आवश्यकतानुसार सिंचाई करें|

5. भिंडी की खेती में ड्रीप विधि से सिंचाई करना लाभकारी पाया गया है, जिस पर सरकारों द्वारा अनुदान भी दिया जा रहा है|

6. भिंडी की जैविक खेती में बुआई के तुरंत बाद खरपतवार निकल आते है, इसलिए अंकुरण के 8 से 10 दिन बाद से निराई-गुड़ाई शुरू कर दें|

7. ग्रीष्मकालीन फसल में 2 बार और खरीफ फसल में 3 बार निराई-गुड़ाई की आवश्यकता होती है| अन्तिम निराई-गुड़ाई के बाद पौधों के जड़ों के पास मिट्टी अवश्य चढ़ा दें|

यह भी पढ़ें- ग्वार की जैविक खेती कैसे करें, जानिए किस्में, देखभाल और पैदावार

भिंडी की जैविक फसल में कीट नियंत्रण

तना और फल छेदक- यह कीट फलों और तनों में छेद कर देता है, जिससे फल खराब हो जाते हैं और पौधे सुख जाते है|

नियंत्रण-

1. इसके नियंत्रण के लिए फेरोमान ट्रैप्स (इविट ल्युर या हेलील्युर) का प्रयोग फूल आते समय करें|

2. कुतरने वाले कीट ग्रीष्मकालीन फसल में उगते हुए पौधे को काट देता है| इस कीट से बचने के लिए खेत की तैयारी के समय 5 से 10 क्विंटल करंज या नीम की खल्ली प्रति हेक्टेयर मिट्टी में मिला दें|

3. खड़ी भिंडी की फसल में नीम आधारित कीटनाशी का छिडकाव करें|

एफिड- यह कोमल पत्तियों का रस चूसता है, जिससे पत्तियाँ पीली पड़ जाती है|

नियंत्रण- गौमूत्र, नीम या तम्बाकु से बनी दवा का छिड़काव करें|

यह भी पढ़ें- लहसुन की जैविक खेती कैसे करें, जानिए किस्में, देखभाल और पैदावार

पीला शिरा मोजेक- यह सफेद मक्खी कीट द्वारा फैलता है| इस रोग से पत्तियाँ और उनकी शिराएं पीली, चितकबरी पड़ने लगती है और फल भी खराब हो जाते है|

नियंत्रण-

1. ग्रसित पौधों को उखाड़ कर नष्ट कर दें|

2. रोग रोधी किस्मों जैसे अर्का अभय, अर्का अनामिका, वर्षा उपहार व हिसार उन्नत का चयन करें|

3. हॉर्सटेल पत्ते से बना हुआ दवा का छिड़काव करें|

4. बी डी 501 का 2 बार छिड़काव करें|

5. नीम आयल 5 मिलीलीटर प्रति लीटर पानी के हिसाब से छिडकाव करें, आवश्यकतानुसार छिडकाव 10 दिन के अन्तराल पर 4 से 5 बार दोहरावें|

भिंडी की जैविक फसल के फलों तुड़ाई और पैदावार

फलों की तुड़ाई- बुआई के 45 दिन में शुरू हो जाती है| जब फल हरे, मुलायम और रेशा रहित हो तब उसकी तुड़ाई कर लें| ग्रीष्मकालीन भिंडी की फसल में हर तीसरे दिन तुड़ाई करें| समय पर तुड़ाई होने से पैदावार अच्छी मिलती है|

पैदावार- ग्रीष्मकालीन भिंडी की जैविक फसल से 70 से 80 क्विटल प्रति हेक्टेयर और वर्षाकालीन फसल से 150 से 220 क्विटल तथा संकर किस्मों से 250 से 300 किंवटल प्रति हेक्टेयर पैदावार मिलती है|

यह भी पढ़ें- नीम आधारित जैविक कीटनाशक कैसे बनाएं

यदि उपरोक्त जानकारी से हमारे प्रिय पाठक संतुष्ट है, तो लेख को अपने Social Media पर Like व Share जरुर करें और अन्य अच्छी जानकारियों के लिए आप हमारे साथ Social Media द्वारा Facebook Page को Like, Twitter व Google+ को Follow और YouTube Channel को Subscribe कर के जुड़ सकते है|

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

“दैनिक जाग्रति” से जुड़े

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Twitter
  • YouTube

करियर से संबंधित पोस्ट

आईआईआईटी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, रैंकिंग, कट ऑफ, प्लेसमेंट

एनआईटी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, रैंकिंग, कटऑफ, प्लेसमेंट

एनआईडी: कोर्स, पात्रता, प्रवेश, फीस, कट ऑफ, प्लेसमेंट

निफ्ट: योग्यता, प्रवेश प्रक्रिया, कोर्स, अवधि, फीस और करियर

निफ्ट प्रवेश: पात्रता, आवेदन, सिलेबस, कट-ऑफ और परिणाम

खेती-बाड़ी से संबंधित पोस्ट

June Mahine के कृषि कार्य: जानिए देखभाल और बेहतर पैदावार

मई माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

अप्रैल माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

मार्च माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

फरवरी माह के कृषि कार्य: नियमित देखभाल और बेहतर पैदावार

स्वास्थ्य से संबंधित पोस्ट

हकलाना: लक्षण, कारण, प्रकार, जोखिम, जटिलताएं, निदान और इलाज

एलर्जी अस्थमा: लक्षण, कारण, जोखिम, जटिलताएं, निदान और इलाज

स्टैसिस डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, जटिलताएं, निदान, इलाज

न्यूमुलर डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, डाइट, निदान और इलाज

पेरिओरल डर्मेटाइटिस: लक्षण, कारण, जोखिम, निदान और इलाज

सरकारी योजनाओं से संबंधित पोस्ट

स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार: प्रशिक्षण, लक्षित समूह, कार्यक्रम, विशेषताएं

राष्ट्रीय युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम: लाभार्थी, योजना घटक, युवा वाहिनी

स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार: उद्देश्य, प्रशिक्षण, विशेषताएं, परियोजनाएं

प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना | प्रधानमंत्री सौभाग्य स्कीम

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना: पात्रता, आवेदन, लाभ, पेंशन, देय और ऋण

Copyright@Dainik Jagrati

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Sitemap